Followers

Wednesday, July 31, 2024

ताजा खबर

1. केरल के वायनाड जिले में स्कूल, कॉलेज बंद, मरने वालों की संख्या अब 151 हुई, मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
2. आज भी कई राज्‍यों में भारी बारिश का मौसम विभाग का अलर्ट।
3. मॉनसून ने बदली दिशा, अब उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार।
4. पंजाब के सबसे महंगे टोल लाडोवाल टोल प्लाजा किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन द्वारा फिर शुरू।
5. दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने लिया संन्यास।
6. दिल्ली को मिली 320 नई इलेक्ट्रिक बसें।
7. पतंजलि के विज्ञापन पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर दिखाए तेवर, आयुष मंत्रालय को दिया आदेश।
8. आंध्र प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन यूपीएससी  की अध्यक्ष नियुक्त।
9. हमास का सुप्रीम कमांडर इस्माइल हनीये ईरान में ढेर, इजरायल ने घुसकर मारा।

Tuesday, July 30, 2024

ताजा खबर

1. झारखंड में मुंबई-हावड़ा मेल के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, छह घायल।
2. केरल के वायनाड में भारी भूस्खलन, 8 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी।
3. मुख्यमंत्री केजरीवाल की सेहत को लेकर इंडिया ब्लॉक की महारैली आज।
4. 6 राज्यों के 300 से अधिक खाप पंचायतों ने कहा है कि किसी भी तरह से समलैंगिक शादी और लिव इन रिलेशन को नहीं देंगे समर्थन।
5. भारतीय टेनिस का आयरन मैन रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा।
6. देशभर में 21 नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक दी मंजूरी।
7. Hyundai- Kia की एयर टैक्सी ने पहली बार भरी उड़ान, इंडोनेशिया में किया पेश।
8. दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में गृह मंत्रालय ने गठित की समिति, 30 दिनों में पेश करेगी रिपोर्ट।

Monday, July 29, 2024

ताजा खबर

1. एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने बढ़ाया भारत का मान, मिला कांस्य पदक।
2. 3 छात्रों की जान गई तब टूटी MCD की नींद,दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर सील।
3. सर्वोच्च न्यायालय आज से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत सप्ताह का करेगा आयोजन।
4. 16 महीने से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
5. दिल्ली मेट्रो रेल निगम अपनी पर्यावरणीय पहलों के लिए ‘ग्लोबल वॉटर टेक अवार्ड 2024’ से सम्मानित।
6. सभी 20 हजार रेलवे इंजनो को मिलेगा सुरक्षा कवच।
7. लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग पर बातचीत शुरू नहीं करती है तो 15 अगस्त से फिर शुरू करेंगे अनशन :
सोनम वांगचुक।
8. पाकिस्तान के खैबर पख्तून में दो जनजातियों के बीच भड़की हिंसा की आग, 36 लोगों की हत्या।

Sunday, July 28, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर राव आईएएस अकादमी के बेसमेंट में भरा पानी, तीन स्टूडेंट्स की मौत।
2. मध्य प्रदेश से गुजरात-महाराष्ट्र तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर प्रदेश में भी बरसेंगे बादल।
3. राष्ट्रपति मुर्मू ने की दस राज्यों में गवर्नर किए नियुक्त।
4. लिव-इन’ में रहने के इच्छुक विवाहित लोगों को संरक्षण देना द्विविवाह प्रथा को बढ़ावा देने जैसा: पंजाब एवम हरियाणा हाईकोर्ट।
5. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से भी ऊपर है चाइल्ड मैरिज एक्ट: केरल हाइकोर्ट।
6. अग्निवीरो को राजस्थान सरकार भी देगी आरक्षण।
7. ओलंपिक के फाइनल में पहली बार एयर पिस्टल में मधु भाकर।
8. अमरीका में राष्‍ट्रपति पद की अपनी उम्‍मीदवारी की घोषणा करते हुए उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस ने आज आधिकारिक तौर पर भरा नामांकन।

Saturday, July 27, 2024

ताजा खबर

1. पेरिस ओलंपिक का रंगारंग आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे 78 भारतीय एथलीट्स।
2. एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी के लिए संशोधित फाइनल स्कोर कार्ड किया जारी।
3. प्राइवेट नौकरियों में भी मिले आरक्षण, लोकसभा में शशि थरूर ने किया निजी विधेयक पेश।
4. अगले महीने यूक्रेन जाएंगे प्रधान मंत्री मोदी, मॉस्को-कीव टेंशन के बीच पीएम का पहला दौरा।
5. उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और छत्तीस गढ़ में अग्निवीरों के लिए आरक्षण, पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में मिलेगा मौका।
6. असम के मोइदम्स को सांस्कृतिक श्रेणी में 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा हुआ प्राप्त।
7. MCD स्कूलों की सुधारें हालत, 15 अगस्त तक छात्रों को दें किताब-यूनिफॉर्म: दिल्ली हाई कोर्ट।
8. दिल्ली की कचरा व्यवस्था बेहद दयनीय: सुप्रीम कोर्ट।

Friday, July 26, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में तेज बारिश से राहत, सड़कों पर जलभराव बना आफत।
2. 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध स्मारक जायेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. राष्ट्रपति भवन के दोनों हॉल दरबार हॉल और अशोक हॉल अब गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप।
4. लोक सभा अध्यक्ष बिरला की सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को सख्त चेतावनी, नहीं सुधरे तो होगा ऐक्शन।
5. राज्यों को है रॉयल्टी का अधिकार: उच्चतम न्यायालय।
6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में एक नए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बीटेक इन डिजाइन की करेगा शुरुआत।
7. यमुना के बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटा कर बाड़ लगाए डीडीए: दिल्ली उच्च न्यायालय।
8. उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा जल्द।

Thursday, July 25, 2024

ताजा खबर

1. 84 साल का टूटा रिकॉर्ड, 21 जुलाई 2024 दुनिया का सबसे गर्म दिन रहा।
2. 5000 किलो मीटर की मारक क्षमता वाले मिसाइल की DRDO ने की सफल टेस्टिंट।
3. हल्द्वानी रेलवे जमीन मामला: अतिक्रमण करने वालों के पुनर्वास पर केंद्र और रेलवे से बात करें मुख्य सचिव: सुप्रीम कोर्ट।
4. कमेटी की रिपोर्ट पर प्रोमोशन नहीं, कोर्ट का टीचरों की पदोन्नति पर झारखंड उच्च न्यायालय ने रोक।
5. प्रसिद्ध गायक मुकेश की 100वीं जयंती पर एक स्मारक डाक टिकट जारी।
6. भारतीयों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय गंतव्यों सहित 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति।
7. सील ही रहेगा शंभू बॉर्डर: किसानों से बात के लिए कमेटी बनाने को कहा सुप्रीम कोर्ट ने।
8. परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बिहार विधानसभा में विधेयक पारित।
9. फीस बढ़ाने की तैयारी में दिल्ली विश्वविद्यालय, अब पढ़ाई होगा महंगा।
10. नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत। 

Wednesday, July 24, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में छाया घुप्प अंधेरा, दो दिन तक घनघोर बारिश का येलो अलर्ट।
2. इनकम टैक्स की न्यू टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन 50,000 से बढ़कर 75,000 हुआ। टैक्स दरों में भी मामूली बदलाव।
3. बजट में बिहार की मौज, एक्सप्रेसवे और पावर प्लांट के साथ भरपूर कैश भी।
4. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी मार गिराए।
5. नई चुनौतियों से निपटने को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगी दिल्ली पुलिस, बजट में मिले 11400.83 करोड़ रुपये।
6. नीट यूजी परीक्षा दोबारा नहीं, फिर से जारी होंगे रिजल्ट: सुप्रीम कोर्ट।
7. पर्याप्त सबूत नहीं कि नीट यूजी परीक्षा की पवित्रता का उल्लंघन किया गया: सुप्रीम कोर्ट।
8. नौसेना के लिए त्रिपुट युद्धपोत का जलावतरण।

Tuesday, July 23, 2024

ताजा खबर

1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आज अपना सातवां बजट करेंगी पेश, तोड़ेंगी मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड।
2. अगले महीने से गरीब रथ में AC चेयर कार में रिजर्वेशन बंद, सिर्फ थर्ड AC में ही होगी बुकिंग।
3. पेपर लीक पर 10 साल जेल, एक करोड़ जुर्माना, बिहार विधानसभा में नया बिल।
4. मरम्मत के दौरान धुं-धुं कर जल उठा INS ब्रह्मपुत्र, एक नाविक लापता, भारतीय नौसेना ने दिए जांच के आदेश।
5. बजट से एक दिन पहले किसानों का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च के साथ दिल्ली कूच का प्लान।
6. अब दुकानदारों को नहीं बताना होगा नाम, सिर्फ बताने होंगे भोजन के प्रकार। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक।
7. बिहार को विशेष प्रदेश का दर्जा देने से केंद्र सरकार का इनकार।

Monday, July 22, 2024

ताजा खबर

1. संसद का बजट सत्र आज से, आर्थिक सर्वेक्षण होगा पेश।
2. जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना के कैंप पर आतंकवादियों का हमला, गोलाबारी जारी।
3. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जबकि उमस भरी गर्मी से दिल्लीवालों की हालत हो रही है खराब।
4. केरल में फैला निपाह वायरस, 14 साल के बच्चे की हुई मौत।
5. कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों के नाम बताने वाला मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई।
6. दिल्‍ली से सटे गुरूग्राम और फरीदाबाद में हरित कोयला संयंत्र लगाये जाएंगे।
7. धारा 377 रद्द होने से समलैंगिकता अपराध के दायरे से बाहर होने पर दिख रहा बदलाव, कैसे सामान्य शादियों में बंधे कई समलैंगिक ले रहे तलाक।
8. सबको मुफ्त इंटरनेट सेवा देने की तैयारी में केंद्र सरकार।
9. बांग्लादेश की सर्वोच्च अदालत ने आरक्षण 30% से घटा कर 7% किया।
10. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नहीं लड़ेंगे राष्ट्रपति का चुनाव।

Sunday, July 21, 2024

ताजा खबर

1. दुनिया ने माना लोहा, चंद्रयान-3 को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष महासंघ का विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार।
2. आज से 7 अगस्त तक बरेली होकर चलने वाली 57 ट्रेनें रहेंगी निरस्त।
3. यूपीएससी चेयरमैन मनोज सोनी ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा।
4. नीट यूजी का केंद्रवार और शहरवार परिणाम घोषित।
5. भलस्वा डेयरी को घोघा स्थानांतरित करें दिल्ली सरकार और एमसीडी: दिल्ली हाई कोर्ट।
6. अदालत में हाइब्रिड सुनवाई को 387 करोड की मंजूरी दे दिल्ली सरकार: दिल्ली हाई कोर्ट।
7. ईडी के अधिकारों पर फैसले की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट।
8. बांग्लादेश में आधी रात को लगा पूरे देश में कर्फ्यू।

Saturday, July 20, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश में बारिश तो उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का अलर्ट, दिल्ली में बारिश की संभावना।
2. माइक्रोसॉफ्ट सॉफ़्टवेयर में हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित।
3. माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर मामले में केवल 10 बैंकों और एनबीएफसी में व्यवधान थे जिन्हें सही कर लिया गया है: भारतीय रिजर्व बैंक।
4. राज्यपालों को मिली पूर्ण छुट की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट।
5. प्राकृतिक खेती को सरकार सब्सिडी देगी: शिवराज सिंह चौहान।
6. यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष के रूप में उरसुला वॉन डेर लेएन पुन: निर्वाचित।
7. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण आज से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग तथा तमिलनाडु के नीलगिरि में भूस्खलन पर देगा पूर्वानुमान।
8. बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में संग्राम, 100 से अधिक मौतें, कर्फ्यू।

Friday, July 19, 2024

ताजा खबर

1. सुप्रीम कोर्ट को मणिपुर से मिला पहला जज, एन कोटिश्वर को लगी थी गोली, अब 'गन' के नाम से मशहूर।
2. चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही गोंडा एक्सप्रेस डिरेल।
3. पहचान जारी किए बिना नीट यूजी की रिजल्ट केंद्रवार नतीजे जारी करें एनटीए: सुप्रीम कोर्ट।
4. राजस्थान में पुलिसकर्मी, पुलिस निरीक्षक को सस्पेंड करने से पहले लेनी होगी डीजीपी की अनुमति।
5. FASTag नहीं लगाने वालों से अब NHAI वसूलेगा दोगुना टोल शुल्क।
6. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’ 1 9 3 3 की शुरूआत की।
7. केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सी बी आई ने नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में पटना एम्‍स के सभी चार छात्रों को किया गिरफ्तार।
8. जम्मू आतंकी हमले में एम-4 कार्बाइन का इस्तेमाल, दहशतगर्दों से मिले अमेरिकी हथियार।
9. भारत और मलेशिया ने पाम ऑयल और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का किया फैसला।

Thursday, July 18, 2024

ताजा खबर

1. उमस से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, मजबूत हुआ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून।
2. दक्षिण कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा में अत्यधिक वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी।
3. हरियाणा सरकार अग्नि वीरों को देगी 10% आरक्षण, साथ ही आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट।
4. प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण पर लगाई रोक, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक सरकार ने लिया यू-टर्न।
5. असम का तेजपुर हवाई अड्डा 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2026 तक रहेगा बंद।
6. दिल्ली सरकार को 422 पेड़ों को काटने की अनुमति देने का दोष स्वीकार करना चाहिए : सुप्रीम न्यायालय।
7. मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित।
8. अगले महीने से दिल्ली एनसीआर में चलेंगी निजी कंपनियों की लक्जरी बसें।
9. असम में कानूनी कार्रवाई के कारण बाल विवाह के मामलों में आई 81 प्रतिशत कमी: रिपोर्ट।
10. पूरे देश में सोने के कीमत एक करने की तैयारी में सरकार।
11. आज जारी की जाएगी पुस्तक “विंग्स टू अवर होप्स – खंड-1”, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के पहले वर्ष के 75 महत्वपूर्ण भाषणों को किया गया है संकलित ।

Wednesday, July 17, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज तेज बारिश को रहें तैयार।
2. डोडा में तीन हफ्ते के भीतर तीसरी मुठभेड़, चार शहीद।
3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति एन. कोटिश्‍वर सिंह और आर. महादेवन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश किया नियुक्त। 
4. असंतुष्ट प्रत्याशी जांच के लिए कोई भी ईवीएम चुन सकते हैं: चुनाव आयोग।
5. भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन से अधिक रहने का अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान।
6. केंद्र सरकार ने नीति आयोग का किया पुनर्गठन, सहयोगी दलों को भी दी जगह।
7. हरियाणा सरकार ने 6 पुलिसकर्मियों के लिए मांगी वीरता पदक।
8. वंचित बहुजन अघाड़ी ने 25 जुलाई से की आरक्षण बचाओ यात्रा की घोषणा।
9. ओमान के तट पर पलटा तेल टैंकर, तेरह भारतीय सहित 16 लापता।

Tuesday, July 16, 2024

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़, एक आर्मी ऑफिसर और 3 जवान शहीद।
2. दिल्ली पर पूरे हफ्ते मॉनसून रहेगा मेहरबान, आज भी होगी झमाझम बारिश।
3. दिल्ली में मोहल्ला बस सेवा का प्रयोग परिचालन शुरू।
4. जल्द होगा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान! भारतीय चुनाव आयोग ने ली हरियाणा के मतदाताओं की जानकारी।
5. सेना के 30 जवानों पर चलेगा मुकदमा, नागालैंड सरकार ने नागरिकों की हत्या पर सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका।
6. पुरातत्व विभाग ने भोजशाला सर्वे की रिपोर्ट इंदौर हाईकोर्ट को सौंपी।
7. ईवीएम पर शक होने पर चुनाव आयोग प्रत्याशी से करवाएगा मॉक पोल, डाले जाएंगे 1400 वोट।
8. सरकार ने सभी विमानों और विमान के कलपुर्जों पर 5% की एक समान आई जी एस टी दर लागू की।
9. केपी शर्मा ओली चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने।
10. डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार।

Monday, July 15, 2024

ताजा खबर

1. अगले 5 दिनों तक देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना।
2. प्री-पैकेज्ड वस्तुओं की सभी जानकारी घोषित करना होगा अनिवार्य।
3. अब एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र।
4. पुरी में खुले रत्न भंडार के सभी द्वार, रत्नों, आभूषणों की तैयार होगी सूची।
5. उत्तर प्रदेश में तीन बार से ज्यादा चालान पर पंजीकरण रद्द।
6. दिल्ली मेट्रो का फीडबैक सर्वेक्षण आज से।
7. के. पी. शर्मा ओली होंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह आज।
8. स्पेन ने रच दिया इतिहास, चौथी बार बना यूरो कप चैंपियन।

Sunday, July 14, 2024

ताजा खबर


1. गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का करेंगे शुभारंभ।
2. उत्तरप्रदेश - दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश।
3. 7 राज्यों के उपचुनाव में 13 में से 11 सीटें हारी बीजेपी।
4. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को मिली दिल्ली एलजी जैसी शक्तियां।
5. लगातार बढ़ रहे आई फ्लू के मामले।
6. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को लगी गोली।
7. वियतनाम में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत।
8. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ विश्वास मत हासिल करने में असफल, 18 महीने का कार्यकाल समाप्त।

Saturday, July 13, 2024

ताजा खबर

1. 13 विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज। 
2. देहरादून में रेडियो ऐक्टिव डिवाइस से सनसनी।
3. केंद्र सरकार 25 जून को हर साल मनाएगी संविधान हत्या दिवस। 
4. भारत की आबादी 2085 में चीन से दोगुनी होगी, यूएन की जनसंख्या पर चौंकाने वाली रिपोर्ट।
5. नीति आयोग ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 किया जारी।
6. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा की।
7. सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को दी अंतरिम जमानत।
8. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तिरुवनंतपुरम के विझिंजम बंदरगाह में पहले कंटेनर जहाज ‘सैन फर्नांडो’ के आगमन के आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम को किया संबोधित।
9. बिजली कंपनियों ने दिल्ली में पीपीएससी शुल्क बढ़ाया।

Friday, July 12, 2024

ताजा खबर

1. फिर से दिल्ली कूच कर सकते हैं किसान, 14 जुलाई को किसान संगठनों ने बुलाई बैठक।
2. दिल्ली में प्रदूषण जांच हुई महंगी।
3. बीएसएफ, सीआईएफ में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, शारीरिक परीक्षा में भी मिलेगी छूट।
4. चारधाम तीर्थयात्री अब ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर बना सकते हैं अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता- आभा।
5. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई में विधानसभा में महाराष्ट्र राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को किया संबोधित।
6. पहला मालवाहक जहाज सैन फर्नांडो केरल के तिरूवनंतपुरम में विझिंजम बंदरगाह पर पहुंचा।
7. केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने परिवार नियोजन के लिए सुगम मॉडल पहल का किया अनावरण।
8. उमस से मिलेगी राहत, देश के बड़े हिस्सों में होगी झमाझम बारिश।
9. समंदर में भारत होगा और मजबूत, नेवी को मिलने वाली है 6 नई सबमरीन, प्रोजेक्ट-75i ने पकड़ी रफ्तार।

Thursday, July 11, 2024

ताजा खबर

1. राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातक पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। 
2. उत्तर प्रदेश बिहार में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग में जारी किया येलो अलर्ट।
3. राष्ट्रपति पुतिन ने मानी प्रधानमंत्री मोदी की बात,अब भारत में बनेंगे सुखोई विमानों के कलपुर्जे।
4. मुस्लिम महिला का भी हक गुजारा भत्ता, जॉइंट अकाउंट और ATM की एक्सेस: सुप्रीम कोर्ट।
5. वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकन इस महीने 15 तारीख से होंगे शुरू।
6. राष्ट्रपति मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 की ट्रॉफियों का किया अनावरण।
7. सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सीबीआई के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर मुकदमा अनुचित माना।
8. अगले 100 दिनों में पांच हजार डाक चौपालों का आयोजन करेगा डाक विभाग।
9. प्रोफेसर डॉ. सौम्‍या स्‍वामीनाथन राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए प्रमुख सलाहकार नियुक्त।
10. आईआईटी जोधपुर में होगी हिंदी में B.tech की पढ़ाई।

Wednesday, July 10, 2024

ताजा खबर

1. सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रो में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू।
2. प्रधानमंत्री मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्रदान किया गया।
3. प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया के लिए हुए रवाना।
4. दिल्ली-यूपी में आज फिर होगी बरसात, हिमाचल प्रदेश में जारी हुआ येलो अलर्ट।
5. पुरी की जगन्नाथ यात्रा में हादसा, 8 सेवायत घायल।
6. बीसीसीआई में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कोच किया नियुक्त।
7. कठुआ के बाद डोडा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने दो-तीन आतंकवादियों को घेरा।
8. फिर कसा सिख फॉर जस्टिस पर शिकंजा, गृह मंत्रालय ने 5 साल के लिए बढ़ाया प्रतिबंध।

Tuesday, July 9, 2024

ताजा खबर

1. सेना पर 2 दिन में दूसरा हमला, पांच जवान शहीद।
2. देशभर के ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारियों को व्यवसायिक बैंकों जैसा मिलेगा वेतन एवं भत्ता, वित्त मंत्रालय ने जारी किया अधिसूचना।
3. नीट का पेपर लीक हुआ, पवित्रता प्रभावित हुई तो दोबारा परीक्षा करने का आदेश संभव: उच्चतम न्यायालय।
पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश में मचाया कहर।
4. दिल्ली-NCR समेत देश के करीब 21 राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी।
5. फैसला हो सकता है हानिकारक, महिलाओं को पीरियड्स पर छुट्टी देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता।
6. उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्य में कम लोन दें: रिजर्व बैंक।
7. ओलंपिक खेलों में भारत की पीवी सिंधु महिला ध्वजवाहक होगी।

Monday, July 8, 2024

ताजा खबर

1. भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, और देवी सुभद्रा की विश्‍व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज शाम उड़ीसा के पवित्र शहर पुरी में शुरू।
2. प्रधानमंत्री मोदी की रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा आज से।
3. नीट यूजी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
4. अगले पांच दिनों में पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश में तेज वर्षा होने का अनुमान: मौसम विभाग।
5. मध्य प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज।
6. अब फ़ूड पैकेट्स पर लेबलिंग में ही बड़े फॉन्ट में देनी होगी ग्राहकों को शुगर, नमक और सैचुरेटेड फैट की जानकारी, FSSAI ने दी मंजूरी।
7. आयुष्मान के तहत 10 लख रुपए तक का इलाज मुफ्त करने की तैयारी में सरकार।
8. नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल 12 जुलाई को प्रतिनिधिसभा में विश्‍वास मत करेंगे हासिल।

Sunday, July 7, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तक सक्रिय होगा मॉनसून, बिहार के 5 जिलों में अलर्ट।
2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में होंगी शामिल।
3. ‘अपनी सेना को जानें’ विषय के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम आज से लेह में शुरू।
4. नीट यूजी और पीजी के लिए काउंसलिंग की तारीख अभी तय नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय।
5. गुजरात के सूरत में पांच मंजिला इमारत गिरी, 7 लोगों की मौत।
6. दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने कथित रिश्वत मामले में सत्येन्द्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच को दी मंजूरी।
7. चीन के शांदोंग प्रांत के हेज शहर में आए तूफान के कारण पांच लोगों की मृत्‍यु और 88 घायल।
8. ईरान राष्‍ट्रपति चुनाव में सुधारवादी नेता और पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मसूद पेजस्कियान की जीत, सईद जलीली हारे।

Saturday, July 6, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में होती रहेगी बारिश, उत्तरप्रदेश, उतराखंड में भी बरसेंगे बादल।
2. न्यायमूर्ति सारंगी ने ली झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ।
3. ब्रिटेन में नई सरकार का गठन, 14 साल बाद लेबर पार्टी की वापसी, कीर स्टार्मर बने प्रधानमंत्री।
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को दी बधाई।
5. नीट यूजी की परीक्षा रद्द करना तर्कसंगत नहीं: केंद्र सरकार।
6. स्नातकोत्तर चिकित्‍सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्‍ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा-नीट 11 अगस्‍त को।
7. भारतीय मानक ब्यूरो ने रसोई की आवश्यक वस्तुओं के लिए मानकों की एक श्रृंखला विकसित की।
8. खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह की पाकिस्तान में हुई मौत, विमान अपहरण मामले में था वॉन्टेड।
9. सुधारवादी नेता मसूद पेजेशकियान होंगे ईरान के नए राष्ट्रपति, कट्टरपंथी सईद जलीली को दी शिकस्त।

Friday, July 5, 2024

ताजा खबर

1. मुंबई में T20 वर्ल्ड कप विजेताओं के स्वागत के लिए उमड़ा जन सैलाब।
2. मॉनसून से गर्मी खत्म लेकिन आई दूसरी चेतावनी, बिहार के 9 जिलों में ऑरेंज तो 7 जिलों में येलो अलर्ट।
3. उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों तक रेड अलर्ड, उत्तर प्रदेश के साथ कई राज्यों में भी होगी भारी बारिश।
4. हाथरस में पीड़ितों के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों को दी सांत्वना।
5. 8 और 9 जुलाई को रूस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
6. ब्रिटेन में मतगणना जारी, कीर स्टार्मर बन सकते हैं नए प्रधानमंत्री, लेबर पार्टी की आएगी सरकार।
7. धरती से दूर खतरनाक Apophis, पहले ही चेता चुके हैं ISRO चीफ सोमनाथ।

Thursday, July 4, 2024

ताजा खबर

1. लोकसभा अध्यक्ष ने नियम में संशोधन किया, शपथ के दौरान सदस्य नहीं लगा सकेंगे नारे।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट समितियों का किया गठन।
3. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन होंगे अगले मुख्यमंत्री।
4. विवाद के बीच दिल्ली सरकार अधीनस्थ विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के तबादले का आदेश जारी।
5. देश भर के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय होंगे आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास से लैस।
6. हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों पर किसान लड़ेंगे चुनाव: चढूनी।
7. बिहार में 24 घंटे के अंदर पांच पुल हुए ध्वस्त।
8. लोक सेवक की कार्रवाई के विरोध का फेसबुक लाइव करना जुर्म नहीं: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट।

Wednesday, July 3, 2024

ताजा खबर

1. राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
2. दिल्ली में कमजोर पड़ी मॉनसून की रफ्तार, लेकिन उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश।
3. हाथरस भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत।
4. जितनी सफर उतना टोल: गडकरी।
5. हाथरस भगदड़ मामले में आयोजकों और सेवादारों पर FIR, बाबा आरोपी नहीं।
6. अमरनाथ से लौटी बस के ब्रेक फेल, बस को खाई में गिरने से सैनिकों ने बचाया।
7. खालिस्तानी अमृतपाल सिंह 5 जुलाई को लेंगे शपथ।

Tuesday, July 2, 2024

ताजा खबर

1. सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित।
2. धर्मांतरण नहीं रुका तो बहुसंख्यक भी हो जाएंगे अल्पसंख्यक: इलाहाबाद हाईकोर्ट।
3. अगले 3 महीने में अच्छी बारिश की उम्मीद: मौसम विभाग।
4. असम में बाढ़ का कहर, बह गए कई पुल, चीनी सीमा के इलाकों से संपर्क कटा।
5. नीट रीटेस्ट में 60 फीसदी ने स्कोर किया इंप्रूव।
6. 1 जुलाई से देशभर में स्वदेशी कानून लागू, ग्वालियर में हुई पहली FIR, अब 3 साल के भीतर मिलेगा न्याय।
7. 123 सालों बाद उत्तर पश्चिम भारत में जून रहा सबसे गर्म महीना।

Monday, July 1, 2024

ताजा खबर

1. नए अपराधिक कानून आज से देश भर में लागू।
2. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 30 वें थल सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला।
3. मनोज कुमार सिंह बने यूपी के नए मुख्य सचिव।
4. मॉनसून अलर्ट: मूसलाधार बारिश लाई जुलाई, 11 राज्य में खूब बरसेंगे बदरा।
5. राजधानी में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी।
6. 1100 पेड़ों की कटाई पर वन विभाग, डीडीए और दिल्ली पुलिस की नोटिस।
7. मार्च तक पूरी होगी गेल की ऊर्जा गंगा पाइपलाइन।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...