Followers

Thursday, October 17, 2024

ताजा खबर

1. राम माधव हो सकते हैं जम्मु कश्मीर के नए उपराज्यपाल, कई राज्यों के राज्यपाल बदले जाने के आसार।
2. संजीव खन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश।
3. नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार संभालेंगे हरियाणा की कमान।
4. हरियाणा में 24 हजार युवाओं की भर्ती परीक्षा के परिणाम आज किए जायेंगे घोषित।
5. वार्षिक उत्सव मेरा होउ चोंगबा 2024 आज इम्फाल में होगा आयोजित।
6. दक्षिण में बारिश का अलर्ट, उत्तर-भारत में हल्की ठंड।
7. न्याय की देवी की मूर्ति का नया रूप। अब न्याय की देवी की आंखों पर नहीं होगी पट्टी और हाथ में होगा संविधान।
8. यूक्रेन युद्ध का भारत-रूस परमाणु पनडुब्बी डील पर असर, अब 2025 में होगी डिलीवरी।

Wednesday, October 16, 2024

ताजा खबर

1. तमिलनाडु में रेड अलर्ट, बेंगलुरु में होगी झमाझम बारिश: मौसम विभाग।
2. महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 30 नवंबर को होंगे मतगणना।
3. केवल 40 प्रतिशत दिव्यांगता छात्र को एमबीबीएस में दाखिल से नहीं रोकती: उच्चतम न्यायालय।
4. ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित, नहीं की जा सकती है छेड़छाड़ः निर्वाचन आयोग।
5. मस्जिद के अंदर जय श्री राम का नारा लगाने से धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होती: कर्नाटक हाईकोर्ट।
6. दिल्ली कोचिंग हादसा मामले में आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत: सीबीआई। 
7. एनजीटी ने कांवड़ मार्ग बनाने के लिए पेड़ों की कटाई के संबंध में हवाई सर्वेक्षण का दिया निर्देश।
8. दिल्‍ली-एनसीआर में खराब आबोहवा के बाद ग्रैप लागू।
9. केंद्र सरकार का चला डंडा! परेशान करने वाली Calls और SMS पर लगेगा जुर्माना।

Tuesday, October 15, 2024

ताजा खबर

1. चेन्नई और आसपास के सभी स्कूल रहेंगे बंद, 18 तक वर्क फ्रॉम होम, कई जिलों के लिए भी बारिश का अलर्ट।
2. केंद्र सरकार ने लांच किया राष्ट्रीय बिजली प्लान, नेपाल, सऊदी अरब समेत कई देशों तक फैलेगा नेटवर्क।
3. जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होगा नई सरकार का गठन. 16 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
4. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, आज हो सकता है तारीखों का ऐलान?
5. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाई।
6. कूनो नेशनल पार्क के चीतों को खुले जंगल में छोड़ने का लिया गया निर्णय।
7. विदेशमंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने ई-माइग्रेट वी2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया उद्घाटन।
8. अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा-डब्‍ल्‍यू.टी.एस.ए. की मेज़बानी करेगा भारत।

Monday, October 14, 2024

ताजा खबर

1. झारखंड में आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, सभी पार्टियों ने कसी कमर।
2. पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक,दिल्ली-उत्तर प्रदेश में भी दिखने लगा असर।
3. अगले चार दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज वर्षा की चेतावनी।
4. कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: IMA ने 15 अक्टूबर को किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान।
5. 26 नवंबर को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ प्रत्येक गांव में एक राष्ट्रव्यापी “संविधान गौरव अभियान” के साथ मनाई जाएगीः किरेन रिजिजू।
6. हरियाणा में 17 अक्टूबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण।
7. कश्मीर से हटा राष्ट्रपति शासन, जोरों पर नई सरकार के गठन की तैयारियां।
8. सबरीमाला में नहीं होगी स्पॉट बुकिंग।
9. ईवीएम को लेकर निर्वाचन आयोग कांग्रेस के निशाने पर।

Sunday, October 13, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में बदला मौसम, ठंड की दस्तक संग सर्द हुईं रातें, 20°C से नीचे आया पारा।
2. मुंबई में अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या।
3. दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जी एन साईबाबा का निधन।
4. आज से 2 नवंबर तक बंद हुई गंगनहर, नहीं मिलेगा गंगाजल, गाजियाबाद-नोएडा के 10 लाख लोगों को होगी पानी की किल्लत।
5. प्रधानमंत्री इन्‍टर्नशिप योजना का पंजीकरण प्रारम्भ।
6. बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता।
7. बच्चों को सही शिक्षा नहीं दे रहे मदरसे, फंड देना बंद करे सरकार; NCPCR की सिफारिश।
8. भारत में अल्पपोषण बड़ी चुनौती: सही पोषण से देश को बनाएं मजबूत और स्वस्थ।
9. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की बढ़ीं मुश्किलें, पार्टी के अंदर होने लगा विरोध, हो सकते हैं सत्ता से होंगे बाहर।

Saturday, October 12, 2024

ताजा खबर

1. तीन डिग्री लुढ़का पारा, दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में ठंड की पहली दस्तक।
2. तमिलनाडु में हादसा, बिहार जा रही बागमती एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर, लगी आग।
3. आसमान में फेल एयर इंडिया फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम, कई घंटे बाद सेफ लैंडिंग।
4. ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2024 में भारत 105वें नंबर पर, हसमे से बेहतर नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश।
5. ब्लू लाइन (लेबनान को इजरायल और गोलान हाइट्स से विभाजित कर रही सीमा) पर अटैक पर बगैर नाम लिए भारत ने इजरायल के इस कदम पर उठाए सवाल।
6. नोयल टाटा होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन।
7. सक्रिय वकालत नहीं मानी जाएगी विधि छात्रों की इंटर्नशिप।
8. फोर्टिफाइड चावल की 'किलेबंदी' से शरीर में बिना रुकावट दौड़ेगा खून, कोख में बच्चे को नहीं होगा न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट।

Friday, October 11, 2024

ताजा खबर





1. जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा का आज मुंबई में पूरे राजकीय सम्‍मान के अंतिम संस्‍कार किया गया।
2. आज 19वें पूर्व एशिया शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. राजस्थान में बारिश तो आज दिल्ली में निकलेगी धूप, ठंड से पहले मौसम का दिखा अलग रूप।
4. शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम के 5वें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल किया शुरू।
5. खालिस्तानी पन्नू ने उगला जहर; भारत के टुकड़े करने की धमकी, चीन से लगाई गुहार।
6. शिंदे सरकार का दांव- 19 ओबीसी जातियों को सीधा लाभ और अब क्रीमीलेयर बढ़ाने की पहल।
7. देश में पिछले 50 सालों में 73 फीसदी कम हो गई वन्यजीवों की आबादी, लंदन के जूलॉजिकल सोसायटी की रिपोर्ट में दावा।
8. हिज्ब-उत-तहरीर को भारत सरकार ने घोषित किया आतंकी संगठन, लगाया प्रतिबंध।

Thursday, October 10, 2024

ताजा खबर

1. रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन।
2. रतन टाटा के निधन से शोक में देश, महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किए कार्यक्रम।
3. समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना को मिलेगी दो परमाणु पनडुब्बियां।
4. डिजिलॉकर के साथ उमंग ऐप को मिलाने की घोषणा।
5. स्मारक डाक टिकटों के एक विशेष श्रृंखला का अनावरण।
6. 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक उत्तराखंड में।
7. यूपीआई से अब 1000/ का ट्रांजेक्शन, वॉलेट की सीमा भी 5000/ रूपए।
8. निःशुल्क चावल की आपूर्ति अब जुलाई 2028 तक।
9. प्रोटीन पर काम करने वाले तीन वैज्ञानिको को रसायन शास्त्र का नोबल पुरस्कार।

Wednesday, October 9, 2024

ताजा खबर

1. हरियाणा में भाजपा तो जम्मु कश्मीर में एनसी गठबन्धन की सरकार।
2. हरियाणा के लोगों ने इतिहास रच दिया: प्रधानमंत्री मोदी।
3. प्रधानमंत्री मोदी कल से लाओस की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर। 
4. अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया गया सम्मानित।
5. राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा की सुविधा बढ़ाने और सड़क किनारे सुविधाओं के विकास में तेजी लाने के लिए ‘हमसफर नीति’ की शुरूआत।
6. पेट्रोल पंप टॉयलेट के लॉक बंद रहने पर होंगे लाइसेंस रद्द: नितिन गडकरी।
7. भौतिकी में 2024 का नोबेल पुरस्कार जॉन एच. होपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को।

Tuesday, October 8, 2024

ताजा खबर

1. हरियाणा और जम्मु कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू।
2. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक कोयला खदान में हुए एक भीषण धमाके के कारण 7 लोगों की मौत।
3. आज नई दिल्ली में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।
4. CBI, ED कोई भी फोन करें तो डरना नहीं, कोई गिरफ्तार नहीं करेगा: केंद्र सरकार।
5. डिजिटल अरेस्ट के मद्देनजर इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर ने जारी की एडवाइजरी।
6. केन्द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिनियम 1961 की समीक्षा के लिए आंतरिक समिति गठित की।
7. केन्‍द्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गर्वनर एम0 राजेश्‍वर राव को दिया कार्यकाल विस्‍तार।
8. छात्रों के सपने को बचाने के लिए ऑपरेशन 'सेव मुखर्जी नगर' शुरू।
9. माइक्रो आर एन ए की खोज करने वाले वैज्ञानिक विक्टर एवोर्न्स और गैरी रुवकुन को नोबेल पुरस्कार।

Monday, October 7, 2024

ताजा खबर

1. अभी पूरी तरह मॉनसून ने नहीं ली विदाई, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र सहित पूर्वोत्तर राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश।
2. मेघालय के गारो हिल्‍स क्षेत्र में भारी बरसात।
3. महाकुम्‍भ 2025 के लिए बहुरंगी नये प्रतीक चिह्न का अनावरण।
4. एआई दुनिया के लिए परमाणु बम जितना खतरनाक: विदेश मंत्री एस जयशंकर।
5. एक देश एक चुनाव संविधान के खिलाफ नहीं: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद।
6. कोरियोग्राफर जॉनी मास्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार सस्पेंड।
7. ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे भारत की सुरक्षा को खतरा हो: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू।
8. हमास के आतंकी हमले की पहली बरसी पर इजराइल में हाई अलर्ट, गजा के पास तैनात किये और अधिक सैनिक।

Sunday, October 6, 2024

ताजा खबर

1. एग्जिट पोल्स में हरियाणा में कांग्रेस की आंधी, जम्मू-कश्मीर में भी बीजेपी को बड़ा झटका।
2. चीन से तनातनी के बीच मालाबार अभ्यास, 4 देशों के जवान दिखाएंगे हैरतअंगेज कारनामे।
3. अंतरिक्ष में उठने वाला है भयानक तूफान, धरती से टकराने के आसार।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में पोहरदेवी में बंजारा विरासत संग्रहालय का किया उद्घाटन।
5. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के डुएल डिग्री कोर्स ने 7 अक्टूबर तक नामांकन का मौका।
6. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए होंगी रेलवे में अफसरों के पदों पर भर्ती।
7. पांच दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंच रहे हैं मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू।
8. रूस-यूक्रेन में शांति के लिए मध्यस्थता की तरफ भारत ने बढ़ाए कदम।

Saturday, October 5, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में गर्मी से छूटेंगे पसीने।
2. हरियाणा की 90 विधानसभाओं के लिए आज डाले जा रहे हैं वोट। 
3. दुर्गा पूजा में खलल डालेगा चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट।
4. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 36 ढेर; AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद।
5. एयरफोर्स 25% से ज्यादा अग्निवीरों को कर सकती है परमानेंट।
6. मौत के बाद भी बच्चा पैदा करने पर कोई कानूनी रोक नहीं; सरोगेसी पर दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला।
7. हमारे आदेश की अवमानना हुई तो जिम्मेदार जेल जाएंगे... गुजरात में आदेश के बावजूद हुई कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट नाराज।
8. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स के लिए पहले नैदानिक परीक्षण को दी मंजूरी।

Friday, October 4, 2024

ताजा खबर

1. मॉनसून के लौटते ही कई राज्यों में बढ़ी गर्मी।
2. मराठी, बांग्ला और असमिया सहित पांच भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा।
3. Marital Rape को अपराध बनाने की जरूरत नहीं, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, कहा- ये कानूनी से ज्यादा सामाजिक मुद्दा।
4. सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगी रोक।
5. जेल में जाति के आधार पर काम देना आर्टिकल-15 का उल्लंघन…’, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को दिया जेल मैन्युअल में बदलाव का आदेश।
6. आईआईटी दिल्ली और वायु सेवा ने एआई आधारित अनुसंधानों के लिए मिलाया हाथ।
7. देश का सबसे बड़ा आईपीओ 14 अक्टूबर को संभव।
8. पश्चिम एशिया में तनाव से दलाल स्ट्रीट हुई बेहाल।
9. ब्रिटेन ने चागोश द्वीपसमूह मॉरीशस को दिया, सैन्य अड्डा रखा अपने पास।

Thursday, October 3, 2024

ताजा खबर

1. नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजन का है विधान।
2. अभी नहीं थमा है बारिश का दौर, दिसंबर तक खूब बरसेंगे बादल।
3. दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी, उत्तरप्रदेश-बिहार में आज बारिश की उम्मीद।
4. भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा न करें! जंग के बीच मोदी सरकार ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी।
5. आज से शुरू होगी 'पीएम इंटर्नशिप' योजना, इच्छुक 12 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई।
6. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पटना में जन सुराज पार्टी बनाने की घोषणा की।
7. संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटारेस में इजरायल पर हमले को लेकर ईरान की कड़ी निंदा की।

Wednesday, October 2, 2024

ताजा खबर

1. आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा राष्‍ट्र।
2. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान।
3. आरती सरिन बनी सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की पहली महिला डीजी।
4. केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित 14 राज्यों के लिए 5,850 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की।
5. आज थम जाएगा हरियाणा में चुनाव प्रचार, वोटिंग से पहले राम रहीम को 20 दिन की परोल।
6. केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में पीएम ई-ड्राइव योजना की शुरू।
7. आरोपी हो या दोषी: प्रॉपर्टी गिरकर नहीं दे सकते सजा, बुलडोजर मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी।
8. जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन के बाद हाइड्रोजन ईंधन से ट्रेन चलाने वाला पांचवां देश बनाने की तैयारी में भारत।
9. खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बीच 300 जजों के लिए मांगी सुरक्षा, दिल्ली हाई कोर्ट ने कमिश्नर को लिखा पत्र।
10. वायु सेना को मिला फाइटर जेट सुखोई का पहला भारतीय इंजन।

Tuesday, October 1, 2024

ताजा खबर

1. जम्मू कश्मीर में आखिरी चरण में 40 सीटों पर हो रही वोटिंग, 415 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला।
2. डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार।
3. डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के पैरोल को इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के तीन शर्तों के साथ मिली मंजूरी।
4. चक्रवाती तूफान मचाएगा कहर! उत्तरप्रदेश- बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी।
5. कर्नाटक में सीएम की बढ़ेगी मुश्किल! ED ने सिद्धारमैया के खिलाफ MUDA मामले में दर्ज किया केस।
6. कॉल ड्रॉप और अनचाही कॉल्स पर TRAI सख्त, आज से लागू करने जा रहा नए नियम।
7. हिंसा के बीच मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ाई गयी AFSPA, आज से होगा लागू।
8. ऑपरेशन ऑलआउट: जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को नया आयाम, आतंकवाद के खिलाफ बनाई जा रही नई रणनीति।
9. एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, त्योहारों से पहले झटका।
10. इजरायली सेना का दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...