Followers

Tuesday, May 31, 2022

सुविचार

आप खुद अपनी शान बने।

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे शिमला, ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में लेंगे भाग।

2. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है: प्रधानमंत्री मोदी।

3. धनशोधन कानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार।

4. सिविल सेवा परीक्षा में श्रुति शर्मा ने मारी बाजी, पहले तीन स्थानों पर महिलाओं का कब्जा।

5. पंजाबी गायक मूसेवाला हत्याकांड : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यायिक आयोग बनाने की घोषणा की।

6. फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष डबल्‍स में भारत के रोहन बोपन्‍ना और नीदरलैंड्स के मात्‍वे मिडलकॉप की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची।

7. NCTE ने जारी किया ऑनलाइन पोर्टल, आवेदन से मान्यता देने तक पूरी हो सकेगी प्रक्रिया।

8. हीरो इलेक्ट्रिक ने खुदरा वित्त की पेशकश के लिए चोलामंडलम के साथ किया करार।



Monday, May 30, 2022

सुविचार

पाबंदियों को अन्यथा ना ले।

ताजा खबर

 1. भारत में इलाज सस्ता, विदेशी भी यहां इलाज के लिए आते हैं: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद।

2. राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने पीयूष गोयल को महाराष्ट्र व निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से बनाया उम्मीदवार।

3. मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मनसा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।

4. दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय एक जून से तीन दिन पहले ही पहुंचा केरल।

5. सरकार ने आधार कार्ड की ‘फोटोकॉपी’ साझा न करने का परामर्श लिया वापस।

6. केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के लिए जल्द साझा पोर्टल ‘जन समर्थ’ करेगी शुरू। 

7. पैरा कैनो एथलीट प्राची यादव ने पैराकैनो विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास।

8. पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन: पात्र बच्चों को पीएम मोदी देंगे स्कॉलरशिप और हेल्थ कार्ड।



Sunday, May 29, 2022

सुविचार

वक्त की पाबंदियों को तोड़ कर निरंतर आगे बढ़ें।

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सवेरे 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार करेंगे साझा।

2. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के कलोल स्थित इफ्को में दुनिया के पहले नैनो तरल यूरिया संयंत्र का किया उद्घाटन।

3. समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी में सरकार, राज्यों को हरी झंडी।

4. आईपीएल फाइनल : गुजरात के ‘टाइटंस’ के सामने राजस्थान की ‘रॉयल’ चुनौती।

5. प्रख्यात पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का निधन।

6. पहले भारत में बिक्री की मंजूरी मिले, फिर टेस्ला का संयंत्र लगाने पर फैसलाः एलन मस्क।

7. श्रीलंका में राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर 50वें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी।

8. इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप के पास एक यात्री नौका के डूबने से 26 लोग लापता।


Saturday, May 28, 2022

सुविचार

विचारों को आयाम दे।

ताजा खबर

1. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के छह न्यायाधीशों के स्थानांतरण की अनुशंसा की।

2. केरल और लक्ष्‍यदीप में मॉनसून समय से पहुंचने की परिस्थितियां अनुकूल।

3. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में 4 साल की सजा।

4. प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश भर के अनाथ बच्चों से करेंगे बातचीत।

5. उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अगुआई में बनाई समिति।

6. सेंट स्टीफेंस कॉलेज के दाखिलों को अमान्य घोषित करने पर दिल्ली विश्वविद्यालय अडिग: कुलपति।

7. विश्व कप से पहले अर्जेन्टीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के सम्मान में बनेगा ‘फ्लाइंग म्यूजियम’।

8. कान फिल्म महोत्सव में पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' का जलवा।


Friday, May 27, 2022

सुविचार

बड़प्पन व्यक्ति के व्यवहार में दिखना चाहिए।

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्‍ली में देश के सबसे बडे ड्रोन महोत्‍सव 2022 का करेंगे शुभारम्‍भ।

2. उपराष्‍ट्रपति एम वैंकेया नायडू 30 मई से 7 जून तक तीन देशों गैबोन, सेनीगल और कतर की यात्रा पर रहेंगे।

3. अगले दो दिन में केरल और लक्षद्वीप में व्यापक पैमाने पर बारिश होने का अनुमान : मौसम विज्ञान विभाग।

4. भारत जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था: प्रधानमन्त्री मोदी।

5. विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के तौर पर ली शपथ।

6. गीतांजलि श्री के उपन्यास रेत समाधि को मिला बुकर पुरस्कार।

7. हम पुतिन को यह युद्ध जीतने नहीं दे सकते हैं: जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज।

8. इज़राइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ अगले हफ्ते भारत की करेंगे यात्रा।


Thursday, May 26, 2022

सुविचार

लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति जरुरी है।

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज हैदराबाद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित।

2. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा चुनाव का नामांकन किया दाखिल।

3. अलगाववादी नेता एवम जेकेएलएफ यासीन मलिक को उम्रकैद।

4. कैप्टन अभिलाषा बराक भारतीय सेना की आर्मी एविएशन कोर में लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी। 

5. दिल्ली उच्च न्यायालय में वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने संबंधी जनहित याचिका दाखिल।

6. हिंदुस्तान जिंक में सरकार की 29.5% हिस्सेदारी बिक्री को मंत्रिमंडल की मंजूरी।

7. विराट कोहली, रोहित और अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 में बरकरार।

8. फ्रेंच ओपन में हार के साथ सोंगा ने कहा टेनिस को अलविदा।

Wednesday, May 25, 2022

सुविचार

अनुभव बहुत कुछ सीखा देता है।

ताजा खबर

1. जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय संघ के सदस्यों द्वारा आज भारत बंद।

2. बर्फबारी से केदारनाथ और यमुनोत्री की यात्रा रुकी, यूपी में बारिश से 32 की मौत।

3. विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के नए उप राज्यपाल।

4. दिल्ली को बनाएंगे झीलों का शहर: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय।

5. भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बर्खास्त।

6. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता यानी आभा मोबाइल ऐप शुरू की।

7. क्वाड समूह के देशों ने 25 छात्रों के लिए‘क्वाड फेलोशिप’ की शुरूआत की।

8. भारत सहित 13 हिंद-प्रशांत देशों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष व्यापार की जताई प्रतिबद्धता।




Friday, May 20, 2022

सुविचार

वक्त की पाबंदियों का एहसास होना चाहिए


ताजा खबर

1. पेगासस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पैनल की रिपोर्ट पर विचार कर सकता है कोर्ट।

2. ज्ञानवापी पर आज सु्प्रीम कोर्ट में सुनवाई, देश भर की टिकीं निगाहें।

3. विश्वविद्यालयों को वैचारिक लड़ाई का स्थान नहीं बनना चाहिए: गृह मंत्री अमित शाह।

4. 1988 का रोड रेज मामला: उच्चतम न्यायालय ने नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सुनाई सजा।

5. दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार की ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ को किया रद्द।

6. असम में बाढ से छह लाख साठ हजार से अधिक लोग प्रभावित, केरल के 12 जिलों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान।

7. एलपीजी के दाम 3.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े, 1000 रुपये से ज्यादा का हुआ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर।

8. अमेरिकी फुटबॉल महासंघ ने पुरूष और महिलाओं का वेतन किया बराबर।

Thursday, May 19, 2022

सुविचार

जिसकी सोच अच्छी हो, वह हमेशा अच्छा होता है।

ताजा खबर

1. जमैका के साथ तकनीकी कौशल, विशेषज्ञता साझा करने को भारत तैयार: राष्ट्रपति कोविंद।

2. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा।

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति 2018 में संशोधन को दी मंजूरी।

4. 24 घंटे में मिले कोरोना के 2,364 नए मामले, 10 मरीजों की मौत।

5. एमसीडी का 22 मई को होगा औपचारिक रूप से विलय।

6. गुजरात: मोरबी में फैक्टरी की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया।

7. उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को दी मंजूरी।

8. निकहत जरीन विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में, मनीषा और परवीन को कांस्य।



Wednesday, May 18, 2022

सुविचार

कल की चिंता में अपना आज बर्बाद ना करें।

ताजा खबर

1. मानसून के इंतजार में फिर तपने को हो जाएं तैयार, पड़ेगी भीषण गर्मी।

2. मौसम विभाग ने केरल के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

3. ज्ञानवापी: उच्चतम न्यायालय ने सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग के क्षेत्र की सुरक्षा का दिया निर्देश।

4. भारत की आत्म-निर्भरता की खोज का अर्थ ‘अलगाव’ नहीं : राष्ट्रपति कोविंद।

5. पहलवान सतेंदर मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के दौरान रेफरी पर किया हमला, राष्ट्रीय महासंघ ने लगाया आजीवन प्रतिबंध।

6. हुंदै मोटर इंडिया ने 'ईवी चार्जिंग स्टेशन' के लिए टाटा पावर से मिलाया हाथ।

7. स्वीडन ने नाटो में शामिल होने के अनुरोध पर हस्ताक्षर किये, फिनलैंड की संसद ने भी किया अनुमोदन।

8. श्रीलंका की संसद में राष्ट्रपति गोटबाया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा।



Tuesday, May 17, 2022

सुविचार

अपनी आवश्यकताओं के साथ चले, इच्छाओ के साथ नहीं।

ताजा खबर

1. असम में सात जिलों के लगभग 57 हजार लोग बाढ की चपेट में।

2. महामारी ने मासूमों से बस्ता छीन कामकाज को मजबूर किया, सरकारी स्कूलों के 30 फीसदी बच्चों ने स्कूल छोड़ा।

3. लू के थपेड़ों से लोग हो रहे बीमार, अस्पतालों में बढ़ गए मरीज।

4. प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लुम्बिनी में बौद्ध संस्‍कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखी।

5. बूंदी के रामगढ़ विषधारी अभ्‍यारण्‍य को राजस्‍थान के चौथे टाइगर रिजर्व का दर्जा दिए जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा: लोकसभा अध्यक्ष।

6. जम्मु कश्मीर में परिसीमन को लेकर ओआईसी की टिप्पिणयों को भारत ने किया खारिज।

7. सर्वे के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी की याचिका पर आज सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय।

8. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान_निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर भागों में निर्धारित समय से पहले पहुंचा।



Monday, May 16, 2022

सुविचार

समय के साथ जो खुद को नहीं बदलता, समय उसे बदल देता है।

ताजा खबर

1. भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप ट्रॉफी जीती।

2. असम: बाढ़ में घंटों तक फंसी रही ट्रेन, IAF ने 119 यात्रियों को बचाया।

3. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी।

4. दिल्ली में भीषण गर्मी: मुंगेशपुर और नजफगढ़ में पारा 49 डिग्री के पार।

5. देश के सभी संग्रहालयों में 16 से 20 मई तक फ्री एंट्री।

6. नेपाल की यात्रा का उद्देश्य ‘‘समय की कसौटी पर खरे’’ उतरे संबंधों को और गहरा करना है : प्रधानमंत्री मोदी।

7. जनता के साथ कांग्रेस का संपर्क टूट गया है, उसे फिर से जोड़ना है- चिंतन शिविर में बोले राहुल गांधी।

8. अमरीका में न्यूयॉर्क के बफेलो सुपर मार्केट में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत।

9. लिट्टे के संभावित हमले की खबर के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई जा रही : श्रीलंका।

Sunday, May 15, 2022

सुविचार

जब आप उदास होते हैं तो बहुत कुछ सीख सकते हैं।

ताजा खबर

1. त्रिपुरा के CM पद की शपथ बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे माणिक साहा।

2. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी।

3. मुंडका अग्निकांड: कुछ और लोगों के मिले अवशेष , 30 तक हो सकती है मृतकों की संख्या।

4. वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे कार्य आज भी जारी।

5. भारत ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक।

6. शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान बने यूएई के राष्ट्रपति।

7. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स का कल रात एक कार दुर्घटना में निधन।


Saturday, May 14, 2022

सुविचार

जीवन में कुछ बनना है तो विनम्र रहना।

ताजा खबर

1. मेघालय में भारी बारिश से 2 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR में आज भी चलेगी लू।

2. मुंडका अग्निकांड: 27 लोगों की मौत।

दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई पर एक्शन में 3. मुख्यमंत्री केजरीवाल, आज बैठक।

4. 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान हिस्ट्रीशीटर घोषित, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 18 केस।

5. उच्चतम न्यायालय का नीट-पीजी-22 परीक्षा स्थगित करने से इनकार।

6. भारतीय उच्चायुक्त ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे से की मुलाकात।

7. भारत ने यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर शनिवार को राजकीय शोक की घोषणा की।

8. जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के लिए जनसंख्या एकमात्र मानदंड नहीं : मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा।

9. एलन ट्विटर मस्क ने ट्विटर के खरीद सौदे को अस्थायी तौर पर किया स्थगित।



Friday, May 13, 2022

सुविचार

सत्य भी झूठा हो सकता है अगर बहुमत उसके खिलाफ़ है।

ताजा खबर

1. हीटवेव के चलते दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, समय से पहले मानसून दिलाएगा राहत।

2. निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की।

3. राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त , 2024 के लोकसभा चुनाव उनके कार्यकाल में होंगे।

4. उत्तर प्रदेश के मदरसों में अनिवार्य हुआ राष्ट्रगान।

5. प्रधानमंत्री मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को नेपाल के लुम्बिनी जायेंगे।

6. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप बैडमिन्‍टन प्रतियोगिता में पहली बार पदक सुनिश्चित कर रचा इतिहास।

7. विक्रमसिंघे रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ।



Thursday, May 12, 2022

सुविचार

अपने लिए भी समय निकालें।

ताजा खबर

1. उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह धारा (124A) मामलों में कार्यवाही पर लगाई रोक, नई प्राथमिकियां दर्ज नहीं करने का निर्देश।

2. दिल्ली उच्च न्यायालय ने वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने पर सुनाया खंडित फैसला।

3. चक्रवात ‘असानी’ कमजोर पड़ा: ओडिशा, बंगाल में भारी बारिश की संभावना।

4. भारत अपने सैनिकों को श्रीलंका नहीं भेजेगा : भारतीय मिशन।

5. शिक्षा मंत्रालय ने भीषण गर्मी से निपटने को लेकर स्कूलों के लिये दिशानिर्देश किया जारी। पोशाक के नियमों में छूट देने एवं समय में बदलाव करने जैसी बातें शामिल।

6. साइप्रस इंटरनेशनल एथलेटिक्स में भारत की ज्योति याराजी ने लिमासोल में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड तोडते हुए स्‍वर्ण पदक किया हासिल।

7. भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमि‍टेड, इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड और हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने किया समझौता।

8. श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे त्रिंकोमाली स्थित नौसेना अड्डे पर सुरक्षा घेरे में।


Wednesday, May 11, 2022

सुविचार

मोह से दूर रहें।

ताजा खबर

1. श्रीलंका में लोकतंत्र, स्थिरता, आर्थिक सुधार का समर्थन करता है भारत : विदेश मंत्रालय।

2. दिवंगत दानिश सिद्दीकी सहित चार भारतीय पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित।

3. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेकेसीसीई) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट देने का किया फैसला।

4. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का निधन।

5. एसबीआई के निदेशक मंडल ने बांड से दो अरब डॉलर जुटाने की दी मंजूरी।

6. एशिया कप तीरंदाजी: भारत को तीन स्वर्ण, एक कांस्य पदक।

7. किसी को भी राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाडने की अनुमति नहीं दी जायेगी- मुख्यमंत्री मान।

8. सिप्ला ने कोविड-19 परीक्षण किट पेश करने के लिए जेनिसटूमी के साथ किया समझौता।

 

Tuesday, May 10, 2022

सुविचार

हमेशा शांत और संयमित रहे।

ताजा खबर

1. भगवंत मान सरकार पंजाब की सुरक्षा के लिए हानिकारक, केंद्र का दखल जरूरी: कांग्रेस।

2. संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, टूट गई शिव-हरि की जोड़ी।

3. राष्ट्रपति सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जाने माने संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त।

4. गृह मंत्री अमित शाह ने जल्द ही पूरे असम से आफस्पा हटा लिए जाने की जताई उम्मीद।

5. न्यायमूर्ति धूलिया, न्यायमूर्ति पारदीवाला ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के तौर पर ली शपथ।

6. ब्रह्मोस मिसाइल का अरब सागर में सटीक लक्ष्य भेद।

7. श्रीलंका: भीड़ से डरकर सांसद ने किया सुसाइड।

8. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून ने अपने विदाई संबोधन में उत्तर कोरिया के साथ शांति का किया आह्वान।


Monday, May 9, 2022

सुविचार

स्वस्थ मन में ही स्वस्थ विचार आ सकता है।

ताजा खबर

1. राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्‍वयन से शिक्षा तक पहुंच, समानता, समावेशिता और गुणवत्‍ता के उद्देश्‍य प्राप्‍त करने में सहायता मिलेगी: प्रधानमंत्री मोदी।

2. राष्ट्रपति चुनाव: कम हुआ जम्मू कश्मीर के सांसदों के मत का मुल्य।

3. 67वीं बीपीएससी संचालित संयुक्‍त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा रद्द। प्रश्‍नपत्र ऑनलाइन वायरल हो जाने के बाद आयोग ने उठाया यह कदम।

4. दिल्ली में लिथियम आयन बैट्री से चलेंगे ई-रिक्शा, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश।

5. गोवा नागरिक संहिता अन्य राज्यों के लिए आदर्श हो सकती है: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत।

6. हवाईअड्डों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की होगी बिक्री, एएआई की स्वयं सहायता समूहों से भागीदारी।

7. आईपीएल-15 से बाहर रहने पर क्रिस गेल ने कहा, मुझे वह सम्मान नहीं मिला जिसका हकदार था।

8. रूस से तेल खरीद पर पूर्ण पाबंदी लगाएंगे G-7 देश।



Saturday, May 7, 2022

सुविचार

क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है।

ताजा खबर

1. गर्मी और लू का कहर लौट रहा, UP-दिल्ली-हरियाणा में आज से बढ़ेगा तापमान।

2. हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप आज से भोपाल में शुरू।

3. हंगामे के बाद वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर का सर्वे शुरू।

4. दिल्ली - केंद्र प्रशासनिक सेवा विवाद को उच्चतम न्यायालय ने संविधान पीठ को सौंपा।

5. इंदिरा गांधी अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज : सत्येंद्र जैन।

6. बांग्लादेश सरकार 8 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 161 वीं जयंती पर देश भर में कार्यक्रम करेगी आयोजित।

7. चीन में कोविड के बढ़ते मामलों के कारण हांगजो एशियाई खेल स्थगित : ओसीए।

8. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में गठित परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को किया खारिज।


Friday, May 6, 2022

सुविचार

इंसान सही हो तो जिंदगी आसानी से कट जाता है।

ताज़ा खबर

1. तीन दिन बाद दिल्ली पर फिर से होगा लू का हमला।

2. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,719 हुई।

3. सीयुइटी 2022लिए आवेदन की अंतिम तिथि इस महीने की 22 तारीख तक बढी।

4. राजद्रोह कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 10 मई को करेगा उच्चतम न्यायालय सुनवाई।

5. एलएंडटी को मुम्बई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का मिला ठेका।

6. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चंपावत विधानसभा सीट के उपचुनाव में होंगे उम्‍मीदवार।

7. परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के लिए परिसीमन आदेश को दिया अंतिम रूप। 

8. मूक बधिर ओलंपिक में धनुष श्रीकांत ने जीता स्वर्ण , शौर्य सैनी को मिला कांसा।

Thursday, May 5, 2022

सुविचार

कुछ भी परफेक्ट नहीं है। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।

ताजा खबर

1. अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में कोई हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं।

2. 6 और 7 मई को अंडमान द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना।

3. दिल्ली में बढ़ सकता है जल संकट, हरियाणा को एक हफ्ते में दूसरा पत्र भेजा।

4. दूसरी डोज के 6 महीने बाद ही बूस्टर शॉट लगाने की तैयारी।

5. रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.4 प्रतिशत बढ़ाई, बढ़ेगी कर्ज की मासिक किस्त।

6. एलआईसी के आईपीओ को पहले दिन मिला 67 प्रतिशत अभिदान, पॉलिसीधारकों का हिस्सा 1.9 गुना भरा।

7. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के प्ले-ऑफ मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की।

8. भारत को रूस से मिलेगा तीसरा एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम।


Wednesday, May 4, 2022

सुविचार

धैर्य सबसे बड़ा हथियार है।

ताजा खबर

1. राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर पथराव, 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू।

2. कोरोना अपडेट: 24 घंटे में मिले 3205 नए मामले, एक्टिव केस 19 हजार से अधिक।

3. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दिल्ली वालों को मिली लू से राहत।

4. कोविड पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, सतर्क रहें तथा दिशा-निर्देशों का पालन करें : राष्ट्रपति कोविद।

5. एलआईसी IPO: आज लॉन्च हो रहा देश का सबसे बड़ा आईपीओ।

6. प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में तत्काल युद्ध विराम की अपील की।

7. बच्चों के टीकाकरण के संबंध में वैज्ञानिक विश्लेषण पर अदालत फैसला नहीं दे सकती: उच्चतम न्यायालय।

8. प्रधानमंत्री मोदी आज दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्‍मेलन में लेंगे हिस्सा।



Tuesday, May 3, 2022

सुविचार

अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम का मिजाज।

2. देश में दो से अधिक महीने बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार।

3. पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरूण कपूर प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त किए गए।

4. बिजली की खपत अप्रैल में 13.6 प्रतिशत बढ़कर 132.98 अरब यूनिट हुई।

5. चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में सक्रिय राजनीति में उतरने के दिए संकेत।

6. किसी को भी कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : उच्चतम न्यायालय।

7. उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट छह माह बाद श्रद्धालुओं के लिए पुन: खोले जाने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का प्रारंभ आज से।

8. पंजाब सरकार ने घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को दी मंजूरी।

9. विधानसभा उपचुनाव : उत्तराखंड में चंपावत, ओडिशा और केरल में एक-एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव 31 मई को।



Monday, May 2, 2022

सुविचार

सपने सपने नहीं, लक्ष्य होने चाहिए।

ताजा खबर

1. प्रधानमन्त्री मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिन की यात्रा पर रवाना।
2. कोरोना के बढते संक्रमण के चलते नोएडा में धारा-144 लागू, लगीं पाबंदियां।
3. अत्यंत उच्च मानक की अभियानगत तैयारियां सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता : थलसेना प्रमुख मनोज पांडे।
4. कोयले की कमी की वजह से बिजली संकट गहराया, आपूर्ति में कमी 10.77 गीगावॉट पर पहुंची।
5. उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ रासुका के तहत आरोप तय।
6. तेलंगाना में कई स्‍थानों पर अगले पांच दिन तक गर्म हवाएं चलने का अनुमान।
7. केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लू के मामलों के प्रभावी प्रबंधन के लिए सभी जिलों में लू से संबंधित बीमारियों पर दिशानिर्देश दस्तावेज प्रचारित करने को कहा।
8. 75 वी संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में आज 32 बार के चैंपियन पश्चिम बंगाल का मुकाबला मेजबान केरल से।

Sunday, May 1, 2022

सुविचार

दूसरों को सुखी देखकर जले नहीं बल्कि स्वयं को खुश रखें।

ताजा खबर

1. गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड।

2. कोयले की कमी के कारण बिजली संकट ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड,हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने अदालतों में स्थानीय भाषाओं के इस्तेमाल पर दिया जोर।

4. राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार।

5. जनरल मनोज पांडे ने थलसेना प्रमुख के तौर पर संभाला पदभार।

6. न्याय में देरी के लिए सरकारी भी जिम्मेदार: एन वी रमन्ना।

7. 12-14 आयु वर्ग के 60 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोविड का पहला टीका: मनसुख मंडाविया।

8. बीसीसीआई ने रणजी ट्राफी नॉकआउट के कार्यक्रम में बदलाव किया, सभी मैच दो दिन बाद होंगे शुरू।



ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...