खूबसूरती हमेशा दिल में होनी चाहिए, कपड़ों में नहीं।
Followers
Monday, February 28, 2022
ताजा खबर
1. मणिपुर में पहले चरण का मतदान जारी, 38 सीटों पर 173 उम्मीदवार।
2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम पांच बजे तक 53.98 प्रतिशत मतदान।
3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गति शक्ति पर एक वेबिनार को करेंगे संबोधित।
4. ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों को लाया जा रहा है: विदेश मंत्री एस. जयशंकर।
5. लोकपाल नियुक्त नहीं करने वाले राज्यों को केंद्र सरकार मनरेगा की धनराशि नहीं देगा।
6. भारत ने यूएनएससी में प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा न लेकर संबंधित पक्षों तक पहुंचने का विकल्प खुला रखा।
7. सार्वजनिक क्षेत्र के कमजोर बैंकों में पूंजी डालेगी सरकार।
8. राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु रोधी बलों को तैयार रहने को कहा।
Sunday, February 27, 2022
ताजा खबर
1. उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवें चरण का मतदान शुरू, बूथ पर लगीं लंबी कतारें।
2. भारत ने दूसरे टी 20 मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया।
3. भारतीय वायु सेना का ब्रिटेन में बहुपक्षीय हवाई अभ्यास "कोबरा वॉरियर" में भाग न लेने का फैसला।
4. एल आई सी मैं 20 फ़ीसदी एफडीआई को मंजूरी।
5. दिल्ली विश्वविद्यालय के 98 वें दीक्षांत समारोह में 1.73 लाख छात्रों को मिली डिजिटल डिग्री।
6. भर्ती प्रक्रिया को किसी भी समय चुनौती नहीं दी जा सकती: उच्चतम न्यायालय।
7. मेदवेदेव को सीधे सेट में हराकर नडाल फाइनल में, कैमरन नोरी से होगी भिड़ंत।
8. यूक्रेन ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव, रूस से लड़ने का लिया संकल्प।
Saturday, February 26, 2022
ताजा खबर
1. रूस के हमले के बाद यूक्रेन में भारतीय छात्रों ने तहखाने में शरण ली,निकाले जाने की अपील की।
2. दिल्ली में रात्रिकालीन कर्फ्यू हटेगा, एक अप्रैल से पूरी तरह खुलेंगे स्कूल: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
3. केन्द्र सरकार ने वीजा, आव्रजन सेवा आधुनिकीकरण योजना की अवधि पांच साल के लिए बढ़ाई।
4. भारतीय शतरंज खिलाड़ी अन्वेश उपाध्याय यूक्रेन में फंसे।
5. सीबीआई ने एनएसई में अनियमितता मामले में पूर्व अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को किया गिरफ्तार।
6. स्पाइसजेट 10 मार्च से बैंकॉक की उड़ानें करेगी शुरु।
7. रूस ने अपने हवाई क्षेत्र में ब्रिटेन की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध।
8. निंदा प्रस्ताव के खिलाफ रूस ने UNSC में किया वीटो का इस्तेमाल, भारत ने बनाई दूरी।
9. रूस-यूक्रेन युद्ध का नहीं बढ़ेगा दायरा, दो दिनों में कब्जा कर सकती है रूसी सेना।
Friday, February 25, 2022
ताजा खबर
1. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात कर तत्काल हिंसा रोकने का किया अपील।
2. राजधानी में जल्द करेंगे लोकायुक्त की नियुक्ति: दिल्ली सरकार।
3. रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 मे से 15 मैच जीत कर इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने ।
4. फिल्मी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली फिल्म नीति 2022 को दी मंजूरी।
5. कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कोल इंडिया से कहा, चालू, अगले वित्त वर्षों के लिए उत्पादन लक्ष्य को हासिल करे।
6. रूस के हमले से यूक्रेन में पहले दिन मारे गए 137 लोग, सैकड़ों घायल।
7. विशेष सैन्य अभियान का लक्ष्य यूक्रेन का असैन्यीकरण करना और नाजियों से मुक्त कराना है: रूसी राष्ट्रपति पुतिन।
8. दानिल मेदवेदेव और राफेल नडाल मैक्सिको ओपन के क्वार्टर फाइनल में।
Thursday, February 24, 2022
ताजा खबर
1. उच्चतम न्यायालय का 10वीं, 12वीं कक्षाओं की ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की याचिका पर सुनवाई से इनकार।
2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 60 फिसदी मतदान।
3. कानून बनाना विधानसभा या संसद का संप्रभु कार्य: दिल्ली उच्च न्यायालय।
4. हम किसी भी संभावित खतरे को लेकर चौकन्ना और तैयार हैं : सेना प्रमुख नरवडे।
5. ईडी ने धन शोधन के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को किया गिरफ्तार।
6. जीएमआर ग्रुप ने यूएई टी20 लीग में दुबई फ्रेंचाइजी खरीदी।
7. कोका कोला ने शाहरुख खान को बनाया थम्स अप का ब्रांड एम्बेसडर।
8. दुबई ने ‘दुनिया की सबसे सुंदर इमारत ’म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ का किया उद्घाटन।
Wednesday, February 23, 2022
ताजा खबर
1. दिल्ली में कोविड-19 के 498 नए मामले, दूसरे दिन संक्रमण दर 1% से कम।
2. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरू।
3. यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने फिर भारतीय छात्रों से यूक्रेन छोड़ने का दिया सुझाव।
4. केन्द्र सरकार ने ‘पंजाब पॉलिटिक्स टीवी’ की ऐप, वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाई रोक।
5. 10वीं, 12वीं कक्षाओं की ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की याचिका पर आज होगी सुनवाई।
6. जेट एयरवेज ने विपुल गुणतिलक को नियुक्त किया सीएफओ।
7. प्रॉक्टर एंड गैंबल अब एलजीबीटीक्यू कर्मचारियों के पार्टनर को देगी मेडिकल सुविधा।
8. हमले के मूड में पुतिन, यूक्रेन सीमा पर बढ़ी हलचल; एक्शन में अमेरिका।
9. रूस के खिलाफ अमेरिका का एक्शन, लगाए प्रतिबंध; कहा- चुकानी होगी भारी कीमत।
Tuesday, February 22, 2022
ताजा खबर
1. यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: UNSC में भारत।
2. पेगासस जासूसी मामले में जांच कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट।
3. निजीस्कूलों में ईडब्ल्यूएस की सीटें बड़े पैमाने पर खाली, फिर मिलेगा दाखिले का मौका।
4. चारा घोटाला : डोरंडा कोषागार गबन मामले में दोषी लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सजा।
5. डीसीजीआई ने 12 से 18 साल के आयु वर्ग के लिए कोविड रोधी टीके ‘कोर्बेवैक्स’ को दी मंजूरी।
6. दो माह में कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंच जाएगी घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या : नागरिक विमानन मंत्री सिंधिया।
7. टाटा पावर, आरडब्ल्यूई के बीच अपतटीय पवन परियोजनाओं के विकास के लिए करार।
8. UNSC की आपात बैठक भारत ने की संयम बरतने की अपील, UK बोला- पीछे हटे रूस ।
Monday, February 21, 2022
ताजा खबर
1. दिल्ली में हफ्तेभर चलेंगी तेज हवाएं, सुबह-शाम की ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत।
2. राजस्थान से मध्यप्रदेश बारातियों को लेकर जा रही कार नदी में गिरी, दूल्हा समेत नौ लोगों की मौत।
3. पंजाब विधानसभा चुनाव: शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
4. उप्र चुनाव : तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान।
5. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच रुस्तम अकरामोव का निधन।
6. हरित विकास, स्वच्छ प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना भारत और जर्मनी की साझा प्रतिबद्धता है: विदेश मंत्री जयशंकर।
7. संगठित क्षेत्र के 15,000 रुपये से अधिक मूल वेतन वाले कर्मियों के लिए नई पेंशन योजना लाने की तैयारी।
8. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति पुतिन को बातचीत का दिया प्रस्ताव।
Sunday, February 20, 2022
ताजा खबर
1. कोरोना से मुक्ति के आसार! बीते दिन 20 हजार से भी कम नए केस मिले।
2. देश में नयी ड्रोन स्टार्टअप संस्कृति बढ़ रही है - प्रधानमंत्री मोदी।
3. वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक।
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 150 करोड़ रुपये की लागत से बने बायो-सीएनजी संयंत्र ‘‘गोबर-धन’’ का किया लोकार्पण।
5. बीसीसीआई ने कोहली और पंत को ब्रेक दिया, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में करेंगे वापसी।
6. नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने स्पाइसजेट की खजुराहो-दिल्ली उड़ान को दिखाई हरी झंडी।
7. रूस ने आने वाले वक्त में यूक्रेन पर आक्रमण करने का निर्णय लिया है : जोए बाइडन।
Saturday, February 19, 2022
ताजा खबर
1. अहमदाबाद में 2008 में हुए बम धमाकों के मामले में 38 दोषियों को मृत्युदंड, 11 को उम्रकैद की सजा।
2. पंजाब में विधानसभा चुनाव कल। सभी सीटों के लिए पड़ेंगे वोट।
3. उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की 59 सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त, रविवार को होगा मतदान।
4. मध्य प्रदेश के कुख्यात रहे व्यापमं का नाम दूसरी बार बदला, अब कर्मचारी चयन बोर्ड होगा नाम।
5. नागर विमानन मंत्री ने उडान योजना के तहत दिल्ली और खजुराहो के बीच सीधी उड़ान का किया उद्घाटन।
6. देश में अब प्लास्टिक पैकेजिंग कचरे का होगा निस्तारण, कंपनियों की जिम्मेदारी तय।
7. सीएए प्रदर्शनकारियों को रकम लौटाए उत्तर प्रदेश सरकार।
8. कल रविवार को कश्मीरी गेट से राजीव चौक तक नहीं चलेगी मेट्रो।
Friday, February 18, 2022
ताजा खबर
1. शादी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से उत्तर प्रदेश के कुशी नगर में 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत।
2. उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा में निजी क्षेत्र में आरक्षण पर उच्च न्यायालय के आदेश को किया खारिज।
3. वेस्ट इंडीज के खिलाफ़ दूसरा टी20 जीतकर श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत।
4. कर्नाटक के अल्पसंख्यक स्कूलों में भी हिजाब पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी।
5. हरित हाइड्रोजन के लिये नीति की घोषणा, नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर अंतरराज्यीय पारेषण शुल्क से छूट।
6. दिसंबर में भारत के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1.28 करोड़ घटी : ट्राई।
7. सानिया-हरादेका की जोड़ी दुबई टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में।
8. भारत- UAE वर्चुअल समिट आज।
9. ब्राजील में मिट्टी धंसने से कम से कम 94 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग लापता।
Thursday, February 17, 2022
ताजा खबर
1. केंद्र ने ओआरओपी का बढ़ा-चढ़ा कर बखान किया, गुलाबी तस्वीर पेश की है : उच्चतम न्यायालय।
2. आईसीसी रैंकिंग टी20 रैंकिंग : राहुल चौथे और कोहली 10वें स्थान पर बरकरार।
3. एयर इंडिया को वित्तीय रूप से मजबूत, प्रौद्योगिकी में दुनिया की अग्रणी एयरलाइन बनाएंगे : एन चंद्रशेखर।
4. उपहार साक्ष्य छेड़छाड़ मामला: अदालत ने अंसल बंधुओं की सजा निलंबित करने से किया इनकार।
5. प्रख्यात गायिका संध्या मुखर्जी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।
6. दो पहिए पर 4 साल के बच्चे के लिए हेलमेट अनिवार्य।
7. ब्राजील में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 34 लोगों की मौत।
8. दुनिया में पिछले सप्ताह कोविड-19 के नये मामलों में 19 फीसद गिरावट आयी: डब्ल्यूएचओ।
Wednesday, February 16, 2022
ताजा खबर
1. चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को ठहराया दोषी।
2. बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस।
3. पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत।
4. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों, विशेष रूप से विद्यार्थियों को यूक्रेन छोडने को कहा।
5. नई शिक्षा नीति के तहत 17 फरवरी से भरे जाएंगे स्नातक कोर्सों के परीक्षा फॉर्म।
6. आईसीसी महिला विश्व कप विजेता को मिलेगी 13 लाख 20 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि।
7. सूचीबद्ध कंपनियों में चेयरपर्सन, प्रबंध निदेशक का पद अलग करना अब स्वैच्छिक होगा: सेबी।
8. यूक्रेन संकट: रूस ने कुछ सैनिकों को वापस लेने का किया ऐलान।
Tuesday, February 15, 2022
ताजा खबर
1. कर्नाटक के स्कूलों में बिना हिजाब मिली एंट्री, कल फिर से खुलेंगे कॉलेज।
2. अब 12 से 15 साल के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका।डीजीसीआई ने कोरबेवैक्स के 12 से 18 साल के बच्चों पर भी इस्तेमाल की सिफारिश की है।
3. उप्र विस चुनाव: दूसरे चरण में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान, सहारनपुर सबसे आगे।
4. बेंगलुरू में नए एनसीए का काम शुरू, बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने रखी आधारशिला।
5. यमुना एक्सप्रेसवे: फास्ट टैग नहीं है तो देना पड़ेगा दुगना टोल।
6. भारत ने चीन से संबंधित 54 मोबाइल ऐप पर लगाई पाबंदी।
7. रिजर्व बैंक के साथ डिजिटल मुद्रा पर बातचीत जारी, अंतिम फैसला विचार-विमर्श के बाद : सीतारमण।
8. किसान आंदोलन पर दे रहे थे भारत को ज्ञान, ट्रक डाइवरों के प्रदर्शन पर ट्रुडो ने कनाडा में लगाया आपातकाल।
Monday, February 14, 2022
ताजा खबर
1. ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी52 के जरिए सैटेलाइट ईओएस-04 को सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपित।
2. LIVE: यूपी के 55 सीटों सहित उत्तराखंड और गोवा में वोटिंग जारी।
3. मप्र के कटनी में निर्माणाधीन सुरंग धंसने से नौ मजदूर दबे, सात को बचाया गया, बचाव अभियान जारी।
4. गुजरात के एबीजी शिपयार्ड द्वारा 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मे एसबीआई ने दर्ज कराया एफआईआर।
5. मनरेगा से जुड़े नियम सख़्त करेगी सरकार।
6. अगले माह तय होगी पीएफ की ब्याज दरें।
7. रूस के हमले की आशंका के बीच यूक्रेन में अपना दूतावास खाली करेगा अमेरिका।
Sunday, February 13, 2022
ताजा खबर
1. दिल्ली मे अगले हफ्ते फिर करवट लेगा मौसम, चलेंगी तेज हवाएं; बूंदाबांदी के भी आसार।
2. गोवा और उत्तराखंड में चुनाव प्रचार खत्म, कल होगा वोटिंग।
3. हिजाब विवाद - उच्चतम न्यायालय में समान पोशाक संहिता के लिए जनहित याचिका दायर।
4. जानेमाने उद्योगपति राहुल बजाज का 83 वर्ष की उम्र में निधन।
5. हिजाब विवाद : कर्नाटक सरकार ने प्री यूनिवर्सिटी कॉलेजों में अवकाश की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ायी।
6. आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने स्टार विकेट कीपर ईशान किशन।
7. मिताली राज के अर्धशतक के बावजूद न्यूजीलैंड से 62 रन से हारी भारतीय महिला टीम।
8. निर्वाचन आयोग ने पदयात्राओं की अनुमति दी, प्रचार प्रतिबंध की अवधि घटाई।
Saturday, February 12, 2022
ताजा खबर
1. उत्तराखंड: उत्तरकाशी में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके।
2. यूक्रेन संकट के बीच क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक।
3. कोविड महामारी के बावजूद देश की मुद्रास्फीति दर छह दशमलव दो प्रतिशत: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन।
4. प्रो लीग में जीत के सिलसिले को कायम रखने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम।
5. एन चंद्रशेखरन फिर से बने टाटा संस के चेयरमैन।
6. राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन आज से आम जनता के लिए खोला जा रहा है। यह 16 मार्च तक रहेगा खुला।
7. बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पवेलियन का उद्धाटन आज।
8. फिल्मकार रवि टंडन का 87 साल की उम्र में निधन।
Friday, February 11, 2022
ताजा खबर
1. हिजाब विवाद: कर्नाटक HC के अंतरिम फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका।
2. उत्तर प्रदेशचुनाव का पहला राउंड खत्म अब आगे की तैयारी, आज कासगंज पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का किया अनुरोध।
4. यात्रियों के लिए जल्द शुरू होगा नई दिल्ली स्टेशन का स्कॉई वॉक, मंगू सिंह ने किया निरीक्षण।
5. क्रिप्टो करेंसी वित्तीय स्थिरता के लिए खतरा: आरबीआई गवर्नर।
6. स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशों से आने वालों के लिए संशोधित दिशा निर्देश इस महीने की 14 तारीख से होंगे लागू।
7. एनआरएआई ने अखिल भारतीय बधिर खेल परिषद के साथ एमओयू पर किये हस्ताक्षर।
8. पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ने फ्रेंच क्लब से किया करार।
Thursday, February 10, 2022
ताजा खबर
1. यूपी की 58 सीटों पर वोटिंग जारी,कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर।
2. सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा की डेट घोषित, जल्द जारी होगा एग्जाम टाइम-टेबल।
3. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर छह दिवसीय ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस की यात्रा पर कल होंगे रवाना।
4. एफआरएल रिलायंस विलय: न्यायालय ने अमेजन की याचिका पर फ्यूचर समूह को नोटिस किया जारी।
5. कर्नाटक हिजाब विवाद: तीन न्यायाधीशो की पीठ करेगी सुनवाई।
6. दिल्ली विश्वविद्यालय 17 फरवरी से प्रत्यक्ष कक्षाएं करेगा बहाल : प्रोक्टर।
7. साल में एक बार ही अपडेट कर सकेंगे आईटीआर।
8. अटल सुरंग को बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर 10 हजार फीट से ऊपर दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में किया प्रमाणित।
Wednesday, February 9, 2022
ताजा खबर
1. महामारी के बावजूद भारत एकमात्र अर्थव्यवस्था जहां विकास की दर ऊंची, महंगाई की दर मध्यम: प्रधानमंत्री मोदी।
2. महामारी के दौरान ई-विद्या, दीक्षा, निष्ठा कार्यक्रमों के जरिये छात्रों तक पहुंच बनायी गई : केंद्र सरकार।
3. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्कूल, कॉलेजों में तीन दिन का किया अवकाश घोषित।
4. एवरेस्ट कैंटो कच्छ में सरकारी स्कूलों के बच्चों को देगी मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा।
5. पी वी सिंधू, मीराबाई चानु बीबीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में।
6. धारावाहिक महाभारत' में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन।
7. वॉकहार्ट को स्पूतनिक वैक्सीन के निर्यात के लिए सीडीएससीओ की मिली मंजूरी।
8. अमेरिका ने आईएसआईएस-के सरगना सनाउल्ला गफ्फारी पर एक करोड़ डॉलर का इनाम किया घोषित।
9. यदि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो गैस पाइपलाइन बाधित कर दी जाएगी: जोए बाइडेन।
Tuesday, February 8, 2022
ताजा खबर
1. हरियाणाः सरकार के खिलाफ किसानों ने फिर खोला मोर्चा, कर रहे मुआवजा देने की मांग।
2. अमित शाह ने ओवैसी से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जेड श्रेणी की सुरक्षा स्वीकार करने का किया आग्रह।
3. शांतिश्री पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं।
4. राजस्थान सरकार ने ‘रीट लेवल-2’ परीक्षा की निरस्त।
5. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन का दिया गया फरलो।
6. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उत्तराखंड के लिए जारी किया 10 सूत्री एजेंडा।
7. सीसीआई के आदेश के खिलाफ अमेजन की याचिका पर सुनवाई करेगा एनसीएलएटी।
8. आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री शुरू।
Monday, February 7, 2022
ताजा खबर
1. लता मंगेशकर के निधन पर शोक की लहर, विभिन्न हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि।
2. पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार।
3. लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा।
4. ममता बनर्जी ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक , राज्य मे आज आधे दिन की छुट्टी की घोषणा।
5. कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों ने भी दी लता दीदी को भावभीनी श्रद्धांजलि।
6. भारत को 2023 में मिलेगा अपना ‘डिजिटल रुपया’।
7. प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-19 विश्व कप चैंपियन टीम को दी बधाई।
Sunday, February 6, 2022
ताजा खबर
1. नहीं रही महान गायिका लता मंगेशकर, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस।
2. लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा देश, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित।
3. मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता: प्रधानमंत्री मोदी।
4. दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैचू आफ इक्वलिटी का हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी ने किया अनावरण।
5. परिसीमन आयोग के मसौदा रिपोर्ट में कश्मीर संभाग में बड़े बदलाव का प्रस्ताव।
6. 2 हफ्ते बाद खुलेंगे दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज।
7. श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई बसंत पंचमी का त्यौहार।
8. बच्चों को स्कूल भेजने के लिए गार्जियन की लिखित सहमति अनिवार्य।
Saturday, February 5, 2022
ताजा खबर
1. दिल्ली में स्कूल फिर से खुलेंगे, कारों में अकेले यात्रा करने वालों को मास्क पहनने से छूट।
2. एम जगदीश कुमार बने यूजीसी के अध्यक्ष।
3. यह चुनाव दंगाइयों, माफियाओं को पर्दे के पीछे से उत्तर प्रदेश की सत्ता हथियाने से रोकने का: प्रधानमंत्री मोदी।
4. हाई कोर्ट में वर्चुअल हियरिंग अनिवार्य करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।
5. सरकार विधानसभा चुनावों के बाद एमएसपी समिति गठित करने के लिए प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री तोमर।
6. भारतीय महिला टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला 12 फरवरी से।
7. हर्षा इंजीनियर्स की आईपीओ के जरिये 755 करोड़ रुपये जुटाने की योजना।
8. तालिबान के कब्जे के करीब छह महीने बाद भी अफगानिस्तान की स्थिति अनिश्चित : संयुक्त राष्ट्र।
9. जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा।
Friday, February 4, 2022
ताजा खबर
1. अडानी अब भारत के सबसे बड़े रईस, मार्क जुकरबर्ग को टाॅप-10 से किया बाहर।
2. दिल्ली में सोमवार से खुल सकते हैं स्कूल,DDMA की बैठक में आज फैसला संभव।
3. दिल्ली नर्सरी एडमिशन : आज आएगी पहली लिस्ट।
4. तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने नीट से छूट संबंधी राज्य सरकार का विधेयक लौटाया।
5. कप्तान धुल के शतक से भारत लगातार चौथी बार अंडर 19 विश्व कप फाइनल में।
6. हीरो इलेक्ट्रिक का एक्सिस बैंक के साथ करार।
7. एफबीआई ने एनएसओ ग्रुप से स्पाइवेयर ‘पेगासस’ खरीदने की पुष्टि की।
8. आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए एक अरब डॉलर के ऋण को दी मंजूरी।
Thursday, February 3, 2022
ताजा खबर
1. अगले 2 घंटे में पूरी दिल्ली और NCR के आसपास गरज के साथ बारिश।
2. बजट का जोर गरीब, मध्यम वर्ग, युवाओं को आय के स्थायी समाधानों से जोड़ने पर- प्रधानमन्त्री मोदी।
3. नगदी में बदली जा सकेगी डिजिटल करेंसी: प्रधानमंत्री मोदी।
4. निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के आरक्षण के लिए कानून लाने का कोई प्रस्ताव नहीं : केंद्र सरकार।
5. फाइजर ने पांच साल तक के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी देने को कहा।
6. जायडस कैडिला ने सरकार को कोविड रोधी टीके की आपूर्ति शुरू की।
7. कनाडा में टीके संबंधी आदेश के विरोध में प्रदर्शन जारी।
8. डेरिल मिशेल को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार।
Wednesday, February 2, 2022
ताजा खबर
1. तीसरी लहर से राहत! लगातार घट रहे दैनिक मामले, रिकवरी रेट में भी इजाफा।
2. 400 नयी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएंगी : वित्त मंत्री सीतारमण।
3. शिक्षा के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू की जाएगीः वित्त मंत्री सीतारमण।
4. बजट में कृषि ‘ड्रोन’, रसायन-मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर।
5. खेल बजट में 305 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय युवा योजनाओं पर जोर।
6. रिजर्व बैक 2022-23 तक ‘डिजिटल रुपया’ पेश कर सकता है।
7. अमेजन- फ्यूचर मामला: उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय का आदेश किया खारिज।
8. ब्राजील में भूस्खलन, बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हुई।
Tuesday, February 1, 2022
ताजा खबर
1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के विकास में सरकार की अनेक उपलब्धियां गिनाईं।
2. दिल्ली से यूपी-बिहार तक घने कोहरे के साथ ठंड की दोहरी मार।
3. वित मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे करेंगी बजट पेश।
4. बजट से उम्मीदों के बीच शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 58,700 अंक के पार।
5. निर्वाचन आयोग ने 5 चुनावी राज्यों में राजनीतिक दलों को प्रचार में दी कुछ राहत।
6. निर्वाचन आयोग ने रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैलियों पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया।
7. ED के ज्वाइंट डायेक्टर राजेश्वर सिंह का इस्तीफा, लड़ सकते हैं चुनाव।
8. रणजी ट्रॉफी का लीग चरण 16 फरवरी से पांच मार्च तक।
9. भारत के अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश विश्व खेल साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।
10. धीरज मल्होत्रा ने बीसीसीआई के महाप्रबंधक पद से दिया इस्तीफा।
ताजा खबर
1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...
-
सतत एवं सकारात्मक सोच से ही स्वस्थ विचार उत्पन्न होते हैं।
-
1. गौतम बुद्ध नगर बनेगा देश का पहला एरोट्रोपोलिस। 2. दिल्ली के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी सेवाएं। 3. करीब सात महीने बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी...
-
Q.1. हाल ही में विश्व संस्कृत दिवस कब मनाया गया है ? Ans. 03 अगस्त Q.2. किस राज्य सरकार ने अग्नि-शम सेवा ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है ? Ans. ओ...
-
बोलते वक्त ट्रैफिक लाइट्स का पालन करें। पहले रुके, मनन करें, फिर बोले।
-
1. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी का गुजरात का दौरा, किसानों से भी करेंगे मुलाकात। 2. कोरोना वायरस पर 91 प्रतिशत प्र...
-
विद्या दान महादान।
-
तरक्की का मूलमंत्र: मैं नहीं, हम।