Followers

Sunday, April 30, 2023

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश में 4-5 दिनों तक बारिश, बिहार-झारखंड में लू के आसार।

2. दिल्ली और खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ाने की तैयारी।

3. मणिपुर के चुराचांदपुर में स्थिति गंभीर, कल से ही रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू।

4. आज प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होगा सीधा प्रसारण।

5. कर्नाटक में निर्वाचन आयोग ने अपने मतदान केन्‍द्र तक चलें अभियान किया आयोजित।

6. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन के देशों से आतंकवाद को समर्थन और धन उपलब्‍ध कराने वालों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने का किया आह्वान।

7. मुख्तार अंसारी और अफजल अंसारी को क्रमशः 10 और 4 साल की सजा।

8. दिल्ली के निवर्तमान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 28 मई तक बढ़ाई गई।



Friday, April 28, 2023

ताजा खबर

1. मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेन सिंह के कार्यक्रम स्थल में उनकी यात्रा से पहले आग लगा दी गई।
2. हावड़ा से पुरी के बीच अगले महीने वंदे भारत ट्रेन के दौड़ने की उम्मीद।
3. राजस्थान के उदयपुर में पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला, SHO समेत 7 पुलिसकर्मी घायल।
4. दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी ने केंद्र सरकार के साथ शांति समझौते पर किये हस्ताक्षर।
5. मनाली-रोहतांग दर्रे पर वाहनों की संख्या पर पाबंदी रहेगी जारी , एनजीटी ने ढील देने से किया इनकार।
6. प्रधानमंत्री मोदी देश में रेडियो प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए आज 91 एफएम ट्रांसमीटरों का करेंगे उद्धाटन।
7. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहर सौंदर्य प्रतियोगिता पोर्टल को किया लाइव।

Thursday, April 27, 2023

ताजा खबर

1. आज से मंगलवार तक भींग सकती है दिल्ली।

2. छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: 10 जवान शहीद।

3. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्राथमिकी से पहले प्रारंभिक जांच जरूरी: दिल्ली पुलिस।

4. समलैंगिक विवाह का मामला संसद पर छोड़ दिया: केंद्र सरकार।

5. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 157 सरकारी नर्सिंग कालेज खोलने को दी मंजूरी।

6. ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से 360 भारतीय लौटे।

7. बिजली मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने को नियमों में किया संशोधन।

8. फ्लाई91 को नागर विमानन मंत्रालय से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए मिला एनओसी।


Wednesday, April 26, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली में मेयर पद के लिए चुनाव आज।

2. ई बोट, क्रूज और कार्गों के बाद वाराणसी में अब गंगा में दौड़ती दिखेगी वाटर टैक्सी, अस्सी से नमो घाट के बीच बनेंगे 4 स्टेशन।

3. मुस्लिमों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण खत्म करने का फैसला नौ मई तक लागू नहीं होगा: उच्चतम न्यायालय।

4. दिल्ली आबकारी मामला: अदालत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के खिलाफ पूरक आरोप पत्र पर विचार के लिए 12 मई की तारीख तय की।

5. राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमन्त्री मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल के निधन पर किया शोक व्यक्त।

6. पूर्व मुख्यमंत्री बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने 26 और 27 अप्रैल को पूरे देश में राजकीय शोक की घोषणा की।

7. समलैंगिक विवाह से जुड़ी याचिकाओं में उठाये गये मुद्दे पर संसद के पास विधायी शक्ति है : उच्चतम न्यायालय।


Tuesday, April 25, 2023

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश Board Result 2023 : आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट।

2. जो था आखिरी वह बन गया देश का पहला गांव, चीन सीमा पर बसे उत्तराखंड के माणा की बदली पहचान।

3. अगले एक सप्ताह तक देश में ‘लू’ की स्थिति रहने की संभावना नहीं : मौसम विभाग।

4. लंबित मामलों के बारे में साक्षात्कार देने का किसी न्यायाधीश को अधिकार नहीं: उच्चतम न्यायालय।

5. मशहुर लेखक तारिक फतेह का निधन।

6. सूडान से भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू।

7. 12 विभूतियों को मिला दिल्ली रत्न सम्मान।

8. टर्मिनल 3 पर जल्द शुरू होगा देश का पहला एलिवेटेड टैक्सी वे।

9. देश के पहले वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।


Monday, April 24, 2023

ताजा खबर

1. भूकंप से दहला न्यूजीलैंड का करमाडेक द्वीप, 7.2 की तीव्रता से हिली धरती।

2. दिल्ली में कोविड-19 के 948 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत।

3. उच्चतम न्यायालय को समलैंगिक विवाह पर विधायिका को फैसला करने देना चाहिए: बीसीआई।

4. जम्मू-कश्मीर में लिथियम के विशाल भंडार की खोज ‘आत्मनिर्भर भारत’ की राह में ऐतिहासिक कदम: मेघवाल।

5. पूर्वी तट पर चेन्नई बंदरगाह बनेगा क्रूज पर्यटन केंद्र: सोनोवाल।

6. ब्रिटेन ने पहली फोन आधारित आपातकालीन अलर्ट प्रणाली का किया परीक्षण।

7. प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, करीब 17 हजार करोड़ रुपए की देंगे सौगात।

8. महाराष्ट्र के पुणे से शुक्रवार को शुरू होगा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का सफर, 10 दिन की होगी पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा।

Sunday, April 23, 2023

ताजा खबर

1. वारिस दे पंजाब मुखी अमृत पाल सिंह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार।
2. जून के अंत तक यमुना में बहने वाले 95 प्रतिशत मलजल का उपचार सुनिश्चित करें : उपराज्यपाल सक्सेना।
3. दिल्ली में कोविड-19 के 1,515 नए मामले सामने आए, छह मरीजों की भी मौत।
4. दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी के तीन सरकारी अधिकारियों को अवमानना ​​का ठहराया दोषी।
5. केन्‍द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अरुणाचल प्रदेश में 254, 4जी मोबाइल टावर राष्ट्र को किए समर्पित।
6. 25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट।
7. अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत।


Saturday, April 22, 2023

ताजा खबर

1. देश भर में धूम धाम से मनाई जा रही ईद उल फितर का त्योहार।
2. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से होगी शुरू, 16 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण।
3. महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने टी20 क्रिकेट के नंबर-1 कीपर।
4. दिल्ली से उतर प्रदेश-बिहार तक बारिश के आसार, मिल सकती है गर्मी से राहत।
5. ‘बीमा घोटाले’ के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछताछ करेगी सीबीआई।
6. सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना जरूरी : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे।
7. सरकारी कर्मी को डबल ओवरटाइम नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला।
8. केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना का पांचवा चरण किया शुरू।
9. पाक संसद ने प्रधान न्यायाधीश के अधिकारों को कम करने वाले कानून को किया अधिसूचित।

Friday, April 21, 2023

ताजा खबर

1. पुंछ में हुए आतंकी हमले में 5 जवानों की गई जान।
2. विंग कमांडर दीपिका मिश्रा गैलेंटरी अवॉर्ड पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं।
3. गुजरात की अदालत ने 2002 के नरोदा गाम दंगा मामले में सभी 67 आरोपियों को बरी किया।
4. अब असम-अरुणाचल सीमा विवाद होगा खत्म, गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होंगे एमओयू पर हस्ताक्षर।
5. दिल्ली सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की।
6. सिंगापुर में 12 दिवसीय भारतीय कला उत्सव शुरू।
7. डेविड वॉर्नर ने IPL में रच दिया इतिहास, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
8. केयर रेटिंग्स के पूर्व सीईओ मोकाशी पर सेबी ने लगाया प्रतिबंध।
9. एयर मार्शल संदीप सिंह सैन्य सलाहकार नियुक्त, NSA अजित डोभाल का देंगे साथ।

Thursday, April 20, 2023

ताजा खबर

1. चीन को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत।

2. भारत का 90 प्रतिशत हिस्सा और पूरी दिल्ली लू के प्रभाव के 'खतरे के क्षेत्र' में'।

3. कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मुरलीधर के मद्रास उच्च न्यायालय में तबादले का फैसला लिया वापस।

4. मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए इस साल रिकॉर्ड 20.87 लाख आवेदन, 12 लाख महिला अभ्यर्थी।

5. बीजों के प्रमाणीकरण के लिए पोर्टल, मोबाइल ऐप जारी।

6. प्लास्टिक के पूरी तरह नष्ट होने का दावा भ्रामकः बीआईएस।

7. सरकार ने फिल्‍म उद्योग में चोरी की समस्‍या को रोकने के लिए चलचित्र संशोधन विधेयक-2023 लाने का लिया निर्णय।

8. केन्‍द्र सरकार ने राष्‍ट्रीय क्‍वांटम मिशन को दी मंजूरी।

Wednesday, April 19, 2023

ताजा खबर

1. बिजी टाइम में महंगी नहीं होगी कैब, ओला-उबर के किराये पर बड़ा फैसला।

2. एनएचआरसी ने निजी नशामुक्ति केंद्रों में रखे गए लोगों की मौत पर केंद्र, राज्यों को नोटिस किया जारी।

3. दिल्ली सरकार की योजना के तहत लगाई जाएंगी अतिरिक्त 70,000 स्ट्रीट लाइट।

4. दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों को मिली सब्सिडी का होगा विशेष ‘ऑडिट’।

5. हिमाचल प्रदेश में कल से जी-20 के रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग (आरआईआईजी) सम्मेलन की शुरुआत।

6. कर्मचारी चयन आयोग की मल्टीटास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2022 और सीएचएसएलई परीक्षा 2022 को हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी।


Tuesday, April 18, 2023

ताजा खबर

1. हरियाणा के करनाल में राइस मिल ढहने से 4 की मौत, कइयों के दबे होने की आशंका।

2. कांग्रेस ने जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा बढ़ाने की पैरवी की, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया समर्थन।

3. सत्र बुलाने पर उपराज्यपाल की आपत्ति दिल्ली विधानसभा ने अपनी विशेषाधिकार समिति के पास भेजी।

4. भ्रष्टाचार समाज के लिए गंभीर खतरा, इससे सख्ती से निपटना चाहिए : उच्चतम न्यायालय।

5. बर्लिन में पहली बार फॉर्मूला ई कार का परीक्षण करेंगे जेहान दारूवाला।

6. सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भारत का सीमा शुल्क लगाना निर्धारित मानकों का उल्लंघनः डब्ल्यूटीओ।

7. हिमाचल सरकार ने एक अप्रैल से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की अधिसूचना जारी की।

8. केंद्र ने गुजरात के कांडला में दीनदयाल बंदरगाह में 123 करोड़ रुपये से अधिक की ऑयल जेट्टी विकास परियोजना को दी मंजूरी।


Monday, April 17, 2023

ताजा खबर

1. सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल से की करीब नौ घंटे पूछताछ।

2. दिल्ली में कोरोना ले रहा जान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बढ़ा संक्रमण।

3. दिल्ली के कुछ स्थान पर ‘लू’ जैसी स्थिति, बारिश से राहत मिलने की उम्मीद।

4. कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का कांग्रेस में शामिल।

5. बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी का मामला, सेना का एक जवान गिरफ्तार।

6. जातिगत जनगणना की मांग तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का प्रधान मंत्री को पत्र, याद दिलाया UPA शासन।

7. शी की शैतानी: अरुणाचल के बाद अब हिन्द महासागर में 19 जगहों के बदले नाम।

8. अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों का कहर, 40 जवानों की मौत।


Sunday, April 16, 2023

ताजा खबर

1. मुख्यमंत्री केजरीवाल आज CBI के सामने होंगे पेश, पहले जाएंगे राजघाट।

2. अगर मैं भ्रष्ट हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है : मुख्यमंत्री केजरीवाल।

3. अतीक अहमद और अरशद को हमलावरों ने मारी गोली।

4. गुजरात : विशेष अदालत नरोदा गाम दंगा मामले में 20 अप्रैल को सुनाएगी फैसला।

5. उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की पूर्ण संख्या अपवाद नहीं, नियमित व्यवस्था होनी चाहिए: सीजेआई।

6. आप ने दिल्ली विधान सभा का सत्र आहूत किया, मुख्यमंत्री केजरीवाल को सीबीआई के नोटिस पर होगी चर्चा।

7. हिमाचल प्रदेश में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शुरू होगी 'हिम गंगा' योजना।

8. नेपाल के नये विदेश मंत्री होंगे नारायण प्रसाद सऊद।

Saturday, April 15, 2023

ताजा खबर

1. CBI ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को समन भेज पूछताछ के लिए बुलाया।

2. हिमाचल प्रदेश स्‍थापना की प्लैटिनम जुबली यानी 75वीं वर्षगांठ आज।

3. महाराष्ट्र का रायगड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस; 13 की मौत।

4. कोरोना हुआ डरावना, 6 महीने में पहली बार COVID-19 से 20 लोगों की मौत।

5. सीजेआई चंद्रचूड़ ने विवाद समाधान तंत्र के रूप में मध्यस्थता की वकालत की।

6. सरकार भौतिक, डिजिटल,, सामाजिक और सांस्कृतिक कनेक्टिविटी पर समान रूप से दे रही जोर: प्रधानमंत्री मोदी।

7. संशोधित आईटी नियमों के तहत इंटरनेट पर सट्टेबाजी और सट्टेबाजी जैसी हानिकारक सामग्री की अनुमति नहीं : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव।

8. जापान के प्रधानमंत्री की सभा में धमाका, बाल-बाल बची जान; हमलावर पकड़ा गया।


Friday, April 14, 2023

ताजा खबर

1. आज बैशाखी बिशु, रोंगाली बिहु, नववर्ष, बैशाखादी मेसाड़ी और पुथंडु पिरप्‍पू के पर्व। 

2. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे गुवाहाटी, पूर्वोत्तर के पहले एम्स को करेंगे राष्ट्र को समर्पित।

3. आंबेडकर जयंती आज, प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि।

4. क्रिप्टो परिसंपत्तियों के वैश्विक स्‍तर पर नीतिगत फैसले लेने आवश्यक -वित्त मंत्री सीतारामन।

5. कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने का फैसला त्रुटिपूर्ण: उच्चतम न्यायालय।

6. पाकिस्तान : प्रधान न्यायाधीश से जुड़े विधेयक पर सरकार व राजनीतिक दलों को नोटिस।

7. चीन का मुकाबला करने के लिए समान विचार वाले देशों को सैन्य सहायता देगा जापान।


Thursday, April 13, 2023

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70 हजार से अधिक को सौपेंगे नियुक्ति पत्र।

2. वेदांता मामले में उच्चतम न्यायालय ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के फैसले को रखा बरकरार।

3. मोबाइल क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में भारत: अश्वनी वैष्णव।

4. एयू स्माल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक पद पर संजय अग्रवाल की फिर से नियुक्ति को मंजूरी।

5. अमरेंदु प्रकाश को सेल का चेयरमैन नियुक्त करने की सिफारिश।

6. एनबीसीसी ने विकास परियोजनाओं के लिए सिडबी के साथ किया करार।

7. भारत में सोशल मीडिया नियम ‘काफी सख्त’ : एलन मस्क।

8. मध्यवर्ती म्यांमां में हुए एक हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित एक सौ 33 लोग मारे गए।



Wednesday, April 12, 2023

ताजा खबर

1. राजस्‍थान की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस को आज रवाना करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी।

2. दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

3. स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दो अलग-अलग पोर्टल शुरू करेगा दिल्ली विश्वविद्यालय।

4. कर्नाटक चुनाव: भाजपा ने जारी की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची, 52 नए चेहरों को मौका।

5. धर्मेंद्र प्रधान ने रोजगार कौशल पाठ्यक्रम का डिजिटल संस्करण किया पेश।

6. एनएसई इंडेक्स ने भारत का पहला रीट और इनविट सूचकांक किया पेश।

7. म्यांमार में सेना ने आम नागरिकों पर बरसाए बम, 100 की मौत का अनुमान।


Tuesday, April 11, 2023

ताजा खबर

1. चुनाव आयोग द्वारा जारी नई राष्ट्रीय पार्टी के लिस्ट में आम आदमी पार्टी भी शामिल।

2. टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी जैसे दलों से छिन गया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा।

3. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाएंगे।

4. शताब्दी को भी पछाड़ेगी नई वंदे भारत, कल बुधबार से दौड़ेगी अजमेर से दिल्ली।

5. राज्यों में अल्पसंख्यकों की पहचान : राजस्थान, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर को उच्चतम न्यायालय में जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका।

6. देश के कई हिस्‍सों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हो सकती है : मौसम विभाग।

7. राज्य सभी पूंजीगत व्‍यय अपने राजस्व के स्रोतों से पूरे करे : सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू।

8. सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आज भी रहेगा जारी।


Monday, April 10, 2023

ताजा खबर

1. गृहमंत्री आज अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
2. दिल्ली में कोरोना के 699 नये मामले, संक्रमण दर 21.15 प्रतिशत।
3. बढते कोविड संक्रमण के कारण आज से देशभर में सभी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर दो दिन तक मॉक ड्रिल का आयोजन।
4. अभिभावकों को किताबें, वर्दी खरीदने के लिए विवश करने वाले स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द: शिक्षामंत्री आतिशी।
5. जम्मू कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली जोजिला सुरंग दिसंबर, 2026 तक बनकर होगी तैयार।
6. उत्‍तर प्रदेश चुनाव आयोग ने की नगर निकाय चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा।

Sunday, April 9, 2023

ताजा खबर

1. फाइटर प्लेंन सुखोई से उड़ान भरी सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने।

2. ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने पर बाघों से जुड़े आंकड़े जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

3. दिल्ली में सीएनजी पीएनजी ₹6 तक सस्ती।

4. सीयूटी यूजी आवेदन के लिए फिर मिला मौका।

5. संसद की नयी वेबसाइट का ‘सॉफ्ट लॉन्च’।

6. IPL के इतिहास में 100 मैच हारने वाली 5वीं टीम बनी मुंबई इंडियंस।

7. तोशाखाना मामला: लाहौर उच्च न्यायालय 12 अप्रैल को इमरान खान की याचिका पर करेगा सुनवाई।



Saturday, April 8, 2023

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मू सुखोई 30 मै भरेंगी उड़ान।

2. प्रधानमन्त्री मोदी चेन्नई एयरपोर्ट के तीसरे टर्मिनल का करेगें उद्घाटन।

3. बिहार में हो रहे जाति आधारित जनगणना में ट्रांसजेंडर एक जाति के रूप में।

4. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर मै भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र सहित 6 लोगों की मौत।

5. जेल में बंद दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने जनता को लिखे पत्र में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शिक्षा का महत्व नहीं समझते’’।

6. रूंगटा स्टील ने ओडिशा में टीएमटी सरिया बनाने का कारखाना किया शुरू।


Friday, April 7, 2023

ताजा खबर

1. सरकारी कर्मियों की पेंशन प्रणाली की समीक्षा करने के लिए पैनल गठित।

2. कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर 'शिक्षा के दिल्ली मॉडल' की झूठी कहानी गढ़ने का लगाया आरोप।

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लेजर इंटरफेरोमीटर गुरूत्वाकर्षण तरंग वेधशाला स्थापित करने को दी मंजूरी।

4. केंद्र सरकार ने गैस कीमत तय करने का फॉर्मूला बदला, सीएनजी, पाइपलाइन वाली रसोई गैस की कीमत 10% घटेगी।

5. उदयपुर में राजस्थान सौर वेधशाला में विकसित हाई एनर्जी एल-1 ओर्बिटिंग एक्सरे स्पेक्टरोमीटर-हीलियोस को आदित्य एल-वन उपग्रह में किया गया समेकित।

6. संसद के दोनों सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित।

Thursday, April 6, 2023

ताजा खबर

1. भारत को संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग, मादक पदार्थ रोकथाम आयोग और संयुक्त राष्ट्र एचआईवी एड्स कार्यक्रम समन्वय बोर्ड का सदस्य चुना गया।

2. किन्नौर में 50 करोड़ साल पुरानी चट्टान की खोज, हिमालय से भी 10 गुना ज्यादा उम्र।

3. मुलायम सिंह यादव, महालनाबिस, सुधा मूर्ति, कीरावानी पद्म पुरस्कार से सम्मानित।

4. औरंगाबाद का नाम परिवर्तन : उच्चतम न्यायालय ने याचिका खारिज की, विषय को सरकार के दायरे में बताया।

5. केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाने वाली 14 विपक्षी पार्टियों की याचिका पर शीर्ष अदालत का सुनवाई से इनकार।

6. एलसीए तेजस परीक्षण विमान ने भरी पहली उड़ान।



Wednesday, April 5, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली मंत्रिमंडल ने बिजली सब्सिडी योजना को एक साल बढ़ाने का किया फैसला।

2. सिक्किम के नाथुला में हिमस्खलन: छह पर्यटकों की मौत,11 अन्य घायल।

3. राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन संजीता चानू पर नाडा ने लगाया चार साल का प्रतिबंध।

4. ट्विटर के ज्यादातर उपयोगकर्ताओं का 'ब्लू टिक' बरकार, चिड़िया लोगों की जगह 'डोजे' ने ली।

5. तेलंगाना सरकार 125 फुट ऊंची आंबेडकर प्रतिमा का करेगी उद्घाटन।



Tuesday, April 4, 2023

ताजा खबर

1. मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत; दोषसिद्धि पर रोक के लिए 13 अप्रैल को सूरत के सेशन कोर्ट में होगी सुनवाई।

2. दिल्ली आबकारी घोटाला: अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ाई।

3. ‘उड़ान’ योजना के लिए 26 नए हवाई अड्डों की पहचान।

4. रूस का पड़ोसी फिनलैंड बना NATO का मेंबर, अमेरिका ने बढ़ा दी राष्ट्रपति पुतिन की टेंशन।

5. 50 साल बाद NASA का मून मिशन, पहली बार चांद के नजदीक पहुंचेगी महिला अंतरिक्ष यात्री।

6. श्रीलंका की गुहार, नीतिगत सुधार-सुशासन स्थापना में मदद करे भारत सरकार।

7. साइंट ने कार्तिक नटराजन को बनाया सीईओ।

 


Monday, April 3, 2023

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो के हीरक जयंती समारोह का आज करेंगे उद्घाटन।

2. पंजाब-हरियाणा भीगने को तैयार।

3. पापुया न्यू गिनी मे 7.0 की तीव्रता से हिली धरती, भूस्खलन और सुनामी का खतरा।

4. राहुल गांधी देंगे सेशंस कोर्ट में फैसले को चुनौती, 3 मुख्यमंत्रियों संग आज जाएंगे सूरत।

5. ‘आप’ ने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री की प्रामाणिकता पर उठाये सवाल।

6. सऊदी अरब तेल उत्पादन में प्रतिदिन पांच लाख बैरल की करेगा कटौती।

7. श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने श्रीलंका में शासन और लोक नीति विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए भारत की मांगी मदद।


Sunday, April 2, 2023

ताजा खबर

1. 3 दिन लगातार हुई बारिश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम रहेगा साफ़।

2. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की 10 महीने बाद जेल से रिहाई।

3. समलैंगिक विवाह पारिवारिक व्यवस्था पर हमला है : जमीयत उलेमा-ए-हिंद।

4. ह्यूस्टन विश्वविद्यालय ने तमिल भाषा व साहित्य पर शोध के लिए आईसीसीआर के साथ किया समझौता।

5. उत्तरप्रदेश सरकार बारिश से फसलों के नुकसान के लिए किसानों को देगी मुआवजा।

6. प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखा किया रवाना।

7. विधवा को पुनर्विवाह के बाद भी मुआवजे का हक : मुंबई उच्च न्यायालय।

Saturday, April 1, 2023

ताजा खबर

1. सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, वित्त वर्ष के पहले दिन करीब 92 रुपये तक की राहत।

2. प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के लोगों को उत्कल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

3. गृह मंत्री अमित शाह आज असम राइफल्स की नई बटालियन के मुख्यालय का करेंगे शिलान्यास।

4. प्रधानमंत्री मोदी के डिग्री के सवाल पर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर गुजरात हाईकोर्ट ने 25000 का लगाया अर्थदंड।

5. सरकार ने नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल मरीन का मोबाइल ऐप किया लॉन्च।

6. ‘‘सरबत खालसा’’ की बैठक बुलाना अकाल तख्त जत्थेदार का विशेषाधिकार : एसजीपीसी।

7. जौहरियों को 'घोषित' सोने के पुराने हॉलमार्क वाले आभूषण जून तक बेचने की अनुमति।

8. अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने यूक्रेन के लिए 15.6 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को मंजूरी दी।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...