Followers

Friday, April 30, 2021

सुविचार

 मुश्किल समय में भी परेशान ना हों क्योंकि पतझड़ के बाद ही बसंत आता है।

ताजा खबर

 1. सरकार ने कुछ शर्तों के साथ 17 चिकित्सा उपकरणों के आयात की 3 माह के लिए अनुमति दी।

2. अंपायर नितिन मेनन आईपीएल से हटे, यात्रा प्रतिबंधों के कारण स्वदेश नहीं लौट पाए पॉल रीफेल।

3. कोरोना वायरस का ब्राजील वेरिएंट है सबसे अधिक घातक, स्टडी ने किया गया दावा।

4. 1मई से MP- महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में 18+ के टीकाकरण पर ग्रहण।

5. दिल्ली सरकार राजधानी में स्वास्थ्य और इससे संबंधित अन्य दायित्वों के लिए जिम्मेदार : गृह मंत्रालय।

6. कोविशील्ड वैक्सीन के बाद अब भारत बायोटेक ने भी अपने टीके कोवैक्सीन की घटाई कीमत।

7. लेस्बियन कपल पर फैसले से पहले मनोचिकित्सक की क्लास में जाएंगे मद्रास हाई कोर्ट के जज।

Thursday, April 29, 2021

सुविचार

 अच्छे लोग हमेशा अच्छे होते हैं चाहे वक्त कैसा भी हो।

ताजा खबर

 1. राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश के पास एक करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध हैं : स्वास्थ्य मंत्रालय।

2. अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लेने वाले विशेष ध्यान दें, टीके की एक खुराक से आधी हो जाती है संक्रमण दर।

3. कोवैक्सीन कोविड-19 के 617 प्रकार को बेअसर करने में सक्षम।

4. पश्चिम बंगाल में विधानसभा के लिए आखिरी चरण का मतदान आज।

5. कोरोनाकाल में भारत की मदद को सामने आया रूस, वेंटिलेटर्स-ऑक्सीजन समेत कई उपकरण लेकर आए 2 रूसी विमान।

6. कोरोना संकट में भारत को अमेरिका भेज रहा 740 करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान।

7. तेजस की तेज और बढ़ी, हवा से हवा में मार करने वाली पाइथन-5 मिसाइल का सफल परीक्षण।

8. अगले महीने तक दिल्ली सरकार लगाएगी 44 ऑक्सीजन प्लांट।



Wednesday, April 28, 2021

ताजा खबर

 1. असम में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके।भारी नुकसान की आशंका।

2. उच्चतम न्यायालय ने वेदांता के तूतीकोरिन स्थित ऑक्सीजन संयंत्र के संचालन की दी अनुमति।

3. थाईलैंड से 18 क्रायोजेनिक टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन संयंत्र आयात करेगी दिल्ली सरकार : मुख्यमंत्री केजरीवाल।

4. दिल्ली सरकार की व्यवस्था नाकाम, ऑक्सीजन सिलेंडरों व दवाइयों की कालाबाजारी हो रही : दिल्ली उच्च न्यायालय।

5. चुनाव आयोग ने कोरोना संकट के मद्देनजर मतगणना के बाद विजय जुलूसों पर पाबंदी लगाई।

6. ‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर कोविड से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती।

7. लाल सागर में यानबू बंदरगाह पर जहाज पर ‘‘हमले’’ की आशंका, धुआं उठता दिखा।

8. 1 मई से 18 प्लस का टीका लगवाने के लिए आज 4 बजे से रजिस्ट्रेशन।


सुविचार

 अपनी पहचान और रूतबे का कभी घमंड नहीं करना चाहिए।

Tuesday, April 27, 2021

सुविचार

 धैर्य और संयम से असंभव को भी संभव कर दिखा सकते हैं।

ताजा खबर

 1. घबराने की जरूरत नहीं, भारत में ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार: गृह मंत्रालय।

2. व्हाट्सऐप समूह का संचालक किसी सदस्य की आपत्तिजनक पोस्ट के लिए जिम्मेदार नहीं : उच्च न्यायालय।

3. निर्वाचन आयोग कोविड-19 की दूसरी लहर के लिये 'अकेले' जिम्मेदार: मद्रास उच्च न्यायालय।

4. कोविड-19 के खिलाफ भारत को समर्थन देने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन हुए यूएई के ऐतिहासिक स्थल।

5. कोरोना से जंग में भारत की मदद को आगे आया फ्रांस, भेजेगा ऑक्सीजन और वेंटिलेटर।

6. कोरोना के बीच IAF ने कसी कमर, दुबई से एयरलिफ्ट करेगा 6 ऑक्सीजन कंटेनर।

7. हवाई यात्रा के लिए डॉक्टरों, नर्सों को कोविड जांच से छूट, कोर्ट ने कहा- वो तो युद्ध लड़ रहे हैं।

8. कोरोना में लाइफ लाइन बनी रेलवे, राज्यों को मिले 302 टन ऑक्सीजन; 154 टन रास्ते में।

Monday, April 26, 2021

सुविचार

 संभव और असंभव के बीच की दूरी आपके सोच और सामर्थ्य पर निर्भर करता है।

ताजा खबर

 1. कोरोना के ‘तूफान’ से देश जल्द बाहर निकलेगा : मोदी।

2. दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन। अब 3 मई तक रहेगा लॉकडाउन: केजरीवाल।

3. पीएम केयर्स कोष से 551 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे: पीएमओ।

4. कोविन पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन युवाओं को नहीं लगेगा कोरोना का टीका।

5. 'सिस्टम' को फेल बता राहुल गांधी ने की अपील- राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ जन सहायता करें।

6. 70 टन ऑक्सीजन लेकर आज रात दिल्ली पहुचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस।

7. शास्त्रीय गायक पदम भूषण राजन मिश्रा का कोरोना से निधन।

8. पश्चिम बंगाल में सातवें दौर का मतदान आज।

Sunday, April 25, 2021

सुविचार

 डर के आगे जीत है।

ताजा खबर

 1. प्रत्यक्ष कर विवाद निवारण योजना ‘विवाद से विश्वास’ के तहत भुगतान करने की समय-सीमा 30 जून तक।

2. कोविड-19 से उबरे सचिन तेंदुलकर, प्लाज्मा दान करेंगे।

3. दिल्ली सरकार एक सप्ताह के लिए और लॉकडाउन और बढ़ा सकती है।

4. ग्रेटा थनबर्ग ने वैश्विक समुदाय से भारत को संकट से बाहर निकालने में मदद करने की की अपील।

5. भारत-फ्रांस की नौसेनाएं आज से अरब सागर में करेंगी 3 दिन युद्धाभ्यास।

6. सरकार ने नाइट्रोजन टैंकरों से ऑक्सीजन गैस की ढुलाई करने की दी मंजूरी।

7. सिर्फ 99 दिनों में कोरोना वैक्सीन की 14 करोड़ खुराकें लगाने में दुनिया का सबसे तेज देश बना भारत।

8. सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर भारत पहुंचा सेना का C-17 ग्लोबमास्टर।

Saturday, April 24, 2021

ताजा खबर

 1. ‘एक राष्ट्र’ के रूप में काम करेंगे तो संसाधनों का कोई अभाव नहीं होगा: प्रधानमन्त्री मोदी।

2. ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों के लिए ‘रेड लिस्ट यात्रा प्रतिबंध शुरू।

3. संतोष के साथ पद छोड़ रहा हूं, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया : प्रधान न्यायाधीश बोबडे।

4. जस्टिस नथालापति वेंकट रमना भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनकी नियुक्ति की मंजूरी मिलने के बाद आज 24 अप्रैल को लेंगे शपथ।

6. लोग मर रहे हैं,सरकार वेंदांता की इकाई उत्पादन के लिये अपने हाथ में क्यों नहीं लेती: उच्चतम न्यायालय।

7. भारत-चीन की सीमा पर ग्लेशियर टूटने के बाद रेस्क्यू, 291 लोग बचाए गए।

8. वसूली मामले में CBI का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज।

सुविचार

 धोखा खाकर भी मदद करना कभी ना छोड़े।

Friday, April 23, 2021

सुविचार

 हमेशा अच्छा सोचे। अच्छा होगा।

ताजा खबर

 1. कोरोना संक्रमण के हालात राष्ट्रीय आपातकाल जैसा: सुप्रीम कोर्ट।

2. बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 80% मतदान।

3. ऑक्सीजन की जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई करें राज्य: प्रधानमंत्री मोदी।

4. कोरोना आफत के बीच राहत: भरे टैंकरों को लेकर कल मुंबई पहुंचेगी पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस।

5. कोरोना के खिलाफ अब जंग और तेज, प्रधानमंत्री मोदी कोविड के हालातों पर आज करेंगे ताबड़तोड़ 3 बैठके।

6. बंगाल में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट" बंगाल स्ट्रेन " पाया गया। मची खलबली। 


Thursday, April 22, 2021

सुविचार

 रोज सवेरे उठते ही अपने लक्ष्य को याद करें और उसे पूरा करने के लिए तब तक प्रयत्न करें जब तक उसे प्राप्त ना कर लें।

ताजा खबर

 1. पश्चिम बंगाल में विधानसभा के छठा चरण का मतदान आज।

2. सीरम ने कोविड वैक्सीन की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये, निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये तय की।

3. दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ए के वालिया का कोरोना से निधन।

4. सीरम institute ने कोविड वैक्सीन की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये तय की।

5. कोरोना संकट के बीच वायुसेना ने संभाला मोर्चा, एयरलिफ्ट कर पहुंचा रही ऑक्सीजन, दवाइयां।

6. इस्लामिक स्कॉलर और लेखक मौलाना वहीदुद्दीन खान का निधन।

7. एक दिन में कोरोना के 3.15 लाख नए केस के साथ भारत ने अमेरिका को पछाड़ा।

8. बिहार में भी शुरू होगी संपत्ति स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को करेंगे लांच।


Wednesday, April 21, 2021

सुविचार

अनुशासित रहे। अनुशासन का कोई विकल्प नहीं।

ताजा खबर

 1. श्रम मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों की शिकायतों के समाधान के लिये नियंत्रण कक्ष किये स्थापित।

2. डबल म्यूटेशन वाला कोरोना वायरस एंटीबॉडी को भी दे रहा चकमा, भारत की बढ़ी टेंशन।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संदेश: टीका और रोजगार साथ चलेंगे, लॉकडाउन होगा आखिरी विकल्प, अनुशासन की अपील।

4. स्थिति भयावह। महाराष्ट्र में आज रात से संपूर्ण लॉकडाउन के आसार।

5. भारत एक मई को पहली बार डब्ल्यूबीसी इंडिया चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा।

6. बंगाल में एक साथ कराए जा सकते हैं विधानसभा के अंतिम 2 चरणों के मतदान।

7. रामनवमी आज। प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, बोले - कोरोना काल में याद रखें श्रीराम के संदेश।

8. सुप्रीम कोर्ट पर कोरोना की मार! 22 अप्रैल से सिर्फ अर्जेंट मामलों की होगी सुनवाई।


Tuesday, April 20, 2021

सुविचार

 गुस्सा चाहे कितना भी जायज हो, अन्नपूर्णा पर नहीं उतरना चाहिए।

ताजा खबर

 1. दिल्ली में सोमवार रात से अगले सोमवार सुबह 26 अप्रैल तक छह दिन का लॉकडाउन : केजरीवाल।

2. 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगा टीका, खुले बाजार में भी बिकेगी वैक्सीन।

3. न रुके वैक्सीन की सप्लाई, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बयोटेक को केंद्र सरकार ने दे दिया 2 महीने का 100% एडवांस।

4. जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी भारत सरकार से मंजूरी, सिंगल डोज में करता है कोरोना से बचाव।

5. फिर हिमाकत करने लगा चीन, वेस्टर्न थिएटर कमांड में की रॉकेट लॉन्चर्स की तैनाती।

6. ब्रिटेन में भारतीयों की एंट्री पर लगी रोक, कोरोना के बढ़ते केसों के चलते रेड लिस्ट में डाला।

7. कोरोना के चलते कैंसिल हुआ बोरिस जॉनसन का भारत दौरा, अगले सप्ताह आने की थी प्लानिंग।


Monday, April 19, 2021

ताजा खबर

 1. अक्टूबर और मार्च में बार-बार आ सकती है कोरोना की नई लहर, दूसरी लहर भी चलेगी लंबी।

2. केंद्र ने उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर लगाई रोक, अब सिर्फ अस्पतालों को होगी सप्लाई।

3. कोरोना मरीजों तक सांसें पहुंचाएगा रेलवे, ऑक्सीजन एक्सप्रेस का ऐलान; ग्रीन कॉरिडोर के जरिए होगी आपूर्ति।

4. असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक।

5. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख पांच सुझाव दिए और टीकाकरण को बताया अहम।

6. 27 से 30 अप्रैल के बीच होने वाले जेईई मेंस की परीक्षा स्थगित। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दिए आदेश।



सुविचार

अपनों का साथ मिल जाए तो लम्बा रास्ता भी छोटा हो जाता है।

Sunday, April 18, 2021

सुविचार

 आलोचना में छुपा सत्य सार्थक हो सकता है अगर उसपर अमल किया जाए।

ताजा खबर

 1. बंगाल चुनाव पांचवें चरण में शांतिपूर्ण रहा।

2. कोविड-19: भारत में एक दिन में सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,34,692 नए मामले।

3. कोरोना से लड़ने के लिए अब योग का भी सहारा, मंत्रालय ने दी अपने कर्मचारियों को दी योगासन करने की सलाह।

4. कोरोना संकट के बीच बोले अरविंद केजरीवाल- दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30%, 100 से भी कम ICU बेड बचे।

5. बढ़ते कोरोना मामलों के चलते राहुल गांधी ने रद्द की बंगाल में अपनी सभी चुनावी रैलियां, अन्य नेताओं को भी दी सलाह।

6. हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग से पीछे न हटने पर फिर अड़ा चीन, बोला- जितना मिला उतने में खुश रहे भारत।

7. फिटनेस टेस्ट की 40 बाधाएं पार कर, दौड़ा पाएंगे 20 साल पुरानी गाड़ी, नए दिशा-निर्देश जारी।

8. दुमका ट्रेजरी मामले में लालू यादव को मिली जमानत।



Saturday, April 17, 2021

सुविचार

 लक्ष्मी अपने ऐश्वर्य के साथ-साथ अहंकार एवम बुराई भी लाती है।

ताजा खबर

 1. कोविड-19 का कहर जारी : भारत में एक दिन में सर्वाधिक 2,17,353 नए मामले।

2. जलवायु परिवर्तन पर भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।

3. गूगल ने गूगल अर्थ में टाइमलैप्स फीचर पेश किया।

4. बढते कोरोना संकट के बीच नहाय-खाय के साथ चैती छठ पूजा शुरू, खरना आज।

5. प्रधानमंत्री मोदी की संतों से अपील- कोरोना के चलते कुम्भ को प्रतीकात्मक ही रखा जाए।

6. नाइट कर्फ्यू के लिए जारी ई-पास वीकेंड कर्फ्यू के लिए भी होगा मान्य : दिल्ली सरकार।

7. भारत के लिए खतरे की घंटी, कोरोना वायरस के स्वरूप में बदलाव के पुख्ता सबूत मिले।RT PCR टेस्ट भी हो रहे फेल।



Friday, April 16, 2021

सुविचार

 जब हवा के रुख को मोड़ नहीं सकते तो उसे बहने देना ही बेहतर है।

ताजा खबर

 1. दिल्ली में सप्ताहांत में कर्फ्यू; बंद रहेंगे मॉल, जिम और स्पा : केजरीवाल।

2. सामूहिक रूप से एकत्र होने पर पाबंदी से संबंधित डीडीएमए की अधिसूचना सभी धर्मों पर लागू होती है: केन्द्र।

3. फेसबुक ने क्लीनमैक्स के साथ साझेदारी की, भारत में 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की तैयारी।

4. 12 राज्य के 100 नए अस्पतालों में PM-CARES Fund से लगाए जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट, कोरोना संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला।

5. कोरोना से थमती सांसों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विदेशों से मंगवाएगी 50 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन।

6. विदेशी टीकों को तीन दिन के भीतर मिलेगी मंजूरी, 100 लोगों पर इस्तेमाल के बाद सात दिन तक निगरानी की जाएगी।

7. अमेरिका की पहल पर 22-23 अप्रैल को होगी लीडर्स समिट ऑन क्लाईमेट, सर्वाधिक उत्सर्जन करने वाले 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष लेंगे हिस्सा।

8. कोरोना सक्रमण की वजह से 15 मई तक ASI के सभी स्मारक बंद।


Thursday, April 15, 2021

सुविचार

 बिना विचार किए किया गया कार्य सिर्फ नुकसान पहुंचाता है।

ताजा खबर

 1. सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित।

2. जलवायु परिवर्तन पर जावड़ेकर बोले- अमेरिका, यूरोप और चीन की गलतियों की सजा भुगत रही दुनिया।

3. कांग्रेस ने अपना डिजिटल चैनल शुरू किया, 24 अप्रैल से आरंभ होगा प्रसारण।

4. सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस रणविजय।

5. सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के प्रोडक्शन को बढ़ाने को दी मंजूरी।हर महीने 78 लाख यूनिट तक होगी तैयार। 6 कंपनियों को मिली मंजूरी।

6. अमेरिकी प्रतिबंध का नहीं है डर, रूसी राजदूत बोले- भारत S-400 मिसाइल सौदे को लेकर प्रतिबद्ध।

7. PM मोदी ने किया भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित 4 किताबों का विमोचन।

8. PM मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सराहा, बोले- अत्याधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप।

9. मुस्लिम महिला को है 'रिवर्स तलाक' की आजादी, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला।

Wednesday, April 14, 2021

सुविचार

 जरूरत दूसरों को बदलने की नहीं है। खुद को बदल कर भी बहुत कुछ पाया जा सकता है।

ताजा खबर

 1. देश में सबसे अधिक युवा पर ही अटैक कर रहा कोरोना।

2. कोरोना ने तोड़े अबतक के सभी रिकॉर्ड, एक दिन में 1 लाख 85 हजार नए केस, 1025 मौत से खौफ।

3. महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से 15 दिन का कर्फ्यू कोविड-19 के 60 हजार से अधिक नये मामले, 281 की मौत।

4. प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी पवित्र रमजान की मुबारकबाद।

5. रूस के स्पूतनिक टीके के भारत में आपात इस्तेमाल को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई मंजूरी।

6. कोरोना से जंग में नहीं होगी 'हथियारों' की कमी, भारत के पास जल्द होंगी 6 वैक्सीन।

7. PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने बाबा साहेब आंबेडकर को उनकी जयंती पर किया नमन।

8. कांग्रेस बुधवार से शुरू करेगी अपना डिजिटल चैनल आईएनसी टीवी।

9. वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी की प्रतिस्पर्धा के पहलु से होगी जांच : सीसीआई।





Tuesday, April 13, 2021

सुविचार

 सोच अच्छी हो तो हर दिन अच्छा होगा।


ताजा खबर

 1. भूराजनीतिक विषय से जुड़ा भारत का प्रमुख वैश्विक सम्मेलन ‘रायसीना संवाद’ आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो संदेश के साथ शुरू।

2. भारतीय मानक ब्यूरो हेलमेट निर्माण व बिक्री की निगरानी करे: दिल्ली उच्च न्यायालय।

3. फ्लिपकार्ट का अडाणी समूह के साथ समझौता, 2500 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार।

4. LAC पर चीन ने तैनात की मिसाइलें, भारत रख रहा पैनी नजर।

5. कोरोना वायरस से बिगड़ रहे देश में हालात, राज्यपालों से बात करेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू-पीएम मोदी।

6. सुशील चंद्रा होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, सुनील अरोड़ा की जगह संभालेंगे पदभार।

7. 15 अप्रैल से केवल 2 घंटे या उससे अधिक की फ्लाइट्स में ही मिलेगी भोजन की सुविधा।

8. सुप्रीम कोर्ट ने दी INS विराट को तोड़ने की मंजूरी, कहा- याचिकाकर्ता ने आने में कर दी देर।

Monday, April 12, 2021

सुविचार

 मौन सर्वोत्तम अस्त्र है।

ताजा खबर

 1. रविवार को शुरू हुए ‘टीका उत्सव’ को प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ 2. दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत बताया।

धीमी ओवर गति के लिए चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 12 लाख का जुर्माना।

3. बिहार में इथनॉल उत्पादन के 650 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, मधुबनी मोतिहारी और गोपालगंज जिलों में होगी पहले शुरुआत।

4. शोध में दावा: जलवायु परिवर्तन से लुप्त हो सकते हैं कस्तूरी हिरण और हिम तेंदुए।

5. 10 दिन में स्पूतनिक टीके का हो सकेगा आपात इस्तेमाल: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन।

6. कल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत। विक्रम शक संवत 2078 का पहला दिन।


Sunday, April 11, 2021

ताजा खबर

 1. दोबारा संक्रमण का खतरा बढ़ा, 20-30% लोगों ने कोरोना के खिलाफ 6 महीने में ही गंवाई इम्‍युनिटी, कहर के बीच एक और दहशत।

2. भारत में कोरोना का अबतक का सबसे बड़ा विस्फोट , एक दिन में 1.52 लाख नए केस से दहशत।

3. 10 करोड़ टीके लगाकर दुनिया में सबसे आगे भारत, हर दिन 39 लाख लोगों को लग रही वैक्सीन।

4. कोरोना के खिलाफ जंग तेज, PM मोदी की अपील पर आज से देशभर में 'टीका उत्सव' का आगाज, अधिक वैक्सीनेशन पर जोर।

5. कर्नाटक के मैसूर में उपद्रवियों ने कथित तौर पर यहां एक लाइब्रेरी को आग लगा दी जिससे उसमें रखी गई 11 हजार से ज्यादा किताबें हो गई खाक।

6. कमल कलोई ने लंबे समय तक पानी के अंदर योगासन का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज।

7. दिल्ली में 12 अप्रैल से शुरू होगा छठा सिरो सर्वे, वैक्सीन ले चुके लोगों के भी लिए जाएंगे सैंपल।

सुविचार

 पुराने कपड़ों में, गरीब साथियों में, बूढ़े माता-पिता में और सादे रहन-सहन में. कभी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए।

Saturday, April 10, 2021

ताजा खबर

 1. चुनाव आयोग एक्शन में, कहा- चुनाव प्रचार में मास्क न पहनने पर रैली कर देंगे बैन।

2. नागपुर के कोविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 की मौत, PM ने जताया दुख।

3. 11वें दौर की सैन्य वार्ता में ड्रैगन को भारत का दो टूक जवाब- LAC के सभी स्थानों से अपने सैनिक पीछे हटाए चीन।

4. बंगाल चुनाव: 2016 में 44 में से TMC ने 39 सीटें की थी अपने नाम, क्या इस बार BJP कर पाएगी काम तमाम? चौथे चरण की वोटिंग जारी।

5. कोविड -19: दिल्ली के स्कूलों में चल रहीं सभी कक्षाएं अगले आदेश तक बंद, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी।

6. अमेरिकी नौसेना के 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन को लेकर भारत ने जाहिर की अपनी चिंताएं।

7. किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने खाद कंपनियों को कीमत नहीं बढ़ाने का दिया आदेश, कहा- पुरानी MRP पर बेचो उर्वरक।

सुविचार

 अगर बुरी आदतें को समय से ना बदली जाए, तो बुरी आदतें आपका समय ही बदल देती है।

Friday, April 9, 2021

सुविचार

 इतनी दूर दृष्टि ना रखो कि नजदीक वाले नजर ना आए।

ताजा खबर

 1. दिल्ली में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में सभी गैर-कोविड सेवाओं पर रोक।

2. हर दिन कोरोना बना रहा खौफनाक रिकॉर्ड, देश में पहली बार एक दिन में 1.31 लाख नए केस मिले, मौत के आंकड़ों ने डराया।

3. कंटेनमेंट जोन, कोरोना कर्फ्यू और ज्यादा टेस्टिंग, पीएम मोदी ने वायरस को रोकने के तरीके बताए; 11-14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव।

4. सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: दलित के साथ संगीन अपराध पर SC/ST Act की धाराएं स्वत: नहीं लगाई जाएं।

5. ओवैसी को रास नहीं आया ज्ञानवापी मस्जिद पर कोर्ट का आदेश, बोले- हिंदुत्व के मुद्दे पर झूठ बोलती ASI।

6. दिल्ली में जन्म और मृत्यु पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा शुरू, सर्टिफिकेट की पहली कॉपी मिलेगी मुफ्त।

7. दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना का ट्रायल 12 अप्रैल से, सीमापुरी सर्कल से होगी शुरुआत।






Thursday, April 8, 2021

सुविचार

 जिंदगी में क्या सही है क्या गलत है यह हमसे बेहतर कोई नहीं जानता।

ताजा खबर

 1. भारतीय यात्रियों की एंट्री पर न्यूजीलैंड ने लगाई रोक। कोरोना के केसों के चलते फैसला।

2. हर दिन रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा कोरोना, देश में पहली बार एक दिन में 1.26 लाख से अधिक नए केस।

3. अब जवान और बच्चों पर है कोरोना की बुरी नजर।एक महीने में 5 राज्यों के करीब 80 हजार बच्चों को हुआ कोरोना।

4. पाक को सैन्य उपकरण देगा रूस, साथ में सैन्य और नौसैनिक अभ्यास की भी तैयारी।

5. जापान के पीएम योशिहिदे सुगा करेंगे भारत दौरा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की हेकड़ी होगी कम।

6. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे 5 दिवसीय यात्रा के लिए बांग्लादेश रवाना।

7. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, HC के फैसले को दी है चुनौती।


Wednesday, April 7, 2021

सुविचार

 मौन और मुस्कान दो ऐसे अस्त्र हैं जो हर परिस्थिति में जीत दिलाते हैं।

ताजा खबर

 1. दिल्ली में कोविड-19 की रोकथाम के लिए 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू।

2. कोरोना वायरस तेज गति से फैल रहा है, अगले चार हफ्ते अहम: केंद्र सरकार।

3. अगले CJI होंगे जस्टिस एनवी रमना। इसी माह रिटायर हो रहे हैं जस्टिस बोबड़े।

4. शिक्षाविद और पत्रकार फातमा जकरिया का निधन।

5. चीन के विदेश मंत्री ने अमेरिका-जापान शिखर सम्मेलन से पहले चीन से मुकाबला करने के लिए अमेरिका के साथ संबंध बढ़ाने पर जापान को किया आगाह।

6. भारत और चीन के बीच 9 अप्रैल को हो सकती है 11वें दौर की सैन्य वार्ता।

7. दिलीप कुमार और राज कपूर की विरासत को संजोने का रास्ता साफ, पाकिस्तान सरकार ने उठाया बड़ा कदम।

8. कोरोना वायरस को मारने में सक्षम है सूर्य का प्रकाश, स्टडी में आई सामने आई यह बात।


Tuesday, April 6, 2021

सुविचार

 लक्ष्य के प्रति आपकी निष्ठा, धैर्य और लग्न ही आपको मंजिल तक ले जाती है।

ताजा खबर

 1. सात अप्रैल को शाम सात बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे छात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’।

2. मुंबई हाई कोर्ट ने सीबीआई से अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह के आरोपों की जांच करने को कहा।

3. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

4. दिलीप पाटिल होंगे महाराष्ट्र के नए गृृह मंत्री, वसूली के आरोपों में नपे अनिल देशमुख की लेंगे जगह।

5. गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 121 सालों के इतिहास में तीसरा सबसे गर्म रहा मार्च का महीना।

6. बिहार-बंगाल समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बात।

7. राफेल डील में साढ़े 9 करोड़ रुपए की दलाली? फ्रेंच जर्नल के दावा।


Monday, April 5, 2021

ताजा खबर

 1.प्रधानमंत्री मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की, दिए कई दिशा-निर्देश।

2. कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, महाराष्ट्र समेत इन तीन राज्यों में जाएगी सेंट्रल टीम।

3. मनु भास्कर ओलंपिक निशानेबाजी में तीन स्पर्धाओं में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व, इलावेनिल भी टीम में।

4. देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में आए 1 लाख के पार केस, संक्रमण दोगुना होने की रफ्तार भी बढ़ी।

5. आज से बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, इन रूटों पर दौड़ेंगी 71 अनारक्षित ट्रेन।

6. नक्सली हमले के बाद अमित शाह ने बीच में छोड़ा असम का चुनावी दौरा, लौट रहे दिल्ली।

7. PUBG के चलते 12 साल के बच्चे की पत्थर मारकर हत्या, एक दिन पहले हुआ था लापता।

8. निर्धारित मात्रा में शराब पीकर गाड़ी चलाना अपराध नहीं : कोर्ट।



सुविचार

 अच्छे दिनों के लिए संघर्ष जरूरी है।

Sunday, April 4, 2021

सुविचार

 अच्छा व्यक्ति वही होता है जो हर परिस्थिति में समान आचरण करता है।

ताजा खबर

 1. 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोहों के तहत स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल जम्मू कश्मीर पहुंचा।

2. अमेरिकी श्रम विभाग ने एच-1बी के तहत वेतन स्तर तय करने के मामले में लोगों से सुझाव मांगे।

3. 50 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डेटा लीक, हैकर्स ने फ्री में पब्लिक की डीटेल।

4. टीकाकरण को लेकर राज्यों से बोला केंद्र, स्वास्थ्य कर्मचारियों के नए पंजीकरण की न दें अनुमति।

5. दिल्ली के रामलाल आनंद कॉलेज ने माओवादियों से लिंक के चलते जेल में बंद प्रोफेसर जीएन साईबाबा को नौकरी से हटाया, कोर्ट जाएंगी पत्नी।

6. चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा, 24 घंटे के बैन को दी चुनौती।

वेंकैया नायडू की नसीहत- संसद की गरिमा के अनुकूल आचरण करें राज्यसभा सांसद।

Saturday, April 3, 2021

सुविचार

 आपके खुद के विचार ही आपके जीवन का निर्माण करते हैं।

ताजा खबर

 1. कोविड-19 : विशेषज्ञ समिति ने कोवैक्सीन की तीसरी खुराक के लिए परीक्षण की अनुमति दी।

2. मार्च में दिखा कोरोना के कहर का ट्रेलर, अप्रैल में वायरस मचा सकता है कोहराम।

3. क्लाइमेट समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, जो बाइडन का निमंत्रण स्वीकारा।

4. कोरोना काल में भी रेलवे ने रचा इतिहास, माल ढुलाई में बनाया रिकॉर्ड।

5. कोरोना वैक्सीन से पेटेंट खत्म करने की मांग, भारत सहित 100 देशों की मुहिम।

6. पंजाब में ज्यादा काम करवाने के लिए बिहार-यूपी के मजदूरों को दिए जाते हैं ड्रग्स: गृह मंत्रालय।

7. भारत से चीनी-कपास के आयात पर इमरान के यूटर्न पर बवाल, पाक कारोबारी बोले- बर्बाद हो जाएंगे।


Friday, April 2, 2021

सुविचार

 जितनी जल्दी हो सके जाग जाएं। देर से जागने पर नुकसान ही होता है।

ताजा खबर

 1. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कुसुम कम्पोनेन्ट-ए योजना के तहत बृहस्पतिवार को देश के प्रथम सौर ऊर्जा संयंत्र से ऊर्जा उत्पादन शुरू।

2. आजादी का अमृत महोत्सव' में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान, बोले- इस दांडी यात्रा का संदेश है आत्मनिर्भर भारत का निर्माण।

3. बिहार पंचायत चुनाव से पहले पंचायती राज अधिनियम में होगा संशोधन।

4. शादी के वादे पर किया गया सेक्स, रेप है या नहीं? हाई कोर्ट ने कहा- कानून में और स्पष्टता की जरूरत।

5. मैथिली साहित्यकार पंडित चंद्रनाथ मिश्र अमर नहीं रहे, 96 साल की उम्र में दरभंगा में निधन।

6. म्यांमार से भाग रहे लोगों को शरण देगा भारत? मिजोरम के सीएम ने केंद्र से कहा- वे हमारे भाई-बहन,बदल दीजिए विदेश नीति।

Thursday, April 1, 2021

सुविचार

 रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन मंजिलें सकती एक होती है।

ताजा खबर

 1. आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगेगी वैक्सीन, जानें कब, सभी ले सकेंगे कोरोना टीका।

2. भारत के कई हिस्सों में गर्म हवाओं ने बरसाया कहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी।

3. अबकी दिल्ली-हरियाणा में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी, मौसम विभाग ने तीन महीने का पूर्वानुमान बताया।

4. रसोई गैस के बाद अब कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के भी दाम।

5. ऑपरेशन लोटस मामले में कर्नाटक CM येदियुरप्पा को झटका, हाई कोर्ट ने जांच को दी हरी झंडी।

6. संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए केएमपी एक्सप्रेस-वे जाम करेंगे किसान।

7. 12-15 साल के बच्चों के लिए आ गई कोरोना वैक्सीन, फाइजर ने कहा- 100 प्रतिशत असरदार।

8. संयुक्त अभ्यास के लिए कोच्चि पहुंचे दो यु्द्धपोत, क्वाड देशों के संबंधों में आएगी मजबूती।

9. सिनेमा के थलाइवा अभिनेता रजनीकांत 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से होंगे सम्मानित।




ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...