Followers

Sunday, July 31, 2022

सुविचार

वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता।

ताजा खबर

1. दिल्ली सरकार ने नयी आबकारी नीति ली वापस: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।

2. विचाराधीन कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया तेज की जाए: प्रधानमंत्री मोदी।

3. बिजली कंपनियों के 2.5 लाख करोड़ रुपये बकाया का भुगतान करें राज्यः प्रधानमंत्री मोदी।

4. देवघर से उड़ान की हुई शुरुआत, झारखंड में तीन नए हवाईअड्डे बनेंगेः नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

5. भारोत्तोलक सरगर ने रजत के साथ भारत का खाता खोला, गुरूराजा को कांस्य।

6. बांग्ला गायिका निर्मला मिश्रा का निधन।

7. 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में अबतक 1,49,623 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त।

8. उच्चतम न्यायालय ने ‘वन रैंक-वन पेंशन’ फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका को किया खारिज।



Saturday, July 30, 2022

सुविचार

भरोसे का मान रखना चाहिए।

ताजा खबर

1. वायुसेना 2025 तक सभी मिग-21 स्क्वाड्रन को अपने बेड़े से हटाएगी।

2. उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमारे बीच कोई अनबन नहीं।

3. मेरे खिलाफ साजिश हो रही, समय बताएगा कि पार्टी ने मेरे साथ उचित किया या नहीं: पार्थ चटर्जी।

4. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ताइवान को लेकर बाइडन को दी चेतावनी, सहयोग का किया आह्वान।

5. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.15 अरब डॉलर घटकर 571.56 अरब डॉलर पर।

6. भारत के अनुभवी मुक्केबाज शिवा थापा ने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में हराया।

7. शतरंज ओलंपियाड : भारतीय टीम ने जीत से शुरूआत की।

Friday, July 29, 2022

सुविचार

विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें।

ताजा खबर

1. केंद्र सरकार ने विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने का मामला विधि आयोग को सौंपा।

2. SC ने आतंकियों की नागरिकता रद्द करने का दिया आदेश, फैसले पर उठे सवाल।

3. मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, बालाघाट और शिवपुरी जिले में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश होने के आसार।

4. पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी मंत्रिमंडल से बर्खास्त, विपक्षी दलों ने तृणमूल पर साधा निशाना।

5. चार अगस्त को दिल्ली के बच्चे खड़े होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे : मुख्यमंत्री केजरीवाल।

6. सीईएसएल 16 राजमार्गों, एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।

7. पीओके में किसी परियोजना से ना जुड़े कोई देश: भारत।

8. अब 17 प्लस युवा कर सकेंगे मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन।

Thursday, July 28, 2022

सुविचार

बुराई को बुराई से नहीं, अच्छाई से खत्म किया जा सकता है।

ताजा खबर

1. दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज से मॉनसून की बारिश और तेज होने की संभावना।

2. अंतरिक्ष में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ चीनी रॉकेट, कहीं भी गिर सकता है मलबा; भारत भी रडार में।

3. लोकसभा ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक को दी मंजूरी।

4. उच्चतम न्यायालय ने पीएमएलए के तहत ईडी के विभिन्न अधिकारों को रखा बरकरार।

5. आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति को मंत्री बनाये रखना है या नहीं, इसका फैसला मुख्यमंत्री करेंगे: दिल्ली उच्च न्यायालय।

6. स्पाइसजेट को आठ हफ्तों के लिए स्वीकृत उड़ानों से 50 फीसदी के संचालन का आदेश: डीजीसीए।

7. राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण गतिरोध कायम, आप सांसद संजय सिंह निलंबित। 

8. 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के दूसरे दिन 1.49 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, आज भी रहेगी जारी।

9. राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी पी वी सिंधू।

10. उत्तरी फिलीपीन में भूकंप के जोरदार झटके : पांच लोगों की मौत, कई घायल।


Wednesday, July 27, 2022

सुविचार

रिश्तों में हल्की फुल्की नोक झोंक से प्यार बढ़ता है।

ताजा खबर

1. अगले कुछ दिनों में मॉनसून के उत्तर में शिफ्ट होने के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पर्याप्त बारिश होने की संभावना।

2. देश ने विजय दिवस पर कारगिल के नायकों को किया याद।

3. वंदे भारत ट्रेन का नया संस्करण उतारेगी रेलवे, नवंबर तक वाणिज्यिक परिचालन संभव।

4. पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू ने दिया इस्तीफा , विनोद घई लेंगे उनका स्थान।

5. प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को बधाई दी; स्थिरता, आर्थिक सुधार का किया समर्थन।

6. भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हटे।

7. बीसीसीआई 2025 महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी की बोली लगाने की तैयारी में।

8. हॉकी इंडिया के चुनाव और संविधान को लागू करने के लिए 20 हफ्ते का समय स्वीकार्य नहीं: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ।





Tuesday, July 26, 2022

सुविचार

तरक्की करनी है तो सपने देखें।

ताजा खबर

1. द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15 वी राष्ट्रपति। मुख्य न्यायाधीश रमन ने दिलाई शपथ।

2. गरीब सपने भी देख सकता है, पूरे भी कर सकता है राष्ट्रपति मुर्मू।

3. महाशिवरात्रि आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

4. 5G स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी आज, अडानी-रिलायंस ग्रुप समेत 4 और कंपनियां लगाएंगी बोली।

5. आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ना: उच्चतम न्यायालय ने सुरजेवाला से उच्च न्यायालय जाने को कहा।

6. राजधानी दिल्ली और हरियाणा में चलेगी स्काईबस: नितिन गडकरी।

7. जिम्नास्टिक कोच बिशेश्वर नंदी को विवादास्पद रोहित जायसवाल के स्थान पर बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया।

8. अल्बानिया के नए राष्ट्रपति बजराम बेगज ने शपथ ग्रहण की, राजनीतिक एकता का आग्रह किया

Monday, July 25, 2022

सुविचार

प्रकृति से छेड़छाड़ मुुश्किल में डाल सकता है।

ताजा खबर

1. नव निर्वाचित एवम देश की सबसे युवा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद की लेंगी शपथ।

2. भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करें: निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद।

3. केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए सेना के तीनों अंगों की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करने का लिया निर्णय।

4. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की 12वीं के नतीजे घोषित, 18 छात्रों ने शीर्ष रैंक साझा की।

5. ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बने।

6. चीन ने अपने अंतरिक्ष केंद्र के पहले लैब मॉड्यूल का किया सफल प्रक्षेपण।

7. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल ऋषि सुनक ने चीन को बताया 'नंबर वन खतरा', बोले- ब्रिटेन का पीएम बनने पर लूंगा सख्त एक्शन।

8. मंकीपॉक्स को लेकर जनस्वास्थ्य से जुड़े कदम, सतर्कता बढ़ाएं: डब्ल्यूएचओ।


Saturday, July 23, 2022

सुविचार

जरूरी नहीं कि टॉपर ही सफल हो।

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति चुनाव : निर्वाचन आयोग (ईसी) ने द्रौपदी मुर्मू को उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र किया जारी।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की।

3. दिल्ली की शराब नीति की सीबीआई करेगी जांच, उपराज्यपाल ने दी अनुमति।

4. चिकित्सक की राय लिए बिना किसी दिव्यांग यात्री को यात्रा करने से न रोकें विमानन कंपनियां : डीजीसीए।

5. भारत में 5जी कनेक्टिविटी लाने में सबसे आगे रहेगी एयरटेल : सुनील मित्तल।

6. उभरते बाजारों, विकसित अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं की तुलना में रुपया अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में: शक्तिकांत दास।

7. 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : सोरारई पोटरु सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अजय देवगन व सूर्या सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।

8. संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत(आईसीजे) ने म्यांमा के दावों को किया खारिज, रोहिंग्या मामले की होगी सुनवाई।

Friday, July 22, 2022

सुविचार

जीवन में अनुशासन जरुरी है।

ताजा खबर

1. आदिवासी समुदाय में जन्मी द्रौपदी मुर्मू भारत की 16 वीं और पहली आदिवासी राष्ट्रपति निर्वाचित।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई।

3. राष्ट्र निर्माण में प्रवासी मजदूरों की भूमिका अहम: उच्चतम न्यायालय।

4. दिग्गज प्रौद्योगिक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया देश का सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड।

5. भारत की भाला फेंक खिलाड़ी अनु रानी लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल्स में।

6. बैटरी की आसान खरीद, रखरखाव के लिए टीजीवाई और टाटा मोटर्स में करार।

7. मैं राजपक्षे परिवार का नहीं, बल्कि जनता का मित्र हूं : श्रीलंका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति राष्ट्रपति विक्रमसिंघे।

8. इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने दिया इस्तीफा , जल्द चुनाव होने की संभावना।


Thursday, July 21, 2022

सुविचार

अवसर का लाभ उठाये।

ताजा खबर

1. कौन बनेगा राष्ट्रपति? मतों की गिनती आज, द्रोपदी। मुर्मू रेस में आगे।

2. सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए आयु-सीमा और प्रयासों को बढ़ाना व्यवहार्य नहीं: केंद्र सरकार।

3. राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय दल में शामिल फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी और त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी।

4. सेवा शुल्क वसूलने पर प्रतिबंध संबंधी दिशानिर्देशों पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक।

5. ओएनजीसी विदेश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बने राजर्षि गुप्ता।

6. श्रीलंका की संसद ने रानिल विक्रमसिंघे को देश का नया राष्ट्रपति किया निर्वाचित।

7. ब्रिटेन प्रधानमंत्री चुनाव: अंतिम दो उम्मीदवारों के चयन के वास्ते आज आखिरी बार मतदान।

8. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में समलैंगिक विवाह विधेयक पारित।



Wednesday, July 20, 2022

सुविचार

दूसरों में कमी ढूंढने से पहले अपने आप को देखो।

ताजा खबर

1. उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने नामांकन पत्र किया दाखिल।

2. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की दौड़ में बढ़त बनाए रखने के लिए ऋषि सुनक को और वोट मिले।

3. जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने पर वह कोई विचार नहीं: केंद्र सरकार।

4. अग्नीपथ पर रास्ता निकालेगा दिल्ली हाई कोर्ट।

5. सरकार ने एमएसपी की ‘कानूनी गारंटी’ के लिये समिति गठित करने का नहीं दिया आश्वासन : नरेंद्र तोमर।

6. नुपुर शर्मा पैगंबर विवाद: न्यायालय ने नुपुर शर्मा को दंडात्मक कार्रवाई से 10 अगस्त तक संरक्षण प्रदान किया।

7. भारतीय भारोत्तोलक हर्षदा गरुड़ ने ताशकंद में एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में महिलाओं का 45 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।

8. अनीश भानवाला, रिद्धम सांगवान को चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में कांस्य पदक।

Tuesday, July 19, 2022

सुविचार

अकेलेपन को भी अपना हथियार बना लें।

ताज़ा खबर

1. श्रीलंका संकट पर आज सर्वदलीय बैठक, सीतारमण और जयशंकर मौजूदा स्थिति की देंगे जानकारी।

2. भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न। मतगणना 21 जुलाई को।

3. उपराष्ट्रपति चुनाव: राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने दाखिल किया नामांकन।

4. नरीन्द्र बत्रा ने एफआईएच अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दिया, आईओसी की सदस्यता भी छोड़ी।

5. स्कूली पाठ्यपुस्तकों को युक्तिसंगत बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी।

6. रिलायंस जियो ने उच्च गति वाले 5जी नीलामी के लिए सबसे अधिक 14,000 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई।

7. अडाणी विल्मर ने खाद्य तेलों के दाम 30 रुपये प्रति लीटर तक घटाए।

8. भारत के अनुभवी निशानेबाज मैराज खान ने विश्व कप में स्कीट में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता।

9. अनाज, दाल, आटे के 25 किलो से कम वजन के पैक महंगे हुए, पांच प्रतिशत जीएसटी लागू।


Monday, July 18, 2022

सुविचार

मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।

ताजा खबर

1. देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान आज 10 बजे होगा शुरू , सतर्क हुए सियासी दल।

2. पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा होंगी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार : शरद पवार।

3. आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किये, चार छात्र शीर्ष पर।

4. बीएसई के आशीष कुमार चौहान होंगे एनएसई के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ।

5. भारत में कोविड रोधी टीके की खुराक का आंकड़ा 200 करोड़ के पार, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया गर्व का क्षण।

6. हाय रे किस्मत! मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में 17 उम्मीदवार सिर्फ एक वोट से हारे।

7. पी वी सिंधू ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीता, 2022 की तीसरी ट्रॉफी।

8. श्रीलंका संकट: कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में आपातकाल घोषित किया।


Sunday, July 17, 2022

सुविचार

रिश्ते में शर्त नहीं होते।

ताजा खबर

1. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत।

2. ‘रेवड़ी कल्चर’ देश के विकास के लिए घातक- प्रधानमंत्री मोदी।

3. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग के उम्मीदवार: जे पी नड्डा।

4. देश में करीब 80 प्रतिशत कैदी विचाराधीन, प्रक्रिया पर सवाल उठाने की जरूरत : सीजेआई एन वी रमण।

5. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव रखे जाने को दी मंजूरी।

6. निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक।

7. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू सिंगापुर ओपन के फाइनल में।

8. श्रीलंकाई संसद ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू की। 20 जुलाई को होंगे चुनाव।

Saturday, July 16, 2022

सुविचार

हार के डर से पीछे नहीं हट सकते।

ताजा खबर

1. संसद में पर्चों, तख्तियों और प्लेकार्ड्स पर भी लगी पाबंदी, 'असंसदीय शब्दों' पर विवाद के बीच नया आदेश।

2. संसद परिसर का इस्तेमाल धरना प्रदर्शन के लिये नहीं हो सकता: राज्य सभा।

3. राष्ट्रपति चुनाव: सांसदों को मिलेंगे हरे रंग के मत पत्र, विधायकों को गुलाबी।

4. सीबीएसई परिणाम 2022: बोर्ड ने डिजिलॉकर पर सीबीएसई 10वीं 12वीं के परिणाम के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना की जारी।

5. एनआईआरएफ लीड रैंकिंग आईआईटी मद्रास लगातार चौथी बार देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना।

6. मंकीपॉक्स: केरल में दुर्लभ वायरस से संक्रमण के बाद बढ़ाई गई सतर्कता, पांच जिलों में विशेष अलर्ट जारी।

7. बीसीसीआई के संविधान में संशोधन के लिए उसकी याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय।

8. श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने राजपक्षे बंधुओं की विदेश यात्रा पर 28 जुलाई तक लगाई रोक।


Friday, July 15, 2022

सुविचार

शब्द जहर और मरहम दोनों का काम करते हैं।

ताजा खबर

1. कोविड़ टिकाकरण अमृत महोत्सव आज से।

2. बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का 82 साल की उम्र में निधन।

3. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच 'आई2यू2' समूह व्यावहारिक सहयोग का एक अच्छा मॉडल: प्रधानमंत्री मोदी।

4. गुजरात के एक शख्स में मिला बेहद दुर्लभ 42वा ब्लड ग्रुप इएमएम।

5. किसी शब्द पर प्रतिबंध नहीं; लेकिन सदस्यों को मर्यादा बनाये रखना चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष बिरला।

6. गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को ‘विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ स्थानों’ की सूची में शामिल किए जाने पर लोगों को दी बधाई।

7. उच्चतम न्यायालय का शैक्षणिक संस्थानों में एक जैसी पोशाक पहनने से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार।

8. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की खुशी, श्रीलंका में सड़कों पर 'कर्फ्यूतोड़ जश्न'।


Thursday, July 14, 2022

सुविचार

परंपराओं में खुद को कैद ना करें।

ताजा खबर

1. अंतिम तिथि 12वीं के नतीजे आने की बाद की हो निर्धारित: यूजीसी।

2. मध्य दिल्ली के होटल में लगी आग। 10 लोगों को बचाया गया।

3. 18 प्लस वालों को अब बूस्टर खुराक।

4. उच्चतम न्यायालय ने राज्यों में विध्वंस पर रोक लगाने वाला अंतरिम आदेश पारित करने से किया इनकार।

5. उच्चतम न्यायालय हिजाब पर प्रतिबंध हटाने संबंधी याचिकाओं पर अगले सप्ताह करेगा सुनवाई।

6. ‘रामसेतु’ को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई 26 जुलाई को।

7. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश छोड़ा, देश में आपातकाल लागु।

8. निसान ने मैग्नाइट ‘रेड’ संस्करण उतारा, कीमत 7.86 लाख रुपये से शुरू।



Wednesday, July 13, 2022

सुविचार

सीखना एक सतत प्रक्रिया है।

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में देवघर हवाई अड्डा सहित विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास।

2. दिल्ली-केंद्र प्रशासनिक सेवा विवाद: न्यायालय मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय पीठ के गठन को तैयार।

3. झारखंड में 14 नये हवाई मार्ग, तीन और हवाई अड्डे होंगे: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

4. प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को डिजिटल माध्यम से ‘आई2यू2’ शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा।

5. पीएम केयर्स फंड को 'राज्य' घोषित करने संबंधी याचिका पर 'संपूर्ण' जवाब दाखिल करे केंद्र: दिल्ली उच्च न्यायालय।

6. केदारनाथ में स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित।

7. इस्तीफे से पहले मालदीव भागे राजपक्षे, भारत में लैंडिंग का भी था इरादा।

8. बढ़ती जनसंख्या किसी धर्म की नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या: मुख्तार अब्बास नकवी।

9. बलात्कार मामले में बच्चे की डीएनए जांच का आदेश नहीं दे सकते : उच्चतम न्यायालय।

Tuesday, July 12, 2022

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण।

2. जेईई मेन: 14 प्रतिभागियों को मिला 100 परसेंटाइल।

3. 25 साल की सजा पूरी करने के बाद सरकार गैंगस्टर अबू सलेम को छोड़ने के लिए बाध्य : उच्चतम न्यायालय।

4. विजय माल्या को दी गई 4 महीने की सजा। अपने किए की कोई पछतावा नहीं : उच्चतम न्यायालय।

5. भारत 2023 के दौरान चीन को सर्वाधिक आबादी वाले देश के रूप में छोड़ देगा पीछे : संरा रिपोर्ट।

6. निशानेबाजी विश्व कप: अर्जुन बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक।

7. श्रीलंकाई संसद अगले हफ्ते नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी : अध्यक्ष।

8. उबर ने ‘लॉबिंग’ की, जांच रोकने के लिए ‘स्टेल्थ’ तकनीक का किया इस्तेमाल।



Monday, July 11, 2022

सुविचार

परिवार का साथ हर विपति की कुंजी है।

ताजा खबर

1. JEE Main Result 2022: जेईई मेन रिजल्ट जारी, इस link jeemain.nta.nic.in , nta.nic.in , ntaresults.nic.in से करें चेक।

2. देश में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद-उल-अजहा (बकरीद)।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती का किया आह्वान।

4. ईपीएफओ की केंद्रीय प्रणाली की तैयारी, एक साथ हो सकेगा 73 लाख पेंशनभोगियों को पेंशन का वितरण।

5. अग्निपथ योजना भारतीय वायुसेना के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप : एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी।

6. 5जी नीलामी में पहली बार आमने-सामने होंगे अंबानी-अडानी, अभी तक नहीं हुआ है सीधा मुकाबला।

7. अमेरिकी राष्ट्रपति जोए बाइडेन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया आउट ऑफ कंट्रोल, महिलाओं से की प्रो -च्वाइस विधायकों को जिताने की अपील की।

8. श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत।

Sunday, July 10, 2022

सुविचार

अकेलापन का सदुपयोग करो।

ताजा खबर

1. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में नगर निगम वार्ड के परिसीमन के लिए आयोग का गठन किया।

2. 14 से 26 जुलाई तक चलने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम सुहास का आदेश, कांवड़ रूट पर बंद कराई जाएं शराब और मीट की सभी दुकानें।

3. भुवनेश्वर 'स्विंग' कुमार ने रचा इतिहास, टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले ओवर में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।

4. अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के समूह ने शनिवार को दूरसंचार स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि।

5. श्रीलंका में सैकड़ों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास में घुसे।

6. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में भारतीय मूल के ऋषि सुनक सबसे आगे।

7. टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का सौदा रद्द किया, कंपनी करेगी मुकदमा।


Saturday, July 9, 2022

सुविचार

नई उमंग, नई आशा के साथ दिन की करें शुरूआत।

ताजा खबर

1. अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से भारी तबाही। हादसे में 15 की मौत और 40 लोग लापता।

2. दिल्ली में आज रात को हल्की बारिश के आसार, रविवार को झमाझम बारिश की उम्मीद: मौसम विभाग।

3. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का गोली मारे जाने के बाद निधन।

4. प्रधानमंत्री मोदी ने आबे के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के तौर पर नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखे जाने की भी घोषणा की।

5. दलित आंदोलन से जुड़े स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने की तैयारी।

6. उत्तर प्रदेश विधान परिषद : संख्या बल कम होने की वजह से सपा ने गंवाया नेता प्रतिपक्ष का पद।

7. प्रवर्तन निदेशालय ने एमनेस्टी इंडिया, पूर्व सीईओ पर लगाया 61.72 करोड़ रुपये का जुर्माना।

8. खेल मंत्रालय ने योजनाओं, पुरस्कारों के लिये ऑनलाइन पोर्टल किया लांच।


Friday, July 8, 2022

सुविचार

धैर्य और लगन से काम करोगे तो उसने अपने आप समझ जाएंगे।

ताजा खबर

1. दिल्ली में कल तक उमस भरे गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं।

2. प्रदूषण के खिलाफ जंग में आम नागरिक बनेंगे पर्यावरण मित्र।

3. दिल्ली हाईकोर्ट में मंत्री सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से निलंबित करने के आदेश देने से किया इनकार।

4. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला।

5. ओडिशा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को ‘राज्य अतिथि’ का देगा दर्जा।

6. कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इंग्लैंड को हराकर बनाया लगातार 13 मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

7. सभी मौजूदा अंतरराज्यीय बिजली पारेषण लाइन अब पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर: बिजली मंत्रालय।

8. तीन निजी बैंकों एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक को सैन्य खरीद में वित्तीय सेवाएं देने की मंजूरी मिली

9. दुनिया के कई देशों से बड़ा चीन का हैकिंग प्रोग्राम; FBI-MI5 ने चेताया।


Thursday, July 7, 2022

सुविचार

अपनी कामयाबी पर कभी न इतराए।

ताजा खबर

1. महाराष्ट्र में बारिश का 'रेड अलर्ट', दिल्ली में मिलेगी गर्मी से राहत।

2. दिग्गज एथलीट पी.टी. उषा और महान संगीतकार इलैयाराजा, वीरेंद्र हेगड़े और प्रसिद्ध पटकथा लेखक एवं निर्देशक वी. विजयेंद्र प्रसाद राज्यसभा के लिए मनोनीत।

3. उच्चतम न्यायालय ने अन्नाद्रमुक में नेतृत्व को लेकर विवाद संबंधी मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर लगाई रोक।

4. डीजीसीए ने 18 दिनों में तकनीकी खामी की आठ घटनाओं को लेकर स्पाइसजेट को दिया नोटिस।

5. हिमाचल में भारी बारिश: बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में पांच की मौत, पांच लापता।

6. केंद्र सरकार का कंपनियों को खाद्य तेलों के एमआरपी में 10 रुपये तक की कटौती का निर्देश।

7. आरबीआई ने विदेशी मुद्रा प्रवाह से जुड़े मानकों को उदार बनाया।

8. वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 जुलाई से शुरू हो रहे वनडे श्रृंखला में भारत के कप्तान होंगे शिखर धवन, रोहित और कोहली को विश्राम।




Wednesday, July 6, 2022

सुविचार

पीछे मुड़कर ना देखे।

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज बुधवार को हो सकती है हल्की बारिश।

2. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के कार्यान्वयन की रैकिंग में ओडिशा अव्वल, उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर।

3. पूर्व न्यायाधीशों और नौकरशाहों के एक समुह ने नुपुर शर्मा पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी की आलोचना की।

4. उपराष्ट्रपति चुनाव: पहले दिन ‘रामायणी चायवाला’ सहित पांच उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल किये।

5. नाटो देशों ने स्वीडन, फिनलैंड को सदस्य बनाने संबंधी प्रोटोकॉल पर किए हस्ताक्षर।

6. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) को अगस्त तक ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम सौंपेगा श्रीलंका : प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे।

7. कोविड-19 के कारण विश्व हाफ मैराथन चैंपियनशिप रद्द।



Tuesday, July 5, 2022

सुविचार

हवा के साथ चले, विपरीत नहीं।

ताजा खबर

1. करीब 11 साल बाद दिल्ली के विधायकों के वेतन और भत्तों में 66 फीसदी से अधिक की वृद्धि।

2. स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास कुछ वर्षों, कुछ लोगों तक सीमित नहीं : प्रधानमंत्री मोदी।

3. ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय।

4. महिला खिलाड़ियों को मिलेगा पुरुष क्रिकेटरों के बराबर पैसा, बोर्ड का ऐलान।

5. सुजुकी मोटरसाइकिल ने उतारी नयी बाइक ‘कताना’, कीमत 13.61 लाख रुपये।

6. अमेरिका में गोलीबारी: हिरासत में एक संदिग्ध, 6 लोगों की हुई थी मौत।

7. तेहरान में बालू के तूफान की वजह से स्कूल व दफ्तर बंद।

8. श्रीलंका में ईंधन और नकदी की कमी, बंद रहेंगे स्कूल।



Monday, July 4, 2022

सुविचार

अनुभव से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

ताजा खबर

1. शिंदे सरकार का इम्तिहान आज, फ्लोर टेस्ट में दिखाना होगा दम।

2. दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय मॉनसून सत्र आज से।

3. भाजपा के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित।

4. पंजाब: भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार आज, 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री।

5. नुपुर शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जे. बी. पारदीवाला ने सोशल मीडिया के अनिवार्य विनियमन की वकालत की।

6. एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक के विलय के प्रस्ताव को शेयर बाजारों की हरी झंडी।

7. अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के सहायक कोच बर्खास्त।


Sunday, July 3, 2022

सुविचार

व्यक्ति साधनों से नहीं, साधना से बड़ा होता है।

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति चुनाव: नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब द्रौपदी मुर्मु और यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में।

2. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी चंदा (नियमन) अधिनियम (एफसीआरए) से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन कर भारतीयों को विदेश में रह रहे अपने रिश्तेदारों से साल में 10 लाख रुपये तक प्राप्त करने की दी अनुमति।

3. भारत ने तथ्यों को ‘गलत ढंग से पेश करने’ पर अमेरिकी आयोग यूएससीआईआरएफ की आलोचना की।

4. महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट की हत्या की जांच करेगी एनआईए: गृह मंत्रालय।

5. जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले लारा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, ब्राड के खिलाफ 29 रन जड़े।

6. एलोर्डा कप के फाइनल में पहुंची भारतीय मुक्केबाज कलाईवानी, कुलदीप सेमीफाइनल में।

7. श्रीलंका : नागरिक समाज ने 22वें संविधान संशोधन पर जताई नाखुशी।

8. टेक्सास सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात की अनुमति बहाल करने वाले आदेश पर लगाई रोक।




Saturday, July 2, 2022

सुविचार

विश्वास अच्छी बात है लेकिन अतिविश्वास से बचें।

ताजा खबर

1. दिल्ली में पूरे हफ्ते मानसून रहेगा मेहरबान, छह जुलाई को भारी बारिश।

2. नुपुर शर्मा की अनियंत्रित जुबान ने पूरे देश को आग में झोंक दिया : उच्चतम न्यायालय।

3. महाराष्ट्र : शिंदे सरकार चार जुलाई को सदन में शक्ति परीक्षण का करेगी सामना।

4. केंद्र 8000 कर्मचारियों को प्रमोशन देने के लिए तैयार, आरक्षण का भी लाभ।

5. अग्निपथ: उपद्रवियों से नहीं वसूला जाएगा जुर्माना, HC से याचिका खारिज।

6. ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में जीता रजत, इस साल 90 मीटर दूर भाला फेंकने का भरोसा।

7. न्यूजीलैंड ने अमेरिकी कट्टर दक्षिणपंथी समूह ‘प्राउड ब्वॉयज’ को आतंकवादी संगठन किया घोषित।

8. यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओदेसा में रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत।


Friday, July 1, 2022

सुविचार

लंबी दूरी तय करनी है तो अकेला चलें।

ताजा खबर

1. एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र का नए मुख्यमंत्री। सादे समारोह में दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ। 2. पुर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ।

3. एकल उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं पर आज से पूरी तरह पाबंदी।

4. 6 जुलाई तक पूरे देश में होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत।

5. सरकार एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिये नीतियों में जरूरी बदलाव कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी।

6. संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से होगा शुरू।

7. दिल्ली सरकार विशेष सत्र बुलाएगी 4 और 5 जुलाई को।

8. कारोबार सुगमता रैंकिंग में आंध्र प्रदेश, गुजरात समेत सात राज्य सबसे सफल प्रदेशों की सूची में शामिल।

9. मणिपुर में भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत, 72 लापता।



ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...