Followers

Thursday, December 31, 2020

सुविचार

 संबंध की बुनियाद आदर से है, निरादर से नहीं।

ताजा खबर

 1. नए साल के जश्न में करोना का खलल। दिल्ली में आज और कल नाइट कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पाबंदी।

2. 5 घंटे की लंबी बातचीत के बाद किसानों की ये दो मांगें मान गई सरकार- पराली जलाना जुर्म नहीं, बिजली बिल भी वापस।

3. अब दुनियाभर में बजेगा भारत की ताकत का डंका, आकाश मिसाइल सिस्टम के निर्यात को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी।

4. कल 1 जनवरी 2021 से वाहन में बिना फास्टैग लगाए टोल प्लाजा पार करने पर लगेगा दोगुना टोल।

5. कोरोना के नए स्ट्रेन से आसानी से लड़ सकती हैं हमारी एंटीबॉडी, यह ज्यादा घातक नहीं।

6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का कार्यकाल 1 जनवरी, 2021 से शुरू, होगी अहम भूमिका।



Wednesday, December 30, 2020

सुविचार

 आत्मविश्वास आप की सबसे बड़ी पूंजी है।

ताजा खबर

 1. सरकार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर 31 तक फैसला ले सकती है।

2. केंद्र व किसानों के बीच बातचीत आज, प्रदर्शनकारी संगठन नए कानून वापस लेने की मांग पर अडिग।

3. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, GAVI बोर्ड के सदस्य के रूप में हुए नामित।

4. शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, ठिठुरती राजधानी दिल्ली में पारा चार से नीचे गिरा।

5. कोरोना टीकाकरण संबंधी जैविक कचरे को निपटाने में मदद करेगी केंद्रीय बल, तैयार रहने के निर्देश।

6. 9-22 दिसंबर के बीच देश आए सभी संक्रमितों की 'जीनोम सीक्वेंसिंग'।

7. 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन।



Tuesday, December 29, 2020

सुविचार

 लगातार और सही दिशा में किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता।

ताजा खबर

 1. PM मोदी आज करेंगे देश के पहले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर न्यू भाऊपुर - न्यू खुर्जा सेक्सन का शुभारंभ।

2. केंद्र को अन्ना हजारे की चेतावनी, किसानों के मुद्दों को लेकर जनवरी में दिल्ली में आंदोलन शुरू करेंगे।

3. उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, कड़ाके की ठंड में होगा नया साल।

4. डॉ. हर्षवर्धन ने लॉन्च की निमोसिल वैक्सीन, बच्चों को निमोनिया से देगी सुरक्षा।

5. किसानों से बात करें प्रधानमंत्री और तीनों कानूनों को वापस लें: कांग्रेस।

6. सरकार के प्रस्ताव पर किसानों ने भरी हामी, 30 दिसंबर को वार्ता के लिए हुआ सहमत।




Monday, December 28, 2020

सुविचार

 स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।

ताजा खबर

 1. राहुल गांधी विदेश रवाना, कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस में नहीं होंगे शामिल।

2. आरसीपी सिंह बने जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोडा।

3. कोल्ड स्टोरेज से लोगों तक कैसे पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन? आज भारत के 4 राज्यों में ड्राइ रन।

4. आज महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल तक जाने वाली 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी।

5. शारदा चिटफंड घोटाला: राजीव कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, गिरफ्तारी और पूछताछ की इजाजत मांगी।

6. आज से दक्षिण कोरिया के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे आर्मी चीफ एमएम नरवणे, रक्षा सहयोग पर होगा जोर




Sunday, December 27, 2020

सुविचार

 ठोकर ही इंसान को चलना सिखाती है।

ताजा खबर

 1. सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों के ग्रेच्युटी को लेकर दिया बड़ा आदेश, बकाया होने पर रोका और काटा जा सकता है आपका पैसा।

2. ठंड इतनी की लाहौल स्पीति में जम गई नदी, देश के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप।

3. आज साल के आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम में बोलेंगे पीएम मोदी, किसानों को दे सकते हैं संदेश।

4. नए साल की शुरुआत चुनावी कार्यक्रम तय करने के साथ करेगी कांग्रेस, अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति बनाने की भी कोशिश।

5. 2022 तक भारत में होंगे पेट्रोल-डीजल नहीं बल्कि पूरी तरह एथेनॉल से चलने वाले वाहन।

6. एयर डिफेंस थियेटर कमान की तैयारियां तेज, अगले साल रूसी एस-400 मिसाइल सिस्टम से लैस होगी वायुसेना।

7. केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक बोले, 31 दिसंबर को जारी होंगी सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें।

8. रतन टाटा को एफआईआईसीसी का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।


Saturday, December 26, 2020

सुविचार

 जमाना वो उस्ताद है जो सब कुछ सिखा देता है।

ताजा खबर

 1. देश की सबसे युवा मेयर बनी 21 साल की कॉलेज छात्रा आर्या राजेंद्रन, रेस में कई सीनियर नेता।

2. कृषि कानूनों पर गतिरोध खत्म करने के मिले संकेत, सरकार से बातचीत के फैसले पर आज फिर होगी किसानों की अहम बैठक।

3. चुनाव आयोग जल्द लॉन्च करने जा रहा है डिजिटल वोटर आईडी कार्ड।

4. प्रधानमंत्री मोदी 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में पीएम-जय योजना सेहत करेंगे शुरू।

5. कोविड-19 टीकाकरण व्यवस्था के परखने के लिए अगले हफ्ते चार राज्यों में पूर्वाभ्यास।


Friday, December 25, 2020

सुविचार

 हमेशा शांत रहे क्योंकि लोहा को भी गर्म होने पर किसी भी सांचे में ढाल दिया जाता है।

ताजा खबर

 1. राज्यों की अर्थव्यवस्था को चौपट कर रहा वायु प्रदूषण, UP-बिहार को सबसे ज्यादा नुकसान।

2. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को उनकी 96 वर्षगांठ पर सदैव अटल स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई। 

3. पीएम-किसान सम्मान निधि योजना: 9 करोड़ से अधिक परिवारों के खाते में PM मोदी भेजेंगे 18 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम।

4. प्रधानमंत्री मोदी अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर करेंगे किताब "अटल बिहारी वाजपेयी इन पार्लियामेंट: ए कमेमोरिटी वॉल्यूम" का विमोचन।

5. मैजेंटा लाइन पर पीएम नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को दिल्ली में करेंगे पहले चालक रहित मेट्रो की शुरुआत।

6. देशभर में क्रिसमस की धूम। चर्च को सजाया गया।


Thursday, December 24, 2020

सुविचार

 रिश्ते हवा की तरह हो, जो खामोश हो मगर आपके पास हो।

ताजा खबर

 1. विश्वभारती यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, 'गुरुदेव का विजन ही आत्मनिर्भर भारत का सार'।

2. किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरीं प्रियंका हिरासत में, पुलिस ने राहुल के मार्च रोका।

3. नौ करोड़ किसानों को 25 दिसंबर को दी जाएगी सम्मान निधि, 18 हजार करोड़ रुपये सीधे अन्नदाताओं के बैंक खातों में भेजे जाएंगे।

4. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम के लिए CWC ने कसी कमर, बैठक बुलाने की तैयारी।

5. किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट में 40 से ज्यादा किसान यूनियनों को पक्षकार बनाने के लिए याचिका दायर।

6. दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण कवि कोकिल ‘विद्यापति’ पर हो सकता है, सीएम नीतीश ने की सिफारिश।


Wednesday, December 23, 2020

सुविचार

 नकल करके सफल होने से असफल होना ज्यादा बेहतर है।

ताजा खबर

 1. कृषि कानूनों पर संग्राम: सरकार से बातचीत करनी है या नहीं, किसान संगठन आज फिर बैठक कर लेंगे फैसला।

2. ब्रिटेन से भारत पहुंचे 21 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित, हड़कंप के बाद राज्य सरकारों ने शुरू की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग।

3. CBSE Exam Date: परीक्षाएं फरवरी के बाद संभव, विचार के बाद घोषित होंगी परीक्षा तिथियां : शिक्षा मंत्री निशंक।

4. दिल्ली वालों को अभी और सताएगी सर्दी, अगले चार दिन में पड़ेगी कड़ाके क ठंड।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका से मिला 'लीजन ऑफ मेरिट' का सम्मान, स्कॉट मॉरिस और शिंजो आबे भी हो चुके हैं सम्मानित।


Tuesday, December 22, 2020

सुविचार

 एक अच्छा सोच, अच्छा विचार हमारी जिंदगी बदल सकता है तथा एक गलत सोच हमारी जिंदगी बर्बाद कर सकता है।

ताजा खबर

 1. बर्फीली हवाओं से बिहार-यूपी में ठंड का प्रकोप जारी, लिपूलेख में -20 डिग्री पहुंचा पारा, जम गई कुटी यंगती नदी।

2. केंद्र के साथ बातचीत को लेकर किसान संगठन आज करेंगे फैसला, बिहार के किसानों से जुड़ने की अपील।

3. देरी से केस दायर करने पर SC की सरकारों को फटकार, कहा- ये मत सोचिए कि विलंब के प्रावधान आप पर लागू नहीं होंगे।

4. कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का असर, केंद्र सरकार ने ब्रिटेन की सभी फ्लाइट्स को 31 दिसंबर तक किया सस्पेंड।

5. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और MP के पूर्व CM मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन।


Monday, December 21, 2020

सुविचार

 रिश्ता उसी से रखें जिससे मन मिलता हो।

ताजा खबर

 1. Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी से उत्तर भारत में शीतलहर, लंदन से भी ठंडा कानपुर।

2. चीन को घेरने के लिए भारत-वियतनाम के मजबूत हो रहे रिश्ते, आज दोनों देशों के बीच कई संधि होने की संभावना।

3. नया सिरदर्द: कोरोना के बाद अब केरल में शिगेला संक्रमण से दहशत, 11 साल के बच्चे की मौत, विशेषज्ञों की बढ़ी चिंता।

4. कंपकंपाती ठंड में किसानों की भूख हड़ताल आज, सरकार ने फिर भेजा बातचीत का न्योता।

5. देश में अगले महीने से लग सकती है कोरोना वैक्सीन, ये गुड न्यूज देकर बोली सरकार- बुरा वक्त बीत गया।

6. भारत-जापान संवाद सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया बौद्ध पुस्तकालय का सुझाव।



Sunday, December 20, 2020

सुविचार

 बेहतरीन दिनों के लिए

बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है।

ताजा खबर

 1. अनुच्छेद-370 हटने के बाद बदल रहे जम्मू-कश्मीर के हालात, जनता ने आतंकवादियों के मंसूबों पर फेरा पानी, DDC चुनाव में बुलेट पर बैलेट भारी।

2. मध्य भारत में अगले दो दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा, 10-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

3. पार्टी की बैठक में राहुल गांधी ने दिए कांग्रेस अध्यक्ष बनने के संकेत, असंतुष्ट नेताओं में अभी भी एकमत नहीं।

4. बिहार के बजट सत्र में मेडिकल, इंजिनियरिंग और खेल यूनिवर्सिटी की तीन योजनाएं होंगी पेश, तैयारी शुरू ।

5. आंदोलन में जान गंवाने वालों के लिए आज 'श्रद्धांजलि दिवस' मनाएंगे किसान, होगी प्रार्थना सभाएं।


Saturday, December 19, 2020

सुविचार

 असफल आप तब होते हैं जब आप उस काम को करना छोड़ देते हैं।

ताजा खबर

 1. भारत में अब कम खर्चे में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल नेशनल हाईवे, ब्रिटिश-यूरोप तकनीक का होगा इस्तेमाल।

2. उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, कोलांग में -10 तो माउंट आबू -2.5 डिग्री तक गिरा पारा।

3. चीन ने काराकोरम पास तक पहुंचने के लिए बनाई नई सड़क, भारत के लिए बढ़ गई टेंशन।

4. ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अगली सुनवाई तक बीजेपी नेताओं के खिलाफ ऐक्शन पर रोक।

5. ना मंडिया बंद होगी ना एमएसपी: प्रधानमंत्री।



Friday, December 18, 2020

सुविचार

 हद से ज्यादा उम्मीद हमेशा घाव देती है।

ताजा खबर

 1. PM मोदी-हसीना वर्चुअल समिट: रोहिंग्या वापसी के मसले पर भारत ने बांग्लादेश को पूरा सहयोग देने का वादा किया।

2. कृषि मंत्री तोमर ने किसानों को लिखी 8 पेज की चिट्ठी, पीएम मोदी बोले- अन्नदाता जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ाएं।

3. पहाड़ों पर बर्फबारी से कंपकपा रही है दिल्ली, पारा सामान्य से 7 डिग्री कम, 21 दिसंबर तक राहत नहीं।

4. कृषि कानून: बातचीत किए बिना प्रदर्शन को सालों तक नहीं खींच सकते, सुप्रीम कोर्ट ने किसानों को चेताया।

5. सेना की ताकत में होगा और इजाफा, हथियारों की खरीद के लिए 28 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी।


Thursday, December 17, 2020

सुविचार

 उस ज्ञान का कोई लाभ नहीं जिससे समाज का कोई हित ना हो।

ताजा खबर

 1. ‘केवल शादी के लिए नहीं हो सकता धर्मांतरण’, इलाहबाद HC के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका SC में खारिज।

2. कृषि कानूनों पर जारी है टकराव: SC ने कमेटी बनाने के दिए संकेत, किसान बोले- यह समस्या का समाधान नहीं।

3. किसानों के दिल्ली बॉर्डर से हटाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई, पहले केंद्र को भेजा गया था नोटिस।

4. बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना से प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल मीटिंग आज, रेल नेटवर्क बहाल करने पर होगा जोर।

5. नए साल में पार्टी का नया अध्यक्ष चुन सकती है कांग्रेस, पांच राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव।


Wednesday, December 16, 2020

सुविचार

 जिस धागे की गांठे खुल सकती है उस धागे पर कैंची नहीं चलानी चाहिए।

ताजा खबर

 1. दिल्ली बॉर्डर पर डटे रहेंगे किसान या जाना होगा कहीं और,SC का फैसला आज।

2. पीएम मोदी आज भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर जलाएंगे 'स्वर्णिम विजय मशाल'।

3. ससुराल के घर में महिला के अधिकार को त्वरित प्रक्रिया अपनाकर नहीं छीना जा सकता है: सुप्रीम कोर्ट।

4. अजित डोभाल के श्रीलंका दौरे के बाद मालदीव में बैठे वांटेड अपराधियों को वारंट भेजना हुआ संभव, 2019 में हुई थी संधि।

5. यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने स्वीकार किया गणतंत्र दिवस का बुलावा, पीएम मोदी को 'रिटर्न गिफ्ट'। 

6. प्रणब मुखर्जी की नई किताब को लेकर परिवार में खड़ा हुआ विवाद, पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत ने कहा- प्रकाशन रोको, बेटी शर्मिष्ठा ने बताया अन्याय।


Tuesday, December 15, 2020

सुविचार

 विद्या दान महादान।

ताजा खबर

 1. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी का गुजरात का दौरा, किसानों से भी करेंगे मुलाकात।

2. कोरोना वायरस पर 91 प्रतिशत प्रभावी है रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V, डेटा से सामने आए नतीजे।

3. आज गुजरात में पीएम मोदी, करेंगे देश का सबसे बड़े रिन्यूवेबल एनर्जी पार्क का शिलान्यास।

4. बर्फीली हवाओं से अगले 3-4 दिनों में बढ़ेगी ठंड, केलोंग और माउंट आबू में पारा शून्य के नीचे।

5. कोयला ब्लॉक नीलामी के खिलाफ सुनवाई जनवरी में, SC ने चेताया- बंद खदानों को दोबारा रिग्रास करें।




Monday, December 14, 2020

सुविचार

 इच्छाएं अनंत है आवश्यकता है सीमित।

ताजा खबर

 1. कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों का उपवास, जिला मुख्यालयों पर देंगे धरना।

2.हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठंड।

3. दिल्ली सीमा से किसानों को हटाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई 16 दिसंबर को।

4. आरटीजीएस सुविधा मध्यरात्रि से 24 घंटे शुरू।

5. अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों ने बापू की प्रतिमा का अनादर किया।


Sunday, December 13, 2020

ताजा खबर

 1. कृषि कानूनों के खिलाफ वाशिंगटन में प्रदर्शन के दौरान गांधी की प्रतिमा तोड़ी।

2. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मिले 150 से ज्यादा प्राचीन सिक्के व मूर्ति।

3. बारिश और बर्फबारी से बदला देश में मौसम का मिजाज, सर्द हुआ दिसंबर , बढ़ी ठंड।

4. कृषि सुधारों से मिलेंगे नए बाजार, बनेंगे आय के नए अवसर।

5. परिवार नियोजन पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा - लोगों को बाध्य नहीं कर सकते।


Saturday, December 12, 2020

सुविचार

 किसी के प्रति की गई भलाई कभी व्यर्थ नहीं जाती। वह किसी न किसी रूप में आपके पास वापस आती है।

ताजा खबर

 1. किसान आंदोलन के बीच दिल्ली में हिंसा की आशंका, गृह मंत्री ने की बैठक।

2. फिर गरमा सकता है CAA-NRC का मुद्दा, नागरिकता कानून के नियम बना रही सरकार, जनवरी तक लागू होने के संकत।

3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका, SC का बाइडेन के पक्ष में फैसला।

4. Republic Day 2021: प्रणव मुखर्जी ने अपनी पुस्तक "द प्रेसिडेंशियल ईयर्स " में लिखा- मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस राजनीतिक दिशा से भटक गई।

5. CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा, हिंद महासागर में चीन लगातार कर रहा है मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिक्की के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Friday, December 11, 2020

सुविचार

 अच्छा होने से सच्चा होना कहीं ज्यादा बेहतर है।

ताजा खबर

 1. भारत और बांग्लादेश के बीच 55 साल बाद रेल मार्ग होगा बहाल, 17 दिसंबर को मोदी-हसीना करेंगे उद्घाटन।

2. नए संसद भवन के भूमि पूजन पर पीएम मोदी बोले- भारत के लिए लोकतंत्र में, जीवन मंत्र भी है; जीवन तत्व भी है।

3. रोशनी कानून रद्द करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 21 दिसंबर को फैसला करे अदालत: SC।

4. हिमाचल में बर्फबारी, दिल्ली और पंजाब में बारिश का अनुमान।

5. स्मृति शेष: साहित्यकार मंगलेश डबराल का कल निधन, एम्स में चल रहा था इलाज।

Thursday, December 10, 2020

सुविचार

 सत्य थोड़ी देर के लिए परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री आज नए संसद भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे।

2. 64 देश के राजनयिकों ने हैदराबाद का दौरा किया। कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लिया।

3. किसान आंदोलन 15 वें दिन भी जारी।14 दिसंबर को पूरे देश में धरना प्रदर्शन होगा।

4. कृषि कानूनों के मुद्दे पर राष्ट्रपति कोविंद से मिले विपक्षी दलो के नेता।

5. कोरोना मरीजों के घर के बाहर पोस्टर लगाना जरूरी नहीं, ऐसा करना भेदभाव :सुप्रीम कोर्ट।

Wednesday, December 9, 2020

सुविचार

 मन की सुंदरता तन की सुंदरता से लाख गुना अच्छी है।

ताजा खबर

 1. किसान नेता टिकैत बोले- अमित शाह के साथ सकारात्मक रही किसान नेताओं की बैठक।

2. कोरोना टीकाकरण की तैयारियां पूरी, सिर्फ कोरोना वैक्सीन की मंजूरी का इंतजार।

3. टीकाकरण के लिए मोबाइल प्रौद्योगिकी इस्तेमाल होगी: प्रधानमंत्री मोदी।

4. गतिरोध दूर करने के लिए भारत के साथ कर रहे हैं काम: चीन।

5. ऑस्ट्रेलिया में गूगल और फेसबुक को समाचार के लिए करना होगा भुगतान।


Tuesday, December 8, 2020

सुविचार

 आपके चेहरे की प्रसन्नता आपका हाल बयां करती है।

ताजा खबर

 1. किसानों का भारत बंद आज। जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकले।

2. भारत बायोटेक ने मांगी स्वदेशी कोरोना टीका 'कोवैक्सीन' के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी।

3. आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के साथ है भारत, PM मोदी ने एमैनुएल मैक्रों से कहा।

4. क्लाइमेट चेंज परफॉरमेंस इंडेक्स-2021-शीर्ष दस देशों में भारत का दर्जा बरकरार।

5. किसानों के समर्थन में 30 खिलाड़ी अवॉर्ड वापसी पर अड़े, पुलिस ने राष्‍ट्रपति भवन जाने से रोका।

Monday, December 7, 2020

सुविचार

 स्वास्थ्य ही जीवन है।

ताजा खबर

 1. खुशखबरी: फाइजर के बाद अब सीरम ने वैक्सीन के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी।

2. अब चीन को मिलेगा करारा जवाब, भारत की पहली थिएटर कमान होगी 'मैरीटाइम'।

3. किसानों के भारत बंद की चेतावनी के बाद दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई।

4. भूकंप से घट गई माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? कल पूरी दुनिया को बताएगा नेपाल।

5. टीम इंडिया ने जीती टी20 सीरीज, कल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेला गया था मैच।

Sunday, December 6, 2020

सुविचार

 असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है। इसे अन्यथा ना लें।

ताजा खबर

 1.फाइजर ने भारत में कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए मांगी मंजूरी।

2. देश आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दे रहा है श्रद्धांजलि।

3. किसान आंदोलन का 11 दिन। सरकार और किसानों के बीच बातचीत बेनतीजा। अब 9 तारीख को सरकार और किसान होंगे आमने-सामने।

4. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी 20 मैच सिडनी में।

5. देश में कोरोनावायरस की रफ्तार धीमी। दिल्ली में लगातार 100 से कम मौत।

Saturday, December 5, 2020

सुविचार

 जीवन मे तरक्की करनी है तो सकारात्मक सोच रखें।

ताजा खबर

 1. हरियाणा के मंत्री अनिल विज को हुआ कोरोना, 15 दिन पहले लगवाया था टीका।

2. सरकार संग वार्ता के लिए किसान रवाना, बोले- आज आर-पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी। 8 तारीख को चक्का जाम की धमकी।

3. कोरोना का वैक्सीन कुछ ही दिनों में: प्रधान मंत्री।

4. मजदूरों को राहत महंगाई भत्ता बढ़ाने के दिए आदेश: मनीष सिसौदिया।

5. हवा की रफ्तार कम होने से दिल्ली में प्रदुषण बढ़ा।



Friday, December 4, 2020

सुविचार

 आदमी का सबसे बड़ा शिक्षक वह खुद होता है।

ताजा खबर

 1. भारत ने किए 160 करोड़ वैक्सीन डोज बुक।

2. सुप्रीम कोर्ट से बोली केंद्र सरकार- सजायाफ्ता नेताओं को आजीवन चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता।

3. केंद्र सरकार का अहम कदम, सेना में डिप्टी चीफ के नए पद को दी मंजूरी।

4. कुलभूषण मामले में PAK की नापाक हरकत, दूसरे केस से जोड़ने की कर रहा कोशिश।

5. बुरेवी चक्रवात कमजोर पड़ा, आज तमिलनाडु तट पार करेगा।

6. MSP, मंडी, पराली... साढ़े सात घंटे की बातचीत के बाद भी नहीं निकला हल।

Thursday, December 3, 2020

सुविचार

 समय किसी का इंतजार नहीं करता है। अतः समय के साथ चलें।

ताजा खबर

 1. एमडीएच ग्रुप के मालिक और पदम विभूषण से सम्मानित महाशय धर्मपाल का 98 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन ।

2. किसानों का आंदोलन जारी आज भी जारी। सरकार और किसानों के बीच 12:00 बजे बातचीत संभव।

3. ब्रिटेन ने फाइजर कंपनी को दिया कोरोना वैक्सीन बनाने की अनुमति। फाइजर बना कोरोना वैक्सीन बनाने वाला पहला कंपनी।

4. राष्ट्रपति पुतिन ने अधिकारियों को अगले हफ्ते से कोरोना टीका लगाने की अनुमति दी।

5. अभद्र टिप्पणी करने पर पूर्व न्यायाधीश कर्णन गिरफ्तार।


Wednesday, December 2, 2020

सुविचार

 बोलने से पहले सोचें क्योंकि बिना विचारे बोला गया शब्द और धनुष से छोड़ा गया तीर कभी वापस नहीं आते।

ताजा खबर

 1. सरकार और किसानों के बीच बातचीत बेनतीजा: आंदोलन होगा और तेज, पंजाब-हरियाणा से दिल्ली आ रहा और किसानों का जत्था।

2. राजधानी दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम नीति लागू, पहले ही दिन दफ्तरों द्वारा नहीं किया गया अनुपालन।

3. गलवान हिंसा थी चीन की सोची-समझी साजिश, अमेरिका के शीर्ष पैनल ने खोली ड्रैगन की पोल।

4. अरुणाचल प्रदेश में बहुउद्देशीय जलाशय बनाएगा भारत।

5. कोरोंना टीका सुरक्षित, दुष्प्रभाव से उसका कोई संबंध नहीं: सीरम।

6. ईरान में परमाणु निरीक्षण पर रोक लगाने वाले विधेयक पारित।

Tuesday, December 1, 2020

सुविचार

 आज का काम कभी भी कल पर ना टालें।

ताजा खबर

 1. अब चीन की बढ़ेगी टेंशन, ब्रह्मपुत्र नदी पर सबसे लंबा पुल बनाएगा भारत।

2. सरकार ने अन्नदाता को दिया बातचीत का न्योता।

3. देशभर में 2026 तक होंगे 5 जी के 35 करोड़ उपयोगकर्ता।

4. 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 108 तक पहुंची।

5. अंतरिक्ष कचरे को धरती पर लाने की तैयारी : ई एस ए।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...