दूसरों को सुधारने की अपेक्षा खुद को सुधारना ज्यादा आसान है।
Followers
Sunday, January 31, 2021
ताजा खबर
1. पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले- देश में अब भी डरे हुए हैं मुसलमान, जी न्युज केकाउंटर सवालों पर बीच में छोड़ा इंटरव्यू।
2. एयर मार्शल राजेश कुमार आज से स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड की संभालेंगे जिम्मेदारी।
3. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने गांधी स्मृति पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि।
4. इजरायली दूतावास के बाहर धमाके वाली जगह से मिला लेटर, 'यह ट्रेलर है, कहीं भी और कभी भी ले सकते हैं तुम्हारी जान'।
5. हिंसा के सबूत जुटाने को लाल किला पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम, गणतंत्र दिवस पर उद्रवियों ने जमकर मचाया था उत्पात।
6. ट्रैक्टर परेड हिंसा में घायल पुलिस कर्मियों के परिवारों ने किया प्रदर्शन, सरकार से की उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग।
Saturday, January 30, 2021
ताजा खबर
1. तीस लाख लोगों को सबसे तेज टीका लगाने वाला देश बना भारत, अमेरिका, यूके को छोड़ा पीछे।
2. इजरायली दूतावास के बाहर विस्फोट किसी बड़ी साजिश का ट्रायल तो नहीं? CCTV में दो संदिग्ध कैद, जांच में जुटी पुलिस।
3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर करेंगे शुभारंभ, 31 जनवरी से शुरू होगा राष्ट्रीय पोलियो अभियान।
4. अब 'गांधीगिरी' के रास्ते पर किसान, 30 को मनाएंगे सद्भावना दिवस; दिन भर का रखेंगे उपवास।
5. नवी और ग्यारहवीं के भी स्कूल खुले। बच्चे अपने मां बाप की इजाजत लेकर आ सकते हैं।
6. गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण: कोविंद।
Friday, January 29, 2021
ताजा खबर
1. खत्म होते-होते रह गया गाजीपुर बॉर्डर का धरना, टिकैत का रोना बना टर्निंग प्वाइंट, जुटने लगे किसान तो पीछे हटी पुलिस।
2. किसानों का हल्ला बोल जारी, गाजीपुर बॉर्डर बंद, मुजफ्फरनगर में महापंचायत आज।
3. संसद का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, कृषि कानून-चीन के आक्रामक तेवर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष।
4. विश्व आर्थिक सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- कहा जा रहा था भारत में आएगी कोरोना की सुनामी, हमने 150 देशों को भेजीं दवाइयां और अब टीके।
5. किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगी विपक्षी पार्टियां, कांग्रेस सहित 16 दलों का ऐलान।
6. बाइडन प्रशासन ने एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथी को काम से रोकने वाला आदेश वापस लिया।
Thursday, January 28, 2021
ताजा खबर
1. भारत ने आज बहरीन और श्रीलंका को दी वैक्सीन की सौगात, मुंबई से कोविशील्ड की खेप रवाना।
2.आज एनसीसी की रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी होंगे मौजूद।
3. PM मोदी आज विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को करेंगे संबोधित।
4. दिल्ली में कोहरे के साथ लौटी शीत लहर, राजधानी के साथ कांपा उत्तर भारत।
5. ट्रैक्टर परेड हिंसा: पुलिस ने 22 प्राथमिकियां दर्ज कीं, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही।
6. कभी नहीं कहा कि किसानों के साथ वार्ता के दरवाजे बंद हो गए : जावड़ेकर।
Wednesday, January 27, 2021
ताजा खबर
1. गणतंत्र दिवस परेड: राजपथ पर दिखी भारत की आन बान शान की तस्वीर।
2. गणतंत्र दिवस बधाई में अमेरिका ने कहा : भारत के साथ संबंध मजबूत।
3. चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में आ सकती है आठ प्रतिशत की गिरावट: फिक्की सर्वेक्षण।
4. लॉकडाउन में अरबपतियों की संपत्ति 35 प्रतिशत बढ़ी, गरीबों को पड़ गए खाने के लाले: ऑक्सफैम।
5. प्रदर्शनकारी किसान लालकिले में घुसे, एतिहासिक इमारत के कुछ गुंबदों पर झंडे लगाए।
6. ट्रैक्टर परेड के बाद किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर अपने प्रदर्शन शिविरों में लौटना शुरू किया।
Tuesday, January 26, 2021
ताजा खबर
1. देश आज बेहतर वा गणतंत्र दिवस मना रहा है।
2. न्यायालय 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों की नियुक्ति के लिए याचिका पर सुनवाई को हुआ राजी।
3. इस बार किसी को नहीं दिया गया भारत रत्न, 119 हस्तियों को मिला पद्म विभूषण और पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार।
4. जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, रामविलास पासवान सहित इन हस्तियों को पद्म सम्मान।
5. चला रहे हैं 8 साल पुरानी गाड़ी तो देना पड़ सकता है रोड टैक्स के 50% तक का 'ग्रीन टैक्स'।
6. किसानों की ट्रैक्टर रैली रोकने के लिए करनाल बाइपास पर रातोंरात खड़ी की अस्थाई दीवार।
Monday, January 25, 2021
ताजा खबर
1. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज लॉन्च करेंगे डिजिटल वोटर आईडी कार्ड।
2. प्रधानमंत्री आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से करेंगे बात, 32 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार।
3. कंपकंपाती सर्दी से अभी नहीं मिलेगी राहत, आज से उत्तर भारत में ठंड का एक नया दौर।
4. गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में तीन रास्तों से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान।
5. भारत ने कोरोना टीकाकरण के मामले में अमेरिका-ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, 6 दिनों में 10 लाख लोगों को लगा टीका।
6. देश के 12 राज्यों में बर्ड फ्लू ने पसारे पांव, राजस्थान में अब तक 6595 पक्षियों की मौत।
Sunday, January 24, 2021
ताजा खबर
1. प्रधानमंत्री मोदी ने असम के भूमिहीन मूल निवासियों के लिए जमीन के पट्टों का किया वितरण।
2. पेट्रोल, डीजल कीमतें सर्वकालिक उच्चस्तर पर, एक सप्ताह में एक रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम।
3. अमेरिका ने भारत को बताया ‘सच्चा मित्र’, महामारी के दौरान वैश्विक समुदाय की सहायता करने पर अमेरिका ने भारत को बताया ‘सच्चा मित्र’, महामारी के दौरान वैश्विक समुदाय की सहायता करने पर की सराहना।
4. कोविड-19 के टीकों के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री मोदी का किया शुक्रिया।
5. गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड, पंजाब और हरियाणा से दिल्ली के रवाना हुए ट्रैक्टरों के जत्थे।
6. स्थायी कमीशन आदेश लागू न होने पर महिला सैन्य अधिकारियों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा।
Saturday, January 23, 2021
ताजा खबर
1. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी भारत सरकार। उनकी याद में डाक टिकट और सिक्का भी होगा जारी।
2. ट्रैक्टर रैली: पुलिस और किसान संगठनों के बीच बैठक बेनतीजा रही।
3. गणतंत्र दिवस: नौसेना की झांकी में कराची बंदरगाह पर हमले का चित्रण, ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ भी मना रही नेवी।
4. बढ़ रहा भारत का दबदबा, हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के सम्मेलन की मेजबानी मिली।
5. भारत का वैक्सीन तोहफा: कोविशील्ड टीका ले कर दो विमान ब्राजील, मोरक्को के लिए रवाना।।
6. ई-कैटरिंग सेवाओं को फरवरी के पहले हफ्ते में बहाल करने जा रहा IRCTC, कोरोना ने लगा दी थी ब्रेक।
7. कृषि कानूनों पर घमासान बरकरार, आज भी नहीं बनी बात, किसान अपनी मांगों पर अड़े।
Friday, January 22, 2021
ताजा खबर
1. ट्रैक्टर रैली: पुलिस और किसान संगठनों के बीच बैठक बेनतीजा रही।
2. भारत की जीडीपी की वृद्धि दर सकारात्मक होने के बिल्कुल करीब : रिजर्व बैंक।
3. बाइडन ने अमेरिका को पेरिस समझौते में पुन: शामिल कराने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
4. इराक में आत्मघाती विस्फोटों में छह लोगों की मौत।
5. प्रधानमंत्री 23 जनवरी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन) को कोलकाता में ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को संबोधित करेंगे।
6. फुटबॉल दिल्ली ने अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की।
Thursday, January 21, 2021
ताजा खबर
1. बाइडन ने अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति, कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई।
3. कमला देवी हैरिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेकर रचा इतिहास।
4. पंत बल्लेबाजी रैंकिंग में 13वें स्थान पर, विकेटकीपर बल्लेबाजों में हैं सर्वश्रेष्ठ।
5. नीति आयोग के नवाचार सूचकांक में कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु शीर्ष तीन में शामिल।
6. डेढ़ साल तक कृषि कानूनों पर रोक का प्रस्ताव। 22 जनवरी को होगा अंतिम फैसला।
Wednesday, January 20, 2021
ताजा खबर
1. भारत ने रचा इतिहास, गाबा पर खत्म की आस्ट्रेलियाई बादशाहत।
2. प्रधानमंत्री मोदी समेत राजनीतिक जगत ने दी भारतीय टीम को जीत की बधाई।
3. पंत ने तोड़ा धोनी का रिकार्ड, सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने।
4. सरकार व्हाट्सऐप की गोपनीयता नीति में बदलावों पर विचार कर रही है: प्रसाद।
5. दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमत 85 रुपये के पार हुई, मुंबई में 92 रुपये के करीब।
6. बाइडन प्रवासियों के लिए आठ साल की नागरिकता संबंधी विधेयक पेश करेंगे।
7. कालका हावड़ा मेल अब नेताजी एक्सप्रेस के नाम से होगा।
Tuesday, January 19, 2021
ताजा खबर
1. देश में 3,81,305 लोगों का हुआ टीकाकरण, प्रतिकूल असर के 580 मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय।
2. कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति की पहली बैठक मंगलवार को।
3. ओलंपिक का आयोजन वायरस पर जीत का प्रतीक होगा: जापान के प्रधानमंत्री।
4. नवलनी की गिरफ्तारी से रूस और पश्चिमी देशों में बढ़ा तनाव।
5. जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये वित्त मंत्रालय ने 6,000 रुपये की अगली किस्त जारी की।
6. डिजिटल मंचों पर ट्रैसेबिलिटी से कम हो रही है उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा, निजता: इंटरनेट सोसाइटी।
7. ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने सरकार से इस क्षेत्र के लिये स्व नियामक निकाय बनाने का अनुरोध किया।
8. दिल्ली में पेट्रोल करीब 85 रुपये, मुंबई में डीजल 82 रुपये लीटर के नये रिकार्ड स्तर पर।
Monday, January 18, 2021
ताजा खबर
1. नये कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति 19 जनवरी को पहली बैठक करेगी।
2. डीजल, पेट्रोल पर रिकॉर्ड कर वृद्धि से चालू वित्त वर्ष में उत्पाद शुल्क संग्रह 48 प्रतिशत बढ़ा।
3. चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में आ सकती है 25 प्रतिशत की गिरावट : अर्थशास्त्री।
4. कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी पहली लातिन अमेरिकी न्यायमूर्ति।
5. इंडोनेशिया में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हुई।
6. पवित्र कोलम रंगोली भी होगी बाइडन-हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत का हिस्सा।
Sunday, January 17, 2021
ताजा खबर
1. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू, पहली खुराक लगभग दो लाख कोरोना योद्धाओं को।
2. दिल्ली में कोविड-19 का पहला टीका एम्स के सफाई कर्मी को दिया गया, हर्षवर्धन ने ऐतिहासिक दिन बताया।
3. आस्ट्रेलिया के 369 रन के जवाब में भारत ने रोहित और गिल को गंवाया।
4. बाइडन ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 10 करोड़ अमेरिकियों को टीका लगाने की योजना की घोषणा की।
5. संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव चुने जाने की दिशा में 31 जनवरी को पहला कदम बढ़ाए जाने की उम्मीद।
6. आर्थिक पुनरोद्धार, वित्तीय स्थिरता को समर्थन देने की जरूरत: आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास।
7. करीब 1.8 करोड़ आबादी के साथ भारतीय दुनिया का सबसे बड़ा प्रवासी समूह।
8. मोदी ने स्टार्ट-अप के लिए की 1,000 करोड़ रुपये शुरुआती कोष की घोषणा।
Saturday, January 16, 2021
ताजा खबर
1. किसान संगठनों से सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बात लेकिन निर्णायक दौर में नहीं पहुंची वार्ता: तोमर।
2. कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल, प्रियंका और कई अन्य नेताओं ने प्रदर्शन किया।कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी: राहुल।
3. ईपीएल का एक और मैच स्थगित, कप्तानों से कोरोना प्रोटोकॉल पर अमल कराने को कहा।
4. गूगल ने पूरा किया फिटबिट का 2.1 अरब डॉलर का अधिग्रहण।
5. भारत में कृषि सुधारों को आगे बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है ‘तीनों हालिया कानून’: आईएमएफ।
6. कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत आज से। प्रधानमंत्री मोदी आज कोविड-19 CO-WIN ऐप की करेंगे शुरुआत।
Friday, January 15, 2021
ताजा खबर
1. कोविड-19: प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को करेंगे co-win ऐप के साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत।
2. राष्ट्रपति ट्रंप अपने कार्यकाल में दो बार महाभियोग का सामना करने वाले पहले राष्ट्रपति बने।
3. दिल्ली के गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई। बाजार खुले।
4. कोविड टीकाकरण पर सभी तैयारियां पूरी, सप्ताह में चार दिन लगेंगे टीके : केजरीवाल।
5. निजता पर बहस के बीच व्हाट्सएप की उपयोक्ता नीति में बदलाव की समीक्षा कर रही है सरकार।
6. सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड, टीसीएस का शेयर तीन प्रतिशत चढ़ा।
7. सरकार और किसान के बीच वार्ता आज।
8. रहाणे के ‘चोटिल’ रणबांकुरों के लिये आसान नहीं होगा आखिरी तिलिस्म।
Thursday, January 14, 2021
ताजा खबर
1. देशभर में मकर सक्रांति की धूम।
2. फसल बीमा योजना के 5 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने किसानों को बधाई दी।
3. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा बुधवार को ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान के लिए तैयार।
4. शिक्षा मंत्री निशंक का शिक्षा नीति को तेजी से लागू करने के लिये समीक्षा और अनुपालन समिति गठित करने का सुझाव।
5. दिल्ली समेत समस्त उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप ।न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस।
6. 10वीं 12वीं की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सभी विद्यालय 18 जनवरी से खुले।
Wednesday, January 13, 2021
ताजा खबर
1.न्यायालय ने तीन नये कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक, गतिरोध दूर करने के लिये गठित की 4 सदस्यी समिति।
2. कोविशील्ड की पहली खेप दिल्ली के केंद्रीय भंडारण केंद्र पहुंची।
3. एशियाई चरण: कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद साइना और प्रणय बाहर, कश्यप भी हटने को बाध्य।
4. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोहली को पछाड़कर स्मिथ दूसरे स्थान पर, पुजारा आठवें स्थान पर।
5. कृषि बजट 2021-22: सरकार को कृषि क्षेत्र को अतिरिक्त धन, प्रोत्साहन देना चाहिए, विशेषज्ञों ने कहा।
6. ट्रंप के खिलाफ महाभियोग को लेकर प्रतिनिधि सभा में बुधवार को होगा मतदान।
7. भारत या चीन के साथ संबंधों में नेपाल अपनी संप्रभुता की बराबरी से समझौता नहीं करेगा : प्रधानमंत्री ओली।
Tuesday, January 12, 2021
ताजा खबर
1. सरकार और किसानों के बीच जिस तरह से बातचीत चल रही है, उससे हम बेहद निराश हैं: न्यायालय।
2. दिल्ली में ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि, भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए सभी आठ नमूनों में संक्रमण।
3. ‘मेड इन इंडिया’ कोरोना वैक्सीन की पूरी दुनिया में धूम, इन 10 देशों ने लगाई भारत से टीके उपलब्ध कराने की गुहार।
4. नौसेना का सी विजिल युद्धाभ्यास आज से, शामिल होंगे सभी 13 तटीय राज्य।
5. PM मोदी का ऐलान- पहले चरण में कोरोना टीकाकरण का खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।
Monday, January 11, 2021
ताजा खबर
1. किसानों ने खट्टर के किसान महापंचायत कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की।
2. आईसीसी ने सिडनी टेस्ट में नस्लवाद की आलोचना की, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी।
3. इंडोनेशिया विमान हादसा:मानव अवशेष और मलबा मिला।
4. अमेरिका के मुकेश अगही, एफआईए और तीन अन्य को मिला प्रवासी भारतीय सम्मान।
5. निर्यात के पटरी पर आने का संकेत, जनवरी के पहले सप्ताह में 16.22 प्रतिशत बढ़ा।
6. पाकिस्तान के अनेक शहरों में ‘ब्लैकआउट’ के बाद बिजली आपूर्ति बहाल।
Sunday, January 10, 2021
ताजा खबर
1. देश में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोनावायरस टीकाकरण अभियान।
2. नड्डा पहुंचे बंगाल, ‘एक मुट्ठी चावल संग्रह’ अभियान की करेंगे शुरुआत।
3. विशेषज्ञों की राय, चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 7.5 प्रतिशत रहेगा।
4. खिलाड़ियों की चोटों से परेशान टीम इंडिया, पंत और जडेजा का होगा स्कैन।
5. महाराष्ट्र: भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत।
6. देश के सात राज्यों में पहुंचा बर्ड फ्लू, अब मुर्गियों में बीमारी फैलनी शुरू, अब तक 1200 से अधिक पक्षियों की मौत।
Saturday, January 9, 2021
ताजा खबर
1. ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 82 हुई: सरकार।
2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तालिबान, लीबिया पर प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता करेगा भारत।
3. फारेस्ट रेंजरों को हथियार उपलब्ध कराने का आदेश दिया जा सकता है : न्यायालय।
4. बजट सत्र को लेकर तैयारी अंतिम चरण में, 5 घंटे की हो सकती है शिफ्ट, प्रश्नकाल की भी होगी वापसी।
5. भारत बायोटेक ने मांगी कोरोना की नेजल वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी, इंजेक्शन की नहीं पड़ेगी जरूरत।
6. पाकिस्तान में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी को 5 साल की सजा, भारत ने कहा- FATF से बचने का है पैंतरा।
7. समलैंगिक विवाह मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, जवाब दाखिल करने के लिए आखिरी मौका दिया।
Friday, January 8, 2021
ताजा खबर
1. अपनी मांगों पर अड़े हैं किसान, आज सरकार के साथ होगी आठवें दौर की बातचीत।
2. कोरोना से संक्रमित होने के 8 महीने बाद शरीर में बनती है मजबूत एंटीबॉडी, स्टडी में खुलासा।
3. फिर दिखेगा ठंड का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी भारत में बारिश का अनुमान।
4. भारत के लिए बड़ा दिन, आज देश के 33 राज्य-UTs में कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन।
5. पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर, मुंबई में डीजल 81 रुपये के पार।
6. कोविड-19 के दौरान बड़ी संख्या में किसानों के जमावड़े पर न्यायालय चिंतित।
Thursday, January 7, 2021
ताजा खबर
1. ट्रैक्टर मार्च के जरिए किसानों का शक्ति प्रदर्शन आज, दिल्ली की सीमाओं पर दिखाएंगे ताकत।
2. कोरोना टीकाकरण के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक तैयारियां मुकम्मल।
3. डेढ़ किलोमीटर लंबी रेलगाड़ी को आज पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, करेंगे यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड का उद्घाटन।
4. भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से अब तक 73 मरीज हुए संक्रमित।
5. 8 जनवरी को दूसरा ड्राई रन, देश के हर जिले में लगाया जाएगा कोरोना टीका।
6. मोदी ने लोकप्रियता से हासिल किया पीएम का पद, मनमोहन को सोनिया से मिला: प्रणब मुखर्जी।
Wednesday, January 6, 2021
सुविचार
असफल आप तब नहीं होते जब आप कोशिश करते हैं। असफल आप तब होते हैं जब आप कोशिश करना छोड़ देते हैं।
ताजा खबर
1. PM मोदी कल पश्चिमी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड का करेंगे उद्घाटन।
2. ट्रायल पूरा होने से पहले मिली मंजूरी इसलिए लोगों की मर्जी से ही लगाया जाएगा भारत बायोटेक का टीका: ICMR डीजी।
3. किसान आंदोलन: बारिश में भी हिलने को तैयार नहीं किसान, सारा दिन लगकर एक-एक टेंट को बनाया वाटरप्रूफ।
4. PM केयर्स फंड से 201 करोड़ रुपए जारी, देश के 162 अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट।
5. जम्मू-कश्मीर से केरल तक बर्ड फ्लू का खौफ, मारे जा रहे हैं मुर्गे-बत्तख।
6. घर में रहने वाली महिलाओं के काम को कम आंकने वाली सोच बदलने की जरूरत: सुप्रीम कोर्ट।
Tuesday, January 5, 2021
ताजा खबर
1. आज कोच्चि- मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी।
2. पटना हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद नीतीश सरकार ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड का किया गठन।
3. नए साल पर दिव्यांगजनों को तोहफा, वाहनों पर टैक्स में मिलेगी बड़ी छूट, रोड टैक्स पर 100 फीसदी तक लाभ।
4. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लहराया तिरंगा तो खुश हुआ अमेरिका, कहा- भारत के साथ मिलकर काम करने को तत्पर।
5. जल्द कोरोना से जंग जीतेगा भारत, देश में अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा टीकाकरण अभियान।
6. नया संसद भवन बनेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आज।
Monday, January 4, 2021
ताजा खबर
1. कोरोना वैक्सीन के मामले में दुनिया में किसी से कम नहीं है भारत, देश में बन रहे हैं 9 कोरोना टीके।
2. किसानों और सरकार के बीच आज फिर बैठक, क्या मांगों पर बन पाएगी बात?।
3. नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव के 74वें स्थापना दिवस पर आज भाषण देंगे पीएम नरेंद्र मोदी।
4. दिल्ली वालों को अभी राहत नहीं: आज फिर गरज के साथ दिल्ली में होगी तेज बारिश।
5. मंजूरी पाने वाला दुनिया का 10वां टीका है कोवैक्सीन, 230 से अधिक कोरोना वैक्सीन पर काम जारी।
Sunday, January 3, 2021
ताजा खबर
1. भारत की बड़ी कामयाबी, ब्रिटेन से आए कोरोना के नए स्ट्रेन को अलग करने वाला पहला देश बना।
2. पूरे देश में चला कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन, दो टीकों को अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार।
3. चुनाव प्रक्रिया पर आधारित होगा कोरोना का टीकाकरण, 719 जिलों में 57,000 प्रतिभागियों की ट्रेनिंग पूरी।
4. इस साल अलग होगा भारत का गणतंत्र दिवस,राजपथ पर परेड में शामिल होगी बांग्लादेश की सेना।
5. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- तीन तलाक के आरोपी को अग्रिम जमानत पर रोक नहीं, लेकिन पहले सुननी होगी महिला की बात।
6. भारत से ब्रिटेन के लिए 6 जनवरी को शुरू होगी विमान सेवा, कोरोना के खतरनाक स्ट्रेन की वजह से सस्पेंड थीं फ्लाइटें।
Saturday, January 2, 2021
ताजा खबर
1. किसान आंदोलन से दिल्ली-NCR को अब तक 27000 करोड़ का नुकसान, कैट का आकलन।
2. आज IIM- संबलपुर का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
3. देशभर में कोरोना वायरस वैक्सीन का ड्राई रन आज से, हर राज्य ने की तैयारी।
4. उत्तर भारत में प्रचंड शीतलहर, मैदानों में भी पारा शून्य से नीचे पहुंचा।
5. आंध्रप्रदेश में सात महीनों में पहली बार कोरोना से किसी की मौत नहीं।
6. ड्यूटी पर अपंग होने पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विकलांगता मुआवजा।
7. Corona Vaccine: नए साल पर तोहफा, कोरोना की ऑक्सफोर्ड वैक्सीन 'कोविशील्ड' के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी।
Friday, January 1, 2021
सुविचार
नए वर्ष में नकारात्मकता को छोड़, सकारात्मकता की ओर जाएं और हर्ष और उल्लास के साथ नया वर्ष मनाए।
ताजा खबर
1.Happy New Year 2021: नए साल के जश्न में डूबी दुनिया, कोरोना की बंदिशों के बीच भारत में हुआ 2021 का स्वागत।
2. बढ़ रहा खतरा: ब्रिटेन से दिल्ली लौटे 38 लोग कोरोना संक्रमित, 7 मरीजों में वायरस का नया स्ट्रेन मिला।
3. नए साल में नई भूमिका: आज से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का हिस्सा होगा भारत।
4. DDA दे रहा दिल्ली में घर खरीदने का मौका, 2 जनवरी को लॉन्च होगी 1350 फ्लैट की नई हाउसिंग स्कीम।
5. नए साल पर मिलेगी खुशखबरी? ड्राई रन से पहले वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को लेकर आज अहम बैठक।
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास, CM शिवराज भी करेंगे शिरकत।
7. सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट घोषित किया। 5 मई से शुरू होंगे परीक्षा। 15 जुलाई तक रिजल्ट की उम्मीद।
ताजा खबर
1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...
-
सतत एवं सकारात्मक सोच से ही स्वस्थ विचार उत्पन्न होते हैं।
-
1. गौतम बुद्ध नगर बनेगा देश का पहला एरोट्रोपोलिस। 2. दिल्ली के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी सेवाएं। 3. करीब सात महीने बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी...
-
Q.1. हाल ही में विश्व संस्कृत दिवस कब मनाया गया है ? Ans. 03 अगस्त Q.2. किस राज्य सरकार ने अग्नि-शम सेवा ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है ? Ans. ओ...
-
बोलते वक्त ट्रैफिक लाइट्स का पालन करें। पहले रुके, मनन करें, फिर बोले।
-
1. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी का गुजरात का दौरा, किसानों से भी करेंगे मुलाकात। 2. कोरोना वायरस पर 91 प्रतिशत प्र...
-
विद्या दान महादान।
-
तरक्की का मूलमंत्र: मैं नहीं, हम।