Followers

Sunday, March 31, 2024

ताजा खबर

1. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज होगा जारी।
2. दिल्ली में 2 दिन चलेंगी तेज हवाएं, 4 दिन रहेगा बादलों का डेरा।
3. आज मेरठ में प्रधान मंत्री मोदी की महारैली, दिल्ली में इंडिया गठबंधन करेगा प्रदर्शन।
4. केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा के लिए 32 दाखिला की सीमा।
5. ईडी के समन पर कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से मांगा जवाब।
6. सीऊईटी से होगा इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में दाखिला।
7. कानून के तहत कार्रवाई के लिए नौ समुद्री लुटेरों को भारत लाया जा रहा: नौसेना।
8. द.अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जुमा के चुनाव लड़ने पर रोक।

Saturday, March 30, 2024

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान दिवस पर राज्य के निवासियों को दी बधाई।
2. 4 हस्तियों पीवी नरसिंह राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, एम एस स्वामीनाथन और लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, आडवाणी को घर जाकर सम्मान देंगी राष्ट्रपति।
3. प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के एक और मंत्री कैलाश गहलोत को भेजा समन, आज ही पूछताछ के लिए बुलाया।
4. खत्म हुआ आतंक के आका का सफर, बाहुबली मुख्तार अंसारी सुपुर्द ए खाक।
5. सुनीता केजरीवाल ने शुरू किया केजरीवाल को आशीर्वाद अभियान।
6. डीओटी ने दूरसंचार कंपनियों से यूएसएसडी-आधारित कॉल फॉरवर्डिंग को 15 अप्रैल से बंद करने को कहा।
7. कांग्रेस को 1823 करोड़ का आईटी का नोटिस।

Thursday, March 28, 2024

ताजा खबर

1. मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, 3 अप्रैल को होगी सुनवाई।
2. केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई।
3. जेल से नहीं चलेगी सरकार: उपराज्यपाल सक्सेना।
4. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना।
5. सानानंद दाते को मिली एनआईए की कमान।
6. उत्‍तराखंड में डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्‍या, फायरिंग कर भागे बाइक सवार।
7. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू।

Wednesday, March 27, 2024

ताजा खबर

1. सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की मनोविज्ञान की परीक्षा स्थगित।
2. मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज।
3. प्याज की कमी से डरी केंद्र सरकार, मुसीबत से पहले बफर स्टॉक बनाने की तैयारी।
4. भरतनाट्यम नृत्यांगना रुक्मिणी चटर्जी फ्रांस के 'नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स' से सम्मानित।
5. आबकारी नीति ‘घोटाला’: बीआरएस नेता के कविता नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में।
6. केंद्र अफस्पा को हटाने पर विचार करेगा, जम्मू-कश्मीर से सेना वापस बुलाने की योजना: गृह मंत्री अमित शाह।
7. श्रीलंका जाएंगे राजीव गांधी के हत्यारे, तमिलनाडु सरकार ने हाई कोर्ट को बताया।

Tuesday, March 26, 2024

ताजा खबर


1. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
2. दिल्ली में अब पड़ेगी भीषण गर्मी।
3. आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी आप, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।
4. जेल में बंद माफिया मुख्‍तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती।
5. फिर दहला पाकिस्तान, दूसरे सबसे बड़े नवल एयर बेस पर बीएलए का आतंकी हमला।
6. अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, बर्नार्ड अर्नाल्ड बने दुनिया के सबसे बड़े रईस।

Monday, March 25, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने देशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं।
2. महाकाल मंदिर में हादसा, होली खेलते वक्त लगी आग, आग लगने से 13 पुजारी झुलसे।
3. दिल्ली के नरेला इलाके में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैला आसमान में छाया धुएं का गुबार।
4. 'शिव शक्ति' होगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का नाम, IAU से मिली मंजूरी।
5. अस्पतालों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने जारी की एडवायजरी।
6. आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे उच्च न्यायालय।
7. जाति आधारित गणना सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का एकमात्र रास्ता : कांग्रेस।
8. इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ महारैली 31 मार्च को रामलीला मैदान में।
9. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में तीन सीटों पर वाम का कब्जा।

Sunday, March 24, 2024

ताजा खबर

1. होली से पहले दिल्ली में बारिश का अलर्ट।
2. दिल्ली आबकारी नीति मामला: अदालत ने बीआरएस नेता कविता की ईडी हिरासत 26 मार्च तक बढ़ाई।
3. मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप होली नहीं मनाएगी, प्रधानमंत्री आवास का 26 मार्च को करेगी घेराव।
4. छात्रा को निशाना बनाने वाले विज्ञापन के सिलसिले में कोचिंग संस्थान की जांच करे पुलिस : एनसीपीसीआर।
5. तीसरी से छठी कक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम जारी करेगी एनसीईआरटी।
6. अनाधिकृत पैथोलॉजी लबों को नियंत्रित करें सरकार: दिल्ली हाई कोर्ट।

Saturday, March 23, 2024

ताजा खबर

1. आज जारी होगा बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट।
2. प्रधानमंत्री मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
3. आबकारी मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल 6 दिन की ईडी रिमांड पर।
4. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में दखल से अराजकता फैलेगी, संवैधानिक व्यवस्था चरमरा जाएगी: शीर्ष अदालत।
5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी की इकाई 132 करोड़ रुपये में रिलायंस पावर की परियोजना का करेगी अधिग्रहण।
6. मास्को में आतंकी हमला।
7. उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड अधिनियम असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट।
8. ISIS ने ली मॉस्को के पास कॉन्सर्ट हॉल में हमले की जिम्मेदारी, अब तक 60 की मौत, 100 से ज्यादा घायल।
9. भारत मालदीव का ‘‘करीबी सहयोगी’’ बना रहेगा: मुइज्जू।

Friday, March 22, 2024

ताजा खबर

1. पंजाब-हरियाणा सहित 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 में होगी बर्फबारी।
2. आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार।
3. मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची लीगल टीम, लगाई अर्जेंट सुनवाई की गुहार।
4. मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, IT0 मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद।
5. प्रधानमंत्री मोदी भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना।
6. निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया गया : एसबीआई।
7. इमाम को वेतन देने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब।

Thursday, March 21, 2024

ताजा खबर

1. रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, आरबीआई ने दिया आदेश।
2. प्रधानमंत्री मोदी की भूटान यात्रा प्रतिकूल मौसम के कारण स्थगित।
3. असम से पकड़ा गया ISIS का इंडिया चीफ, चुनाव में आतंक फैलाने की थी योजना।
4. दिल्ली के कबीर नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, एक बुरी तरह घायल।
5. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जनवरी के बाद सबसे गर्म दिन।
6. निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकारों को अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापन हटाने का दिया निर्देश।
7. गूगल की नई प्ले स्टोर बिलिंग नीति के खिलाफ भारतीय ऐप कंपनियों की याचिका खारिज।
8. बलूचिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 की मौत।
9. चीन के करीब जा अमेरिका ने दागे हाइपरसोनिक मिसाइल।

Wednesday, March 20, 2024

ताजा खबर

1. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू।
2. दिल्ली में वायु गुणवत्ता बनी हुई है खराब।
3. रूस में भारत के नये राजदूत होंगे विनय कुमार।
4. लोकसभा चुनाव के कारण यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित।
5. ईडी के खिलाफ मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट में।
6. बाबा रामदेव और बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट ने किया तलब।

Tuesday, March 19, 2024

ताजा खबर

1. CAA पर लगी सभी 230 याचिकाओं पर आज एक साथ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ।
2. पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन को नहीं मिली राहत, जेल भेजे गए।
3. केंद्र सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
अभिजीत गंगोपाध्याय के इस्तीफे को किया अधिसूचित।
4. चुनावी बॉन्ड का 21 मार्च तक एसबीआई करे पूरा खुलासा: सुप्रीम कोर्ट।
5. मु्ख्यमंत्री केजरीवाल कल भी ईडी के सामने नहीं हुए पेश।
6. बीआरएस नेता के कविता ने आप नेताओं को दिए 100 करोड़: ईडी।
7. प्रभा वर्मा को काव्यकृति ‘रौद्र सात्विकम्’ के लिए मिलेगा 2023 का सरस्वती सम्मान।
8. एच1बी वीजा के लिए प्रारंभिक पंजीकरण की अवधि 22 मार्च को होगी खत्म।

Monday, March 18, 2024

ताजा खबर

1. तीसरे कार्यकाल में और कड़े फैसले, प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से 100 दिन का रोड मैप बनाने को कहा।
2. राजस्थान में रेल हादसा, उत्तर प्रदेश जा रही ट्रेन मालगाड़ी से टकरा पटरी से उतरी।
3. ईडी को जल बोर्ड घोटाले में मुख्यमंत्री केजरीवाल का इंतजार, लेकिन पेशी पर सस्पेंस बरकरार।
4. शराब घोटाले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी का नया समन, 21 मार्च को पेशी।
5. अभी और लुका छिपी खेलेगा मौसम, 3 दिनों तक उड़ीसा, झारखंड, विदर्भ में बारिश के आसार।
6. चुनावी बॉण्ड से भाजपा को मिले 6,986.5 करोड़ रुपये, द्रमुक के लिए फ्यूचर गेमिंग शीर्ष दानदाता।
7. महादेव सत्ता अप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर प्राथमिकी दर्ज।
8. राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को मिली रिकॉर्ड जीत।

Sunday, March 17, 2024

ताजा खबर

1. सात चरण में होंगे लोकसभा चुनाव, चार जून को नतीजे; चुनाव आयोग ने किया ऐलान।
2. लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी।
3. लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद जम्मु कश्मीर में विधानसभा चुनाव।
4. राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का किया समापन।
5. लागू हो गई दिल्ली सोलर पॉलिसी: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
6. रेहड़ी पटरी वालों को मिलेगी नियमित दुकान: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
7. बीआरएस नेता के कविता 23 मार्च तक ईडी की हिरासत। में।

Saturday, March 16, 2024

ताजा खबर

1. आज होगी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस।
2. दिल्ली शराब घोटाल मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिली राहत, अदालत ने 15 हजार के निजी मुचलके पर दी जमानत।
3. निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने से उच्चतम न्यायालय का इंकार।
4. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सभी चुनावी बॉन्ड का यूनिक नंबर बताए: उच्चतम न्यायालय।
5. आबकारी नीति ‘घोटाला’ : प्रवर्तन निदेशालय ने बीआरएस नेता के. कविता को किया गिरफ्तार।
6. दिल्ली मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को जून तक बढ़ाने की दी मंजूरी।

Friday, March 15, 2024

ताजा खबर

1. चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी साइट पर अपलोड की।
2. इलेक्टोरल बॉन्ड केस में याचिकाकर्ता फिर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में, अब यूनिक कोड पर फंसा पेच।
3. उच्चतम न्यायालय चुनावी बॉण्ड मामले में निर्वाचन आयोग की अर्जी पर आज शुक्रवार को करेगा सुनवाई।
4. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति मुर्मू को एक देश एक चुनाव संबंधित कमिटी की रिपोर्ट सौंपी।
5. देश के 32 दलों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का समर्थन किया, 15 ने किया विरोध।
6. लोकतंत्र के खिलाफ 'एक देश एक चुनाव', विरोध में 3 पूर्व मुख्य न्यायाधीश।
7. पूर्व आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार व सुखबीर संधू निर्वाचन आयुक्त नियुक्त।
8. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती।
9. केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 18 OTT ऐप्स पर लगा बैन, परोस रहे थे अश्लील वीडियो।

Thursday, March 14, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली के शहादरा में आग लगने से 2 बच्चों समेत 4 की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती।
2. दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत में 5,000 लोगों को एकत्र होने की दी गई अनुमति।
3. सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बनेंगे विश्व शक्ति: प्रधानमंत्री मोदी।
4. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई।
5. गृह मंत्रालय ने जेकेएनएफ पर लगाया 5 साल का बैन।
6. असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच बनेगी नई ब्रॉड गेज लाइन।
7. यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का एक और बड़े देश बेलारूस ने किया समर्थन।

Wednesday, March 13, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, दिन के दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना।
2. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत।
3. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कमेटी में चीफ जस्टिस को शामिल किए जाने की मांग वाले याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को करेगी सुनवाई।
4. सुरक्षा क्लियरेंस पर मिलेगी CAA से नागरिकता, हाईपावर कमेटी करेगी फैसला।
5. Paytm App पर 15 मार्च के बाद नहीं कर पाएंगे कई जरूरी काम, RBI ने लगाई रोक।
6. औषधि कंपनियों के लिए नयी विपणन संहिता अधिसूचित।
7. हिंदी उपन्यासकार संजीव सहित 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित।
8. केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए छह वकीलों के नामों की सिफारिश।

Tuesday, March 12, 2024

ताजा खबर

1. देश में दिखा रमज़ान के महीने का चांद, आज पहला रोज़ा।
2. पोकरण में सेना के तीनों अंगों के अभ्यास ‘भारत शक्ति’ का आज होगा आयोजन।
3. राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस के राष्ट्रपति रूपन को ‘रुपे कार्ड’ उपहार में दिया।
4. देश भर में CAA लागू , अब बांग्ला देश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से 1 दिसम्बर 2014 तक आए हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता।
5. पूर्वोत्तर के जनजातीय इलाके CAA के दायरे से बाहर।
6. चुनावी बॉन्ड पर SBI 12 मार्च तक चुनाव आयोग को डाटा दे: सुप्रीम कोर्ट।
7. दूरदर्शन नेशनल अब प्रति दिन सुबह 6:30 बजे अयोध्या के श्री रामलला मंदिर से भव्‍य आरती का होगा सीधा प्रसारण।
8. गर्मी का ट्रेलर... पारा पहुंचा 31 डिग्री पार।

Monday, March 11, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश से पंजाब तक फिर करवट लेने वाला है मौसम, पारा नहीं बढ़ने देगी बारिश।
2. मौसम विभाग ने आज से पश्चिमी हिमालय-क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की।
3. उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ।
4. प्रधान मंत्री आज देंगे 8 लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 KM हिस्से की सौगात।
5. निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में चयन समिति की बैठक 15 मार्च को।
6. उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश खानविलकर ने लोकपाल की शपथ।
7. मिलने वाली है एक और खुशखबरी, चंद्रयान के बाद अब है समुद्रयान की तैयारी: किरण रिजिजु।

Sunday, March 10, 2024

ताजा खबर

1. चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने पद से दिया इस्तीफा।

2. प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ।

3. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वंदे भारत शयनयान श्रेणी के कोच का किया अनावरण।

4. बच्चों के सर्टिफिकेट में माता-पिता दोनों का नाम डालें विश्वविद्यालय: दिल्ली हाई कोर्ट।

5. सामान बेचने वाले का पूरा विवरण दें ई-कॉमर्स प्लेटफार्म: दिल्ली हाई कोर्ट।

6. पत्नी से घरेलू काम की अपेक्षा करना क्रूरता नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट।

7. चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने मिस वर्ल्ड का जीता खिताब।

8. आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुने

 गये।


Saturday, March 9, 2024

ताजा खबर

1. ताजा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के लिए हो जाइए तैयार! हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में 55 हज़ार करोड़ रुपए की विकास-परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन।
3. बारिश-बर्फ की दीवार मिनटों में पार सेला सुरंग से, गुवाहाटी और तवांग को जोड़ती है यह सुरंग।
4. पटना से लखनऊ के बीच 12 मार्च से चलेगी वंदे भारत ट्रेन।
5. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मध्यस्थता के जरिये यौन उत्पीड़न का मामला सुलझाने के कदम पर जताई नाराजगी।
6. दिल्ली मेट्रो ने ट्रेन चालकों के लिए स्वदेशी सॉफ्टवेयर लॉन्च किया, हर साल पांच लाख पन्नों की होगी बचत।
7. केंद्र ने दिल्ली सरकार के विज्ञापनों के मामले में दो दानिक्स अधिकारियों को किया निलंबित।
8. महिला और बाल विकास मंत्रालय का आज से इस महीने की 23 तारीख तक पोषण पखवाड़ा।

Friday, March 8, 2024

ताजा खबर

1. महाशिवरात्रि पर महाकाल से काशी तक बोल बम की गूंज, शिव मंदिरों में अद्भुत नजारा।
2. LPG सिलेंडर में अब मिलेगी 100 रुपये की अतिरिक्त छूट। महिला दिवास पर प्रधान मंत्री मोदी का ऐलान।
3. फिर होने वाली है जोरदार बारिश और बर्फबारी, बढ़ जाएगी ठंड।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार करेंगे प्रदान। 
5. सीसीएस ने उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान परियोजना को दी मंजूरी।
6. हर नागरिक को सरकार के किसी भी फैसले की आलोचना करने का अधिकार: उच्चतम न्यायालय।
7. राशन कार्ड आवास का प्रमाण पत्र नहीं: दिल्ली उच्च न्यायालय।
8. स्‍वीडन बना नाटो का 32वां सदस्‍य देश।

Thursday, March 7, 2024

ताजा खबर

1. कोर्ट के आदेश को लागू करने में आचार संहिता बाधक नहीं: बॉम्बे हाई कोर्ट।
2. भारत ने निकाल लिया मालदीव का तोड़, 130 किलोमीटर दूर खोला लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर नौसैनिक अड्डा।
3. जापान से 6 बुलेट ट्रेन खरीदने जा रहा भारत, इस महीने डील होगी फाइनल।
4. न जेफ बेजोस न एलन मस्क, अब बर्नार्ड अरलाल्ड बने दुनिया का सबसे अमीर शख्स।
5. दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कॉलेज परिसरों में वाईफाई नेटवर्क स्थापित करने के लिए 67.71 करोड़ रुपये किए आवंटित।
6. मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत।
7. सट्टे और ऑनलाइन गेम्‍बलिंग जैसी गैर कानूनी गतिविधियों से संबंधित विज्ञापन के बारे में निर्देश जारी।
8. अमरीका में निक्की हेली ने राष्ट्रपति पद का अभियान रोका, पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी के दावेदार।

Wednesday, March 6, 2024

ताजा खबर

1. पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली का मौसम कूल-कूल, आज भी जारी रहेगी धूप और बादलों का लुकाछिपी।
2. दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला है मौसम, अब गर्मी के लिए हो जाए तैयार।
3. प्रधान मंत्री मोदी आज हावड़ा मैदान और कोलकाता के एस्प्लेनेड के बीच देश के पहले अंडरवॉटर मेट्रो खंड का करेंगे उद्घाटन।
4. कोलकाता हाई कोर्ट में संदेशखाली में ईडी पर हुए हमले की जांच सीबीआई को देने को दिया निर्देश।
5. संदेशखालि में ईडी अधिकारियों पर हमले की जांच सीबीआई को देने को शीर्ष अदालत में दी गई चुनौती।
6. अभिरक्षा की लड़ाई में 14-वर्षीय लड़की को ‘चल संपत्ति’ नहीं माना जा सकता: उच्चतम न्यायालय।
7. लखनऊ में सिलेंडर विस्फोट में 5 की मौत, धमाके के साथ ढह गईं छत-दीवारें।
8. खेल मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से वापस लिया भारतीय पैरालंपिक समिति का निलंबन।

Tuesday, March 5, 2024

ताजा खबर

1. आज रात से कहीं बारिश और तो कहीं बर्फबारी के आसार।
2. टेक होम सैलरी गुजारा भत्ता का आधार नहीं, PF-LIC कटौती नहीं मानेंगे: कर्नाटक हाईकोर्ट।
3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अदिति योजना’ की शुरुआत की।
4. विनाशकारी है रिश्वतखोरी... नोट लेकर सदन में वोट दिया तो चलेगा मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने 1998 के अपने ही फैसले को पलटा।
5. प्रत्‍येक 10 वर्ष पर अब आधार धारकों को अपने आधारकार्ड का नवीकरण कराना जरूरी।
6. द्वारका एक्सप्रेसवे फर्राटेदार सफर के लिए तैयार, 11 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन।
7. समृद्धि महामार्ग का खुला थर्ड फेज, मुंबई से शिरडी पहुंचने में लगेंगे महज 5 घंटे।
8. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने 18-60 वर्ष की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की।
9. दिल्ली सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की।

Monday, March 4, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि।
2. मार्च में ठंड की वापसी, अभी और गिरेंगे ओले, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट।
3. इस बार रामराज्य की थीम पर आधारित होगा दिल्ली सरकार का बजट।
4. किसानों की 6 मार्च को दिल्ली कुच की बड़ी तैयारी।
5. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हज सुविधा ऐप की शुरुआत की।
6. केंद्र सरकार ने कसा पेंच, AI के नाम पर नहीं मिलेगी छूट, सरकार से लेना होगा परमिशन।
7. केंद्र सरकार की योजनाएं तुष्टिकरण के लिए नहीं बल्कि वास्‍तविक सामाजिक न्‍याय के लिए: प्रधानमंत्री मोदी।
8. CUET परीक्षा तिथियां में बदलाव संभव।
9. फ्रांस गर्भपात को संवैधानिक अधिकार का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बनने की राह पर।

Sunday, March 3, 2024

ताजा खबर

1. मूसलाधार बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, ठंड का होगा एहसास: मौसम विभाग।
2. गूगल के ऐप्स रिमूव के फैसले पर सरकार सख्त, ऐसा करने की अनुमति नहीं: अश्विनी वैष्णव।
3. दिल्ली, यूपी, राजस्थान में BJP उम्मीदवार घोषित, हरियाणा होल्ड पर।
4. उच्चतम न्यायालय सांसदों-विधायकों को अभियोजन से छूट देने के मामले में चार मार्च को सुनाएगा फैसला।
5. देश में समाचारपत्रों के पंजीकरण के लिए नया कानून हुआ लागू।
6. भारतीय फार्मा मानकों को मान्यता देने वाला पहला स्पेनिश-भाषी देश बना निकारागुआ।
7. नेपाल में जोमसोम-पोखरा उड़ान सेवा लगभग तीन महीने के बाद फिर से शुरू।
8. ईरान में संसदीय चुनाव की मतगणना आरम्‍भ।

Saturday, March 2, 2024

ताजा खबर

1. पंखे-एसी ठीक करा लें, भीषण गर्मी पड़ने वाली है, मौसम विभाग ने अभी से चेताया।
2. जींस, टी शर्ट में नो एंट्री के साथ अबू धाबी का पहला हिंदू टेंपल आमजन के लिए खुला।
3. नमो भारत ट्रेन अब मोदीनगर तक दौड़ने को तैयार, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं उद्घाटन।
4. 85 साल से कम है उम्र तो जाना ही होगा मतदान केंद्र, सरकार ने बदले पोस्टल बैलट मतदाता की न्यूनतम आयू।
5. वित्तीय समस्याओं को सुलझाइए वरना दिल्ली MCD को भंग करने का निर्देश देगी: दिल्ली हाईकोर्ट।
6. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा ने सतत जीवन शैली पर भारत के प्रस्ताव को किया स्वीकार।
7. एलन मस्क के निशाने पर OpenAI और सीईओ सैम ऑल्टमैन, लगाया बड़ा आरोप।
8. पाकिस्तान में नौ मार्च को होगा राष्ट्रपति चुनाव, जरदारी की जीत लगभग तय।

Friday, March 1, 2024

ताजा खबर

1. मार्च के पहले दिन ही आंधी-बारिश की एंट्री, मौसम विभाग का येलो अलर्ट, दिल्ली के मौसम का गजब खेल।

2. महंगाई का झटका, एलपीजी का कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा।

3. पीएम सूर्य घर योजना मंजूर, सब्सिडी देगी केंद्र सरकार।

4. किसान आंदोलन में तोड़फोड़ करने वालों के पासपोर्ट रद्द कराने का प्रयास करेगी हरियाणा पुलिस।

5. स्टे आर्डर की नहीं होगी समय सीमा, सुप्रीम कोर्ट ने अपना ही फैसला बदला।

6. दुष्कर्म के दोषी राम रहीम को बगैर अनुमति पैरोल न दी जाए :पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय।

7. ‘जियो पारसी’ योजना के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी।

8. भारत ने लगभग 30 लाख करोड़ रुपये के 18 महत्‍वपूर्ण खनिज खंडों की नीलामी शुरू।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...