किसी की चुप्पी को मुस्कान में बदलना ही सार्थक प्रयास है।
Followers
Tuesday, August 31, 2021
ताजा खबर
1. पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी निशानेबाज अवनि लेखरा।
2. टोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर भाला फेंक बनाया विश्व रिकॉर्ड।
3. मशहूर बंगाली लेखक बुद्धदेव गुहा का निधन।
4. भारतीय ऑल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास।
5. सेंसेक्स पहली बार 57 हजार अंक के पार, निफ्टी भी ऑल टाइम हाई पर।
6. 3 महिला जजों सहित नौ जजों के एक साथ शपथ लेने से सुप्रीम कोर्ट में आज बनेंगे कई रिकॉर्ड।
7. किसानों के मुद्दे पर भिड़े मुख्यमंत्री खट्टर और अमरिंदर सिंह।
8. काबुल हवाई अड्डे पर दागे गए छः रॉकेट। अमेरिका ने 5 रॉकेट किए नष्ट।
9. डेडलाइन खत्म होने से पहले काबुल से निकला अमेरिका।अमेरिका के अफगान छोड़ने पर तालिबान का जश्न, आसमान में दिखी आतिशबाजी।
Monday, August 30, 2021
ताजा खबर
1. देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम।
2. पैरालंपिक टोक्यो गेम्स मे भारत ने जीते अबतक 6 मेडल।
3. अवनी लखेड़ा ने शूटिंग में जीता गोल्ड।
4. लगातार पांचवें दिन 43 हजार के पार कोरोना के केस, एक्टिव मामले भी बढ़े।
5. पी चिदंबरम ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जारी पहले डिजिटल पोस्टर में जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर न लगाने पर भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) की निंदा की।
6. अफगानिस्तान पर अपनी रणनीति बदल रहा है भारत: राजनाथ सिंह।
7. लाठीचार्ज मामला: किसानों ने पंजाब में की सड़के जाम और फुंका पुतला।
8. अमेरिका ने अफगानिस्तान पर रॉकेट दागकर मार गिराया आत्मघाती हमलावर।
9. स्टार्टअप का विकसित होना उज्जवल भविष्य का संकेत: प्रधानमंत्री मोदी।
Sunday, August 29, 2021
ताजा खबर
1. हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री खट्टर के घेराव की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस ने बरसाए जमकर लाठी।
2. टोक्यो पैरालंपिक गेम्स के फाइनल में नंबर-1 खिलाड़ी चीन की झोउ से हारीं भाविना बेन, सिल्वर मेडल पर किया कब्जा।
3. आपकी उपलब्धि ने पूरे देश को प्रेरित किया : प्रधानमंत्री मोदी ने भाविनाबेन को दी बधाई।
4. दिल्ली के अस्पतालों में खत्म होगी लंबी कतार। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने की दी मंजूरी।
5. दैनिक आधार पर हटाए अतिक्रमण: दिल्ली उच्च न्यायालय।
6. केरल के रास्ते देश में दस्तक दे रही कोरोना की थर्ड वेव? 5 दिनों में आए 1.5 लाख केस।
7. वायुसेना में इंसास की जगह लेगी रूसी एके-103 राइफल, खूबियों से है लैस।
8. गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा : सुनिश्चित करें कि आगामी त्योहारों के सीजन में कहीं भीड़ न उमड़े।
9. व्यक्तिगत वाहनों के लिए नयी ‘बीएच’ पंजीकरण श्रृंखला, राज्यों के बीच हस्तांतरण होगा सुगम।
10. वाहन डीलरशिप को डिजिटल कौशल उपलब्ध कराने के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने एएसडीसी से मिलाया हाथ।
Saturday, August 28, 2021
ताजा खबर
1. 1 दिन में एक करोड़ टीके लगा भारत ने रचा इतिहास, प्रधानमंत्री मोदी ने हेल्थवर्कर्स की जमकर तारीफ।
2. विशेष लोग अभियोजक (एसपीपी) के चयन के खिलाफ दिल्ली सरकार की याचिका पर उपराज्यपाल को अदालत ने भेजा नोटिस।
3. भारतीय कुश्ती का 2024 पेरिस ओलंपिक तक समर्थन करेगा टाटा मोटर्स।
4. अगली सुनवाई तक सेबी एनडीटीवी के प्रवर्तकों के खिलाफ सख्त कदम ना उठाए: उच्चतम न्यायालय।
5. आईएस से संबद्ध आईएसकेपी ने काबुल हमले की ली जिम्मेदारी।
6. अमेरिका ने लिया काबुल ब्लास्ट का बदला, एयरस्ट्राइक कर IS आतंकी को मार गिराया।
7. काबुल पर फिर होगा अटैक! US दूतावास ने अमेरिकियों को चेताया- जल्दी निकलो, अभी यहां मत आओ।
8. टोक्यो पैरा ओलंपिक: भाविना पटेल ने रचा इतिहास, गोल्ड से एक कदम दूर।
Friday, August 27, 2021
ताजा खबर
1. दो बम धमाकों से दहला अफगानिस्तान। धमाकों में 11 अमेरिकी कमांडो सहित 72 की मौत, पाक का नाम ले तालिबान पर बरसे सालेह।
2. सुप्रीम कोर्ट में 9 नए जजों के नियुक्ति को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी।
3. प्रख्यात तबला वादक शुभंकर बनर्जी का निधन।
4. हरित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के लिए मंजूरी की जरूरत नहीं: नागर विमानन मंत्रालय।
5. सरकार अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाने को पूरी तरह प्रतिबद्ध : विदेश मंत्री जयशंकर।
6. अब गूगल-पे के जरिये किसी बैंक में खुलवाएं एफडी, मिलेगा अधिकतम 6.35% ब्याज।
7. क्वाड’ में शामिल चार देशों- -भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं जापान की नौसेनाओं के बीच गुआम अपतटीय क्षेत्र में चार दिवसीय मालाबार युद्धाभ्यास का आगाज़।
8. भारत ने नेपाल को आक्सीजन संयंत्र किया दान।
9. याहू ने भारत में अपनी समाचार वेबसाइटों को किया बंद।
Thursday, August 26, 2021
ताजा खबर
1. प्रधानमंत्री मोदी आज ई-श्रम पोर्टल की करेंगे शुरुआत। 38 करोड़ लोगों को होगा फायदा।
2. चीन को सख्त संदेश, आज से भारत संग मालाबार नेवी ड्रिल करेंगे क्वॉड देश।
3. सभी अफगान नागरिकों को अब ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा करनी होगी: भारत सरकार।
4. डीडीएमए समिति ने दिल्ली में सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की सिफारिश की।
5. पाकिस्तान को कीरू जलविद्युत संयंत्र के डिजाइन पर आपत्ति, भारत ने संधि का पालन करने की बात कही।
6. कोविड-19 से जुड़े मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों के कारण अक्टूबर में होने वाले महिलाओं के गोल्फ टूर एलपीजीए शंघाई टूर्नामेंट रद्द।
7. ‘एक जिला- एक उत्पाद’ को बढ़ावा देने के लिये राज्यों के साथ मिलकर काम करें बैंक: वित्त मंत्री सीतारमण।
8. तालिबान को पड़ोसी तजाकिस्तान ने दिया बड़ा झटका, पाकिस्तान के सामने ही दो टूक कहा- हम नहीं देंगे मान्यता।
Wednesday, August 25, 2021
ताजा खबर
1. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने RBI से पूछा-बैंक में जमा ग्राहकों की गाढ़ी कमाई साइबर ठगी से कैसे सुरक्षित हो।
2. दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली सरकार ने कहा- 18 साल की उम्र में वोट दे सकते हैं तो शराब क्यों नहीं पी सकते।
3. तालिबान को कंगाल करने का प्लान, US-IMF और वर्ल्ड बैंक का 'ट्रिपल अटैक'।
4. उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार। देर रात मिली जमानत।
5. पोस्को कानून की गलत व्याख्या खतरनाक नजीर: केके वेणुगोपाल।
6. केंद्र सरकार की वेबसाइट से भारतीय संस्कृति एवं धरोहर का खंड हटा।
7. ऑनलाइन सुनवाई पर सभी वकील एकमत नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
8. कर्मचारी पेंशन योजना मामले की सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की पीठ।
Tuesday, August 24, 2021
ताजा खबर
1. कोरोना संक्रमण: डेढ़ साल बाद 1% से कम एक्टिव केस, एक दिन में 25,467 नए मामले।
2. बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमन्त्री मोदी से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना कराए जाने का किया समर्थन।
3. उच्च न्यायालय ने गोवालपारा डिटेंशन केंद्र का निर्माण 45 दिन में पूरा करने के लिए दिया समय।
4. दिल्ली हवाईअड्डे के कर्मचारियों के लिए कोविड देखभाल केंद्र बनाएगी डॉयल, मेदांता के साथ एमओयू।
5. अपना उपनाम ‘ऑल वाइट्स’ हटाने की सोच रहा है न्यूजीलैंड फुटबॉल।
6. ईएसआईसी में आ सकते हैं 30 हजार वेतन पाने वाले कर्मचारी।
7. तालिबान पर लगेंगे बैन या मिलेगी मान्यता? आज हो सकता है बड़ा फैसला, जी-7 के नेताओं से मीटिंग करेंगे जो बाइडेन।
8. स्वतंत्रता सेनानियों की लिस्ट से हटे 387 नामों पर छिड़ी रार, केरल में उठे सवाल।
9. गंभीर मामले में हिमाचल सरकार के देरी से अपील दायर करने वाले रवैए से हतप्रभ: सुप्रीम कोर्ट।
10. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कनॉट प्लेस में स्मॉग टावर का किया उद्घाटन।
Monday, August 23, 2021
ताजा खबर
1. सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव में 38% मतदान।
2. आईआईटी वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका न के बराबर।
3. अफगानिस्तान से वापसी: तीन उड़ानों में करीब 400 लोगों को वापस लाया भारत।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने किये उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि।
5. केंद्र सरकार धर्मशाला के करीब खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने को तैयार : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर।
6. जापान ने रखा 2029 तक मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने लेकर वापस आने का लक्ष्य।
7. एनजीटी ने उप्र स्थित चीनी मिल से हो रहे प्रदूषण की क्षतिपूर्ति का आकलन करने का दिया निर्देश।
8. हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर होंगे पंजाब के 10 सरकारी स्कूल के नाम।
Sunday, August 22, 2021
ताजा खबर
1. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य्मंत्री कल्याण सिंह का निधन। अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी पहुंच रहे लखनऊ, कई दिग्गज नेता भी होंगे साथ।
2. किसान आंदोलन: 69 रेलगाड़ियां रद्द होने से हजारों लोग फंसे।
3. काबुल से 168 भारतीयों को लेकर निकला IAF का विमान, आज पहुंचेगा हिंडन।
4. त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने हटाई पाबंदियां। अब बाजार रहेंगे देर रात तक गुलजार।
5. जनसंख्या नियंत्रण के लिए तमिलनाडु को प्रताड़ित न किया जाए: मद्रास हाई कोर्ट।
6. सितंबर मध्य से अंत तक जायकोव-डी टीके की आपूर्ति होगी शुरू : जायडस समूह के प्रबंध निदेशक।
7. कुश्ती विश्व जूनियर भारत रवि मलिक कांस्य पदक दौर तक पहुंचे, नरिंदर चीमा रेपेशाज में।
8. मंगल ग्रह पर अभी डटा हुआ है चीन का रोवर।
Saturday, August 21, 2021
ताजा खबर
1. व्यक्तिगत स्वतंत्रता संवैधानिक जनादेश का महत्वपूर्ण पहलू है : उच्चतम न्यायालय।
2. चीन ने दंपतियों को तीन बच्चे पैदा करने की मंजूरी दी।
3. चांदनी रात में ताज का दीदार आज से, लेकिन बरतनी होगी कोरोना संबंधी सावधानियां।
4. जायडस कैडिला के कोरोना टीके को मिली मंजूरी।
5. एनएचआरसी विवाद: दो न्यायाधीशों की कमेटी ने पक्षपात के आरोपों को किया खारिज।
6. वादी जिस भाषा में पक्ष रखे उसी भाषा में जवाब दे केंद्र: मद्रास उच्च न्यायालय।
7. ऑक्सीजन से मौत मामला: उपराज्यपाल ने दोबारा खारिज की जांच कमेटी बनाने की मांग।
8. पुनर्गठन के बाद किसी एक राज्य में आरक्षण का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट।
Friday, August 20, 2021
ताजा खबर
1. अफगानिस्तान में शासन संबंधी बढ़ती चुनौतियों के बीच तालिबान ने मनाया देश का स्वतंत्रता दिवस।
2. अफगानिस्तान की नामी पॉप स्टार अर्याना ने तालिबान के डर से छोड़ा देश।
3. कोविड़ के डेल्टा स्वरूप के खिलाफ कम प्रभावी हैं फाइजर, एस्ट्राजेनेका के टीके : अध्ययन।
4. भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियां जटिल हो रही हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
5. प.बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: कोलकाता हाई कोर्ट ने दिया सीबीआई को जांच का आदेश, एसआईटी का गठन।
6. सोनालिका समूह ने किसानों को ट्रैक्टर, उपकरण किराए पर देने के लिए ऐप किया पेश।
7. IPS, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में खत्म 4 फीसदी दिव्यांग आरक्षण।
8. गुजरात हाई कोर्ट ने अंतर धार्मिक विवाह संबंधी कुछ धाराओं पर लगाई रोक।
9. यातायात उल्लंघन पर 15 दिनों के भीतर नोटिस भेजना जरूरी: परिवहन मंत्रालय।
Thursday, August 19, 2021
ताजा खबर
1. न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया पर मीडिया में अटकलें, खबरें बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : एन वी रमन।
2. नागरिकों को ‘सुरक्षित जाने’ देने पर राजी हुआ तालिबान : व्हाइट हाउस।
3. आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड बेचने की दी अनुमति।
4. अफगान पर कब्जा करके भी कंगाल रहेगा तालिबान! अब IMF ने लॉक किया 'तिजोरी' का गेट।
5. तालिबान ने दिखाया असल चेहरा, भारत संग आयात-निर्यात पर लगाई रोक।
6. अब लड़कियां भी देगी एनडीए प्रवेश परीक्षा। लैंगिक भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट की करारी चोट।
Wednesday, August 18, 2021
ताजा खबर
1. भारत को 2027 तक मिल सकती है पहली महिला CJI, 3 महिला सहित 9 नामों की हुई सिफारिश।
2. पदक का दबाव लिये बिना तोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कीजिये : प्रधानमन्त्री मोदी ने पैरा एथलीटों से कहा।
3. अफगान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत काबुल से अपने राजनयिकों, अधिकारियों को लाया वापस।
4. तालिबान ने ‘आम माफी’ की घोषणा की, महिलाओं से सरकार में शामिल होने का आह्वान।
5. भारत टी20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को दुबई में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शुरू करेगा अपना अभियान।
6. IND W के खिलाफ ODI, T20 और टेस्ट सीरीज के लिए AUS W टीम का ऐलान।
7. पेगासस जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल संबंधी जानकारी दी तो दुश्मन उठा सकते हैं फायदा: केंद्र सरकार।
8. एमवे इंडिया ने ओलिंपियन मीराबाई चानू को बनाया ब्रांड एंबेसडर।
Tuesday, August 17, 2021
ताजा खबर
1. अफगानिस्तान पर तालिबान के तेजी से कब्जे से स्तब्ध बाइडन प्रशासन, ट्रंप ने बताया सबसे बड़ी हार।
2. काबुल हवाई अड्डे पर 7 की मौत। लोग घरों में दुबके।
3. 12 केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल से की मुलाकात।
5. हैती भूकंप : मृतक संख्या 1,297 पर पहुंची, तूफान आने से और विकट हो सकते हैं हालात।
6. जांच की मांग संबंधी याचिकाएं ‘अनुमान व अटकलों’ पर आधारित :पेगासस जासूसी विवाद पर सरकार ने कहा।
7. मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहयिद्दीन यासीन ने सोमवार को मलेशिया के नरेश को सौंप दिया इस्तीफा।
8. विस्तारा ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने वाली दिल्ली-लंदन उड़ान रोकी।
9. आईवीएफ से जन्मे बच्चे के पिता की जानकारी मांगना निजता के अधिकार का हनन: केरल उच्च न्यायालय।
Monday, August 16, 2021
ताजा खबर
1. आने वाले 25 वर्ष ‘‘भारत के सृजन का अमृत काल’’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
2. प्रधानमंत्री ने ‘‘गतिशक्ति योजना’’, अगले 47 वर्षों मे देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘‘ग्रीन हायड्रोज़न मिशन’’ की घोषणा की।
3. अगले 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत रेल गाड़ियां चलाने के साथ ही सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए खोले जाने की घोषणा की।
4. संसद में बहस ना होना खेदजनक: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
5. मृत्यु दर में कमी से बड़ी देश में बुजुर्गों की संख्या: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय।
6. राजधानी दिल्ली में कोवीद के 70% टीके पहली खुराक वालों के लिए आरक्षित।
7. हैती मे आए भयंकर भूकंप से 724 लोगों की मौत। सैकड़ों घायल।
8. देश को 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' नाम देगा तालिबान, राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा।
Sunday, August 15, 2021
ताजा खबर
1. जश्न-ए-आजादी LIVE: लाल किला से बोले PM मोदी- हम वैक्सीन में आत्मनिर्भर, वैज्ञानिकों ने रच दिया इतिहास।
2. 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी।
3. आजादी का जश्न हुआ और खास, डेढ़ करोड़ भारतीयों ने राष्ट्रगान रिकॉर्ड कर किया अपलोड।
4. भारतीय बाजार के अनुभव से नए बाजारों में राजस्व वृद्धि में मदद मिलेगी: ट्विटर अधिकारी माहेश्वरी।
5. 7.2 तीव्रता के भूकंप से दहला कैरेबियाई देश हैती, अब तक 304 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल।
6. अफगानिस्तान के चौथे सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ पर तालिबान का कब्जा।
7. डीजीटल मीडिया के नैतिकता अनुपालन से संबंधित नए सूचना अधिनियम पर मुंबई उच्च न्यायालय ने लगाई रोक।
8. समंदर की लहरों पर तैरता द्वीप है भारत का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रांत।
9. दिल्ली के स्कूलों में अब होगी देशभक्ति की पढ़ाई: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
10. लिम्का ने लिम्का बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड का विशेष संस्करण किया पेश।
Friday, August 13, 2021
ताजा खबर
1. विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) ने भारतीय मुक्केबाजी परिषद (आईबीसी) के साथ मिलकर भारत समिति के गठन की घोषणा की।
2. गजनी, हेरात और अब कंधार; 24 घंटे में तालिबान ने बदला अफगान का 'नक्शा'।
3. 'चंद्रयान-2' की बड़ी कामयाबी, चांद की सतह पर पानी का सबूत खोज निकाला।
4. राहुल गांधी के बाद कांग्रेस का भी ट्विटर अकाउंट बंद।
5. जनगणना 2011 के आंकड़े इस्तेमाल लायक नहीं: केंद्र सरकार।
6. जीएसएलवी प्रक्षेपण की असफलता हैरानी की बात: जी माधवन नायर।
7. 15 करोड़ बच्चे और युवा औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से बाहर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
8. नीरज चोपड़ा 20 रैंकिंग में दूसरे पायदान पर।
9. अब दिल्ली वालों को जल्दी मिलेगा हेल्थ कार्ड।
Thursday, August 12, 2021
ताजा खबर
1. इसरो का EOS-3 सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन फेल, आखिरी समय में क्रायोजेनिक इंजन ने बिगाड़ा खेल।
2. हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत।
3. ओबीसी से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी।
4. लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित, मॉनसून सत्र की 17 दिन में ही समाप्ति।
5. सदन चलाना सामूहिक जिम्मेदारी, आसन के समीप तख्तियां लहराना परंपराओं के अनुरूप नहीं : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।
6. भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय प्रवासी संगठन द्वारा फहराया जाएगा अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा।
7. कोरोना केसों ने फिर बढ़ाई चिंता। एक दिन में मिले 41,195 केस। 490 लोगों की हुई मौत।
8. कोवैक्सिन और कोविशिल्ड के 1-1 डोज देने संबंधी अध्ययन को मंजूरी।
Wednesday, August 11, 2021
ताजा खबर
1. प्रधानमंत्री मोदी ने की उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत।
2. लोकसभा से पारित हुआ ओबीसी आरक्षण बिल, राज्यों को मिलेंगे बड़े अधिकार।
3. राजनीति के अपराधीकरण को उखाड़ने के लिए केंद्र सरकार सर्जरी करे: सुप्रीम कोर्ट।
4. कानून निर्माताओं के विरुद्ध दर्ज मामले उच्च न्यायालयों की अनुमति के बिना वापस नहीं ले सकते: उच्चतम न्यायालय।
5. उच्चतम न्यायालय ने पेगासस मामले पर सोशल मीडिया और वेबसाइट पर समानांतर वाद-विवाद पर जताई अप्रसन्नता।
6. लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिये दावा करेगा आईसीसी।
7. सरकार ने भारत बायोटेक के अंकलेश्वर संयंत्र में कोवैक्सीन के उत्पादन की मंजूरी दी।
8. दूरसंचार क्षेत्र को ‘3+1‘ के ढांचे को कायम रखने के लिए समर्थन की जरूरत : सुनील मित्तल।
9.कोविड़ टीकों की मिक्सिंग में एक कदम और आगे बढ़ा भारत, DCGI ने स्टडी को दी मंजूरी।
Tuesday, August 10, 2021
ताजा खबर
1. प्रधानमंत्री मोदी ने की UNSC बैठक की अगुवाई, समुद्री सुरक्षा के लिए दिए 5 मंत्र।
2.समुद्री विवादों का निपटारा अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर किया जाना चाहिए : प्रधानमंत्री मोदी।
3. संसद ने संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन विधेयक को दी मंजूरी।
4. वैश्विक तापमान "मानवता के लिये कोड रेड” के पेरिस में तय सीमा के पार पहुंच जाने की संभावना: संरा रिपोर्ट।
5. भारत में रह रहे विदेशी नागरिक भी अब लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन।
6. ओबीसी संविधान 127 वा संशोधन विधेयक: सरकार को मिला विपक्ष का समर्थन।
7. किसी समुदाय विशेष को अल्पसंख्यक घोषित कर सकती है राज्य सरकारें: अल्प संख्यक कार्य मंत्री।
8. हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका।
Monday, August 9, 2021
ताजा खबर
1. केरल पर्यटन विभाग इस साल वर्चुअल तरीके से करेगा ओणम उत्सव का आयोजन : पर्यटन मंत्री।
2. टाटा स्टील बीएसएल ने ओडिशा के ढेकनाल में साइनाइट के शोधन के लिए दुनिया का पहला ‘यूवी ऑक्सिडेशन’ संयंत्र किया स्थापित।
3. दूरसंचार क्षेत्र को वित्तीय दबाव से उबारने के लिए बैंकों से बातचीत कर रहा है डीओटी।
4. आज UNSC की समुद्री सुरक्षा पर ओपन डिबेट की अध्यक्षता करेंगे मोदी, ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री।
5. 17 बैंकों में हजारों करोड़ जमा, दुनिया के सबसे अमीर गांवों में है कच्छ का मधापर।
6. अब व्हाट्सएप पर मिलेगा कुछ ही सेकंड में टीकाकरण का प्रमाण पत्र।
7. दिल्ली के सभी आश्रय गृहों में मिलेगा अब मुफ्त खाना। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया कार्यक्रम।
8. बीमारी के अचूक इलाज के लिए बनेगा आयुर्वेदिक बायो बैंक: केंद्रीय आयुष मंत्रालय।
Sunday, August 8, 2021
ताजा खबर
1. भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में रचा इतिहास। 13 साल बाद किसी भी ओलंपिक में मिला गोल्ड।
2. बजरंग पुनिया ने कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 से हरा कर जीता कांस्य पदक।
3. भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली।
4. प्रधानमंत्री मोदी कल 9 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में भेजेंगे 2000 रुपए, 9.75 करोड़ परिवारों को होगा लाभ।
5. कोरोना के केस बढ़ते ही पाबंदियां भी लौटीं, कर्नाटक, तमिल नाडु और गोवा जैसे राज्यों ने दिखाई सख्ती।
6. दिल्ली में सभी सप्ताहिक बाजार 9 अगस्त से खुलेंगे: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
7. दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा पौधारोपण: कुलपति पीसी जोशी।
8. तीन साल में अमेरिकी मानक के अनुरूप होंगे राष्ट्रीय राज्य मार्ग: परिवहन मंत्री गडकरी।
Saturday, August 7, 2021
ताजा खबर
1. राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न।
2. एफआरएल-रिलायंस सौदा: उच्चतम न्यायालय का अमेजन के पक्ष में फैसला।
3. कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, केवल नासिक में मिले 30 मरीज।
4. बिहार: आज से लागू हुआ अनलॉक-5, स्कूलों में शुरू हुई पढ़ाई, मॉल-सिनेमा हॉल में लौटी रौनक, 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें।
5. असम और मेघालय का ताजा फैसला: विवादों के हल के लिए बनाएंगे समिति।
6. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा(जेईई) का परिणाम घोषित।
7. मां के उपनाम पर बच्चों का है अधिकार: दिल्ली उच्च न्यायालय।
8. दिल्ली विश्वविद्यालय: 16 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाएं टली।
9. दिल्ली के स्कूलों में अब देशभक्ति की पढ़ाई। एनसीईआरटी की बैठक में पाठ्यक्रम को दी गई मंजूरी।
10.एहतियात और संतुलित नजरिया के साथ खोले जाएं स्कूल: संसदीय समिति का सुझाव।
Friday, August 6, 2021
ताजा खबर
1. ओलिंपिक में 41 साल का इंतजार खत्म, भारतीय हॉकी टीम को मिला कांस्य पदक।
2. हॉकी में भारत की ‘ऐतिहासिक’ जीत पर प्रधानमंत्री ने कहा: ये नया, आत्मविश्वास से भरा भारत है।
3. कोविड-19 यात्रा पाबंदियां: ब्रिटेन ने भारत को ‘रेड’ सूची से निकाल ‘एम्बर’ सूची में डाला।
4. किसानों को राहत: अब पराली जलाने पर नहीं होगा मुकदमा, मोदी सरकार लेकर आई नया कानून।
5. आज से शुरू होगा दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का त्रिलोकपुरी-मयूर विहार सेक्शन।
6. बिहार में पंचायत चुनाव 20 सितंबर से होंगे।
7. पेगासस मामला: अगर खबरें सही है तो आरोप बेहद गंभीर: सुप्रीम कोर्ट।
8. आईआईटी रुड़की का उत्तराखंड भूकंप अलर्ट मोबाइल ऐप जारी।
9. अरुणाचल प्रदेश के संबंध में अनुसूचित जनजाति संविधान संशोधन विधेयक 2021 राज्यसभा में पारित।
10. लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश।
Thursday, August 5, 2021
ताजा खबर
1. टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में 41 साल बाद भारत ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई।
2. कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को दिया जाएगा 5 लाख का बीमा: केंद्र सरकार।
3. सरकार ने कराए नेताओं-पत्रकारों के फोन टैप? पेगासस कांड पर आज SC में सुनवाई।
4. राज्यों को मिलेगा OBC लिस्ट बनाने का अधिकार, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी।
5. नपुंसकता के झूठे आरोप क्रूरता के समान और तलाक का आधार: सुप्रीम कोर्ट।
6. तोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा और रवी दहिया इतिहास रचने की कगार पर।
7. एनसीआर वायु गुणवत्ता विधेयक 2021 लोकसभा में पास।
8. स्वदेसी विमान वाहक जहाज विक्रांत का परीक्षण शुरू।
9. एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सकों की सेवा अवधि के मामले में भेदभाव अनुचित: सुप्रीम कोर्ट।
Wednesday, August 4, 2021
ताजा खबर
1. टोक्यो ओलंपिक:रेसलर रवि दहिया और दीपक पूनिया सेमीफाइनल में पहुंचे, अंशु मलिक की रेपेचेज खेलने की उम्मीदें बढ़ी।
2. गरीबों के सशक्तिकरण को आज सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है सरकार: प्रधानमंत्री मोदी।
3. सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, 99.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण।
4. विश्व चैंपियन के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी भारतीय मुक्केबाज लवलीना।
5. इतिहास रचने के बाद भारतीय महिलाओं की निगाह अब पहले ओलंपिक हॉकी फाइनल पर।
6. एडल्ट्री के सबूत नहीं तो DNA टेस्ट की अनुमति नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
7. अरावली वन भूमि से सभी अवैध निर्माण हटाए: सुप्रीम कोर्ट।
8. दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में विधायकों के वेतन भत्तों में 66% की वृद्धि का फैसला। अब 90000 हर महीने पगार।
Tuesday, August 3, 2021
ताजा खबर
1. टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम से 3:2 से हारी।भारतीय टीम अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी।
2. पीएम मोदी रचेंगे इतिहास, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 9 अगस्त को होने वाली समुद्री सुरक्षा पर डिबेट की करेंगे अध्यक्षता।
3. यूजीसी ने 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया, सबसे ज्यादा यूपी और दिल्ली में।
4. उच्चतम न्यायालय का आईटी अधिनियम की रद्द धारा 66ए के तहत मुकदमे दर्ज किए जाने पर राज्यों को नोटिस।
5. कोविड-19 के चलते अगले साल फरवरी मैं होने वाले ऑटो एक्सपो 2022 स्थगित: सियाम।
6. पोलावरम परियोजना प्राधिकरण का मुख्यालय स्थानांतरित करने पर जल्द होगा निर्णय: केंद्र सरकार।
7. पंजाब, हिमाचल सहित कई राज्य में खुले स्कूल।
8. पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन के बाद 12वी के सभी अनूत्तीर्ण छात्र उत्तीर्ण घोषित।
9. आज जारी होगें सीबीएसई बोर्ड के 10वी के नतीजे।
Monday, August 2, 2021
ताजा खबर
1. पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास। दो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
2. 49 साल बाद ओलंपिक हॉकी के सेमी फाइनल में भारत।
3. क्वॉर्टर फाइनल में आज महिला हॉकी टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से।
4. दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट पुरुषों के लिए आज से पंजीकरण शुरू।
5. पेगासस: उच्चतम न्यायालय जासूसी के आरोपों की जांच के अनुरोध वाली याचिकाओं पर पांच अगस्त को करेगा सुनवाई।
6. तोक्यो ओलंपिक : पैरालम्पियन निशानेबाज नरेश कुमार शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का किया रुख।
7. दसवीं के प्राइवेट परीक्षार्थियों की मूल्यांकन पद्धति वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई से जवाब मांगा।
8. सिक्किम में भारत चीन की सेनाओं के बीच हॉटलाइन सेवा शुरू।
Sunday, August 1, 2021
ताजा खबर
1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षार्थियों से कहा कि उनके प्रत्येक कार्य में ‘‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’’ की भावना दिखनी चाहिए और उन्हें लोगों की पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा को बदलने के लिए भी काम करना चाहिए।
2. भारत,चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता, गोगरा और हॉट स्प्रिंग इलाकों से सैनिक हटाने पर जोर।
3. 10 फीसदी संक्रमण दर वाले जिलों में सख्त पाबंदियां हो लागू: केंद्र सरकार।
4. उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवींकी परीक्षा में 99.55 प्रतिशत बच्चे हुए पास।
5. दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने नशा मुक्ति केंद्र वन स्टॉप सेंटर सूर्योदय का किया उद्घाटन।
6. कावेरी नदी पर मेकेदातू परियोजना को करेंगे लागू: मुख्यमंत्री बोम्मई।
7. सिरम इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष पूनावाला को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार।
8. 41 साल में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में
ताजा खबर
1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...
-
सतत एवं सकारात्मक सोच से ही स्वस्थ विचार उत्पन्न होते हैं।
-
1. गौतम बुद्ध नगर बनेगा देश का पहला एरोट्रोपोलिस। 2. दिल्ली के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी सेवाएं। 3. करीब सात महीने बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी...
-
Q.1. हाल ही में विश्व संस्कृत दिवस कब मनाया गया है ? Ans. 03 अगस्त Q.2. किस राज्य सरकार ने अग्नि-शम सेवा ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है ? Ans. ओ...
-
बोलते वक्त ट्रैफिक लाइट्स का पालन करें। पहले रुके, मनन करें, फिर बोले।
-
1. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी का गुजरात का दौरा, किसानों से भी करेंगे मुलाकात। 2. कोरोना वायरस पर 91 प्रतिशत प्र...
-
विद्या दान महादान।
-
तरक्की का मूलमंत्र: मैं नहीं, हम।