Followers

Wednesday, April 30, 2025

ताजा खबर

1. उत्तराखंड: आज से शुरू होगी चारधाम यात्रा, तैयारियां पूरी।
2. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी।
3. आंध्र के सिंहाचलम मंदिर में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत।
4. देश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग।
5. कल से मुंबई में शुरू होगा पहला विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन।
6. नक्सलियों की सरकार से अपील-बंद हो एंटी नक्सल ऑपरेशन।
7. मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की।
8. खौफ में पाकिस्तान! एलओसी पर 6वें दिन फिर फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब।

Tuesday, April 29, 2025

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना: मौसम विभाग।
2. लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा होंगे उत्तरी कमान के नए कमांडर-इन-चीफ, 1 मई को संभालेंगे पदभार।
3. राष्ट्रपति मुर्मू ने देश की 71 विभूतियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित।
4. सड़क/ मोटर हादसों के शिकार का कैशलेस इलाज में देरी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज।
5. भारत ने फ्रांस से किया 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों का सौदा, बढ़ेगी सैन्य ताकत।
6. दिल्ली सरकार ने 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना किया लागू।
7. कॉमनवेल्थ घोटाले के नहीं मिले सबूत, 14 साल बाद सुरेश कलमाड़ी को मिल गई क्लीनचिट।
8. कनाडा चुनाव के आने लगे नतीजे, रुझानों में कार्नी की पार्टी बहुमत के करीब।
9. दिवंगत पोप फ्रांसिस का उत्‍तराधिकारी चुनने के लिए 7 मई को होगी गुप्‍त बैठक।

Monday, April 28, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज से 2 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, 30 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं।
2. आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी राष्‍ट्रपति मुर्मु।
3. JNU चुनाव में टॉप-3 पदों पर लेफ्ट ने मारी बाजी, ABVP ने भी की बड़ी वापसी।
4. खुफिया एजेंसी ने दिल्ली पुलिस को सौंपी 4900 नागरिकों की लिस्ट, पाकिस्तान वापसी नहीं होने पर होगा एक्शन।
5. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा तीन और 4 में को।
6. दिल्ली के बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ आज से।
7. कनाडा के वैंकूवर में लापु लापु फिलिपिनो फेस्टिवल में एक वाहन द्वारा भीड़ को टक्कर मारने से नौ लोगों की मौत।

Sunday, April 27, 2025

ताजा खबर

1. आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
2. भारत ने 17.1 करोड़ लोगों को अत्यंत गरीबी से बाहर निकाला: विश्व बैंक।
3. गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी।
4. देशभर में स्थापित किए जाएँगे 1 लाख 75 हजार आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर।
5. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में 175 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
6. अब एक साथ कर सकेंगे दोयूजी और दो पीजी कोर्स।
7. प्रख्यात इतिहासकार एम जी एस नारायणन का निधन।
8. पाकिस्तान में तटस्थ जांच में शामिल होने की पेशकश की।

Saturday, April 26, 2025

ताजा खबर

1. इसरो के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख के. कस्तूरीरंगन का बेंगलुरु में निधन।

2. राजा इकबाल दिल्ली नगर निगम के चुने गए मेयर।

3. अगले चार दिनों के लिए देश के कई राज्यों में लू चलने का पूर्वानुमान: मौसम विभाग।

4. कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

5. भारत-फ्रांस के बीच 28 को राफेल डील पर लगेगी मुहर, बढ़ेगी नौसेना की ताकत।

6. उत्तर प्रदेश इंटर के परीक्षा में 86% महिलाएं पास।

7. कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए भारतीय वैज्ञानिक ने बनाया ऑप्टिकल सेंसिंग प्लेटफार्म।

8. आज रोम में सेंट मैरी मेजर बैसिलिका में दफनाया जायेगा वैश्विक रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस का पार्थिव शरीर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व।

Thursday, April 24, 2025

ताजा खबर

1. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक आज।
2. भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए दोनों देशों के बीच 1960 में हुए सिंधु जल समझौते को किया रद्द।
3. पाकिस्तान के वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद और पाकिस्तानी राजनयिक को देश छोड़ने का दिया आदेश।
4. पाकिस्तान से तनाव के बीच जीरो लाइन पार कर गया बीएसएफ का जवान, पकड़कर ले गए PAK रेंजर।
5. 10 लाख से अधिक कीमत वाले वस्तुओं पर अब 1% टीसीएस।
6. जेल में बंद अपराधी गुलाम नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट।
7. संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़ी न‍िंदा की।

Wednesday, April 23, 2025

ताजा खबर

1. पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला, 20 की मौत, 26 घायल, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट।
2. बारामूला में 2 आतंकवादी ढेर, पहलगाम के बाद सेना का जम्मू-कश्मीर में बड़ा ऐक्शन।
3. जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन्स श्रीनगर से कर रही हैं विशेष उड़ानें संचालित।
4. प्रयागराज की शक्ति दुबे यूपीएससी की परीक्षा में अव्वल। 
5. पहली बार गोल्ड पहुंचा एक लाख के पार।

Tuesday, April 22, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर होंगे रवाना।
2. भारत सरकार ने पोप फ्रांसिस के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
3. सोने के दाम में रिकॉर्ड तेजी, ₹1 लाख के पार पहुंचा भाव।
4. अगले दो दिनों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में लू का अनुमान: मौसम विभाग।
5. राहुल गांधी के दो देशों की नागरिकता संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट।
6. गृह मंत्रालय का अलर्ट, बाजार में घूम रहे हैं हाई-क्वालिटी फर्जी 500 के नोट।
7. राष्ट्रपति का पद संवैधानिक जरूर है, लेकिन... सुप्रीम कोर्ट को है हर कानून को परखने का हक।
8. इसरो की बड़ी कामयाबी: दूसरी बार 2 स्पैडेक्स उपग्रहों को अंतरिक्ष में किया डॉक।

Monday, April 21, 2025

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि और भूस्खलन ने कई जिलों में भारी तबाही।
2. केन्‍द्र शासित प्रदेश लद्दाख में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्‍थानों को खराब मौसम के कारण अगले तीन दिन तक रहेंगे बंद।
3. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 22 से 24 अप्रैल, राजस्थान, हरियाणा में 23 और 24 अप्रैल, विदर्भ में 21 से 23 अप्रैल तक लू की स्थिति: मौसम विभाग।
4. कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या।
5. दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालों की वास्तविक संख्या जानने के लिए आज से फिर शुरू होगा सर्वे।
6. इतिहास रचने को तैयार आंध्र प्रदेश की अमरावती, होगा दुनिया का नवीकरणीय उर्जा से चलने वाला पहला शहर।
7. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज पहुंचेंगे दिल्ली, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।

Sunday, April 20, 2025

ताजा खबर



1. दुनिया भर में आज मनाई जा रही है ईस्टर, राष्ट्रपति मुर्मु ने ईस्‍टर की दी शुभकामनाएं।
2. दिल्ली में बढ़ी उमस, कश्मीर में बर्फबारी, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट।
3. लद्दाख में सैनिकों को ऊंचाई वाली चौकियों पर मिली 4जी/5जी कनेक्टिविटी, सियाचिन ग्लेशियर तक सिग्नल।
4. अंतरिक्ष में लहराएगा भारत का परचम, दो बड़े मिशनों के साथ इतिहास रचेगा इसरो।
5. नक्सल मुक्त होने वाला पहला गांव बना छत्तीसगढ़ का बड़ेसत्ती।
6. चीन में दुनिया में पहली रोबोट हाफ मैराथन।
7. अमेरिकी कोर्ट ने छात्रों को दी बड़ी राहत, वीजा रद्द करने को लेकर सरकार से मांगा जवाब।

Saturday, April 19, 2025

ताजा खबर

1. गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरीज ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल।
2. जेईई मुख्‍य द्वितीय सत्र का परिणाम घोषित, 24 बच्चों को जेईई मेन में परफेक्ट स्कोर।
3. प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर होंगे रवाना।
4. अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप, लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं।

Friday, April 18, 2025

ताजा खबर

1. पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट ने  'बेदाग' शिक्षकों को पद पर बने रहने की दी इजाजत।

2. राजस्थान में हीटवेव का कहर, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश…तेलंगाना ने लू को आपदा किया घोषित।

3. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया 7 दिन का समय, बोर्ड में नई नियुक्ति पर लगी रहेगी रोक।

4. रॉबर्ट वाड्रा पर शिकंजा कसने की तैयारी में ईडी, संजय भंडारी केस समेत तीन मामलों में चार्जशीट तैयार।

5. चोकसी को वापस लाने की तैयारी तेज,भारत के अनुरोध पर बेल्जियम में हुई थी गिरफ्तारी।

6. भारतीयों के लिए अमेरिका में पढ़ना मुश्किल, छात्रों को नहीं मिल रहा वीजा इंटरव्यू स्लॉट।

7. नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स को वैश्विक स्तर पर मिला 97वां सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का दर्जा।

Thursday, April 17, 2025

ताजा खबर

1. वक्फ कानून के कुछ प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, अंतरिम आदेश के संकेत।
2. सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम के खिलाफ याचिकाओं पर आज भी सुनवाई।
3. जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश।
4. 35 एफडीसी दवाओं के निर्माण और बिक्री पर रोक।
5. दीवानी मामले में क्रिमिनल केस दर्ज करना स्वीकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट।

Wednesday, April 16, 2025

ताजा खबर

1. वक्फ संशोधन अधिनियम की सांवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
2. दिल्लीवालों को मिलती रहेगी बिजली सब्सिडी, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला, नई ईवी पॉलिसी पर भी चर्चा।
3. छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो हार्डकोर नक्सली।
4. दिल्ली में बढ़ी न्यूनतम मजदुरी।
5. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डा का टर्मिनल 2 रखरखाव के लिए अस्थाई रूप से बंद।
6. भूकंप के झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, रिक्टर पैमाने पर 5.9 रही तीव्रता, फिलीपींस में भी कांपी धरती।
7. सूडान के अकालग्रस्‍त जमजम शरणार्थी शिविर पर हुए हमलों में 300 आम लोगों के मारे जाने की खबर।
8. नेपाल के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से गरज के साथ हो रही हल्की बारिश जारी।

Tuesday, April 15, 2025

ताजा खबर

 1. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अगले पांच दिनों तक लू और भीषण गर्मी का असर: मौसम विज्ञान विभाग।
 2. पूर्व और उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले पांच से छह दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर दिख सकता है: मौसम विज्ञान विभाग।
 3. दिल्ली में बनेंगे 6 नए वायु निगरानी स्टेशन।
 4. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज कर सकती हैं ईवी 2 पॉलिसी का ऐलान।
 5. प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और शुभारंभ।
 6. स्‍टार्टअप क्‍यू एन यू लैब्‍स ने दुनिया के पहले प्लेटफॉर्म क्‍यू शील्‍ड का किया शुभारंभ।
 7. तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जाति वर्गीकरण के कार्यान्वयन की घोषणा की।
 8. मेहुल चौकसी को भारत लाने को CBI, ED ने कसी कमर, बेल्जियम जाएंगे 6 अधिकारी।

Monday, April 14, 2025

ताजा खबर

1. तमिलनाडु और केरल का पारंपरिक नववर्ष पुतांडू और विशु आज।
2. दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना: मौसम विभाग।
3. राष्ट्र आज डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा में अयोध्या और हिसार के बीच वाणिज्यिक उड़ान का करेंगे शुभारंभ।
5. सुबह-सुबह इस राज्‍य में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग।
6. दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अवैध घोषित, सड़क पर दिखीं तो लगेगा भारी जुर्माना, पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल।
7. भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Saturday, April 12, 2025

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी: मौसम विभाग।
2. दिल्ली में धूलभरी आंधी और बरसात से मौसम सुहाना, लेकिन व्यवस्था चौपट।
3. आंध्र प्रदेश इंटर का रिजल्ट आज bieap.apcfss.in पर होगा जारी, डिजिटल लॉकर और कैजाला मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट कर सकते हैं चेक।
4. 25 अप्रैल को होगा दिल्ली एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव।
5. बिहार के नालंदा में गिरी आसमानी बिजली 23 लोगों की हो गई मौत, पसरा मातम।
6. डीआरडीओ ने सुखोई-30 एमकेआई विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम गौरव का सफलतापूर्वक किया परीक्षण।
7. आर्थिक मोर्चे पर भारत को झटका! मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 0.3% घटाया।

Friday, April 11, 2025

ताजा खबर

1. आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
2. स्लोवाकिया में कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसॉफर विश्‍वविद्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।
3. नए वक्फ कानून मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 16 अप्रैल को।
4. दिल्ली में बिजली के खभों पर लगेंगे पानी छिड़कने वाले यंत्र।
5. आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को विशेष एनआईए न्यायाधीश के समक्ष पेशी के बाद 18 दिन की हिरासत में भेजा गया।
6. दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच समझौता, दिल्ली में खोले जाएंगे 1,139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर।
7. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने तकनीक की मदद से हजारों साल पहले विलुप्त हो चुके भेड़ियों को फिर से किया जिंदा।

Thursday, April 10, 2025

ताजा खबर



1. चुभती-जलती गर्मी और लू से आज दिल्लीवालों को मिल सकती है राहत।
2. 24वें और अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती आज।
3. कैशलेस उपचार योजना में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार।
4. रेलवे चोरी के लिए जिम्मेदार नहीं, यात्री खुद करें सामान की सुरक्षा: दिल्ली हाई कोर्ट। 
5. भारत ने बांग्लादेश को ट्रांसशिपमेंट सुविधा से किया बाहर।
6. बिहार में वर्षा और बिजली गिरने की घटनाओं में मृतकों की संख्या 13 हुई।
7. दिल्ली विधानसभा का आगामी सत्र सौर ऊर्जा से होगा संचालित: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता।
8. दिल्ली की नई EV पॉलिसी हो सकती है लेट, 15 दिन के लिए फिर एक्सटेंड होगी पुरानी पॉलिसी।
9. अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को छोड़कर सभी देशों के लिए आयात शुल्‍क पर 90-दिनों तक रोक लगाने की घोषणा की।

Wednesday, April 9, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की चेतावनी जारी।
2. मुंबई पर 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आज आएगा भारत।
3. रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की पेंशन या बकाया रकम समय पर नहीं मिलने पर संबंधित बैंक को सालाना 8% देना होगा ब्याज।
4. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों में लगाई आग।
5. तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, लंबित 10 विधेयकों को दी मंजूरी।
6. ज्ञानवापी में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग पर आज होगी सुनवाई।
7. जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्‍नातक और स्‍नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 10 अप्रैल तक।

Tuesday, April 8, 2025

ताजा खबर

1. MI-17 V5 हेलीकॉप्टरों के आधुनिकीकरण के लिए 2385 करोड़ रुपए का करार।

2. पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी, लेकिन नहीं बढ़ेंगे रिटेल दाम।

3. दिल्ली-राजस्थान-गुजरात समेत 5 राज्यों में रेड अलर्ट।

4. केंद्र सरकार ने 50 रुपये महंगा किया LPG सिलेंडर।

5. तेज गति से वाहन चलाने का मतलब लापरवाही नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट।

6. गोवा सरकार का शैक्षणिक सत्र पहली बार जून के बजाय अप्रैल से।

7. दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम आज भारत आएंगे।

8. इसराइली हवाई हमले में 44 फिलिस्तीनियों की मौत।

Monday, April 7, 2025

ताजा खबर

1. कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में, मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट और गुजरात के लिए रेड अलर्ट किया जारी।
2. जस्टिस अरुण पल्ली होंगे जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
3. सुप्रीम कोर्ट में वक्फ बोर्ड पर सुनवाई आज, वक्फ कानून को रोकने की हो रही मांग।
4. जामिया विश्वविद्यालय में यूजी , पीजी में दाखिले के लिए आवेदन 10 अप्रैल तक।
5. जस्टिस यशवंत वर्मा ने ली इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ।
6. एम ए बेबी माकपा के नए महासचिव बने।
7. विश्वविद्यालयो में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी की भी तैयारी, यूजीसी ने जारी की गाइडलाइंस।

Sunday, April 6, 2025

ताजा खबर

1. आज से बुधवार तक गुजरात और राजस्थान में और सोमवार से बुधवार तक मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका: मौसम विभाग।
2. देश में नया वक्फ कानून लागू, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी।
3. ताजमहल पिछले पांच वर्षों में टिकटों की बिक्री के जरिए सबसे अधिक कमाई करने वाला एएसआई संरक्षित स्मारक।
4. दिल्ली और उत्तर प्रदेश को 8 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत की संभावना।
5. भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज ( पंबन ) का रामेश्वरम में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन।
6. केदारधाम की हेली सेवा के लिए 8 अप्रैल से शुरू होगी टिकट बुकिंग।
7. दिल्ली के पब्लिक स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी, अब 1 अप्रैल से देना होगा बढ़ी फीस।
8. दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू, अब पात्र परिवारों को मिलेगा 10 लाख का वार्षिक स्वास्थ्य कवर।

Saturday, April 5, 2025

ताजा खबर


1. दिल्ली-यूपी में चढ़ा पारा, 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान! भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी।
2. हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों में फिर बारिश के साथ बर्फबारी के संकेत।
3. गुरुग्राम के DLF फेस 1 से 5 के हजारों मकान मालिकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, फिलहाल नहीं होगी तोड़फोड़।
4. वक्फ बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे मुसलमान, देशभर में हो रहे प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला।
5. रिजर्व बैंक जारी करेगा 10 और 500 रुपये के नए नोट, पुराने नोट भी रहेंगे लीगल टेंडर।
6. साहिबी नदी के दोनों किनारो पर बनेंगे नई सड़क कॉरिडोर: प्रवेश वर्मा।
7. नेपाल में आया 5 रिक्टर की तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर तक लगे झटके।
8. अमेरिका ने इंडो-पैसिफिक में भेजे B-2 बॉम्बर, 3 एयरक्राफ्ट तैनात।

Friday, April 4, 2025

ताजा खबर

1. संसद से पारित हुआ वक्‍फ संशोधन विधेयक 2025।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज लेंगे बिम्सटेक के छठे शिखर सम्‍मेलन में भाग।
3. केंद्रीय विद्यालय के हर क्लास में एडमिशन शुरू।
4. पहली बार सुप्रीम कोर्ट के जज अपनी संपत्ति करेंगे सार्वजनिक।
5. दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना 10 अप्रैल से।
6. दिल्ली एनसीआर में पटाखों पर लगी बैन में डील देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।
7. स्वच्छ वातावरण में रहना लोगों का मौलिक अधिकार... दिल्ली-NCR के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश। 
8. राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ से हाहाकार, मंडराया मंदी का खतरा; एक दिन में $2 ट्रिलियन स्वाहा।
9. नहीं रहे दिग्गज एक्टर मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।

Thursday, April 3, 2025

ताजा खबर

1. गुजरात के जामनगर में जगुआर फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, कई टुकड़ों में टूटा जगुआर, उठ रहा धुआं।
2. प्रधानमंत्री मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड की दो दिन की यात्रा पर रवाना।
3. विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए 232 के मुकाबले 288 मतों से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा में पारित।
4. पश्चिमोत्‍तर भारत में तापमान बढ़ने और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्‍सों में बारिश का अनुमान: मौसम विभाग। 
5. केंद्र सरकार ने पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने को दी मंजूरी।
6. बिहार में जमीन म्युटेशन में गड़बड़ी पर मंत्री सरावगी सख्त, खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।
7. हरिद्वार शहर में अब नहीं बिकेगा मांस।
8. ईरान को राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर रूस-चीन ने दिखाई आंख, परमाणु ऐलान से हड़कंप।
9. मुंबई पहुंचे चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट।

Tuesday, April 1, 2025

ताजा खबर

1. अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान: मौसम विभाग। 
2. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी।
3. कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती।
4. झारखंड के बरहेट में मालगाड़ियां टकराईं, 2 की मौके पर ही मौत, भयानक हादसा।
5. देश के हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज: गृह मंत्री अमित शाह।
6. मुआवजे से नहीं काटी जा सकती मेडिक्लेम की राशि: बम्बई हाई कोर्ट।
7. भारत-अमरीका द्विपक्षीय एचएडीआर अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ का चौथा संस्करण आज विशाखापत्तनम में होगा शुरू।
8. राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को लिबरेशन डे यानी 'मुक्ति दिवस' करार देते हुए कहा है कि उनकी नई टैरिफ नीति अमेरिका को विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता से मुक्त करेगी।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...