Followers

Wednesday, December 31, 2025

ताजा खबर

1. उत्तर भारत में कोहरे का कहर: फ्लाइट और ट्रेनें घंटों लेट।
2. उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पीपलकोटी सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनों की जोरदार टक्कर, 60 लोग घायल।
3. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बने।
4. लद्दाख में तापमान शून्य से 15.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा, शीतलहर जारी।
5. उत्‍तर प्रदेश में मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नई तारीख़ जारी।
6. रेलवे ने कोटा-नागदा वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी का किया परीक्षण।
7. 1 जनवरी से टू-व्हीलर के लिए ABS सिस्टम यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मेंडेटरी।
8. कैबिनेट अपॉइंटमेंट्स कमेटी (ACC) ने प्रमुख मंत्रालयों में 40 से ज्यादा आईएएस और दूसरी सर्विस से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों को दी मंजूरी।

Tuesday, December 30, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में ठंड, कोहरा और प्रदूषण का ‘ट्रिपल अटैक’, विजिबिलिटी 100 से मीटर से भी कम।
2. दिल्ली-एनसीआर में आज और कल यलो अलर्ट।
3. वार्षिक 'मकरविलक्कू' महोत्सव के लिए आज सबरीमाला मंदिर खुलेगा।
4. केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू आज बेंगलुरु में नई पीढ़ी के अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर ध्रुव की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना।
5. डी.आर.डी.ओ ने चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण स्थल से लंबी दूरी के पिनाका गाइडेड रॉकेट का पहला सफल उड़ान परीक्षण।
6. असमके‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ जादव पायेंग के जंगल में बदमाशों ने लगाई आग।
7. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन।
8. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिलेगा इजराइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "इजराइल शांति पुरस्कार": प्रधानमंत्री नेतन्याहू।
9. नेपाल में जे.एस.पी. पार्टी और एल.एस.पी. का विलय।
10. अबू धाबी की शेख खलीफा मेडिकल सिटी बनी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज में आईटीविस्मा टीका इस्तेमाल करने वाली दुनिया की पहली अस्पताल।

Monday, December 29, 2025

ताजा खबर

1. पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में, ठंड के साथ घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार।
2. दिल्ली-एनसीआर में AQI एक बार फिर 400 पार।
3. अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
4. मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
5. आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, एक यात्री की जलकर मौत।
6. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मणिपुर की पुष्पदेवी चोखोने कृचेना की पारंपरिक और आधुनिक कृषि सोच की सराहना की।
7. फ्रांस की अभिनेत्री और गायिका ब्रिगिट बार्डोट का 91 वर्ष की आयु में निधन।
8. श्रीलंका में राष्‍ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने आपातकाल की अवधि बढ़ाई।

Sunday, December 28, 2025

ताजा खबर

1. देश के कई शहरों में घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई जीरो।
2. दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, कई इलाकों में AQI 400 पार।
3. उत्तरी कर्नाटक के कारवार में आई.एन.एस कदंब नौसेना अड्डे का दौरा करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु।
4. प्रधानमंत्री मोदी 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में साझा करेंगे अपने विचार।
5. अरावली मामले में कल सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की अवकाशकालीन पीठ।
6. बैंकिंग फ्रॉड रोकने के लिए 1 जनवरी से पैन और आधार कार्ड का लिंक होना लगभग हर वित्तीय सेवा के लिए अनिवार्य।
7. केंद्र सरकार ने पोत निर्माण वित्तीय और विकास स्कीम के दिशानिर्देश अधिसूचित किए।
8. म्यांमार में 2021 में हुए तख्तापलट के बाद 2025 के आम चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज।
9. ताइवान में आया सात तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की ख़बर नहीं।

Saturday, December 27, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली की हवा फिर खराब, कई इलाकों में AQI 400 पार।
2. राष्ट्रपति मुर्मू का 3 राज्यों गोवा, कर्नाटक और झारखंड का 4 दिवसीय दौरा आज से। 
3. महासागर की गहराइयों में भारत का कदम, MATSYA-6000 ने पूरे किए अहम परीक्षण।
4. उन्नाव दुष्कर्म मामले में सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती।
5. गुरुग्राम में चर्च के खिलाफ जुटे लोग, 18 गांवों की महापंचायत में विरोध का ऐलान।
6. भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच तिरुवनंतपुरम में।
7. सोमालिलैंड को औपचारिक मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश बना इजराइल।

Friday, December 26, 2025

ताजा खबर

1. भूकंप के झटकों से हिली गुजरात में कच्छ की धरती।
2. राष्ट्रपति मुर्मू आज वीर बाल दिवस के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान करेंगी।
3. प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ भारत मंडपम में करेंगे संवाद।
4. मौसम विभाग ने दिल्ली, असम, मेघालय, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रविवार तक घने कोहरे के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट।
5. रेलवे आज से बढ़े हुए किराए को करेगी लागू।
6. 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर बैन लगाने का करें विचार: मद्रास हाईकोर्ट।
7. टोरंटो यूनिवर्सिटी के पास दिनदहाड़े गोलीबारी, 20 साल के भारतीय छात्र की हत्या।
8. भविष्य में एच-1बी वीजा चयन प्रक्रिया में लॉटरी के बजाय वेतन स्तर को प्राथमिकता दी जाएगी: अमेरीकी गृह सुरक्षा विभाग।

Thursday, December 25, 2025

ताजा खबर

1. देशभर में क्रिसमस की धूम।
2. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में में भीषण सड़क हादसा, एसी बस में लगी आग, 17 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर।
3. उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम सर्द।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज लखनऊ में श्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित "राष्ट्र प्रेरणा स्थल" का करेंगे उद्घाटन।
5. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन आज से शुरू।
6. केंद्र ने राज्यों को दिए अरावली पर्वतमाला में नए खनन पट्टे देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश।
7. इसरो ने किया अमेरिका के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण।
8. लीबिया के सेना प्रमुख मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद की तुर्किये की राजधानी अंकारा के पास विमान दुर्घटना में मृत्‍यु।
9. रूस के साइबेरिया में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड।
10. ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच पर सामूहिक गोलीबारी के बाद बंदूक और आतंक-रोधी नियम पारित।

Wednesday, December 24, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग।
2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट सफलतापूर्वक किया लॉन्च।
3. साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन।
4. अगली पीढ़ी की आकाश मिसाइल-एनजी प्रणाली का परीक्षण सफल: डीआरडीओ।
5. तीन राज्यों केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और एक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से हटाए गए करीब 95 लाख मतदाता; ड्राफ्ट सूची जारी।
6. नीट व जेईई मेन में बड़े बदलाव की तैयारी, लागू होगा फेस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन।
7. भारत से 50000 टन चावल खरीदेगा बांग्लादेश, यूनुस सरकार बोली- रिश्ते सुधार रहे हैं।
8. ट्रम्प प्रशासन ने एच-बी1 वीज़ा प्रक्रिया में किया बदलाव, लॉटरी नहीं वेतन और कौशल होगा चयन का आधार।
9. भारत दौरे के लिए न्यूज़ीलैंड ने अपनी एकदिवसीय और टी-20 टीम की घोषणा की।

Tuesday, December 23, 2025

ताजा खबर

1. कोहरे ने रोकी 19 ट्रेनों की रफ्तार, 14 उड़ानें रद्द, अगले दो दिन तक बर्फीली हवाओं से कांपेगा दिल्ली।
2. कोहरे के साथ शीतलहर का डबल अटैक, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बढ़ेगा ठंड का टॉर्चर।
3. पश्चिम बंगाल: एसआईआर अभियान के अंतर्गत पहले चरण के बाद लगभग 32 लाख अचिन्‍ह्ति मतदाताओं पर कार्रवाई।
4. पंजाब के पूर्व IPS अमर सिंह चहल ने खुद को मार ली गोली, 8 करोड़ रुपये की हुई थी धोखाधड़ी।
5. भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच एफटीए वार्ता के बाद भारत द्वारा न्यूजीलैंड निर्यातित माल पर नहीं लगेगा शुल्क।
6. नई दिल्‍ली स्थित बांग्‍लादेश उच्‍चायोग ने सभी कांसुलर सेवाओं को अस्‍थायी रूप से किया निरस्‍त।
7. 2026 में राज्यसभा की 75 सीटों पर चुनाव।
8. खनिज नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्‍यक है ग्रीनलैंड: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप।

Monday, December 22, 2025

ताजा खबर

1. GRAP-4 की पाबंदियां के बावजूद प्रदूषण से बिगड़ रहे हालात, पूरी दिल्ली रेड जोन में, AQI 400 पार।

2. दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, गुरुग्राम में ग्रैप-4 लागू, कार्यालयों के लिए एडवाइजरी जारी।

3. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी।

4. महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव निकाय में महायुति गठबंधन की जीत।

5. अरुणाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा की भारी बहुमत से जीत।

6. स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट लमें 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।

7. राष्ट्रपति मुर्मु ने शांति ( SHANTI ) विधेयक को दी मंजूरी।

8. राष्ट्रपति  मुर्मु ने विकसित भारत- जी राम जी बिल 2025 को दी मंज़ूरी।

9. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियम 2025 घरेलू हाइड्रोकार्बन उत्पादन बढ़ाने में अहम कदम: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

10. बांग्‍लादेश के चट्टोग्राम में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित।

Sunday, December 21, 2025

ताजा खबर

1. भोपाल में आज से मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू, सुबह 9 बजे एम्स (AIIMS) स्टेशन से पहली मेट्रो होगी रवाना।
2. महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आज, 10 बजे से गिनती शुरू।
3. प्रधानमंत्री मोदी असम के नामरूप में ₹10,600 करोड़ की उर्वरक परियोजना का करेंगे भूमि-पूजन।
4. अरावली पर्वतमाला की नयी परिभाषा के खिलाफ Environmental Activists ने किया प्रदर्शन।
5. उत्तर और मध्य भारत में भयंकर कोहरा, कई एयरपोर्ट्स पर कम हुई विजिबिलिटी।
6. बॉन्ड खत्म होने के बाद राजनीतिक दलों को मिला 3811 करोड़ का चंदा।
7. 'जी राम जी' पर आर-पार की लड़ाई के मूड में कांग्रेस।
8. SHANTI कानून के जरिए भारत सरकार ने 1962 के परमाणु ऊर्जा अधिनियम और 2010 के सिविल लाइबिलिटी फॉर न्यूक्लियर डैमेज (CLND) कानून को किया निरस्त।
9. घोस्टपेयरिंग साइबर कैंपेन से व्हाट्सऐप अकाउंट हैकिंग को लेकर आईटी मंत्रालय की चेतावनी।
10. भारत में फंसे सैकड़ों H-1B वीजा वर्कर, अमेरिकी दूतावास ने अचानक रद्द किया रिन्यूअल अपॉइंटमेंट।
11. नेपाल सरकार ने जेन जेड विरोध प्रदर्शनों की जांच कर रहे आयोग का कार्यकाल एक महीने बढ़ाया।

Saturday, December 20, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर, पाबंदियों के बावजूद 15 इलाकों में AQI 400 पार।
2. घने कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत, दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट।
3. असम के जमुनामुख सानरोजा में राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार, 8 हाथियों की मौत।
4. आज से बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी,कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास।
5. भोपाल में आज से शुरू होगी मेट्रो सर्विस।
6. बांग्लादेश में हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा।
7. अमेरिका ने सीरिया में किया बड़ा हवाई हमला, ISIS के ठिकानों पर बमबारी।

Thursday, December 18, 2025

ताजा खबर

1. उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का कहर।
2. लोकसभा में आज प्रदूषण के मुद्दे पर होगी चर्चा।
3. दिल्ली में आज से बिना वैध PUCC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल।
4. दिल्ली के सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम आज से कंपलसरी।
5. हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से होगा शुरू।
6. रेलवे में निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को हवाई अड्डों की तर्ज पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क: रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव।
7. दुनिया के सबसे ऊंचे स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के डिज़ाइनर मूर्तिकार राम सुतार का निधन।

Wednesday, December 17, 2025

ताजा खबर

1. ग्रैप-4 की पाबंदियों के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में AQI 300 पार, रेड जोन में कई इलाके।
2. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
3. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की संभावना।
4. विकसित भारत-जी राम जी विधेयक (मनरेगा) लोकसभा में पेश, ग्रामीण परिवारों को मिलेगी सालाना 125 दिन के रोजगार की गारंटी।
5. मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी।
6. दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोग जिंदा जलकर मरे, 1 की हालत गंभीर।
7. दिल्ली में कल से बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन।
8. भारत 2027 तक अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में मानव मिशन करेगा: मंत्री जितेंद्र सिंह।
9. पश्चिम बंगाल में SIR के बाद कटे 58 लाख मतदाताओं के नाम, 1.9 करोड़ को नोटिस।

Tuesday, December 16, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में दमघोंटू प्रदूषण AQI 450 के पार पहुंचा।
2. मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा, कई शहरों में लो विजिबिलिटी।
3. आज संसद में पेश होगा मनरेगा का नाम बदलने वाला बिल।
4. बिहार भाजपा की कमान दरभंगा से छह बार के विधायक संजय सरावगी के हाथ।
5. 8 घंटे नहीं, अब 12 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह व्यवस्था भोपाल रेल मंडल में लागू।
6. प्रतिष्ठित नेशनल एकेडमी ऑफ इन्वेंटर्स (NAI) के फैलो चुने गए भारतीय मूल के रघुरामन कन्नन, कैंसर रिसर्चर के नाम 65 पेटेंट दर्ज। 
7. बांग्लादेश का 54वां विजय दिवस आज, आज ही के दिन 1971 में पाकिस्तानी सेना से हुआ था मुक्त।

Monday, December 15, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, कड़कड़ाती ठंड की दस्तक।
2. दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI ने तोड़ दिए इस साल के सारे रिकॉर्ड।
3. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, दोपहर 12 बजे संभालेंगे कार्यभार।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर होंगे रवाना।
5. सम्राट पेरुंबिडुगु मुथरैयर द्वितीय के सम्मान में डाक टिकट जारी।
6. आज नई दिल्‍ली पहुंचेगे अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी।
7. पाकिस्तानी नागरिक हैं ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों का नरसंहार करने वाले दोनों आतंकी।

Sunday, December 14, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में जहरीले स्मॉग में घुटने लगा दम,AIIMS के पास AQI 484 के पार।
2. दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी पाबंदियां लागू।
3. हरियाणा में घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा, 4 बसों की टक्कर से कई यात्री घायल।
4. कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ महारैली आज रामलीला मैदान में। 
5. अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इवेंट में होंगे शामिल।
6. कल से दो दिन की यात्रा पर जॉर्डन जाएंगे पीएम मोदी।
7. इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्‍खलन से 1 हजारों लोगों की मौत।

Saturday, December 13, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली की हवा बेहद खराब, AQI हुआ 400 पार।
2. दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम।
3. केंद्र सरकार ने कोल-सेतु नीति को स्वीकृति दी।
4. चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के एसआईआर की निगरानी के लिए विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक किये तैनात।
5. अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी आज से भारत दौरे पर।
6. भारत का बड़ा फैसला, चीनी पेशेवरों के लिए वीजा नियमों में ढील।
7. अमेरिका ने ब्राज़ील के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को अपनी प्रतिबंध सूची से हटाया।
8. बुल्गारिया की संसद में प्रधानमंत्री रोसेन ज़ेल्याज़कोव का इस्तीफा मंजूर।

Friday, December 12, 2025

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर लगी रोक।
2. राहुल गांधी की नागरिकता के संबंध में रायबरेली कोर्ट में आज होगी सुनवाई।
3. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री शिवराज पाटील चाकूरकर का 91 वर्ष की उम्र में निधन।
4. प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिवसीय यात्रा 15 दिसम्‍बर से।
5. अंडमान के विजयपुरम में वीडी सावरकर की प्रतिमा का होगा अनावरण।
6. विनेश फोगाट का संन्यास से वापसी का फैसला, ओलंपिक के अखाड़े में फिर से उतरेंगी।
7. इंडिगो संकट पर DGCA का एक और ऐक्शन, 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर निलंबित।
8. जापान के उतरी इलाके में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी।
9. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बिगड़ी।

Thursday, December 11, 2025

ताजा खबर

1. बंगाल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 14 फरवरी 2026 को: चुनाव आयोग।
2. देश के 12 राज्यों में SIR का आज आखिरी दिन।
3. DGCA ने इंडिगो की उड़ानों में 10% कटौती का दिया आदेश।
4. दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल; देश ने वैश्विक मान्यता का किया स्वागत।
5. धमाकों से दहला रूस का पीटर्सबर्ग, मॉस्को की तरफ जा रहे ड्रोन्स को मार गिराया।
6. बांग्लादेश चुनाव आयोग आज फरवरी में होने वाले 13वें संसदीय चुनाव का शेड्यूल करेगा जारी।
7. सूडान में तेल प्रसंस्करण संयंत्र के पास सशस्त्र बलों के ड्रोन हमले में कई लोगों की मौत।

Wednesday, December 10, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई।
2. नए CEC के चयन और केंद्रीय सूचना आयोग में खाली आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति करने हेतु प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक आज।
3. लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ‘भारत पर्व: रचनाकारों को जोड़ना, देशों को जोड़ना’ कार्यक्रम का किया आयोजन।
4. हिंद महासागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र।
5. BLO को पूरी सुरक्षा दें राज्य, SIR में रुकावट बर्दाश्त नहीं; सुप्रीम कोर्ट।
6. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सात मंजिला कार्यालय भवन में आग लगने से 22 लोगों की मौत।

Tuesday, December 9, 2025

ताजा खबर

1. लोकसभा में चुनाव सुधार पर आज से चर्चा, राहुल गांधी करेंगे बहस की शुरुआत।
2. हर रोज इंडिगो की 100 उड़ानें होंगी कम: डीजीसीए।
3. दिल्ली के बाद मुंबई की भी वायु गुणवत्ता बिगड़ी, शहर पर धुंध की परत छाई; विशेषज्ञों ने जताई चिंता।
4. ठंड में बढ़ते कोहरे और हादसों से बचने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक हल्के वाहनों की गति 100 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि भारी वाहनों की 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
5. ऑपरेशन सागर बन्धु के तहत भारत ने श्रीलंका में भेजे चार और युद्धपोत, हजारों लोगों को मिलेगी राहत।
6. इथेनॉल फ्यूल से नई-पुरानी गाड़ियों को दिक्कत नहीं।
7. भारत ने बिग कैट की आबादी वाले देशों से संरक्षण के लिए आईबीसीए में शामिल होने का किया आह्वान।
8. जापान में आया 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी।

Monday, December 8, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में कम नहीं हो रहा हवा में घुला जहर, रेड जोन में कई इलाके।
2. पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में मौसम बदला, 3 दिन में 2.5 डिग्री बढ़ा तापमान।
3. संसद के शीतकालीन सत्र में आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर होगी चर्चा।
4. उत्तर भारत में 4 डिग्री तक लुढ़क गया पारा, और कहर बरपाएगी शीतलहर, मौसम का अलर्ट।
5. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीतलहर का अलर्ट।
6. हरियाणा में आज से सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल।
7. महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से।
8. नई दिल्ली में शुरू होगा यूनेस्‍को की अंतर-सरकारी समिति का 20वाँ सत्र।
9. क्वेटा और बलूचिस्तान में सुरक्षा चिंताओं के बीच मोबाइल इंटरनेट सेवा पुनः निलंबित।

Sunday, December 7, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में सांसों पर संकट बरकरार, डरा रही है प्रदूषण पर CREA की रिपोर्ट।
2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लेह में श्योक सुरंग का करेंगे उद्घाटन।
3. फ्लाइट कैंसिल होने के बीच, रेलवे ने की अलग-अलग हिस्सों में स्पेशल ट्रेन की घोषणा।
4. गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 23 लोगों की दर्दनाक मौत।
5. इंडिगो फ्लाइट ऑपरेशन की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, पूरे मामले की होगी जांच।
6. दिल्ली मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत मेट्रो सराय काले खां तक जाने को तैयार, ट्रायल हुआ पूरा।
7. तालिबान ने पाकिस्तान पर किया बड़ा हमला, सीमाई इलाकों में बढ़ा संघर्ष।
8. कनाडा में 7.0 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती।
9. फलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए यू.एन.आर.डब्‍ल्‍यू.ए. कार्यकाल के संशोधन से संबंधित प्रस्‍ताव परित, भारत ने किया समर्थन।
10. दक्षिण सूडान में ड्रोन हमला: किंडरगार्टन पर निशाना, 33 बच्चों समेत 50 की मौत।

Saturday, December 6, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज शीतलहर के आसार, अगले दो दिन और लुढ़केगा पारा; येलो अलर्ट।
2. बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने किया शामिल।
3. इंडिगो संकट के बीच रेलवे ने शुरू कीं स्पेशल ट्रेनें।
4. हर पंचायत में बनेगी सहकारी संस्था: गृहमंत्री अमित शाह।
5. जापान में मुस्लिमों को दफ़नाने पर रोक।
6. पाक-अफगानिस्तान में फिर बढ़ा तनाव, रातभर हुई जमकर गोलीबारी।
7. अमेरिका में जन्म आधारित नागरिकता नीति पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।
8. इंडोनेशिया में बाढ़-भूस्खलन से मौत का आंकड़ा 850, सैकड़ों लापता।
9. चक्रवात के बाद श्रीलंका की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर IMF जल्द आर्थिक सहायता देने पर लेगा निर्णय।

Friday, December 5, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज, मौसम विभाग ने आज पांच दिसंबर को शीतलहर की दी चेतावनी।
2. रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे के चलते दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी।
3. भारत-रूस सहयोग किसी देश के विरुद्ध नहीं, बल्कि दोनों पक्षों के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।
4. आज पंजाब में रेलवे ट्रैक पर उतरेंगे हजारों किसान।
5. बिहार की 53 जेलों में विदेशों वाली सिक्योरिटी की तैयारी, 9 हजार से ज्यादा लगेंगे CCTV कैमरे।
6. वक्फ संपत्तियां अपलोड करने की आखिरी तारीख आज, आधा भी नहीं हुआ काम।
7. चीन के सिचुआन में भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता।
8. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रक्षा बलों के प्रमुख के नव-सृजति पद के लिए आसीम मुनीर की नियुक्ति को दी मंजूरी।

Thursday, December 4, 2025

ताजा खबर


1. दिल्ली कंपकंपी वाली ठंड शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट।
2. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना।
3. रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन आज से 2 दिन की भारत यात्रा पर।
4. रूसी राष्ट्रपति पुतिन दौरे से पहले बड़ी डिफेंस डील, भारत-US के बीच 7995 करोड़ का करार।
5. बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100-दिवसीय जागरूकता अभियान आज से शुरू।
6. भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन 2027 की पहली तिमाही में भेजने का लक्ष्य।
7. संचार साथी एप इन्‍सटॉल करना अनिवार्य नहीं: केंद्र सरकार।
8. बंगाल की OBC सूची से 35 समुदायों को हटाने की सिफारिश, सबसे ज्यादा मुस्लिम।
9. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के लिए मुश्किल की घड़ी, आज कोर्ट सुना सकता है फैसला।

Wednesday, December 3, 2025

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मू केरल के तिरुवनंतपुरम में नौसेना दिवस-2025 कार्यक्रम में आज होंगी शामिल।
2. दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित।
3. पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी, सभी स्कूल रहेंगे बंद।
4. केंद्र सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में किया बड़ा बदलाव, PMO का नाम अब सेवा तीर्थ और राजभवनों का लोक भवन होगा।
5. भारत-रूस RELOS समझौते को रूसी संसद की मंजूरी, रणनीतिक संबधों को नई मजबूती।
6. दिल्ली सरकार ने यमुना में प्रदूषण पर TERI Study की समीक्षा की, कार्रवाई के दिए आदेश।
7. मुस्लिम महिलाएं मेहर और दहेज वापस लेने की हकदार, तलाक से जुड़े केस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला।
8. दिल्ली से बागपत अब 30 मिनट में, दिल्ली-दून हाईवे पर खुला 32KM का रूट।
9. POCSO केस में पूर्व CM येदियुरप्पा को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक।

Tuesday, December 2, 2025

ताजा खबर

1. महाराष्ट्र निकाय चुनाव: पहले चरण की वोटिंग आज।
2. मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों चढ़ेगा पारा: मौसम विभाग।
3. केंद्र सरकार ने फोन में ‘संचार’ ऐप किया अनिवार्य।
4. पर्यटन मंत्रालय का नेटफ्लिक्स के साथ समझौता, दुनियाभर में प्रमोट होंगे भारत के टूरिस्ट प्लेस।
5. श्रीलंका में चक्रवात दित्‍वा से भीषण तबाही, भारत ने ऑपरेशन ‘सागर बंधू’ के तहत भेजी राहत सामग्री।
6. इंडोनेशिया में चक्रवाती तूफान से आई बाढ़-भूस्खलन में मौत का आंकड़ा 500 पार।
7. होंडुरास में राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती नतीजों में नासरी असफ़ुरा, सल्वाडोर नसरल्ला से केवल 515 वोटों से आगे।
8. संयुक्त अरब अमीरात का 53वाँ राष्ट्रीय दिवस आज।

Monday, December 1, 2025

ताजा खबर

1. संसद का शीतकालीन सत्र आज से।
2. बिहार विधानसभा का विशेष सत्र आज से, प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ।
3. मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से।
4. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक, सुप्रीम कोर्ट आज वायु प्रदूषण से जुड़े मुद्दे पर करेगा सुनवाई।
5. दिल्ली की हवा में लगातार सुधार, 8 साल में AQI सबसे बेहतर।
6. भ्रष्टाचार मामलों के बीच इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने राष्ट्रपति हर्ज़ोग से क्षमादान का किया अनुरोध।
7. चक्रवात दित्वा से श्रीलंका में भारी नुकसान, अब तक 193 लोगों की मौत 228 लापता।
8. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत गंभीर।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...