Followers

Friday, January 31, 2025

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय, कई इलाकों में होगी बारिश।
2. दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण 3 को फिर से लागू।
3. MUDA Scam में प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा एक्शन, अवैध जमीन आवंटन में जोड़ा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी का नाम।
4. भारत जल्द ही एआई का अपना फाउंडेशनल मॉडल विकसित करेगा: अश्विनी वैष्णव।
5. दिल्ली चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कपूरथला आवास पर चुनाव आयोग की रेड।
6. सुनीता विलियम्स ने बनाया स्पेस वॉक का नया रिकॉर्ड, NASA ने तेज की वापसी की कोशिश।
7. डॉलर मंजूर नहीं तो अमेरिका को अलविदा कह दीजिए… भारत सहित BRICS देशों को राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी।
8. अमेरिका ने सीरिया पर किया हवाई हमला, अलकायदा का टॉप आतंकी सलाह अल-जबीर ढेर।

Thursday, January 30, 2025

ताजा खबर

1. शहीद दिवसः राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 77वीं पुण्‍यतिथि आज।
2. केंद्र सरकार ने पिनाका रॉकेट डील को दी मंजूरी।
3. महाकुंभ भगदड़ हादसे का मुख्यमंत्री योगी ने दिया न्यायिक जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 25 लाख का किया ऐलान।
4. लोकसभा अध्‍यक्ष को अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करेगी वक्‍फ (संशोधन) विधेयक-2024 से संबंधित संयुक्‍त संसदीय समिति।
5. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा काउंसलिंग 1 फरवरी से।
6. गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार।
7. घरेलू नौकरों के लिए बने कानून: सुप्रीम कोर्ट।
8. अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, हेलीकॉप्टर से टक्कर के बाद हवा में आग का गोला बना यात्री एयरक्राफ्ट, नदी में गिरा।

Wednesday, January 29, 2025

ताजा खबर

1. मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत; कई अन्य घायल।
2. आज संपन्‍न होगा गणतंत्र दिवस समारोहों का समापन आयोजन बीटिंग रिट्रीट।
3. प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 38वें राष्‍ट्रीय खेलों का किया शुभारंभ।
4. अधर में लटका कांगो नदी पर प्रस्तावित दुनिया के सबसे बड़े ग्रैंड इंगा डैम का निर्माण, चीन ने खींचे कदम।
5. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में बीटेक में होगी लैटरल एंट्री, सिंगल बालिका कोटा लागू।
6. पढ़ाई के लिए नहीं, Facebook-Instagram चलाने के लिए स्मार्टफोन उपयोग करते हैं बच्चे: वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (एएसईआर)।
7. भाजपा 7,113 करोड़ रुपये के साथ सबसे अमीर पार्टी, कांग्रेस के पास 857 करोड़ रुपये।

Tuesday, January 28, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला इमारत गिरने से दो की मौत, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन।
2. समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड।
3. प्रधानमंत्री मोदी उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन।
4. फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा,भारत और चीन के बीच विमान सेवा भी बहाल करने का फैसला।
5. इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल पर ऐक्शन में NIA, 16 ठिकानों पर की गई छापेमारी।
6. अब देश में एक राष्ट्र एक समय का पहला शुरू।
7. जसप्रीत बुमराह सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर और मांधाना बनी महिला टेस्ट क्रिकेटर।
8. चीन के स्टार्टअप DeepSeek के AI मॉडल्स से टेक्नोलॉजी की दुनिया में खलबली।

Monday, January 27, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में गर्मी से छूटे पसीने, उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर।
2. गणतंत्र दिवस पर पहली बार नेवी, आर्मी और एयरफोर्स की संयुक्त झांकी।
3. 'जयति जय-मम भारतम्' पर थिरके 5 हजार से अधिक कलाकार, कर्तव्य पथ पर बना ये नया रिकार्ड।
4. यूसीसी आज होगा उत्तराखंड में लागू, देश पर यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य होगा उत्तराखंड।
5. विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ रहे डॉ. के.एम. चेरियन का बेंगलुरु में निधन।
6. शादी से इनकार करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
7. प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर डाला तो 4 साल के लिए डिवार।

Sunday, January 26, 2025

ताजा खबर

1. देश आज 76 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है।
2. केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 का किया एलान, पद्म विभूषण के 7, पद्म भूषण के 19 और पद्म श्री के 113 पुरस्कारो की घोषणा।
3. कश्मीर तक ट्रेन का सपना पूरा, विश्व प्रसिद्ध सबसे उंचे चुनाव पुल पर वंदे भारत का ट्रायल सफल।
4. यूनिफॉर्म सिविल कोड का खत्म हो गया इंतजार, उत्तराखंड में 27 जनवरी से होगा लागू।
5. केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना के कार्यान्वयन को किया अधिसूचित।
6. मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट दी मंजूरी।
7. देश के कई हिस्सों में घने कोहरे का अनुमान: मौसम विभाग।
8. सूडान के दारफुर में अस्पताल पर हमला, 70 की मौत और 19 लोग घायल।

Saturday, January 25, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली एनसीआर को ठंड और घना कोहरे से राहत।
2. हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग।
3. महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बसों के किराए में बढ़ोतरी, मुंबई में ऑटो और टैक्सी से सफर करना हुआ महंगा।
4. दिल्ली समेत देश के कई शहरों में FIITJEE कोचिंग सेंटर्स बंद, टीचरों को वेतन नहीं, छात्र-अभिभावकों में भारी गुस्सा।
5. मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी का ऐलान।
6. वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की बैठक के बीच 10 विपक्षी सांसद दिन भर के लिए हुए सस्पेंड।
7. महाराष्ट्र के पुणे शहर में फैली रहस्यमय बीमारी, 73 लोग चपेट में।
8. अवैध प्रवासियों को तभी वापस लाएंगे जब राष्ट्रीयता से जुड़े कागजात शेयर किए जाएंगे, अमेरिका से भारत की दो टूक।
9. देश के कई टोल प्लाजा पर नकली पर्ची और कम मेनपावर का खेल, NHAI का खुलासा।

Friday, January 24, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और ठंड का फिर से अहसास।
2. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की सुरक्षा में कटौती, हटाए गए पंजाब पुलिस के जवान।
3. टीडीएस प्रणाली को चुनौती वाले जनहित याचिका पर आज 24 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
4. मध्य प्रदेश के मुरैना में 200 साल पुराने कुएं का पानी पीकर डेढ़ सौ लोग बीमार। 
5. एक ही जगह जाने के लिए एड्रॉयड, iOS पर अलग-अलग किराया मामले को लेकर केंद्र सरकार ने ओला, उबर से मांगा जवाब।
6. विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 20 एकड़ जबकि मेट्रोपोलिटन सिटी और पहाड़ी क्षेत्र के लिए 13 एकड़ जमीन जरुरी।
7. जॉन केनेडी और मार्टिन लूथर किंग की हत्या का खुलेगा राज, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया आदेश।
8. अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलती रहेगी नागरिकता, राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अदालत लगाई रोक।

Thursday, January 23, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप के बीच जल्द बदलेगा मौसम,कई जगह बारिश के आसार, फिर लौटेगा सर्दी का दौर।
2. पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग की अफवाह, नीचे कूदे यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए।
3. दिल्ली चुनाव के कारण 3 से 5 फरवरी और 8 फरवरी को रहेगी पूर्ण शराबबंदी।
4. नाटकों का महाकुंभ भारत रंग महोत्सव 28 जनवरी से।
5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर आज मनाया जाएगा पराक्रम दिवस।
6. अर्जुन टैंक, तेजस... गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेगी सेना के तीनों अंगों की संयुक्त झांकी।
7. रहस्यमय बीमारी के बाद राजोरी का गांव निषिद्ध क्षेत्र घोषित।
8. जन्मजात नागरिकता पर ट्रंप के फैसले का अमेरिका के 22 प्रांतों ने किया विरोध।

Wednesday, January 22, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। 
2. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की 10वीं वर्षगांठ आज।
3. दिल्ली में आज चुनावी माहौल रहेगा गर्म, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत, राहुल गांधी की भी रैली।
4. अवैध घुसपैठिए राष्ट्रवाद के लिए खतरा: उपराष्ट्रपति धनकड़।
5. हाईकोर्ट में नियुक्त किए जाएं अस्थायी जज: सुप्रीम कोर्ट।
6. भारत को मिल गई हाइपरसोनिक मिसाइलों वाली तकनीक की चाबी, पहली बार बहुत बड़ी सफलता।
7. सेना के तोपखाने की कर्तव्यपथ पर दिखेगी ताकत, नए अवतार में ग्रैड के साथ पिनाका भी होगा।
8. भारत नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 128वीं जयंती पर उनके सम्‍मान में मनाएगा पराक्रम दिवस।

Tuesday, January 21, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में जनवरी में ही हो रहा गर्मी का अहसास, पहाड़ों पर बर्फबारी।
2. 'ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए’, दिल्ली चुनाव के लिए ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी।
3. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: नाम वापसी के बाद कुल 699 प्रत्‍याशी मैदान में।
4. विवादों के बीच AAP की डॉक्युमेंट्री यूट्यूब पर रिलीज, पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- दो सालों के संघर्ष की कहानी।
5. आरजी कर रेप और मर्डर मामले में आरोपी संजय को उम्र कैद।
6. डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका के 47 वे राष्‍ट्रपति के रूप मे ली शपथ।
7. राष्‍ट्रपति बनते ही डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा फैसला, दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी घोषित।

Monday, January 20, 2025

ताजा खबर

1. भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास; पहला खो-खो विश्व कप खिताब जीता, फाइनल में नेपाल को हराया।
2. प्रयागराज महाकुंभ मेले में लगी भीषण आग, सेक्टर 19 में कई टेंट जलकर खाक।
3. उत्तराखंड में 26 जनवरी से लागू हो जाएगा यूनिफार्म सिविल कोड।
4. ऑनलाइन नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया में होंगे बड़े बदलाव।
5. दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में होगी बारिश।
6. ईपीएफओ ने सदस्य प्रोफाइल अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया को बनाया सरल।
7. कटरा श्रीनगर के बीच ट्रेन का परीक्षण सफल, 26 जनवरी को हो सकता है औपचारिक ऐलान।
8. भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शुरू।
9. डॉनल्ड ट्रम्प आज अमरीका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ।

Sunday, January 19, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, उत्तर प्रदेश-बिहार सहित कई राज्यों में ठंड ले रही इम्तेहान।
2. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल, घुसपैठियों ने मालदा में फेंके बम, किसानों की फसल पर किया हाथ साफ।
3. बिहार के कटिहार में 17 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 शव बरामद, कई अब भी लापता, बचाव कार्य जारी।
4. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह CRPF के नए डीजी।
5. आयकर कानून सरल बनाने के लिए सरकार नया विधेयक करेगी पेश।
6. वेव मोबिलिटी ने सौर ऊर्जा से संचालित इलेक्ट्रिक वाहन ‘एवा’ किया लॉन्च।
7. दिल्ली चुनाव के बाद बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष।
8. इजरायल और हमास के बीच सीजफायर आज से हो रहा लागू।

Saturday, January 18, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल, मध्य प्रदेश-बिहार में कोल्ड डे, उत्तर प्रदेश में कोहरे का अलर्ट।
2. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक प्रस्तावित, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट करेंगी पेश।
3. मनु भाकर, गुकेश सहित चार को खेल रत्न पुरस्कार।
4. रूसी सेना में काम कर रहे 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता: विदेश मंत्रालय।
5. आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलों में सावधानी बरतें, कोर्ट-पुलिस संवेदनशील बनें: सुप्रीम कोर्ट।
6. सफल डॉकिंग के साथ भारत बना चौथा देश।
7. एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगे: सुप्रीम कोर्ट।

Friday, January 17, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-नोएडा में कोहरे ने किया सबकुछ 'गायब', पहाड़ों पर बर्फबारी।
2. राष्ट्रपति मुर्मु आज वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी।
3. दिल्ली-NCR से हटे GRAP-4 के प्रतिबंध, AQI में सुधार के बाद हुआ फैसला।
4. केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, अगले साल से लागू होगा 8वां पे कमीशन।
5. स्पीडेक्स मिशन: कामयाब रही उपग्रहों की डॉकिंग, भारत बना चौथा देश।
6. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में बनेगा एक और लॉन्च पैड, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी।
7. LTC के नए रुल्स में सरकारी कर्मचारी अब तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों में कर सकेंगे यात्रा।
8. भ्रष्टाचार है पेपर लीक, बच्चों के सपने हो जाते हैं चकनाचूर: मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना।

Thursday, January 16, 2025

ताजा खबर


1. कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने बढ़ाई परेशानी, कई राज्यों में अभी और बरसेंगे बादल।
2. 15 से 24 फरवरी तक होगा काशी तमिल संगमम 3.0, महाकुंभ मेले में भी जाएंगे तमिलनाडु से आने वाले छात्र-शिक्षक।
3. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव के परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक।
4. बिहार के समस्तीपुर में एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो की मौत, तीन घायल।
5. बिना सुनवाई लंबे समय तक जेल में रखना अनुच्छेद 21 का उल्लंघन।
6. अमरीका ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र सहित तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटाया।
7. गौतम अडानी को अरबों की चपत लगाने वाले हिंडनबर्ग रिसर्च की दुकान बंद।
8. मेटा इंडिया ने अपने मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग के बयान के लिए मांगी माफ़ी।

Wednesday, January 15, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट, उत्तरप्रदेश-बिहार सहित कई राज्यों में भी मौसम ने ली करवट।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी- आईएनएस वाघशीर का करेंगे लोकार्पण।
3. देश के 94 शहरों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, केंद्र सरकार ला रही बड़ा प्लान।
4. कालका - शिमला ट्रैक पर चलाई जाएगी नई विस्टाडोम ट्रेन।
5. शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ ED को मुकदमा चलाने की मंजूरी।
6. आर्मी ने चीन बॉर्डर पर तैनात किए हैं रोबोटिक म्यूल, भार उठाने और सर्विलांस का कर रहे काम।
7. CISF में दो नई बटालियन के गठन को गृह मंत्रालय की मंजूरी।
8. वाराणसी और प्रयागराज को मिलाकर नए धार्मिक क्षेत्र बनाने की योजना।

Tuesday, January 14, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में अगले कुछ दिनों में बारिश और कोहरे की संभावना।
2. महाकुंभ के पहले दिन रिकॉर्ड 1 करोड़ श्रद्धालुओ ने संगम में लगाई डुबकी।
3. कश्मीर को लेह से जोड़ने वाली जेड सुरंग का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन।
4. 15 जनवरी को सेना दिवस परेड में पहली बार गर्ल्स की एनसीसी टुकड़ी और रोबोटिक खच्चर होंगे शामिल।
5. चीन के साथ बॉर्डर पर खत्म नहीं हुआ विवाद, अभी नहीं हटेंगे सैनिक: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी।
6. एशिया का दूसरा सबसे बड़ा नवी मुंबई स्थित इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन 15 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। 
7. ओडिशा सरकार ने ‘इमरजेंसी’ में जेल गए लोगों के लिए की बड़ी घोषणा, 20 हजार रुपये की मिलेगी मासिक पेंशन।
8. अब सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा ₹25,000: नितिन गडकरी।

Monday, January 13, 2025

ताजा खबर

1. प्रयागराज में 144 साल बाद ‘आस्था का संगम’, महाकुंभ में पवित्र स्नान को उमड़े श्रद्धालु।
2. आज मनाया जाएगा फसलों का त्‍योहार लोहड़ी।
3. कड़ाके की ठंड में होने वाली है बारिश, कई इलाकों को लेकर अलर्ट जारी।
4. मध्य कश्मीर के गंदरबल जिले में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन कर राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
5. सफदरजंग अस्पताल में स्ट्रोक यूनिट शुरू, मिलेगा बेस्ट इलाज।
6. महिलाओं के कदरदान शहरों की सूची में बेंगलुरु पहले स्थान पर।
7. लॉस एंजलिस में जंगल में लगी आग से अब तक 16 मरे।

Sunday, January 12, 2025

ताजा खबर

1. प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर पहले अमृत स्नान के साथ कल आरंभ होगा महाकुंभ।
2. इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो गणतंत्र दिवस पर होंगे चीफ गेस्ट। इंडोनेशिया के ही राष्ट्रपति सुकर्णो भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड के पहले मुख्य अतिथि थे।
3. उत्तर भारत में 12 से 14 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ से खराब मौसम, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट।
4. इतिहास रचने को बेताब ISRO, 15 M की दूरी पर SpaDeX सैटेलाइट, आज होगी डॉकिंग की कोशिश।
5. महिला अगर अपनी मर्जी से अलग हो, तब भी गुजारा भत्ता पाने की हकदार: सुप्रीम कोर्ट।
6. अब गलवान और डोकलाम जैसी 'रणभूमि' देख सकेंगे टूरिस्ट, आर्मी डे पर होगी शुरुआत।
7. लद्दाख में LAC के नजदीक 11 डिफेंस प्रोजेक्ट को वाइल्डलाइफ बोर्ड से मिली मंजूरी।
8. प्रधानमंत्री मोदी 13 जनवरी को जाएंगे कश्मीर, सोनमर्ग सुरंग का करेंगे उद्घाटन।

Saturday, January 11, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बारिश, ओले और बिजली गिरने की संभावना।
2. सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका किया खारिज।
3. DRDO ने फिर किया कमाल, भारतीय सैनिकों के लिए बनाए ‘हिमकवच’, -60°C तक छू भी नहीं पाएगी सर्दी।
4. 6 माह के लिए बंद रहेगा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का टर्मिनल 2।
5. सुप्रीम कोर्ट ने आम लोगों के लिए खोले अपने दरवाजे अब दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़ बाकी शनिवार को आगंतुक इसके गलियारों में घूम सकते हैं।
6. पहला सिल्वर नोटिस जारी किया इंटरपोल में। 

Friday, January 10, 2025

ताजा खबर

1. घने कोहरे के चलते दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो, कई राज्यों में होगी बारिश।
2. दिल्ली-NCR में फिर GRAP-3 के प्रतिबंध लागू, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए फैसला।
3. महाकुंभ के लिए आकाशवाणी के विशेष चैनल कुंभवाणी का आज प्रयागराज में किया जाएगा शुभारंभ।
4. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत : प्रवर्तन निदेशालय।
5. समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर पुनर्विचार से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।
6. आरक्षण के दायरे से किसे बाहर करना है ये सरकार का काम: सुप्रीम कोर्ट।
7. आर्मी डे परेड में पहली बार नेपाल आर्मी का बैंड भी होगा शामिल, 33 सदस्य करेंगे शिरकत।
8. अमरीका के लॉस एजेंल्‍स में लगी भयानक आग की चपेट में हॉलीवुड हिल्‍स, 5 लोगों की मौत।

Thursday, January 9, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में कोहरे का तो बिहार में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ा रही मुश्किलें।
2. आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़ मचने से तीन महिलाओं सहित 6 की मौत।
3. जाने-माने फिल्म मेकर, कवि और लेखक प्रीतीश नंदी का 73 वर्ष की आयु में निधन।
4. घरेलू हिंसा मामले में जमानती वारंट जारी करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट।
5. चुनाव आयुक्त के नियुक्ति के नए कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू।
6. विश्वविद्यालय शिक्षक में नियुक्ति के लिए अंडर ग्रेजुएट कोर्स में 75% मार्क्स जरूरी।
7. महिला की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी भी यौन अपराध: केरल हाई कोर्ट।
8. इसरो ने स्पैडेक्स मिशन के अंतर्गत पृथ्वी की निचली कक्षा में घूम रहे उपग्रहों के डॉकिंग परीक्षण को फिर से किया स्‍थगित।
9. कटरा से श्रीनगर के बीच जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस शीघ्र शुरू होगी: रेल मंत्रालय।
10. US में इस साल से बदल जाएगा H-1B वीजा प्रोग्राम, सरकार करने जा रही है 5 बड़े बदलाव।

Wednesday, January 8, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को मतगड़ना होगी: चुनाव आयोग।
2. इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष-विभाग के सचिव नियुक्त किए गए वी0 नारायणन।
3. दिल्लीवालों के लिए ठंड लेगी अग्निपरीक्षा, उत्तरप्रदेश-बिहार सहित कई राज्यों में भी छूटेगी कंपकंपी।
4. 'सरकारों के पास मुफ्त की योजनाओं के लिए खूब पैसे, लेकिन जजों के वेतन और पेंशन के लिए नहीं' : सुप्रीम कोर्ट।
5. डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा नियमावली का उद्देश्य व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करना है: प्रधानमंत्री मोदी।
6. एक देश-एक चुनाव पर संयुक्‍त संसदीय-समिति की पहली बैठक आज।
7. नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आए भूकंप के कारण मृतकों की संख्‍या 126 हुई।
8. बांग्लादेश के प्रत्यर्पण की मांग खारिज, अभी भारत में ही रहेंगी शेख हसीना।

Tuesday, January 7, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान।
2. छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में एक ड्राइवर सहित सात जवान शहीद।
3. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और बिहार के कई हिस्सों में शीतलहर, कोहरा और बारिश की संभावनाएं।
4. HMPV कोई नया वायरस नहीं, 2001 में हो गई थी पहचान : स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा।
5. मध्यप्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) के मोरवा (Morwa) शहर का विस्थापन होगा एशिया में नगरीय क्षेत्र का सबसे बड़ा विस्थापन।
6. पोखरण के 26 साल बाद भारत से परमाणु पाबंदी हटाएगा अमेरिका।
7. भूकंप के तेज झटके से हिला नेपाल और तिब्बत, भारत में भी महसूस किए गए झटके।
8. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतपोल पोर्टल किया लॉन्च।
9. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा।

Monday, January 6, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में बारिश, उत्तरप्रदेश-बिहार समेत कई राज्यों में ठंड का कहर।
2. दिल्ली-NCR की हवा में आया सुधार, हटीं GRAP-III की पाबंदियां।
3. बंद नहीं होगी दिल्ली की कल्याणकारी योजनाएं: प्रधानमंत्री मोदी।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज विभिन्‍न रेल परियोजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास और लोकार्पण।
5. लड़के का एक बार लड़की का पीछा करना ‘स्टॉकिंग’ नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट।
6. प्रदर्शन कर रहे किसानों का सुप्रीम कोर्ट के पैनल से मिलने से इनकार।
7. विश्वविद्यालयों को यूजीसी से लाभ अब NEP के आधार पर।

Sunday, January 5, 2025

ताजा खबर

1. पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी।
2. दिल्ली में प्रदूषण का ‘रेड अलर्ट’, खतरनाक श्रेणी में पहुंची हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार।
3. प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में करेंगे 12 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।
4. पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट से दुनिया को हिलाने वाले परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का 88 वर्ष की उम्र में का निधन।
5. बिहार में पहली बार CAA के तहत मिली नागरिकता, बांग्लादेश से भारत आई थी महिला।
6. ISRO ने कर दिखाया कमाल, अंतरिक्ष में अंकुरित कराए लोबिया के बीज, पत्ते निकलने की भी उम्मीद।
7. LAC के पास लद्दाख में न्योमा एडवांस लैंडिंग ग्राउंड से फाइटर जेट भर सकेंगे उड़ान।
8. दो दिन की भारत यात्रा पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन।

Saturday, January 4, 2025

ताजा खबर

1. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित।
2. वायु गुणवत्‍ता की बिगड़ती स्थिति को रोकने के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तत्‍काल प्रभाव से ग्रैप-थ्री फिर से किया गया लागू।
3. मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने DC दफ्तर पर किया हमला, SP जख्मी।
4. मध्य प्रदेश के इंदौर में भीख देने पर होगी कानूनी कार्रवाई, भिक्षावृत्ति की सूचना पर 1,000 रुपये का इनाम।
5. ईपीएफओ की केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली अब पूरे देश में पूर्ण रूप से संचालित।
6. सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए बच्चों को लेनी होगी माता-पिता की इजाजत…केंद्र सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट।
7. भारत ने होतान क्षेत्र में 2 नए काउंटी बनाने पर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया।
8. कोरोना के बाद चीन में फिर खतरनाक हुआ एक और वायरस।

Friday, January 3, 2025

ताजा खबर

1. पूरे उत्तर भारत को लेकर बारिश, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी।
 2. आज दिल्‍ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
 3. सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे।
 4. कर्नाटक में बस से सफर करना हुआ महंगा, किराए में 15 फीसदी बढ़त को मिली मंजूरी।
 5. पूजा स्थल कानून पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट।
 6. दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में भीड़-भाड़ तथा प्रदूषण कम करने के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा।
 7. BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े प्रशांत किशोर, आमरण अनशन पर।
 8. टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के अनुसार, बेंगलुरु और पुणे यातायात के मामले में एशिया के सबसे खराब शहरों में।
 9. बांग्ला देश की पुर्व प्रधानमंत्री हसीना को सौंपने के मूड में नहीं है भारत सरकार, प्रत्यर्पण की मांग को कर सकता है खारिज।

Thursday, January 2, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR के आसमान पर कोहरे का पहरा, उत्तर प्रदेश में ठंड छुटा रही कंपकंपी।
2. गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए टिकटो की बिक्री आज से।
3. यमुना नदी पर रोपवे / केवल कार की स्थापना करेगा डीडीए: उप राज्यपाल सक्सेना।
4. जाने माने कार्टूनिस्ट हरीश चंद्र शुक्ला काक का 85 वर्ष की उम्र में निधन।
5. भारत में 1901 के बाद से 2024 रहा सबसे गर्म साल, तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड: मौसम विभाग।
6. रक्षा मंत्रालय ने 2025 को सुधारो का वर्ष किया घोषित।
7. अब Flights में लें इंटरनेट का आनंद! घरेलू मार्गों पर Wi-Fi सेवा शुरू करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनी एयर इंडिया।
8. नए साल के जश्न के दौरान अमेरिका में आतंकी हमला।
9. FBI जांच में जुटी, 15 को मारने वाले शमसुद्दीन जब्बार की कार में था ISIS फ्लैग।

Wednesday, January 1, 2025

ताजा खबर

1. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग।
2. घने कोहरे के कारण देश के उत्‍तरी क्षेत्र में रेलगाड़ियों के आवागमन पर असर।
3. वन नेशन, वन सब्‍सक्रिप्‍शन योजना की केंद्र सरकार ने आज से की शुरुआत।
4. गुजरात से राजस्थान जा रही लग्जरी बस को टैंकर ने मारी टक्कर, 3 की मौत और कई घायल।
5. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के चंदौली और मानिकपुर के लिए 272 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी।
6. वाहनों की जाँच का देशव्यापी अभियान आज से।
डीप फेक से सुरक्षा के लिए एडवायजरी जारी।
7. मुंबई हमले में शामिल तहव्वुर राणा को जल्द लाया जाएगा भारत, सौंपने को तैयार अमेरिका।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...