Followers

Sunday, February 28, 2021

सुविचार

 जिंदगी का सबसे कठिन का स्वयं को पढ़ना है।

ताजा खबर

 1. सैनिकों की पूर्ण वापसी की योजना पर अमल के लिए टकराव वाले स्थानों से सैनिकों को हटाना जरूरी: भारत।

2. अर्थव्यवस्था में वृद्धि के साथ ही व्यवसायों के लिये ऋण प्रवाह बढ़ाने की जरूरत: मोदी।

3. 2021 के पहले मिशन के लिए ISRO तैयार, PSLV-C51/Amazonia-1 की लॉन्चिंग आज, रॉकेट पर है मोदी की तस्वीर।

4. भारत-बांग्लादेश के बीच 19वीं गृह सचिव वार्ता, आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति पर सहमति।

5. कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर चिदंबरम हमालवर, बोले- किसानों से बातचीत के लिये दिल्ली सीमा पर क्यों नहीं जाते मोदी।

6. श्रीलंका में गरजेगा लड़ाकू विमान तेजस, एयर शो में सूर्यकिरण और सारंग भी भरेंगे उड़ान।

7. किसान आंदोलन की धार होगी अब और तेज, राकेश टिकैत मार्च में करेंगे पांच राज्यों का दौरा।

Saturday, February 27, 2021

सुविचार

 मन में अगर दृढ़ विश्वास है तो कोई हार नहीं सकता।

ताजा खबर

 1. सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: जीवनसाथी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना मानसिक क्रूरता के समान।

2. आगामी विधानसभा चुनाव में तैनात हर कर्मी को लगवाना होगा कोरोना वायरस का टीका।

3. पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग, असम में होंगे तीन राउंड, 2 मई को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे।

4. 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों पर बोले निर्वाचन आयुक्त, हम हर किसी को खुश नहीं कर सकते।

5. MCD चुनाव 2022 पार्टी सिंबल के बगैर कराने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब।

6. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 75 मिनट की फोन कॉल पर चीन को दिया सख्त संदेश, एक साथ नहीं चलेंगे सीमा विवाद और बात।

7. FASTag की अनिवार्यता के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, कहा- पहले दिल्ली HC जाएं।




Friday, February 26, 2021

सुविचार

 तरक्की के रास्ते कभी बंद नहीं होते। बस आपकी सोच बंद हो जाती है।

ताजा खबर

 1. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंद आज, किसान संगठन भी कर रहे समर्थन।

2. सरकारी नौकरियों के सलेक्शन में योग्यता की अनदेखी  संविधान तोड़ने के बराबर: SC।

3. सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- सरकारी कर्मचारियों के वेतन-पेंशन में देरी पर सरकार को देना होगा ब्याज।

4. पड़ोसियों की लगातार मदद कर रहा भारत, श्रीलंका को वैक्सीन की 5 लाख खुराकें मिलीं।

5. मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध कार और विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप; पुलिस और एटीएस की टीम पहुंची-कमांडो तैनात।

6. नीरव मोदी मामले में ब्रिटिश कोर्ट के फैसले पर सीबीआई बोली- सभी भगोड़ों को याद रखना चाहिए।

7. केरल: मेट्रो मैन ई श्रीधरन बीजेपी में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह रहे मौजूद।

Thursday, February 25, 2021

सुविचार

 आंतरिक सुंदरता अनमोल है, बाहरी सुंदरता दिखावा।

ताजा खबर

 1. अब पैसे देकर भी लगवा सकते हैं वैक्सीन, 1 मार्च से बुजुर्गों को भी टीका।

2. चीन की हर चाल पर भारत की नजर, फिंगर एरिया में अब ड्रैगन नहीं कर पाएगा कोई गुस्ताखी, सेना कर रही हाईटेक निगरानी।

3. पेट्रोलियम पदार्थ पर निर्भरता और वायु प्रदूषण घटाने की कवायद तेज, सड़कों पर दौड़ेगी हाइड्रोजन बसें।

4. बिजनेस करना सरकार का काम नहीं, कुछ PSUs को छोड़कर सबका करेंगे निजीकरण: पीएम मोदी।

5. तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज कई विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी।

6. निजी बैंकों से हटाया गया सरकार संबंधी लेन-देन से जुड़ा प्रतिबंध।

7. विश्व के सबसे बड़े, अहमदाबाद स्थित मोटेरा स्टेडियम राष्ट्र को समर्पित।

8. अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' रखा गया।



Wednesday, February 24, 2021

सुविचार

 कल की चिंता मे आज न गवाएं। मस्त रहो, स्वस्थ रहो।

ताजा खबर

 1. टूलकिट केस: दिशा, निकिता और शांतनु का हुआ आमना-सामना, 4 घंटे तक सवालों की बौछार।

2. सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- हिन्दू महिला पिता के परिवार को दे सकती है अपनी संपत्ति।

3. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले।

4. कर्नाटक सरकार ने कहा- कोरोना से लोगों की सुरक्षा के लिए केरल की सीमा बंद की, CM विजयन ने की प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील।

5. बीते साल बेंगलुरु में हुई हिंसा पर NIA ने दायर किया आरोप-पत्र, SDPI पर लगाया सांप्रदायिक अशांति फैलाने का आरोप ।

6. रक्षा मंत्रालय ने 118 अर्जुन MK-1A टैंकों सहित 13,700 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद को दी मंजूरी।

7. सुप्रीम कोर्ट ने 'योर ऑनर' कहे जाने पर जताई आपत्त‌ि, कहा- हम अमेरिका के मजिस्ट्रेट नहीं हैं।

8. किसान मोर्चा ने टीकरी बॉर्डर पर लगे दिल्ली पुलिस के पोस्टरों पर जताई आपत्ति, कहा- प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार है।

9. 63 एकड़ में फैले और 1,10000 दर्शकों की क्षमता वाले विश्व की सबसे बड़ी मोटेरा स्टेडियम को आज राष्ट्रपति कोविंद करेंगे देश को समर्पित।

Tuesday, February 23, 2021

सुविचार

 मुश्किल हालात में आंख बंद करें और अपने आप से पूछे क्योंकि आपका सबसे सच्चा मार्गदर्शक आप स्वयं है।

ताजा खबर

 1. विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री का इस्तीफा, पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरी।

2. कश्मीर घाटी में 11 महीने बाद ट्रेन सेवा बहाल।

3. म्यांमा में प्रदर्शनकारियों के हड़ताल के आह्वान के खिलाफ जुंटा की धमकी के बावजूद सड़कों पर उतरे लोग।

4. एल्गार मामला : उच्च न्यायालय ने वरवरा राव को छह महीने के लिए अंतरिम जमानत।

5. फिर से पैर पसारने लगा कोरोना, वैक्सीनेशन की रफ्तार को दोगुना करेगी सरकार।

6. ओडिशा: कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण।

7. गाय के गोबर से बनी सीएनजी गैस निकालेगी पेट्रोल-डीजल की हवा, महंगाई से मिलेगी राहत; गौ आयोग।

Monday, February 22, 2021

सुविचार

 जंग हथियारों से नहीं, हौसलों से जीते जाते हैं।

ताजा खबर

 1. गुतारेस ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के नेतृत्व के लिए उसकी सराहना की।

2. एक मार्च से 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, केंद्र का राज्यों को निर्देश।

3. डिसइंगेजमेंट पर बोले भारत-चीन, पैंगोंग से सेना की वापसी अन्य मुद्दों को सुलझाने में महत्वपूर्ण।

4. संदेह चाहे कितना ही मजबूत क्यों न हो, सबूत की जगह नहीं ले सकता: सुप्रीम कोर्ट।

5. ISRO प्रमुख के. सिवन ने दी जानकारी, बोले- अब 2022 में होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण।

6. पुडुचेरी में कांग्रेस को फ्लोर टेस्ट से पहले एक और झटका, विधायक लक्ष्मीनारायणन का इस्तीफा।

7. केरल महाराष्ट्र इन दो राज्यों में ही कोरोना के 75 पर्सेंट केस, सरकार बोली- चिंता का कारण बने ये 6 राज्य।


Sunday, February 21, 2021

सुविचार

 एक चुटकुले पर आप बार-बार हंस नहीं सकते तो एक ही समस्या पर बार-बार रोते क्यों हैं।

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को असम, बंगाल का दौरा करेंगे, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास।

2. आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल : जोकोविच की नजरें 18वे, मेदवेदेव की पहले ग्रैंडस्लैम खिताब पर।

3. केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में वृद्धि : सरकार।

4. गुतारेस ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका के पुन: प्रवेश को ‘‘उम्मीद का दिन’’ बताया।

5. चीन, भारत, रूस जैसे बड़े कार्बन उत्सर्जकों को कदम उठाने एवं उत्सर्जन में कमी लाने की जरूरत : केरी।

6. केरल में देश का पहला डिजिटल विश्वविद्यालय शुरू, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कही यह बात।

7. दिशा रवि की जमानत पर मंगलवार को होगा फैसला, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में किया बड़ा खुलासा।


Saturday, February 20, 2021

सुविचार

 मुश्किल हालात में आपका पराक्रम ही आपका साथ देता है।

ताजा खबर

 1. QUAD देश  मिलकर रोकेंगे फर्जी खबरों का प्रसार, हुई विदेश मंत्री स्तर की बातचीत।

2. सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- अगर मुकदमा रजामंदी से निपटाया तो कोर्ट फीस वापस मिलेगी।

3. बेंगलुरु में देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एसी रेलवे टर्मिनल बनकर तैयार। एयरपोर्ट को देता है टक्कर।

4. भारत का मंगलयान-2 एक ऑर्बिटर अभियान होगा, इसरो प्रमुख बोले- चंद्रयान-3 के बाद भेजा जाएगा।

5. कोविशील्ड को घोषित किया जाए असुरक्षित, टीके से साइड इफेक्ट के बाद शख्स ने कोर्ट में दी याचिका।

6. जम्मू-कश्मीर में जल्द कराए जाएं विधानसभा चुनाव, राजनयिकों के दौरे के बाद बोला यूरोपीय यूनियन।

7. चीन ने जारी किया गलवान झड़प का वीडियो, भारतीय सैनिकों पर लगाया पहले हमले का आरोप।

8. बीजेपी में शामिल होने जा रहे 'मेट्रो मैन' श्रीधरन बोले- मोदी सरकार जो भी करे उसका विरोध करना फैशन बन गया।

9. राष्ट्रपति से पूर्व न्यायाधीशों और अधिकारियों की गुहार, टूलकिट मामला की निष्पक्ष जांच कराने की मांग।

Friday, February 19, 2021

सुविचार

 जैसी करनी वैसी भरनी, यही कर्मों का गणित है।

ताजा खबर

 1. PM मोदी ने पड़ोसी देशों के डॉक्टरों के लिए स्पेशल वीजा स्कीम का प्रस्ताव किया।

2. लोंगेवाला युद्ध को लेकर वायुसेना प्रमुख बोले- पाकिस्तान की योजना जबरदस्त थी लेकिन भारत की शक्ति को भूल गया।

3. मैट्रो मैन ई श्रीधरन की बीजेपी में एंट्री की कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने की तारीफ, कहा- राजनीति में उनके जैसों की जरूरत।

4. राकेश टिकैत ने कहा- कोलकाता जाने को एक महीने के लिए अपने घर से दूर रहने के लिए तैयार रहें किसान।

5. पुडुचेरी में 22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट, अतिरिक्त प्रभार संभालते ही उपराज्यपाल सौंदर्यराजन ने दिया आदेश।

6. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्राइवेट बस चलाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, उत्तराखंड सरकार को नोटिस।

7. दिल्ली पुलिस को जांच से जुड़ी जानकारी लीक करने से रोकने को हाईकोर्ट पहुंची दिशा रवि।

Thursday, February 18, 2021

सुविचार

 जब मन मजबूत हो तो विपरीत परिस्थितियां भी अवसर में बदल जाते हैं।

ताजा खबर

 1. पैंगोंग झील इलाके से सेनाएं पूरी तरह हटीं, मई से पहले की स्थिति में भारत और चीन।

2. किसान आज देशभर में करेंगे ट्रेनों का चक्का जाम, आरपीएफ ने बढ़ाई चौकसी।

3. UN चीफ ने भारतीय महिला उषा को UNDP की अवर महासचिव एवं एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया।

4. तमिलिसाई सौंदरराजन आज लेंगी पुडुचेरी के उपराज्यपाल की शपथ, किरण बेदी की लेंगी जगह।

5. टूलकिट मामले में निकिता जैकब को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई 3 सप्ताह तक रोक।

6. भारत, रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

7. धर्मांतरण रोकने के लिए बने कानूनों के खिलाफ याचिका में हिप्र, मप्र पक्षकार बनाए गए।

Wednesday, February 17, 2021

सुविचार

 आंतरिक सुंदरता, बाहरी सुंदरता से कहीं अधिक बेहतर है।

ताजा खबर

 1. जम्मू-कश्मीर की स्थिति जानने दो दिन की यात्रा पर कल पहुंचेंगे यूरोप और अफ्रीका के राजदूत।

2. दस शहरों में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट, पेयजल की मात्रा और क्वालिटी लिए होगा सर्वेक्षण।

3. पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर के मानहानि केस में आज कोर्ट सुना सकती है फैसला।

4. पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच एलजी किरण बेदी को अचानक पद से हटाया गया।

5. दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को बताया उचित, संदिग्ध शांतनु को जमानत।

6. पत्रकार राजदीप सरदेसाई की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने दर्ज किया अवमानना का केस।

7. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया की 17 करोड़ की संपत्ति जब्त की।

Tuesday, February 16, 2021

सुविचार

 सर्वोदय और सूर्यास्त हमें बताते हैं कि जीवन में सुख दुख आते जाते रहते हैं। इससे परेशान ना हो। यह प्रकृति का हिस्सा है। बस हर पल को जियो।

ताजा खबर

 1. 18-19 कंपनियां कोविड टीका तैयार करने में जुटी,इनमें से कई क्लिनिकल और एडवांस स्टेज ट्रायल में, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी जानकारी।

2. UAPA के डर से दिशा ने ग्रेटा थनबर्ग से डिलीट करवाया था ट्वीट, दोनों की चैट पर दिल्ली पुलिस का खुलासा।

3. भूकंप के झटके से हिली अंडमान-निकोबार की धरती, 4.1 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता।

4. देसी ड्रोन रुस्तम-2 को किया गया अपग्रेड, आसमान से ही दुश्मन देशों पर बरपाएगा कहर।

5. कागज और कपड़े नहीं, कांच और प्लास्टिक पर ज्यादा समय तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस, IIT मुंंबई के रिसर्चरों का दावा।

6. केंद्र सरकार ने की मैपिंग पॉलिसी में बदलाव की घोषणा, पीएम मोदी ने बताया- भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मिलेगी मदद।

7. दिल्ली से निकल देश भर में फैलेगा किसान आंदोलन? 40 नेता करेंगे पूरे भारत का दौरा।


Monday, February 15, 2021

सुविचार

 आपके द्वारा किए गए अच्छे बुरे कामों का फल आपको ही देर सबेर भुगतने पड़ते हैं।

ताजा खबर

 1. आज से हर वाहन के लिए फास्टैग जरूरी, नहीं तो टोल प्लाजा पर देना होगा दोगुना जुर्माना।

2. कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद भी अब बंद नहीं होंगे ऑफिस, सरकार की नई SOP जारी।

3. शायद कोरोना वायरस कभी जाएगा ही नहीं या हो सकता है कि वह बहुत मामूली रूप ले ले: वैज्ञानिक।

4. सेना को अर्जुन टैंक की चाबी सौंप PM मोदी ने तमिलनाडु में लगाई योजनाओं की झड़ी।

5. भारतीय मूल की महिला ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की।

6. भारतीय कंपनी की शर्तें नामंजूर होने पर बंदरगाह समझौता रद्द हुआ: श्रीलंका।

Sunday, February 14, 2021

सुविचार

 समस्या जब अपनों से हो तो न्याय नहीं, समाधान ढूंढना चाहिए।

ताजा खबर

 1. यहां स्मोकिंग करना मना है! 88 फीसदी भारतीय चाहते हैं और मजबूत हो तंबाकू निषेध कानून कोटपा।

2. खुद का कारोबार करने का मौका, राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्री सुविधा केंद्र के लिए लीज पर जमीन देगी सरकार।

3. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- ट्रैक्टर रैली से 16 लोग लापता, गिरफ्तार किसानों को दी जाएगी कानूनी सहायता।

4. लोकसभा में पास हुआ जम्मू-कश्मीर पुर्नगठन संशोधन विधेयक।

5. कहीं भी, कभी भी नहीं हो सकता प्रदर्शन करने का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट।

6. लोकसभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह- सही समय पर जम्मू-कश्मीर को देंगे पूर्ण राज्य का दर्जा

Saturday, February 13, 2021

सुविचार

 आपकी अच्छाई ही आपकी पहचान है। वरना आपके नाम के तो लाखों लोग हैं।

ताजा खबर

 1. सुप्रीम कोर्ट का आदेश- रजामंदी से अंतरधार्मिक विवाह करने पर सवाल नहीं पूछ सकती पुलिस।

2. रक्षा मामलों की संसदीय समिति पैंगोंग झील और गलवान घाटी का करेगी दौरा।

3. भारत में आज से मिलेगी वैक्सीन की दूसरी खुराक, 77.66 लाख ने टीके की पहली डोज ली।

4. सुप्रीम कोर्ट की समिति ने कृषि कानूनों पर 12 किसान संगठनों से चर्चा की, हो चुकी हैं 7 बैठकें।

5. 15 फरवरी से वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य, नहीं तो वसूला जाएगा दोगुना टोल टैक्स।

6. लॉन्च हुआ भारत का पहला सीएनजी से चलने वाला ट्रैक्टर, 15 साल ज्यादा चला सकेंगे किसान।

7. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके, अभी तक नुकसान की खबर नहीं।

Friday, February 12, 2021

सुविचार

 सत्यमेव जयते।

ताजा खबर

 1. UK, अमेरिका सब पीछे, टीकाकरण में भारत सबसे आगे।

2. किसान आंदोलन से टोल हो रहा गोल, सरकार ने बताया हर दिन 1.8 करोड़ रुपए का नुकसान ।

3. वन सिग्नल का आईपी एड्रेस पिछले साल अक्टूबर में ही कर दिया गया अनब्लॉक, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को दी जानकारी।

4. ऋषिगंगा नदी में अचानक बढ़ा पानी का स्तर, रोकना पड़ा बचाव कार्य, टनल से निकली टीम।

5. ट्विटर विवाद के बाद IT नियमों को और सख्त बना रही है मोदी सरकार, संसद को केंद्र ने दी जानकारी।

6. कैपिटल हिल हिंसा और टूलकिट की याद दिला ट्विटर को मोदी सरकार की हिदायत- कानूनों का पालन करना ही होगा।

7. मौसम ने फिर बदली करवट, दिल्ली-पंजाब समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी।

Thursday, February 11, 2021

सुविचार

 आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।

ताजा खबर

 1. Oxford-AstraZeneca की वैक्सीन को WHO की हरी झंडी, 65 पार और कोरोना के नए वैरिएंट पर भी है असरदार।

2. पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले- मुसलमानों को पराया करार देने की संगठित कोशिश, चिदंबरम ने भी जताई सहमति।

3. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को हेरिटेज पैनल ने दी मंजूरी, सरकार ने बताया।

4. पॉक्सो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बॉम्बे HC ने कहा था- स्किन से स्किन टच के बिना सेक्सुअल असॉल्ट का मामला नहीं।

5. लाइन पर आए भारत के अंदरूनी मामले में दखल देने वाले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, मोदी को फोन कर मांगे टीके, तारीफों के बांधे पुल।

6. आंदोलनकारी किसान केंद्र में सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने मुद्दों का समाधान चाहते हैं: राकेश टिकैत।

7. लद्दाख में लौट रही शांति? पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे से भारत और चीन पीछे हटा रहे हैं टैंक।

8. चक्का जाम के बाद देशभर में 18 फरवरी को रेल रोकेंगे किसान, टोल फ्री और कैंडल मार्च का भी ऐलान।

Wednesday, February 10, 2021

सुविचार

 सफलता का मूल मंत्र:  दूर दृष्टि, पक्का इरादा।

ताजा खबर

 1. अमेरिका के विश्वविद्यालय ने श्री श्री रविशंकर को वैश्विक नागरिकता दूत के तौर पर दी मान्यता।

2. रास में गुलाम नबी आजाद की तारीफ करते समय भावुक हुए मोदी।

3. फाइनेंशियल टाइम्स की रैंकिंग में आईआईएम कोलकाता को 44वां स्थान।

4. दिल्ली में बर्ड फ्लू की दहशत अब भी बरकरार, चिड़ियाघर से एकत्रित चार नमूनों में मिला एवियन इंफ्लूएंजा वायरस।

5. कोरोना वैक्सीन पाकर गदगद हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, पीएम मोदी से बोले- इससे बड़ा कोई गिफ्ट नहीं हो सकता।

6. पूर्व चीफ जस्टिस पर टिप्पणी मामला: महुआ मोइत्रा पर कार्रवाई को लेकर ऊहापोह, सदन में हुआ था हंगामा।

7. बम-बारूद तलाशने वाले आर्मी डॉग्स का नया कारनामा, पसीना और यूरिन सूंघकर बता रहे हैं कोरोना है या नहीं।

Tuesday, February 9, 2021

सुविचार

 रिश्तो में धोखा देने से बेहतर है उसे पूर्ण विराम देना।

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री के निमंत्रण के बाद किसान नेता बातचीत के लिए तैयार, बोले- तारीख तय करे सरकार।

2. उत्तराखंड में 200 जिंदगियां दांव पर, हर मिनट के साथ बढ़ रहा खतरा, सेना ने चिनूक को उतार लगाई पूरी ताकत।

3. भारत में बन रही एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के आपातकाल उपयोग पर जल्द फैसला लेगा WHO।

4. जलवायु परिवर्तन, पश्चिमी विक्षोभ या दोनों? उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की वजहों का पता लगा रहे हैं वैज्ञानिक।

5. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बात, साझा प्राथमिकताओं पर हुई चर्चा।

6. देश में पिछले दस दिनों से कोरोना वायरस से रोजाना मौतों की संख्या 150 से कम।

7. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 100 साल में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए।

Monday, February 8, 2021

सुविचार

जिंदगी से इतना खुश रहो कि गम भी कहे, मैं गलती से आ गया।

ताजा खबर

 1. उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही। राहत बचाव का काम जारी।

2. आज फिर दिखा वैसा ही मंजर, जब 2013 में उत्तराखंड में आई थी तबाही।

3. चमोली हादसे का अध्ययन करने उत्तराखंड जाएंगी ग्लेशियोलॉजिस्ट की दो टीमें, जोशीमठ और तपोवन का करेंगी दौरा।

4. महापंचायत में राकेश टिकैत का फिर ऐलान, किसानों की मांगें पूरी नहीं होने तक नहीं होगी घर वापसी।

5. केरल में विधानसभा चुनाव से पहले गरमाया सबरीमाला मुद्दा, कांग्रेस ने CM विजयन को दी चुनौती; कहा- पाक साफ होकर सामने आएं।

6. ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के समानांतर अररिया-गलगलिया तक बनने वाली सड़क को केंद्र की मंजूरी।

7. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियम बदले, अब लाभ के लिए जमीन का दाखिल-खारिज अनिवार्य।


Sunday, February 7, 2021

सुविचार

 बोलते वक्त ट्रैफिक लाइट्स का पालन करें। पहले रुके, मनन करें, फिर बोले।

ताजा खबर

 1. वैक्सीन को लेकर पूरी दुनिया में और बजेगा भारत का डंका, देश में अभी सात और कोरोना टीकों पर चल रहा काम।

2. खालिस्तान समर्थक धालीवाल पर जांच एजेंसियों की नजर, ‘टूलकिट’ द्वारा रची गई दिल्ली हिंसा की साजिश।

3. उत्तर भारत का पहला मॉडल एड्स जांच केंद्र PPTCT बिहार के पूर्णिया में तैयार, जल्द होगा उद्घाटन।

4. SC पहुंचा 26 जनवरी हिंसा के बाद दिल्ली में इंटरनेट बैन का मामला, कहा- ये मौलिक अधिकारों का हनन।

5. कोरोना वैक्सीनेशन में बिहार देशभर में पहले स्थान पर पहुंचा, अबतक लक्ष्य का 76.6 फीसदी टीकाकरण।

6. कृषि कानून: सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर पवार बोले- दूसरे विषयों पर बोलने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

7. विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- 25 देशों को 'मेड इन इंडिया' कोविड वैक्सीन का इंतजार।


Saturday, February 6, 2021

सुविचार

 मुसीबतों का मुकाबला हंसकर करें। रोने से मुसीबतें कम नहीं होती और बढ़ती है।

ताजा खबर

 

1. इजरायली दूतावास के बाहर आईईडी धमाके की जांच होगी तेज? एनआईए का साथ देने पहुंची टीम मोसाद।
2. म्यांमार में तख्तापलट के बहाने चीन रच रहा साजिश? पूर्वोत्तर में उग्रवादी गुटों को एक्टिव करने की फिराक में ड्रैगन, भारत सतर्क।
3. बिहार के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच ट्रेनों का संचालन जल्द, हरी झंडी का इंतजार।
4. राज्यसभा मे लंबे समय बाद किसान आंदोलन को लेकर केंद्र पर तल्ख नजर आई BSP।
5. मार्च से आम लोगों को लगने लगेगी वैक्सीन, 50 पार लोगों का इंतजार होगा खत्म।
6. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में दुनिया में पहली बार किसी देश पर लगा जुर्माना।
7. 2021 में इसरो का पहला मिशन, 28 फरवरी को ब्राजील के उपग्रह और तीन पेलोड का होगा प्रक्षेपण।
8. किसानों का चक्का जाम आज। संभल कर निकले।

Friday, February 5, 2021

सुविचार

 असफलता के डर से किसी काम को शुरू ना करना ही सबसे बड़ी असफलता है।

ताजा खबर

 1. किसान आंदोलन: सांसदों ने स्पीकर को लिखा लेटर, कहा- गाजीपुर बॉर्डर पर भारत-पाक सीमा जैसे हालात।

2. मोदी सरकार की वैक्सीन डिप्लोमेसी, भारत ने अब तक गिफ्ट में दिए 56 लाख टीके।

3. किसान आंदोलन की धार होगी और तेज, अब 7 फरवरी को हरियाणा की महापंचायत में हुंकार भरेंगे राकेश टिकैत।

4. पूर्व राज्य सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री विजय सांपला बन सकते हैं NCSC के नए अध्यक्ष।

5. WHO की वेबसाइट पर गलत मैप पर भारत ने आपत्ति जताई: विदेश मंत्रालय।

6. तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेकर समस्या का स्वीकार्य हल निकाले सरकार: विपक्ष।

7. किसान आंदोलन : ग्रेटा के टूलकिट से विदेशी साजिश बेनकाब, दिल्ली पुलिस ने क्रिएटर्स के खिलाफ दर्ज की FIR।

Thursday, February 4, 2021

ताजा खबर


1. किसान आंदोलन के बीच बड़ा फैसला: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस से मांगी DTC बसें, कहा- जल्दी लौटाओ।
2. किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर एक्शन में पुलिस, एक गिरफ्तार।
3. किसान आंदोलन में टांग अड़ाना रिहाना-ग्रेटा को पड़ा भारी, मंत्रियों से लेकर क्रिकेटर्स तक ने दिनभर खूब सुनाया।
4. किसान आंदोलन पर विदेशी प्रोपेगेंडा को गृहमंत्री अमित शाह ने दिया करारा जवाब, कहा- नहीं तोड़ सकते भारत की एकता।
5. गाजीपुर की किलेबंदी बरकरार, इंटरनेट पाबंदी बढ़ाने की बात से गृह मंत्रालय का इनकार।
6. सबसे तेज गति से 40 लाख लोगों को टीका लगाने वाला देश बना भारत: स्वास्थ्य मंत्रालय।

7. पाकिस्तान सीमा के पास युद्धाभ्यास करेंगे भारत-अमेरिका के सैनिक, आतंक पर प्रहार की होगी तैयारी।

8. पीएम मोदी पर विवादित ट्वीट: सरकार की ट्विटर को दो टूक- निर्देश मानें वरना कानूनी ऐक्शन के लिए रहें तैयार।

9. चोरा चोरी शताब्दी समारोह आज से। प्रधानमंत्री मोदी डाक टिकट करेंगे जारी।

सुविचार

 अहंकार विवेक को नष्ट कर देता है।

Wednesday, February 3, 2021

सुविचार

 बोलो वहां जहां चुप रहना ज्यादा खतरनाक हो।

ताजा खबर

 1. सरकार को अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दे बोले राकेश टिकैत-...तो फिर देशभर में 40 लाख ट्रैक्टरों की रैली निकालेंगे किसान।

2. किसान प्रदर्शन स्थल किले में तब्दील: सड़कों पर लोहे की कीलें, कंटीले तार और सीमेंट के बैरिकेड्स के बीच लोहे की छड़ें लगाई गईं।

3. किसान विरोधी बिल वापस लो... राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी विपक्षी सांसदों की नारेबाजी, सदन की कार्यवाही स्थगित।

4. भारत की पहली नेक्स्ट जेनरेशन ऐंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम-1, चीन-पाकिस्तान का रेडार सिस्टम होगा ध्वस्त।

5. दिल्ली में जल्द खुलेंगे स्कूल, नर्सरी एडमिशन भी होंगे शुरू, केजरीवाल ने निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से मुलाकात में किया ऐलान।

6. भारतीय वायु सेना को मिलेंगे 83 तेजस लड़ाकू विमान, HAL के साथ 48000 करोड़ की डील।

7. अमेरिका की दो टूक : म्यामां में नेताओं को कैद से रिहा करे सेना, अन्यथा होगी कार्रवाई।


Tuesday, February 2, 2021

सुविचार

 तरक्की का मूलमंत्र: मैं नहीं, हम।

ताजा खबर

 

1. इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से हुई PM मोदी की बात, कहा- दूतावास ब्लास्ट के दोषियों को देंगे सजा।
2. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी, दिल्ली कूच के अंदेशे के बीच बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा।
3. किसान नेता राकेश टिकैत बोले- सरकार समस्या का हल निकाले, हम बातचीत के लिए तैयार।
4. म्यामां में सैन्य तख्तापलट और शीर्ष नेता हिरासत में,भारत ने जताई चिंता।
5. दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में आज रात तक के लिए बंद रहेगी इंटरनेट सर्विस, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश।
6. वित्त मंत्री का ऐलान, बिहार की स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी प्रीपेड मीटर योजना अब पूरे देशभर में होगी लागू ।

Monday, February 1, 2021

सुविचार

 ज्ञानी बनो अभिमानी नहीं।

ताजा खबर

 1. आज आएगा सरकार का 'आर्थिक टीका'। सरकार करेगी बजट पेश।इकॉनमी को बूस्टर डोज की उम्मीद।

2. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का नरेंद्र तोमर पर निशाना, बोले- कृषि कानूनों के सही तथ्य नहीं पेश कर रहे कृषि मंत्री।

3. तेजस से ज्यादा ताकतवर होगा अपडेट वर्जन मार्क-2, 2023 में रफ्तार का होगा परीक्षण।

4. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को समग्र शिक्षा अभियान से जोड़ने की तैयारी में सरकार।

5. नरेश टिकैट बोले- प्रधानमंत्री ने जो कहा है हम उसका सम्मान करते हैं, उनकी गरिमा की रक्षा की जाएगी।

6. फरवरी से पूरी क्षमता के साथ खुले सकेंगे सिनेमा हॉल, 2 शो के बीच रखना होगा समय: प्रकाश जावड़ेकर।


ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...