Followers

Saturday, June 24, 2023

ताजा खबर

1. आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शॉपिंग मॉल में लगी आग, मौके पर दमकल।

2. खुशखबरी! झूमकर आया मॉनसून, मुंबई में झमाझम बारिश।

3. प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा के बाद मिस्र के लिए रवाना।

4. जीई एयरोस्पेस-एचएएल समझौते के तहत 80 प्रतिशत प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण भारत को।

5. अब भारत में बनेंगे GE F-414 फाइटर जेट के इंजन।

6. केदारनाथ गर्भगृह में दर्शन की अनुमति, कुछ नियमों का करना होगा पालन।

7. केंद्र सरकार ने लॉन्च किया पीएम किसान मोबाइल ऐप, अब घर बैठे आसानी से कर सकते हैं e-KYC।

8. 15 विपक्षी पार्टियों मैं बनी आम सहमति, बाकी बातें शिमला में

 होगी।


Thursday, June 22, 2023

ताजा खबर

1. बिहार-झारखंड में आज से मूसलाधार बारिश का अलर्ट, उत्तर प्रदेश में भी बरसेंगे बादल।

2. असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर, करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित।

3. न्यायमूर्ति उमेश कुमार को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष किया नियुक्त।

4. मणिपुर की स्थिति की समीक्षा के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बुलाई बैठक।

5. सबक सिखाने के लिए आरोपी की नहीं बढ़ाई जा सकती कैद की अवधि: दिल्ली उच्च न्यायालय।

6. पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले अध्यादेश पर हो चर्चा: मुख्यमंत्री केजरीवाल।

Wednesday, June 21, 2023

ताजा खबर

1. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज।

2. बारिश ने बदला NCR का मौसम,मस्त फुहारों के बीच खुली दिल्लीवालों की नींद।

3. प्रधानमंत्री मोदी अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे।

4. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विपक्षी दलों से सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा का किया अनुरोध।

5. किसी भी अन्य बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं : एलन मस्क।

6. अमित अग्रवाल ने यूआईडीएआई के सीईओ का संभाला पद।

7. राजस्थान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में NDRF, SDRF चला रहे बचाव अभियान।

Saturday, June 17, 2023

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के लिए खुशखबरी, होने वाली है झमाझम बारिश।
2. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का फिर से होगा ट्रायल रन।
3. पवन ऊर्जा क्षमता में दुनिया में चौथे स्थान पर भारत, शीर्ष पर रहे देश के तीन राज्य राजस्थान, गुजरात और तमिलनाड।
4. नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी का नाम अब प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी।
5. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुखर्जी नगर में कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना पर लिया संज्ञान।
6. तकनीकी संस्थान प्रमुख की भर्ती : पीएचडी गाइड होना, शोधपत्र प्रकाशित होना अब नहीं होगा अनिवार्य।
7. निजी बैंकों का एनपीए हुआ दुगना।

Friday, June 16, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना: आईएमडी।

2. चक्रवात बिपारजॉय ने गुजरात में छोड़े तबाही के निशान,अब कमजोर पड़ा।

3. राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के बाद बारिश को लेकर अलर्ट।

4. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, मारे गए पांच आतंकवादी।

5. प्रधानमंत्री मोदी की 25 के बजाय 18 जून को ही होगी ‘मन की बात’।

6. प्रधानमंत्री मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका, मिस्र की यात्रा पर जाएंगे : विदेश मंत्रालय।

7. चंद्रयान-3 जुलाई में लॉन्च करेगा भारत, अंतिम चरण में है तैयारी।

8. बृजभूषण पर से हटेगा पॉक्सो।

Thursday, June 15, 2023

ताजा खबर

1. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में हाई अलर्ट।

2. आज गुजरात के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय।

3. बिपरजॉय का रेलवे पर असर, 70 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित।

4. दिल्लीवासियों को बारिश के कारण तपती गर्मी से मिली राहत

5. दिल्ली के कापसहेडा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से क्रेन चालक की मौत।

6. सफदरजंग अस्पताल में अस्थि-मज्जा प्रतिरोपण की सुविधा शुरू।

7. फुटवियर उद्योग को एक जुलाई से करना होगा गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का पालन।

8. विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता पर लोगों, धार्मिक संगठनों के विचार मांगे।

Wednesday, June 14, 2023

ताजा खबर

1. चक्रवाती तूफान बीपरजॉय को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में हाई अलर्ट।
2. भीषण गर्मी से दिल्ली एनसीआर के लोगों का बुरा हाल, तापमान 44.7 डिग्री तक पहुंचा।
3. मेडिकल दाखिले के लिए नीट ने परिणाम किया घोषित।
4. केंद्रीय सुरक्षाबलों की बंगाल के पंचायत चुनाव में नियुक्ति के कोलकाता हाई कोर्ट ने दिए आदेश।
5. विश्वविद्यालय लैटरल एंट्री के माध्यम से नामांकन करने को बाध्य नहीं।
6. तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के परिसरों पर ईडी के छापे के बाद सीने में दर्द की शिकायत।
7. डार्क स्पॉट खत्म करने के लिए लगेंगी स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
8. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने प्रधानमंत्री मोदी और अजित डोभाल से की मुलाकात।
9. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश।
10. केंद्र सरकार ने अधिकारियों के अध्ययन अवकाश के लिए संशोधित दिशानिर्देश किये जारी।

Tuesday, June 13, 2023

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज मंगलवार को 70,000 नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित।

2. बिपरजॉय का असर, मुंबई में उठी ऊंची लहरें।

3. UPSC ने लोकसेवा परीक्षा 2023 प्रारंभिक के परिणाम किए घोषित, 14,624 उम्मीदवार हुए पास।

4. दिल्ली में अब नहीं चलेगी बाइक टैक्सी : सुप्रीम कोर्ट।

5. जूनियर हॉकी एशिया कप में बेटियों ने मारी बाजी, अब नजर विश्व कप पर।

6. झारखंड को बहुत जल्द वंदेभारत की सौगात, पहला ट्रायल रन पूरा।

7. किसानों ने सूरजमुखी बीज के लिए एमएसपी की मांग को लेकर महापंचायत के बाद दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग किया बाधित।

8. प्रधान न्यायाधीश का कार्यकाल कम से कम छह महीने का होना चाहिए : एससीबीए।

9. स्काईमेट वेदर ने अगले चार हफ्तों में भारत में कमजोर मॉनसून का जताया अनुमान।


Monday, June 12, 2023

ताजा खबर

1. चक्रवात 'बिपरजॉय' ने बदला रास्ता, गुजरात में तबाही के आसार,अलर्ट सरकार।

2. चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के 15 जून को सौराष्ट्र-कच्छ तट से गुजरने का अनुमान।

3. AAP ने बदला नुक्कड़ प्लान, मेगाशो पर मुख्यमंत्री केजरीवाल का ध्यान।

4. केरल-कैडर के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल बीएसएफ के महानिदेशक नियुक्त।

5. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अब आवासीय सुविधा भी ऑनलाइन।

6. पूर्व आईपीएस अधिकारी मिश्रा को बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया।

7. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बदला इंटरव्यू प्रक्रिया का फार्मूला। 

8. कर्नाटक में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

 शुरू।


Sunday, June 11, 2023

ताजा खबर

1. प्रधान मंत्री मोदी आज करेंगे देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन।

2. आप की रामलीला मैदान में महारैली आज।

3. दिल्ली में सिसायत का महादंगल,अध्यादेश पर वार और केंद्र पर प्रहार।

4. आ रहा है भीषण तूफान, होगी मूसलाधार बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट।

5. बिहार के 2005 निजी स्कूलों पर लटकेगा ताला, मान्यता भी होगा खत्म।

6. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को राकांपा का कार्यकारी अध्यक्ष किया घोषित।

7. रेल हादसा: बाहानगा बाजार स्टेशन पर अगले आदेश तक कोई ट्रेन नहीं रुकेगी; सीबीआई ने सील किया स्टेशन।

8. देश के 1,514 शहरी सहकारी बैंकों की चमकेगी किस्मत, RBI ने सहकार से समृद्धि के तहत उठाये चार बड़े कदम।

Saturday, June 10, 2023

ताजा खबर

1. अगले कुछ दिन भीषण गर्मी को झेलने के लिए रहे तैयार।

2. विकराल रूप लेगा बिपोर्जॉय, कुछ राज्यों में बारिश तो कई राज्यों में आग उगलेगा आसमान।

3. झारखंड के धनबाद में अवैध खनन के दौरान खदान धंसी, तीन की मौत, कई के फंसे होने की आशंका।

4. हेट स्पीच मामले में पहलवानों को मिली क्लीन चिट: दिल्ली पुलिस।

5. पंजाब के लुधियाना के समीप बन रही उच्च सुरक्षा वाली ‘डिजिटल जेल’: मुख्यमंत्री मान।

6. सरकार कृत्रिम मेधा से उपयोगकर्ताओं पर नुकसान के नजरिए से लाएगी नियमः राजीव चंद्रशेखर।

7. सूरीनाम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित।

8. नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ के खिलाफ सुनवाई पर जताई

 सहमति।

Friday, June 9, 2023

ताजा खबर

1. मॉनसून लेट लेकिन दिल्ली में अपने दुरूस्त समय पर।

2. देश में 50 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

3. देश की पहली पॉड टैक्सी सेवा नोएडा में होगी शुरू।

4. अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण।

5. जॉब एजेंसियों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन होगा जरूरी : दिल्ली सरकार।

6. 3 जुलाई से शुरू होने वाले मिशन गणित में कक्षा आठवीं और नौवीं के छात्र भी।

7. दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति चुनाव में आप और भाजपा को 3 - 3 सीटें।

8. रिजर्व बैंक प्रस्तावित डिजिटल रुपया यूपीआई से जुड़ेगा।

Thursday, June 8, 2023

ताजा खबर

1. बिपरजॉय तूफान ने रोका मानसून का रास्ता, 5 दिन मचाएगा तबाही, अलर्ट जारी।

2. प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिले खेल मंत्री ठाकुर, बृजभूषण के खिलाफ आरोपपत्र 15 जून तक।

3. दूरदर्शन की जानी-मानी प्रस्तोता गीतांजलि अय्यर का निधन।

4. गूगल पे ने यूपीआई के लिए शुरू किया आधार-आधारित सत्यापन।

5. बिजली क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के लिए 'माहिर' मिशन की शुरुआत।

6. भारत-श्रीलंका के बीच क्रूज सेवा शुरू, पहला पोत हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचा।

7. WFI इलेक्शन 30 जून को।

केंद्र सरकार ने बीएसएनएल के लिए खोला खजाना।

8. फसलों पर सरकार ने बढ़ाई 805 रुपए तक एमएसपी।

9. विपक्षी दलों की बैठक 23 जून को पटना में।


Sunday, June 4, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज दिन में हल्की बारिश के आसार।

2. प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का लिया जायजा।

3. जिस रेल मार्ग पर हादसा हुआ वहां नहीं था कवच: रेल मंत्रालय।

4. घर पहुंच कर भी बीमार पत्नी से नहीं मिल पाए पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया, तिहाड़ लौटे।

5. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भारत यात्रा का ‘सबसे महत्वपूर्ण पहलू’ : प्रधानमंत्री प्रचंड।


Saturday, June 3, 2023

ताजा खबर

1. उड़ीसा रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 233, घायलों की संख्या 900 के पार।

2. दिल्ली में बारिश का दौर हुआ खत्म, अब शुरू होगा टेम्प्रेचर का टॉर्चर।

3. 11 जून को आप की महारैली रामलीला मैदान में।

4. अफगानी क्रिकेटर इब्राहिम जादरान ने 9 इनिंग में तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड।

5. आबकारी नीति घोटाला: पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को आज शनिवार को अपने घर पर बीमार पत्नी से मिलने की मिली अनुमति।

6. खाप पंचायत ने की बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग, सरकार को नौ जून तक का दिया समय।

7. केंद्र सरकार ने जमाखोरी पर लगाम लगाने को तुअर, उड़द दाल पर अक्टूबर तक भंडारण सीमा की तय।

8. हिमाचल प्रदेश में एक साल लगातार सेवा देने वाले अस्थायी कर्मचारी भी अब जीपीएफ के लिए होंगे पात्र।



Friday, June 2, 2023

ताजा खबर

1. आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट।

2. दिल्ली में मोहल्ला बसों के रूट निर्धारण के लिए सर्वे शुरू: गहलोत।

3. मंगल पर जाने वाले रोवर ‘ऑपर्च्युनिटी’ का मॉडल बेंगलुरु स्थित संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए रखा गया।

4. प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से गोवा-मुंबई वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी।

5. विश्व का पहला ‘थ्री-डी प्रिंटेड’ मंदिर तेलंगाना में।

6. भारत ने अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण।

7. ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर भी देना होगा मुआवजा: मुंबई उच्च न्यायालय।

8. तेलंगाना स्थापना दिवस आज।


Thursday, June 1, 2023

ताजा खबर

 1. दिल्ली-उत्तर प्रदेश में बारिश, बिहार में लू का अलर्ट; उत्तराखंड में भी बरसेंगे बादल।

2. झारखंड को वंदेभारत की सौगात इसी महीने ।

3. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण को गिरफ्तार करने के लिए नहीं मिले पर्याप्त सबूत: दिल्ली पुलिस।

4. दिल्ली में इस साल का मई महीना 36 साल में सबसे ठंडा रहा।

5. केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सहकारिता के क्षेत्र में अनाज भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी।

6. केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने को दी मंजूरी।

7. अजय यादव ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का संभाला कार्यभार।

8. अमरेंदु प्रकाश ने सेल के चेयरमैन पद का  संभाला कार्यभार।

9. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...