Followers

Wednesday, March 31, 2021

सुविचार

 समझना जरूरी है, परखना नहीं।

ताजा खबर

 1. दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल के ICU वॉर्ड में आग, 50 मरीज हुए शिफ्ट, स्थिति काबू में।

2. चीन-पाक को मिलेगी कड़ी टक्कर,आज फ्रांस से भारत पहुंचेंगे 3 और राफेल, हवा में होगी रिफ्यूलिंग।

3. कोरोना के बवजूद 2022 तक भारत को सौंप दिए जाएंगे सभी 36 राफेल: फ्रांसीसी राजदूत।

4. भारत में टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 74 दिन के अंदर 6 करोड़ 24 लाख लोगों को लगा कोरोना टीका।

5. हवाई अड्डों पर ठीक से नहीं पहने मास्क तो देना पड़ सकता है जुर्माना, DGCA ने दिए सख्ती के संकेत।

6. पूरे देश से 5 गुना ज्यादा है महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार, उत्तर भारत में पंजाब बढ़ा रहा चिंता।



Tuesday, March 30, 2021

ताजा खबर

 1. भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में से 84 प्रतिशत मामले आठ राज्यों के।

2. पाकिस्तान के रावलपिंडी में सौ साल पुराने मंदिर पर हमला।

3. म्यांमार शरणार्थियों को खाना और शरण न देने का आदेश मणिपुर सरकार ने लिया वापस।

4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज होगी बाईपास सर्जरी, अस्पताल में एडमिट होने के बाद भी कर रहे काम।

5. मार्च में ही झुलसा रही गर्मी, दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड तो राजस्थान में चलने लगी है लू।

6. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, रैलियों-प्रदर्शनों पर 15 दिनों तक लगाई रोक।

7. कोरोना काल में ग्रामीण बच्चों की जिंदगी में रंग भर रहा एक टीचर, स्कूटी पर ही शुरू किया स्कूल।

सुविचार

 अच्छे लोग हमेशा अच्छे होते हैं चाहे वक्त कैसा भी हो।

Monday, March 29, 2021

सुविचार

होली के खूबसूरत रंगों की तरह आपको रंगोत्सव की बहुत-बहुत "रंगों और उमंगो" भरी शुभकामनायें।

ताजा खबर

 1. कोरोना के साए में होली, पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद सहित इन नेताओं ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं।

2. कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण समय की जरूरत है : मोदी।

3. म्यांमा में तख्तापलट के बाद सबसे अधिक रक्तपात वाला दिन, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत।

4. चीन की हर चाल पर होगी पैनी नजर, अप्रैल में भारत में लैंड होंगे 10 और राफेल विमान।

5. यौन उत्पीड़न की झूठी एफआईआर लिखवाना पड़ सकता है महंगा, गृह मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति ने की सख्ती की सिफारिश।

6. होली और शब-ए-बरात को लेकर सरकार का फरमान जारी, सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न लगने दें।

7. सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की तारीख जारी, एक अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू।





Sunday, March 28, 2021

सुविचार

 कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए परिवार के साथ होली मनाएं। स्वस्थ रहें मस्त रहें।

ताजा खबर

 1. भारत ओराकांडी में एक मिडिल स्कूल को आधुनिक बनाएगा और एक प्राथमिक स्कूल खोलेगा: मोदी।

2. बांग्लादेश दौरे पर पीएम मोदी ने जशोरेश्वरी मंदिर में की पूजा, कहा- काली मां से प्रार्थना, कोरोना से दिलाएं मुक्ति।

3. संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने उपहार में दो लाख कोविड-19 टीके देने के लिए भारत का आभार जताया।

4. गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड की CJI बोबडे ने की जमकर तारीफ, बोले- बुद्धिजीवी यहां आकर देखें कि यह क्या होता है।

5. कोरोना का खौफ : भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सख्ती, बिना जांच रिपोर्ट प्रवेश नहीं।

6. कोरोना ने किरकिरा किया मजा, अब गोवा के बीच पर नहीं ले पाएंगे त्योहारों का आनंद, लगी धारा 144।

7. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर, एम्स में मंगलवार को हो सकती है बाइपास सर्जरी।



Saturday, March 27, 2021

सुविचार

 जरूरी नहीं कि जो चीज आपके पास है वही सबसे अच्छी हो। हां, वह सिर्फ आपके लिए अच्छी हो सकती है।

ताजा खबर

 1. पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी।

2. भारत के संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता।

3. न्यायालय का दिल्ली को यमुना के पानी की आपूर्ति पर छह अप्रैल तक यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश।

4. भारत से संरा शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 रोधी टीके की दो लाख खुराकें 27 मार्च को भेजी जाएंगी।

5. बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कैसे मनेगी होली और ईद, केंद्र सरकार ने राज्यों को दिया सख्ती का आदेश।

6. युवाओं को भी जल्द लगेगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्य मंत्री बोले- वैक्सीनेशन के दायरे में आएंगे ज्यादा लोग।

7. सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स की बिक्री पर रोक लगाने से किया इनकार, 5 राज्यों के चुनाव से पहले अहम फैसला।

8. जाने-माने पत्रकार और लेखक अनिल धारकर का निधन, सोशल मीडिया पर उमड़े शोक संदेश।


Friday, March 26, 2021

सुविचार

 सब्र और सहनशीलता इंसान की कमजोरी नहीं बल्कि ताकत होते हैं।

ताजा खबर

 1. कोविड-19 टीके के निर्यात पर भारत ने नहीं लगाई रोक, कुछ बदलाव के साथ जारी रहेगी दूसरे देशों को सप्लाई।

2. किसी भी राज्य से आने वाले को बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलेगी बेंगलुरु में एंट्री।

3. बांग्लादेश के दो दिनों के दौरे पर रवाना पीएम नरेंद्र मोदी, कोरोना काल के बाद यह पहली विदेश यात्रा।

4. पैंगोंग इलाके से सैनिक हटे पर खतरा खत्म नहीं हुआ, नरवणे बोले- LAC के पीछे 'ड्रैगन' अभी भी मौजूद।

5. कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का आज भारत बंद।

6. महिला अफसरों के लिए स्थायी कमीशन को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, सेना के पैमानों को बताया, मनमाना और तर्कहीन।

7. महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अधिक विकराल हो रहा कोरोना, बीते 24 घंटो में आए मामलों का 80.63% यहां से।

Thursday, March 25, 2021

सुविचार

 अगर हौसला है तो जिंदगी कभी भी शुरू हो सकती है।

ताजा खबर

 1. अफगानिस्तान को कोविड-19 रोधी टीके देने के भारत के कदम की संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने की प्रशंसा।

2. परमबीर सिंह ने देशमुख की सीबीआई जांच कराने के लिए उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका वापस ली। हाई कोर्ट जाने की सलाह।

3. चिंकी यादव को स्वर्ण, भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सभी पदक जीते।

4. ऐश्वर्य प्रताप तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण पदक जीता।

5. मॉल, धार्मिक स्थलों जैसे कोविड सुपरस्प्रेडर क्षेत्रों में दिशानिर्देश लागू करने के प्रयास तेज करें: दिल्ली सरकार ने जिलाधिकारियों से कहा।

6. दिसंबर तक दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहेंगे किसान, गर्मी से नहीं डरते, पंखे लगा लिए हैं: राकेश टिकैत।

7. कोरोना वैक्सीन का एक्सपोर्ट रोक कर भारत में वैक्सीनेशन तेज करेगी सरकार, केसों की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता।

8. एंटीलिया विस्फोटक मामले में NIA का बड़ा कदम, सचिन वाझे पर लगाया UAPA।

Wednesday, March 24, 2021

सुविचार

 विश्वास और प्रेम जबरदस्ती पैदा नहीं किए जा सकते। ये स्वत पैदा होते हैं।

ताजा खबर

 1. घर पर ही मनानी होगी होली, दिल्ली, मुंबई, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने जारी कीं गाइडलाइंस।

2. दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना,आज 1100 से अधिक नए केस मिले, एक्टिव केस बढ़कर 4400 के पार पहुंचे।

3. 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी।

4. सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई पर लगाई रोक।

5. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- दुर्लभ रोगों के लिए 31 मार्च तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति बनाए केंद्र।

6. पीएम मोदी ने इमरान खान को पाकिस्तान दिवस पर दीं शुभकामनाएं, आतंकवाद पर नसीहत भी।



Tuesday, March 23, 2021

सुविचार

 सकारात्मक सोच रखना जरूरी है, नहीं तो नकारात्मक सोच आपकी जिंदगी नष्ट कर सकता है।

ताजा खबर

 1. अमेरिका में हुए अध्ययन के अनुसार टीका 79 प्रतिशत तक प्रभावी: एस्ट्राजेनेका।

2. वनडे में जीत से शुरुआत करने उतरेगा भारत, धवन पर होगी निगाह।

3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व जल दिवस पर ‘‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन'’ की शुरुआत की।

4. रूस में पूरी हुई गगनयान के चार अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग, सीखा बर्फ और पानी में जिंदा रहना।

5. बिहार में NH की खराब हालत पर पटना हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्माण की निगरानी अब खुद करेगा कोर्ट।

6. सिंधु जल बंटवारे पर भारत-पाकिस्तान के बीच दो साल बाद आज होगी बातचीत की शुरुआत।

7. म्यांमार में अशांति के बावजूद भारत जारी रखेगा परियोजनाएं, चीन के दखल को रोकना है मकसद।

8. राज्यसभा ने सोमवार को संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश संशोधन विधेयक-2021 को मंजूरी दे दी जिसमें तमिलनाडु की सात जातियों को एक जाति देवेंद्रकुला वेलालर में समाहित करने का प्रस्ताव किया गया है।

Monday, March 22, 2021

सुविचार

 जिद अच्छी है अगर कुछ सकारात्मक करने की हो।

ताजा खबर

 1. इस साल एससीओ के संयुक्त आतंकवाद रोधी अभ्यास में भाग लेंगे भारत, पाक, चीन।

2. कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक 76 देशों को भेजी गयी हैं :हर्षवर्द्धन।

3. दुनिया में सबसे ताकतवर सेना चीन की, भारत चौथे स्थान पर : अध्ययन।

4. इंजीनियरिंग में दाखिले के लिये गणित, भौतिकी, रसायन महत्वपूर्ण बने रहेंगे : अनिल सहस्त्रबुद्धे।

5. पिस्टल टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण के बाद गनीमत ने महिला स्कीट में कांस्य पदक जीता।

6. वापस जोर पकड़ रहा कोरोना वायरस, 24 घंटे में 47 हजार नए केस से दहशत में भारत।

7. आज 109 साल का हो गया अपना बिहार, इस बार की थीम'जल-जीवन-हरियाली'।

8. बिहार दिवस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत विभिन्न हस्तियों ने दी शुभकामनाएं।

9. मंगल मिशन: अप्रैल में मार्स पर उड़ान भरेगा नासा का इंजेन्यूटी हेलीकॉप्टर।


Sunday, March 21, 2021

सुविचार

 रोशनी अच्छी है लेकिन जरूरत से ज्यादा तेज रोशनी आदमी को अंधा भी कर देती है।

ताजा खबर

 1. एम्स में ‘वर्चुअल’ शव परीक्षण की शुरूआत हुई।

2. मुंबई में टीकाकरण पर जोर, BMC ने कहा- वैक्सीनेशन के लिए न करें अपनी शिड्यूल डेट का इंतजार।

3. पंजाब में फिर जोर पकड़ रहा कोरोना, शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद।

4. कौन होगा अगला CJI? सरकार ने बोबडे से उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा।

5. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोप को सही साबित करने के लिए भूतपूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने दिए हैं सबूत।

6. 2024 आम चुनाव में कहीं से भी वोट डाल पाएंगे भारतीय? मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बोले- जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट।

7. भारत-अमेरिका के बीच बनी सहमति, बनाएंगे 21वीं सदी की सबसे अहम साझेदारी।

8. सोनू सूद को स्पाइस जेट ने किया खास अंदाज में सैल्यूट, फ्लाइट पर उकेरी तस्वीर।

Saturday, March 20, 2021

सुविचार

 वक्त के पीछे नहीं, वक्त के साथ चलें।

ताजा खबर

 1. AICTE का बड़ा फैसला, इंजीनियरिंग में अब मिलेगी बीटेक ऑनर्स या बीई ऑनर्स डिग्री।

2. केंद्र ने दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना पर लगाई रोक, 25 मार्च को होनी थी शुरुआत।

3. कितनी पीढ़ियों तक जारी रहेगा कोटा? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- 50% की सीमा नहीं रहने पर समानता का क्या मतलब रहेगा?

4. सुप्रीम कोर्ट ने NGO ने पूछा- क्या केंद्र के कानूनों के पर राय रखने का अधिकार रखते हैं राज्य?

5. राज्यसभा में बोले कांग्रेस सांसद राजीव सातव- पेड़ों की गणना हो सकती है तो OBC जनगणना क्यों नहीं?

6. अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पीएम मोदी से की मुलाकात।

7. संसद ने बदला 50 साल पुराना अबॉर्शन कानून, 24 सप्ताह तक के भ्रूण का हो सकेगा गर्भपात।


Friday, March 19, 2021

सुविचार

 अपने मन की सुनो क्योंकि वही सच्चा दोस्त हैं।

ताजा खबर

 1. टीएमसी को कुशासन और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए सजा मिलेगी : मोदी।

2. तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन।

3. देश में तबाही मचाने को तैयार कोरोना की नई लहर? एक महीने में बढ़े 85 फीसदी सक्रिय मामले।

4. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महिलाएं क्या पहनें और कैसे रहें, इस पर टिप्पणी से बचें जज।

5. अमेरिकी प्रतिबंध के डर से कंपनियों ने अटकाया पिछले साल चाबहार का काम, विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा।

6. महाराष्ट्र एटीएस को भी सचिन वाझे पर संदेह, मनसुख हिरेन केस में जांच के लिए हिरासत की करेगी मांग।

7. कोरोना महामारी की टूरिजम पर मार, 2023 से पहले नहीं सुधरेगा हाल: रिपोर्ट।

8. दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, आज दिन में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

Thursday, March 18, 2021

सुविचार

 वक्त अच्छा या बुरा नहीं होता। हम उसका कैसे उपयोग करते हैं, उसपर निर्भर करता है।

ताजा खबर

 1. आज से मोर्चा संभालने उतरेंगे पीएम मोदी, बंगाल और असम में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां।

2. भारत में कोविड-19 टीके की 6.5 प्रतिशत खुराक हो रही बर्बाद: सरकार।

3. भारत में अब तक 3.64 करोड़ से अधिक कोरोना टीके की खुराक दी गई: सरकार।

4. दिल्ली में 70 दिन बाद कोरोना के 500 से अधिक मामले, एक्टिव केस भी बढ़कर 2700 के पार।

5. एंटीलिया संदिग्ध कार केस: मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर, हेमंत नगराले ने ली जगह।

6. अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में विधायक नहीं खरीद पाई बीजेपी तो GNCTD बिल के जरिए चाहती है सत्ता, जनता के साथ यह धोखा।

7. कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने पर 4 यात्रियों को फ्लाइट से उतारा, और सख्त हुए नियम, DGCA ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया।



Wednesday, March 17, 2021

सुविचार

 रिश्ते बनाना नहीं, रिश्ते निभाना सबसे कठिन काम है।

ताजा खबर

 1. बढ़ते कोरोना मामलों के बीच देश में सोमवार को 30 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 टीका लगा, अब तक सर्वाधिक संख्या।

2. टीएमसी के सांसद स्वप्न दासगुप्ता ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

3. श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबंध की प्रक्रिया में जल्दबाजी नहीं की जाएगी: कैबिनेट प्रवक्ता।

4. उम्मीद: साल के अंत तक आ जाएगा कोरोना का बिना सुई वाला टीका।

5. रेलवे भारत की संपत्ति, कभी निजीकरण नहीं होगा : पीयूष गोयल।

6. कोरोना वैक्सीन की दो डोज ले चुके डॉक्टर समेत तीन लोग हुए कोविड-19 पॉजिटिव।

7. 4 सप्ताह बढ़ जाएगी गर्भपात की सीमा, विधेयक को ने भी दी मंजूरी।

8. दुनिया की सर्वाधिक जहरीली राजधानी बनी दिल्ली, 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 22 भारत से ही।

Tuesday, March 16, 2021

सुविचार

 अति आत्मविश्वास भी घातक होता है।

ताजा खबर

 1. रामीण बहरानी की फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित।

2. बटला हाउस मुठभेड़: दिल्ली की साकेत अदालत ने आरिज खान को मौत की सजा सुनाया।

3. बैंक सेवायें प्रभावित, आज हड़ताल का दुसरा दिन।

4. आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया तीसरे टी20 में भी आक्रामकता पर रखेगी जोर। खाली स्टेडियम में खेला जाएगा मैच।

5. मंडल फैसले के पुनर्विचार की आवश्यकता पर निर्णय लेने के लिए न्यायालय की सुनवाई शुरू।

6. म्यांमार के 383 से ज्यादा नागरिक भागकर मिजोरम पहुंचे, अधिकांश पुलिसवाले।

7. कोरोना ने फिर डराया। हरिद्वार के महाकुंभ से कोरोना प्रतिबंध हटने पर विशेषज्ञों ने चेताया,बोले- नतीजा खौफनाक हो सकता है।

8. सेना भर्ती घोटाला: सीबीआई ने मारे 30 जगह छापे। पांच कर्नल, मेजर सहित 23 लोगों पर मामला दर्ज किया।

9. कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक आज।


Monday, March 15, 2021

ताजा खबर

 1. जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन।

2. सरकार ने ‘उड़ान’ के तहत 392 हवाई मार्गों के लिए बोलियां मांगीं।

3. दिग्गज मुक्केबाज मर्विन हेगलर का निधन।

4. मुकेश अंबानी सुरक्षा मामला: एनआईए ने इनोवा कार जब्त की।

5. आपराधिक मामलों में फर्जी शिकायत करने वालों पर हो सख्ती, SC में दर्ज याचिका।

6. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- यह दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट है।

7. मध्य प्रदेश के सिंघोरी अभयारण्य में मृत मिली 6 साल की बाघिन।

8. सेना की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की आशंका, CBI को सौंपी गई जांच।

सुविचार

 आत्मविश्वास भी अजीब चीज है एक बार आपने अपने आप पर विश्वास करना शुरू कर दिया, फिर चमत्कार होना शुरू हो जाता है।

Sunday, March 14, 2021

सुविचार

 आपका व्यवहार,आचार और विचार आपके तीन अमूल्य धरोहर हैं।

ताजा खबर

 1. विख्यात लोक गायक दपु खान का निधन।

2. महिला क्रिकेट : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने ‘पावर हिटर्स’ से भारत को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद।

3. बैडमिंटन : यूएस ओपन और कनाडा ओपन कोविड-19 के कारण रद्द।

4. एक अप्रैल, 2021 से 15 साल पुराने सरकारी वाहनों के पंजीकरण का नवीकरण नहीं होगा।

5. एंटीलिया केस में NIA का बड़ा एक्शन, 12 घंटे की पूछताछ के बाद सचिन वाझे गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी।

6. क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन पर चिदंबरम बोले- हिंद-प्रशांत क्षेत्र का खुला और मुक्त होना पर्याप्त नहीं।

7. जज इंदु मल्होत्रा के रिटायर होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में बचीं सिर्फ एक महिला न्यायाधीश, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया 'चिंतित' करने वाली स्थिति।

Saturday, March 13, 2021

सुविचार

 ईश्वर आपकी आखिरी उम्मीद नहीं बल्कि भरोसा है।

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह की शुरुआत की, पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी।

2. हर्षवर्धन ने निगम बोध घाट पर ‘हरित शवदाहगृह’ का किया उद्घाटन।

3. बाइडन प्रशासन ने एच-1बी वीजाधारकों को न्यूनतम वेतन के नियम में देरी के लिए अधिसूचना जारी की।

4. बैडमिंटन : यूएस ओपन और कनाडा ओपन कोविड-19 के कारण रद्द।

5. अमेरिका ने कर दी पुष्टि, इसी साल के अंत में आमने-सामने मिलेंगे क्वाड देशों के नेता।

6. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अब होगी चीन की घेराबंदी, क्वॉड में बाइडेन की बात से बढ़ेगा ड्रैगन का टेंशन।

7. इसरो ने लॉन्च किया साउंडिंग रॉकेट RH-60, न्यूट्रल विंड व प्लॉज्मा डायनेमिक्स का करेगा अध्ययन।

8. बिहार की अनामिका, कमलकांत और हुसैन-उल-हकक को साहित्य पुरस्कार, सीएम नीतीश ने दी शुभकामनाएं।

Friday, March 12, 2021

सुविचार

 धैर्य और आत्मविश्वास दो अनमोल गहने हैं जो तरक्की की ओर ले जाते हैं।

ताजा खबर

 1. चुनाव आयोग को ममता पर हमले की जिम्मेदारी लेनी होगी: तृणमूल।

2. भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन में होगा : आईसीसी।

3. जरूरत के हिसाब से की स्पेक्ट्रम खरीद, प्रतिस्पर्धी होने की मजबूत स्थिति: वोडाफोन आइडिया।

4. सभी के लिये सस्ती, स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त करने को लेकर सम्मिलित वैश्विक कदम उठाने की आवश्यकता: भारत।

5. टाटा मोटर्स को अगले वित्त वर्ष में वाणिज्यिक वाहन उद्योग में 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का अनुमान।

6. फिर से डराने लगा कोरोना, देश में पिछले 24 घंटे मिले 23000 से अधिक नए केस।

7. आजादी का अमृत महोत्सव: आज से 75वें साल की जश्न की शुरुआत, मोदी दिखाएंगे पदयात्रा को हरी झंडी।

8. QUAD देशों के प्रमुखों की पहली बैठक आज, पीएम मोदी-बाइडन करेंगे शिरकत।

Thursday, March 11, 2021

सुविचार

 क्षमा शोभति उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो।

ताजा खबर

 1. तीरथ सिह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री।

2. भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन में होगा : आईसीसी।

3. इंग्लैड के खिलाफ श्रृंखला से पहले टी20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत।

4. चेक बाउंस: न्यायालय ने समिति बनाई, जल्द निपटारे के लिये उठाये कदमों पर मांगी रिपोर्ट।

5. संपत्ति उत्तराधिकार के नियम सबके लिए समान क्यों नहीं, SC का केंद्र को नोटिस।

6. SC का केंद्र को नोटिस, पूछा- NDA में क्यों नहीं ली जातीं महिला कैडेट?।

7. लद्दाख में चीन से तनाव के दौरान अमेरिका ने भारत के साथ निभाई दोस्ती, मुहैया किए थे सूचना, ड्रेस और उपकरण।

Wednesday, March 10, 2021

सुविचार

 नसीहत ध्यान से सुनें, धोखा नहीं खाएंगे।

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाले ‘मैत्री सेतु’ का किया उद्घाटन।

2. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, राज्य में एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित।

3. सीईए की बैंकों को नसीहत, उच्च गुणवत्ता के कर्ज पर दें ध्यान, दोस्ती में न बांटे कर्ज।

4. पुणे के पास मुगल काल के सोने के सिक्के मिले।

5. 103 साल की दादी जे कमेश्वरी को लगा कोरोना का टीका, बनीं वैक्सीन लगवाने वाली देश की सबसे बुजुर्ग महिला।

6. फ्लाइट में यात्रियों के ढंग से मास्क नहीं पहनने की स्थिति पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, DGCA और एयरलाइंस के लिए गाइडलाइंस जारी।

7. दिल्ली में शुरू होगा दुनिया का पहला 'वर्चुअल मॉडल स्कूल', 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने का भी ऐलान।

Tuesday, March 9, 2021

सुविचार

 शब्द अनमोल है इसे व्यर्थ ना गवाएं।

ताजा खबर

 1. पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही बाधित।

2. हम महिलाओं का सर्वाधिक सम्मान करते हैं: उच्चतम न्यायालय।

3. कोएपका के हटने से लाहिड़ी को मिला प्लेयर्स चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका।

4. पंजाब सरकार ने 2021- 22 के लिये 1,68,015 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

5. महिलाओं की आईसीसी प्रतियोगिताओं में 2026 के बाद अधिक टीमें भाग लेंगी।

6. अदाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई ने गुजरात में 100 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र चालू किया।

7. जून-जुलाई तक आ सकता है बच्चों का कोरोना टीका, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक भी कर रहा है परीक्षण।

8. 23 साल के बाद भारतीय नौसेना ने युद्धपोतों पर की महिला अधिकारियों की तैनाती।

9. अगले महीने होने जा रहा UAE और फ्रांस संग क्वाड देशों का सबसे बड़ा संयु्क्त युद्धाभ्यास, चीन की बढ़ेगी टेंशन।

Monday, March 8, 2021

सुविचार

 प्रेम कभी हारने नहीं देता और घृणा कभी जीतने नहीं देती।

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री मोदी ने 7,500 जन औषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए।

2. महिला दिवस पर उत्तर रेलवे ने इंजन को दिए वीरांगनाओं के नाम।

3. बॉर्डर की रियल टाइम तस्वीरें उपलब्ध कराएगी सैटेलाइट, 28 मार्च को ISRO करेगा लॉन्च।

4. म्यांमा की सैन्य सरकार पर प्रतिबंध लगाने के लिए बढ़ रहा वैश्विक दबाव।

5. ‘यूरोप मैथ ओलंपियाड’ के लिए चुनी गई भारतीय मूल की छात्रा ब्रितानी टीम की सबसे कम उम्र की सदस्य।

6. एफपीआई ने मार्च में अबतक भारतीय बाजारों से 5,156 करोड़ रुपये निकाले।

7. भारत पर भारी पड़ा कोविड का मामला, तीन मुक्केबाज फाइनल से हटे।

8. मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना जीता।

9. केयर्न ने कहा, मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले का सम्मान करे भारत, 1.4 अरब डॉलर लौटाए।


Sunday, March 7, 2021

सुविचार

 समय सब कुछ बदल देता है अब जरूरत सिर्फ सब्र की है।

ताजा खबर

 1. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वासमत जीता।

2. बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस सूचनाओं के प्रसार में बरत रहा अनुशासन।

3. मंगल पर नासा के रोवर ने पहली बार 21 फुट की दूरी तय की।

4. टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर गावस्कर का सम्मान।

5. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम।

6. कोरोना से एक बार फिर भारत में हाहाकार, पांच राज्यों में 82 फीसदी नए मामले।

7. भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ को लेकर सतर्कता बढ़ी, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी जवानों की तैनाती।

8. भारत की मदद के लिए अमेरिका ने कई देशों का गठजोड़ बनाया, LAC पर चीनी आक्रमकता को लेकर जताई चिंता।

Saturday, March 6, 2021

सुविचार

 समय के साथ परिवर्तन ही सुखी जीवन का आधार है।

ताजा खबर

 1. केन्द्र के नियमन में डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई करने के कोई प्रावधान नहीं: उच्चतम न्यायालय।

2. रोहित अर्धशतक से चूके, अब ऋषभ पर भरोसा।

3. प्रस्तावित हड़ताल से इस महीने बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर: केनरा बैंक।

4. चीन का रक्षा बजट 209 अरब डालर, भारत के मुकाबले तीन गुना से अधिक।

5. बाइडन ने ‘अमेरिका का आत्मविश्वास बढ़ाने’ के लिए नासा की टीम की प्रशंसा की।

6. म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका और चीन की महिलाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार।

7. एक और कामयाबी: भारत ने किया रैमजेट बूस्टर का सफल परीक्षण, चुुनिंदा देशों के पास है यह तकनीक।

8. सरकार की चेतावनी: टोल टैक्स का पूरा भुगतान नहीं करने पर फास्टैग और बैंक खाता होगा सील।

Friday, March 5, 2021

सुविचार

 आपकी वाणी और आपका स्वभाव ही आपके भविष्य का निर्माण करते हैं।

ताजा खबर

 1. शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, जवान भी करेंगे शिरकत।

2. जयशंकर ने आईएनएसटीसी गलियारे के मार्ग को चाबहार तक बढ़ाने पर सहमति की उम्मीद जतायी।

3. अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल संसद की महत्वपूर्ण उपसमिति की उपाध्यक्ष नियुक्त की गईं।

4. कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म कई बार अश्लील सामग्री प्रसारित करते हैं: न्यायालय।

5. प्रस्तावित हड़ताल से इस महीने बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर: केनरा बैंक।

6. पोलार्ड के छह गेंद में छह छक्के, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराया।

7. आज पीएम मोदी को मिलेगा वैश्विक ऊर्जा,पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार।

8. रेलटेल ने देश के चार हजार स्टेशनों पर प्रीपेड वाईफाई सेवा शुरू की, सभी स्टेशनों के लिए हो रही तैयारी।


Thursday, March 4, 2021

सुविचार

 प्रार्थना एवं विश्वास असंभव को भी संभव बना देते हैं।

ताजा खबर

 1. दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: चार वार्ड में आप जीती, एक में कांग्रेस।

2. कई क्षेत्रों में प्रतिभावान युवाओं के लिये खुल रहे दरवाजे: प्रधानमंत्री मोदी।

3. मैरीकॉम एआईबीए की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति की अध्यक्ष चुनी गयीं।

4. महिला अफसरों को स्थायी कमिशन देने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।

5. अनुराग कश्यप और तापसी पर IT डिपार्टमेंट का शिकंजा, सुबह से शाम तक छापेमारी, फिर घंटों पूछताछ।

6. फणीश्वर नाथ रेणु की शताब्दी जयंती: पटना के फ्लैट से चोर उड़ा ले गए 'कागज की नाव', नहीं मिला कोई सुराग।

7. फिलिपीन को ब्रह्मोस मिसाइलें देगा भारत, दोनों देशों के बीच रक्षा खरीद के समझौते पर हुए हस्ताक्षर।

Wednesday, March 3, 2021

सुविचार

 हौसले से उड़ान होती है, पंखों से नहीं।

ताजा खबर

 1. सोच विचार किये बगैर लिए गए सरकार के फैसले के चलते भारत में बेरोजगारी चरम पर : मनमोहन सिंह।

2. भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘सुधार’, सरकार और पैसा खर्च करने को तैयार : पनगढ़िया।

3. भारतवंशी माजू वर्गीज राष्ट्रपति बाइडन के उप सहायक एवं डब्ल्यूएचएमओ निदेशक नियुक्त किए गए।

4. पति की गुलाम या संपत्ति नहीं है पत्नी, साथ रहने को नहीं किया जा सकता मजबूर: सुप्रीम कोर्ट।

5. फास्टैग से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी भरवाने के साथ पार्किंग भी आसान।

6. किसान 6 मार्च को KMP एक्सप्रेसवे को करेंगे जाम, आठ मार्च को महिलाओं के हाथ में होगा आंदोलन का कमान।

7. कोरोना वैक्सीन को लेकर जी-7 देशों पर बढ़ रहा दबाव, उत्पादन बढ़ाने और आपूर्ति को लेकर मशक्कत।


Tuesday, March 2, 2021

सुविचार

 रिश्तों की कद्र करें क्योंकि इसे गवाना आसान है, बनाना मुुश्किल।

ताजा खबर

 1. पहले दिन 60 साल से ऊपर के 1.28 लाख लोगों को दिया गया कोरोना का पहला टीका।

2. पार्टियों के हैशटैग को राजनीतिक विज्ञापन माना जाए, विशेषज्ञों की समिति ने चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट।

3. प्रधानमंत्री आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे समुद्री इंडिया समिट का उद्घाटन।

4. E-FIR के मामले में CCTNS की रफ्तार सुस्त, दिल्ली, UP और राजस्थान में लॉन्च।

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बाद अब CNG और PNG भी हुई महंगी।

5. LAC और वैक्सीन डिप्लोमसी में हार के बाद चोरी पर उतरा चीन, SII-भारत बायोटेक पर कर रहा साइबर हमले।

6. IMA की केंद्र सरकार से अपील- देश में सभी को मुफ्त में मिले कोरोना की वैक्सीन।



Monday, March 1, 2021

सुविचार

 जिन्दगी में tension लेने का नहीं, देने का।


ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।

2. भारत को पैरा विश्व रैंकिंग तीरंदाजी में दो स्वर्ण सहित पांच पदक।

3. पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के तहत लाना अच्छा कदम होगा : मुख्य आर्थिक सलाहकार।

4. कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज की शुरुआत कल से, कोविन पोर्टल पर सुबह नौ बजे से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

6. कोवैक्सिन की डोज लेकर पीएम मोदी ने भारत बायोटेक के टीके पर सवाल उठाने वालों को दिया बड़ा संदेश।

7. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए छात्रों का बनेगा हेल्थ कार्ड, CBSE और ICSE ने स्कूलों को भेजे निर्देश।

8. भांजे नीरव मोदी के बाद अब मामा की मुसीबत, एंटीगुआ और बारबुडा ने रद्द की मेहुल चोकसी की नागरिकता।



ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...