Followers

Sunday, June 30, 2024

ताजा खबर

1. भारत में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर 17 साल बाद T20 वर्ल्ड कप का जीत खिताब।
2. T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने किया T20 से संन्यास का ऐलान।
3. मुख्यमंत्री केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
4. उत्तर प्रदेश,बिहार, मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक भारी बारिश की आशंका।
5. नालों में भरी गाद देख नाराज एलजी विनय सक्सेना, शीघ्र सफाई का दिया आदेश।
6. सीमा पर 15520 KM का रोड नेटवर्क बनाएगा भारत, चीन-पाकिस्तान पर फोकस।
7. टाइप सी चार्जिंग का नियम हो सकता है अनिवार्य।
8. एनडीआरएफ कर्मियों को 40% जोखिम भत्ता। 
यूजीसी नेट परीक्षा कब 21 अगस्त से।

Saturday, June 29, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-नोएडा में आज भी बारिश का अलर्ट, राजस्थान से लेकर हिमाचल तक पहुंचा मॉनसून।
2. दिल्ली एनसीआर में बारिश ने तोड़ा 88 साल का रिकॉर्ड।
3. T20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला आज।
4. मणिपुर में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलो के बीच CM बीरेन सिंह पहुंचे दिल्ली।
5. डिप्टी एनएसए विक्रम मिसरी होंगे देश के अगले विदेश सचिव।
6. झारखंड में अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त, 15 लाख का बीमा भी देगी राज्य सरकार।
7. भारत को मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में मिली बड़ी सफलता, FATF ने रेग्युलर फॉलोअप कैटेगरी में रखा।
8. लापरवाह अफसर समय से पहले होंगे रिटायर। केंद्र सरकार ने खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों की मांगी रिपोर्ट। 

Friday, June 28, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली एनसीआर में बारिश से राहत लेकिन जाम से परेशान। 
2. आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल वन की गिरी छत, एक व्यक्ति की मौत, कई गाडियां दबी।
3. पेपर लीक मामले के दोषी बक्शे नहीं जाएंगे: राष्ट्रपति मुर्मू।
4. T20 वर्ल्ड कप फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
5. कल सड़कों पर उतरेगी आप, मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी का प्लान।
6. बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अब आयुष्मान योजना में होगा 70 साल पार सभी का इलाज।
7. दिल्ली डायलॉग कमीशन भंग, आप सरकार जाएगी कोर्ट।
8. एनआईओएस में 31 जुलाई तक करें आवेदन। 
9. यिडा क्षेत्र में फिल्म सिटी का निर्माण 6 महीने में होगा शुरू।
10. सुरक्षित रेल सफर के लिए ट्रक रूटो पर टक्कर रोधी तकनीक कवच की तैयारी शुरू।
11. अब लेबनान पर भी हमले को तैयार इजरायल, बोला- पाषाण युग में पहुंचा देंगे।

Thursday, June 27, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-नोएडा में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट।
2. राष्ट्रपति अभिभाषण आज, पूरी तैयारी में विपक्ष।
3. दिल्ली-पंजाब सहित कई राज्यों में इस वीकेंड झूमकर बरसेंगे बदरा।
4. अब सीबीआई के शिकंजे में मुख्यमंत्री केजरीवाल, कोर्ट में 3 दिन की डिमांड पर भेजा।
5. सड़के जहां ठीक नहीं, नहीं वसूले टोल टैक्स: नितिन गडकरी।
6. भारत की आधी आबादी शारीरिक तौर पर अनफिट, Lancet Study का दावा।
7. सैम पित्रोदा फिर बनाए गए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष, विवादित बयान के बाद देना पड़ा था इस्तीफा।
8. 30 जून की आधी रात 12 बजते ही खत्म हो जाएगी आईपीसी, 1 जुलाई लगते ही देश में लागू हो जाएंगे तीनों नए कानून।
9. बोलीविया में सैन्य तख्तापलट की कोशिश नाकाम, टैंक के साथ राष्ट्रपति को हटाने पहुंचे जनरल गिरफ्तार।

Wednesday, June 26, 2024

ताजा खबर

1. 48 साल बाद आज होगा लोकसभा स्पीकर पद के लिए मतदान।
2. राहुल गांधी होंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता, इंडिया गठबंधन ने किया ऐलान।
3. उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री, दिल्ली एनसीआर पर भी मेहरबान हुआ मौसम।
4. पेपर लीक करने वालों को होगी अब उम्रकैद और एक करोड रुपए जुर्माना उत्तर प्रदेश ने दिया अध्यादेश को मंजूरी।
5. मुख्यमंत्री केजरीवाल को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत अभी रहना होगा तिहाड़ में। 
6. मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई।
7. मध्य प्रदेश में मंत्री खुद भरेंगे अपना आयकर: मुख्यमंत्री मोहन यादव। 
8. जम्मू से माता वैष्णो देवी तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू। 
टैक्स बढ़ोतरी को लेकर केन्या में फूंक दिया संसद।

Tuesday, June 25, 2024

ताजा खबर

1. 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का हुआ आग़ाज़, नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ के साथ शुरू हुआ सदन।
2. T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत पहुंचा सेमीफाइनल में। 
3. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता।
4. जेपी नड्डा ने नई दिल्‍ली में डायरिया रोको अभियान 2024 की शुरुआत की।
5. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पश्चिमी तटों पर तेज वर्षा होने का अनुमान किया व्यक्त।
6. दिल्ली से उमस भी होगी छूमंतर, उत्तरप्रदेश - बिहार में भी राहत वाली बरसात।
7. आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका को मिला 1 साल का सेवा विस्तार।
8. सरोगेसी से मां बनने वाली महिला सरकारी कर्मियों को भी मिलेगा 6 महीने की छुट्टी।
9. कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने लगाई गेहूं भंडारण सीमा।

Monday, June 24, 2024

ताजा खबर

1. लोकसभा सत्र आज से। प्रोटेम स्पीकर भतृहरि 280 सांसदों को दिलाएंगे शपथ।
2. जमानत आदेश पर हाई कोर्ट के रूप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल।
3. दिल्ली के रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगी सुनवाई।
4. इसरो ने फिर किया कमाल, पुष्पक की तीसरी बार सफल लैंडिंग।
5. सीबीआई ने संभाली नीट पेपर लीक मामले मामले की जांच।
6. दिल्ली में लू से राहत तो उमस से टेंशन, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में बारिश से फिजा कूल-कूल।
7. मॉनसून करेगा केरल समेत कई राज्यों को तरबतर, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश।
8. रूस में चर्च और यहूदियों के धर्मस्थल पर हमला, 15 की मौत; 5 आतंकी ढेर।

Sunday, June 23, 2024

ताजा खबर

1. NEET-NET विवाद के बीच बदले गए NTA के महानिदेशक, प्रदीप सिंह खरोला बने नए प्रमुख।
2. विराट कोहली ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में 3000 रन बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
3. NEET-PG की कल होने वाली परीक्षा स्थगित, नई तारीखो का ऐलान जल्द।
4. कल से शुरू हो रहा लोकसभा सत्र, शुरुआत से ही संसद में टकराव के आसार, पक्ष-विपक्ष सबका इम्तिहान।
5. बंगाल में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अलकायदा से संबंध, मुखिया भी धराया।
6. आज उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर से भी होगी गर्मी छूमंतर।
7. जीएसटी काउंसिल के बड़े फैसले: मिल्क केन महंगा, प्लेटफॉर्म टिकट सस्ता।

Saturday, June 22, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में थोड़ी बारिश से बड़ी राहत।

2. CSIR UGC NET परीक्षा स्थगित, 25 से 27 जून तक NTA को कराना था एग्जाम।

3. अभी जेल में ही रहेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल, दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित।

4. जम्मू कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी। 

5. नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट का काउंसलिंग पर रोक से इनकार। 

6. उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट।

7. केंद्र सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और नकल को रोकने हेतु लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' किया अधिसूचित।



Friday, June 21, 2024

ताजा खबर

1. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर में डल झील के किनारे किया योग।
2. मुख्यमंत्री केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत।
3. मॉनसून की तेज हुई रफ्तार, 4-5 दिनों का मेहमान है लू, बारिश लाएगी राहत।
4. दिल्ली-एनसीआर में बारिश से 6 डिग्री गिरा तापमान।
5. अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार।
6. अगले दो दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बारिश की संभावना।
7. UGC-NET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर।
8. कैलिफोर्निया के ओकलैंड में जूनटींथ समारोह में फिर हिंसा, 15 लोगों को लगी गोली।

Thursday, June 20, 2024

ताजा खबर

1. गर्मी पर बारिश का अटैक, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, नोएडा में शुरू हो गई रिमझिम बरसात।
2. देश के कई हिस्सों में अगले चंद घंटों में होगी झमाझम बारिश।
3. यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के राजगीर स्थित नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के नए कैंपस का किया उद्घाटन।
5. खरीफ की 14 फसलों का एमएसपी केंद्र सरकार ने बढ़ाया। 
6. दिल्ली एनसीआर में प्रचंड गर्मी से 226 लोगों की मौत। 
7. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ाई।
8. राफा के रिहायशी इलाकों में घुसे इजरायली टैंक, कत्लेआम में 8 की मौत।

Wednesday, June 19, 2024

ताजा खबर

1. अल नीनो प्रभाव से उत्तर भारत में बड़ी गर्मी।
2. नए पश्चिमी विक्षोभ ने दी दस्तक, तपती गर्मी से मिलेगी राहत।
3. नीट में 0.001% भी लापरवाही हुई तो उसे गंभीरता से निपटें: सुप्रीम कोर्ट।
4. प्रधान मंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि के भेजे पैसे।
5. चार राज्यों के पांच विधानसभा उपचुनाव 12 जुलाई को होंगे।
6. बौद्धिक दार्शनिक और आध्यात्मिक अध्ययन का केंद्र बनेगा नालंदा विश्वविद्यालय।
7. अश्वनी कुमार बने नए दिल्ली नगर निगम आयुक्त।
8. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पर सेल्फ सर्विस बैगेज ड्रॉप सॉल्यूशन से 30 सेकंड में हो जाएगा चेक इन।
9. आईएसआई एजेंट आमिर हमजा की हत्या।

Tuesday, June 18, 2024

ताजा खबर

1. 12 करोड़ किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार, आज नहीं मिलेगा पैसा।
2. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई।
3. गर्मी से जल्द राहत, मॉनसून अब दूर नहीं, दिल्ली-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगी फिजा।
4. दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार,पाइप लाइनों की सुरक्षा करेंगे बीट अफसर।
5. मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए जरूरत के मुताबिक बढ़ाई जाएगी फोर्स: अमित शाह।
6. 3 महीने में 2 लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नीतीश कुमार।
7. इस्तेमाल नहीं हुई स्टांप ड्यूटी वापस करने का आदेश।

Monday, June 17, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-उत्तर प्रदेश वालों के लिए खुशखबरी, आ गई बारिश की तारीख।
2. आतंकवाद पर लगाम के लिए जम्मू में लागू होगा 'जीरो टेरर प्लान', अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिया खास निर्देश।
3. अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू।
4. एलन मस्क की टिप्पणी के बाद राहुल ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल।
5. पन्नू की हत्या की साजिश के भारतीय आरोपी का प्रत्यर्पण, अमेरिका पहुंचाया गया।
6. मानसून से होगी पैसों की बारिश! 56 कंपनियां में आईपीओ और एफपीओ लाने की होड़।
7. स्विटजरलैंड शांति समिट के ज्वाइंट स्टेटमेंट से भारत ने बनाई दूरी।

Thursday, June 13, 2024

ताजा खबर

1. मोहन मांझी उड़ीसा के नए मुख्यमंत्री।
2. चंद्र बाबू नायडू ने चौथी बार li आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।
3. गाजियाबाद की तीन मंजिला इमारत में भीषण आग का कहर, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत।
4. मोदी 3.0 के 72 घंटों में 3 आतंकी हमले।
5. मणिपुर से निपटना तो चुनौती होगा, सिंधिया के कंधों पर प्रधान मंत्री मोदी ने डाली बड़ी जिम्मेदारी।
6. मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन।
7. टोल प्लाजा पर नहीं करना होगा इंतजार, NHAI की बड़ी तैयारी।

Wednesday, June 12, 2024

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर में सेना पर हमला, 2 जवान घायल; 3 दिन में तीसरी आतंकी घटना।
2. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून को संभालेंगे पद।
3. मॉनसून अलर्ट, कुछ घंटों में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में देगा दस्तक।
4. अगले 6 दिन आसमान से बरसेगी आग।
5. इंश्योरेंस पर अब ग्राहकों को बड़ी राहत, कर सकेंंगे पॉलिसी रद्द, रिफंड भी मिलेगा।
6. JDU-TDP पर भरोसा, UCC और 'एक देश, एक चुनाव' एजेंडा: कानून मंत्री।
7. 30 जून तक कर लें राशन कार्ड की E-KYC, वरना जुलाई में नहीं मिलेगा फ्री राशन।

Tuesday, June 11, 2024

ताजा खबर

1. गांव और शहरों में बनेंगे 3 करोड़ घर, मोदी सरकार का फैसला।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, कई पुराने मंत्री और विभाग दोहराए गए।
3. 18 जून से शुरू हो सकता है संसद का पहला सत्र।
ओडिशा BJP आज चुनेगी नया मुख्यमंत्री।
4. लू की हुई वापसी, अगले 4-5 दिन दिल्ली-NCR में खूब चढ़ेगा पारा।
5. जल संकट पर दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट से फटकार।
6. आप को दफ्तर की जमीन खाली करने का समय सीमा 10 जून तक।
7. नीट यूजी के रिजल्ट को हाई कोर्ट में चुनौती।
8. रिठाला कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी जल्द।
9. बिना नॉमिनी वाले डीमैट खाता नहीं होंगे फ्रिज।

Monday, June 10, 2024

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की दिलाई शपथ।
2. मोदी मंत्रिमंडल में 72 मंत्री बनाए गए।
3. 30 कैबिनेट मंत्री में कुल 7 महिलाएं में से 6 राज्यसभा से।
4. जम्मू कश्मीर के रियासी स्थित शिव खोरी जा रहे हैं बस पर आतंकवादियों ने चलाई गोली, बस पलटने से 9 की मौत, 33 घायल।
5. जे ई ई एडवांस्ड के नतीजे घोषित, वेद लाहोटी रहे अव्वल।
6. मॉनसून ने फिर दी गुड न्यूज, 2 दिन पहले पहुंचा मुंबई, अगली बारी बिहार, झारखंड और उड़ीसा की।
7. पश्चिम भारत में हीट वेब का एक और दौर शुरू होने की आशंका।
8. उड़ीसा विधायक दल के नेता चुनाव की निगरानी के लिए भाजपा ने राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक किया नियुक्त।

Sunday, June 9, 2024

ताजा खबर

1. नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ।
2. सोनिया गांधी फिर बनी कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख, राहुल से लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष बनने की अपील।
3. आज jeeadv.ac.in पर जारी होगा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट।
4. नीट: 1500 अभ्यर्थियों को मिले ग्रेस मार्क की होगी समीक्षा।
5. चुनाव रिजल्ट के बाद गिरे शेयर बाजार की हो जांच, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर।
6. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में 13 जून तक बीटेक की काउंसलिंग में आवेदन का अवसर।
7. देशभर में 17 जून को मनाई जाएगी बकरीद।
8. फोन करने पर दिखेंगे 10 से ज्यादा नंबर! 21 साल बाद लिया सरकार ने ये फैसला।

Saturday, June 8, 2024

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को दिया सरकार बनाने का न्योता, 9 जून को नई सरकार लगी शपथ।
2. पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरा टर्म लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी।
3. रामोजी फिल्म सिटी के मालिक रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन।
4. महाराष्ट्र में बड़े उलट फेर के आसार, अजीत पवार बैकफुट पर।
5. रेपो रेट आठवीं बार 6.50% पर।
6. जमानत से जांच पर पड़ेगा असर,मुख्यमंत्री केजरीवाल को रेगुलर बेल का प्रवर्तन निदेशालय ने किया विरोध।
7. वॉट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी, स्टेटस प्राइवेसी के लिए आया बेहद जरूरी फीचर।

Friday, June 7, 2024

ताजा खबर

1. आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नरेंद्र मोदी।
2. मोदी 3.0 में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी घटेगी, दूसरे राज्यों के सासंदों को मिलेगा मौका।
3. दिल्ली के लिए 137 क्यूसेक पानी छोड़े हिमाचल प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट।
4. मुख्यमंत्री केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई आज।
5. उत्तर प्रदेश में खाली सीटों पर जल्द होगी भर्ती: मुख्यमंत्री योगी।
6. दिल्ली में आप अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव: गोपाल राय।
7. दिल्ली-नोएडा में दो दिनों तक मौसम रहेगा सुहावना, आंधी-बारिश का अलर्ट, पीछे से आ रहा मॉनसून।
8. मॉनसून बढ़ चला, जल्द महाराष्ट्र , छत्तीसगढ में देगा दस्तक, अभी तपते रहेंगे उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश।
9. जंगल की आग से निपटने की तैयारी, कैबिनेट सचिव ने अधिकारियों के साथ मिलकर बनाया प्लान।

Thursday, June 6, 2024

ताजा खबर

1. तेज हवाओं और हल्की बारिश से दिल्ली एनसीआर को राहत।
2. मॉनसून की राहत के बीच फिर आ रही भीषण गर्मी, अब उत्तर प्रदेश की बढ़ेंगी मुश्किलें।
3. इंडी गठबंधन सरकार बनाने की नहीं करेगा कोशिश, 8 जून को नरेंद्र मोदी ले सकते हैं प्रधानमंत्री पद की शपथ।
4. 17वीं लोकसभा भंग, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया इस्तीफा।
5. 6 हफ्ते में आप कार्यालय को जमीन मुहैया कराने पर विचार करें केंद्र सरकार: हाई कोर्ट।
6. हिंडन एयरपोर्ट से मिलेगी गोवा, बेंगलुरु और चेन्नई की फ्लाइट।
7. अटेंडिंग कमेटी की बैठक नहीं होने से दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव आधार में।

Wednesday, June 5, 2024

ताजा खबर

1. लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत।
2. 62 सालों बाद मिली ऐसी जीत, पूरा विपक्ष मिलकर भी भाजपा से पीछे: प्रधानमंत्री मोदी।
3. TDP और JDU के हाथ में सरकार की कुंजी, विपक्ष भी दे रहा ऑफर, दोनों के पाला बदलते ही रोचक हो जाएगा खेल।
4. उड़ीसा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी एनडीए को बहुमत।
5. NEET रिजल्ट जारी।
6. NEET के इतिहास में पहली बार 67 स्टूडेंट्स की एआईआर-1, मिले 720 में से 720 अंक।
7. मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत।
8. इंदौर में नोटा का नया रिकॉर्ड, मिले 2 लाख 19 हजार वोट।

Tuesday, June 4, 2024

ताजा खबर

1. लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उड़ीसा विधानसभा का भी मतगणना आज।
2. लोकसभा चुनाव परिणाम आज, सुबह आठ बजे शुरू हुई वोटों की गिनती।
3. मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में समय से पहले होगी बारिश।
4. दिल्ली में बढ़ते जल संकट को देखते हुए अपर यमुना रिवर बोर्ड की मीटिंग बुलाने को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश।
5. ताज एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डब्बे जलकर खाक।
6. बर्खास्तगी का आदेश अवैध होने पर कर्मचारी पूर्ण लाभ का हकदार: हाईकोर्ट।
7. मुख्यमंत्री केजरीवाल की सिफारिश के बाद मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा स्वीकार।
8. मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
9. सीरिया में, इजरायली हवाई हमले में ईरान समर्थक 12 लड़ाके मारे गए।

Monday, June 3, 2024

ताजा खबर

1. अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार तो सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की हुई वापसी।
2. चुनाव खत्म होते ही देश के सभी टोल पर एनएचएआई ने बढ़ाया टोल टैक्स।
3. चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता आज दोपहर 12:30 बजे।
4. चुनाव खत्म होते ही ऐक्शन में पीएम मोदी, पूर्वोत्तर में बाढ़, देशभर में भीषण गर्मी की स्थिति की समीक्षा की।
5. अमूल दूध के दामों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी।
6. गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर रईस।
7. मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी मोहम्मद अली खान की जेल में हत्या।
8. दिल्ली में 4 दिन तूफानी मौसम, धूल भरी आंधी और बारिश का यलो अलर्ट।
9. ईपीएफओ ने शुरू की नई सुविधा, जल्द खाते में आएगा पैसा।

Sunday, June 2, 2024

ताजा खबर

1. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के लिए हुए विधानसभा चुनाव का मतगणना आज।
2. एग्जिट पोल में फिर मोदी सरकार।
3. मुख्यमंत्री केजरीवाल को नहीं मिली तत्काल राहत, अंतरिम जमानत पर फैसला 5 जून को।
4. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज जाएंगे तिहाड़ जेल, आप बोली- जेल से ही चलेगी सरकार।
5. बढ़ते तापमान और लू से 36 घंटों में 45 की मौत, जानलेवा हुई गर्मी।
6. पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली- नोएडा में आंधी के साथ हल्की बारिश।
7. मरने से पहले दिया गया प्रमाणिक बयान सजा के लिए काफी: सुप्रीम कोर्ट।
8. फिर टल गई सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा।

Saturday, June 1, 2024

ताजा खबर

1. चुनावी महाकुंभ का आज अंतिम दिन, सातवें चरण में 57 सीटों पर पड़ रहा वोट।
2. केरल में दो दिन पहले पहुंचा मॉनसून पर रफ्तार हुई धीमी, दिल्ली में सबसे आखिर में आएगा।
3. हरियाणा संग पानी विवाद में दिल्ली सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट।
4. फाइनेंशियल ईयर में भारत की ग्रोथ रेट 8% से ऊपर।
वोटिंग के बीच कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता।
5. फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण सड़क पर चलने को मजबूर आम आदमी: हाई कोर्ट।
6. पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत।
7. प्रसिद्ध वॉटरफॉल्स में नहाने पर मध्य प्रदेश सरकार ने लगाई रोक।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...