मनुष्य का व्यवहार ही रिश्तो का खाद पानी है
Followers
Saturday, July 31, 2021
ताजा खबर
1. आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर कर सकेंगे चेक।
2. टोक्यो ओलंपिक में पी वी सिंधू सेमीफाइनल में, पदक से एक कदम दूर।
3. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज लवलीना का पदक पक्का। मुक्केबाजी में पदक पाने वाली तीसरी भारतीय महिला बनी।
4. धनबाद के जज हत्या मामले में उच्चतम न्यायालय ने झारखंड के डीजीपी और मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की।
5. सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा घोषित। 99.37% बच्चे हुए पास। जो संतुष्ट नहीं उन्हें परीक्षा देने का मिलेगा मौका।
6. अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 अगस्त तक लगी रोक।
7. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकट का सामना कर रहीं महिलाओं के लिये केन्द्रों का गठन करेगी सरकार: स्मृति ईरानी।
8. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार के बेड एवं ब्रेकफास्ट योजना में संशोधन।
Friday, July 30, 2021
ताजा खबर
1. टोक्यो ओलंपिक: मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन ने दूसरा क्वॉर्टरफाइनल जीता। पक्का किया मेडल।
2. चिकित्सा एवं दंत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इस साल से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगा 10% आरक्षण।
3. 5 भारतीय भाषाओं में होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई: प्रधानमंत्री मोदी।
4. बाढ़ एवं चक्रवात से निपटने के लिए जियो इमेजिंग उपग्रह ईओएस-03 इस साल तीसरी तिमाही में प्रक्षेपित करने का कार्यक्रम।
5. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फसल बीमा की प्रीमियम सब्सिडी में केंद्रीय हिस्से की सीमा खत्म करने का किया आग्रह।
6. विंडलास बायोटेक का आईपीओ चार अगस्त को खुलेगा, कीमत 448-460 रुपये प्रति शेयर तय।
7. अलास्का में 8.2 की तीव्रता के भूकंप के बाद हवाई के लिए सुनामी की चेतावनी जारी।
8. मिडिल ईस्ट में कोरोना की चौथी लहर से हाहाकार, WHO ने डेल्टा वेरिएंट को बताया जिम्मेदार।
9. इजरायल में दी जाएगी कोरोना की बूस्टर डोज, बुजुर्गों को वैक्सीन की तीसरी खुराक।
Thursday, July 29, 2021
ताजा खबर
1. बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ।
2. टोक्यो ओलंपिक के हॉकी में टीम इंडिया ने चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराया।
3. टोक्यो ओलंपिक के महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में चियुंग को सीधे गेम में हराकर पीवी सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में।
4. 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन।
5. हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बादल फटने से 14 की मौत।
6. नई शिक्षा नीति का एक साल होने पर देश को संबोंधित करेंगे पीएम मोदी, शिक्षा से जुड़े कई कार्यक्रमों की करेंगे शुरुआत।
7. ऑनलाइन गेम: दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय नीति बनाने के लिए केंद्र सरकार को फैसला करने का दिए निर्देश।
8. बैंक डूबा तो 5 लाख तक वापसी की गारंटी। खाताधारकों को 90 दिन के अंदर मिलेगा भुगतान।
Wednesday, July 28, 2021
ताजा खबर
1. बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री। आज 11:00 बजे लेंगे शपथ।
2. राकेश अस्थाना होंगे दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख।
3. जम्मू के किश्तवाड़ में बादल फटने से 4 की मौत, 30 अब भी लापता।
4. जनसंख्या नियंत्रण कानून के बीच केरल के चर्च का ऐलान- 5 से अधिक बच्चों वाले ईसाई परिवार को देंगे आर्थिक सहायता।
5. कर्ज देने वाले ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए दिशा निर्देश तय करें: दिल्ली हाई कोर्ट।
6. पेगासस, महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर संसद में सातवें दिन भी हंगामा।
7. सरकार ने केर्यान एनर्जी के मामले मे फ्रांस की कोर्ट के फैसले की पुष्टि की।
8. कोरोना से अनाथ से बच्चों की पहचान में तेरी बर्दाश्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
Tuesday, July 27, 2021
ताजा खबर
1. कर्नाटक के मुख्य्मंत्री येदियुरप्पा ने कर्नाटक के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। नए मुख्यमंत्री की घोषणा एक-दो दिन में।
2. असम-मिजोरम के बीच सीमा पर खूनी खेल। छः पुलिस वाले शहीद।
3. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
4. मसूर दाल पर आयात शुल्क शून्य किया गया : अधिसूचना।
5. पेगासस जासूसी मामले मे 2 सदस्य जांच आयोग का गठन किया पश्चिम बंगाल सरकार ने।
6. टोक्यो ओलंपिक पुरुष हॉकी टीम में भारत ने की जबरदस्त वापसी। स्पेन को 3:2 से धोया।
7. टोक्यो ओलंपिक में शरत कमल तीसरे दौर में, मनिका और सुतिर्था का सफर समाप्त।
8. बीडीआर फार्मा ने कोविड-19 की दवा 2-डीजी के लिए डीआरडीओ के साथ लाइसेंस समझौता किया।
Monday, July 26, 2021
ताजा खबर
1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में कृषि क्षेत्र में हो रहे अभिनव प्रयोगों को सराहा।
2. प्रिया मलिक ने 73 किलोग्राम वर्ल्ड कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत रचा इतिहास।
3. छः बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम आसान जीत से ओलंपिक के प्री क्वार्टर में।
4. आज से दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसें अपनी पूरी क्षमता से चलेंगी।
5. टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल की जीत से शुरुआत, हारकर भी तलवार बाज भवानी देवी ने रचा इतिहास।
6. हैदराबाद में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई।
7. महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 149 लोगों की गई जान।
8. हिमाचल के किन्नौर की सांगला घाटी में दरगाह पहाड़। चट्टानों की चपेट में आए 9 सैलानियों की हुई मौत।
9. सावन माह की पहली सोमवार आज।
Sunday, July 25, 2021
ताजा खबर
1. मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में 21 साल का इंतजार खत्म कर तोक्यो ओलंपिक में जीता रजत पदक।
2. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने मीराबाई चानू को दी बधाई।
3. न्यूजीलैंड को 3:2 से हराकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने किया शानदार आगाज।
4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एसबीआई की पहली शाखा का किया उद्घाटन।
5. महाराष्ट्र: अब तक 112 की मौत, 99 लापता; 1.35 लाख लोगों ने छोड़ा घर।
6. सीआईसीएससी के 10वी, 12वी के नतीजे घोषित।
7. ब्राजील ने भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का नैदानिक परीक्षण किया निलंबित।
8. अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन की पहली भारत यात्रा: अफगानिस्तान, क्वाड, कोविड और जलवायु परविर्तन होंगे चर्चा के मुख्य विषय।
9. अफगानी सैनिकों ने 24 घंटे के अंदर 262 तालिबानियों को मार गिराया। पूरे देश में कर्फ्यू।
Saturday, July 24, 2021
ताजा खबर
1. 32वें ओलंपिक खेलों की रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गयी जिसमें जापानी संस्कृति और प्रौद्योगिकी की झलक देखने को मिली।
2. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, अमरिंदर सिंह भी हुए कार्यक्रम में शामिल।
3. सांसद मे में जारी मॉनसून सत्र के साथ-साथ जंतर-मंतर पर आयोजित ‘किसान संसद’ शुक्रवार को दूसरे दिन भी चली।
4. केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के नियुक्ति को दी स्वीकृति।
5. शी चिनफिंग ने किया अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे तिब्बती शहर का दौरा।
6. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत।
7. भारतीय पहलवान तनु और प्रिया बने कैडेट विश्व चैम्पियन।
8. भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, कोरिया का दबदबा।
Friday, July 23, 2021
ताजा खबर
1. विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों का राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित।
2. कृषि कानूनों पर लोकसभा में हंगामा। चौथी बार करना पड़ा स्थगित।
3. टोक्यो ओलंपिक का भव्य आगाज होगा आज। भारत के 20 खिलाड़ी और अधिकारी होगें शामिल।
4. नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के कार्यक्रम में आज शामिल होंगे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह।
5. पेगासस प्रकरण ‘वाटरगेट’ से भी अधिक खतरनाक: ममता बनर्जी।
6. दैनिक भास्कर, उप्र के समाचार चैनल के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी।
7. कश्मीर में नापाक साजिश नाकाम, पुलिस ने ड्रोन को मार गिराया, विस्फोटक बरामद।
8. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को नहीं मिली राहत, CBI की FIR रद्द करने से HC का इनकार।
9. दिल्ली में 31 जुलाई तक कोरोना वैक्सीन के सिर्फ दूसरे डोज ही लगेंगे।
10. सिविल सेवा परीक्षार्थियों को और मौका नहीं मिलेगा: केंद्र सरकार।
11. अमेरिका ने कहा, भारत अभी भी व्यापार के लिए ‘चुनौतीपूर्ण जगह’।
Thursday, July 22, 2021
ताजा खबर
1. आज से जंतर-मंतर पर चलेगी 200 किसानों की 'संसद', सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
2. पंजाब की रार बरकरार, सिद्धू समर्थक MLAs पर एक्शन को सीएम अमरिंदर तैयार।
3. ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिक्षा के श्रेष्ठ तत्वों का मिश्रित मॉडल विकसित करने की जरूरत : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू।
4. अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित।
5. दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की पहली कट ऑफ 10 सितंबर को होगी जारी।
6. कोविड-19 के मद्देनजर दिल्ली में अधिकतर लोगों ने घर में ही पढ़ी ईद-उल-अजहा की नमाज़।
7. जलवायु दूत ने कहा, चीन और अमेरिका को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए साथ आना होगा।
Wednesday, July 21, 2021
ताजा खबर
1. उच्चतम न्यायालय ने बकरीद पर केरल सरकार की ‘छूट की अनुमति को पूरी तरह अनुचित’ करार दिया।
2. पेगासस जासूसी विवाद : कांग्रेस ने संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की।
3. उच्चतम न्यायालय ने 97वें संशोधन के जरिए जोड़े गए सहकारी समितियों के प्रभावी प्रबंधन संबंधी प्रावधान का एक हिस्सा किया निरस्त।
4. वामपंथी ग्रामीण अध्यापक पेड्रो कास्टिलो पेरू के नए राष्ट्रपति निर्वाचित।
5. एमएसआईएल ने गुजरात में मारुति सुजुकी पोडार लर्न स्कूल का पहला शैक्षणिक सत्र किया शुरू।
6. भारत को जल्द सौंपा जाएगा तहव्वुर राणा, बाइडेन प्रशासन ने प्रत्यर्पण को मंजूरी देने को कहा।
7. 40 करोड़ भारतीय को अभी भी कोरोना का खतरा: सरकार।
8. छोटे बच्चों के स्कूल खोल सकते हैं: आईसीएमआर।
9. देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है बकरीद। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई।
Tuesday, July 20, 2021
ताजा खबर
1. केरल में बकरीद पर छूट से उठे सवाल, लॉकडाउन में ढील दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट मे आज फिर सुनवाई।
2. अंतरिक्ष में उड़ान के लिए तैयार जेफ बेजोस, न्यू शेपर्ड राकेट से आज भरेंगे उड़ान।
3. तालिबान के साथ हैं पाकिस्तान के 21 आतंकी संगठन, कश्मीर को लेकर भारत की सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं।
4. अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, लद्दाख के पास बना रहा एयरबेस।
5. डेल्टा वेरिएंट को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, जल्द ही विश्व स्तर पर बन जाएगा सबसे प्रमुख कोरोना का स्ट्रेन।
6. आज पार्लियामेंट एनेक्सी में कोरोना महामारी पर दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे PM मोदी।
7. राष्ट्रीय राजमार्गों के फुटपाथ पर प्लास्टिक के उपयोग के लिए सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश, किया जाएगा सुंदरीकरण।
8. सेवा करने की जगह 'रियल एस्टेट उद्योग' बन गए हैं अस्पताल : सुप्रीम कोर्ट।
9. CBSE 10th Result 2021: छात्रों का बढ़ा इंतजार, अब 22 जुलाई के बाद आएगा 10वीं का परिणाम।
Monday, July 19, 2021
ताजा खबर
1. विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में नये मंत्रियों का परिचय नहीं करा पाए प्रधानमंत्री।
2. उच्चतम न्यायालय ने केरल सरकार से तीन दिन तक कोविड पाबंदियों में छूट देने के खिलाफ अर्जी पर मांगी रिपोर्ट।
3. असम में ईद पर अधिक संख्या में लोगों के जुटने पर प्रतिबंध।
4. नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक हूं: देउबा।
5. मोरिकावा ने ब्रिटिश ओपन का खिताब जीता।
6. लद्दाख के नजदीक चीन तैयार कर रहा नया एयरबेस, भारत की पैनी नजर।
7. नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने। चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए।
8. जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग की रिपोर्ट 6 मार्च तक।
Sunday, July 18, 2021
ताजा खबर
1. मॉनसून सत्र से पहले आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक, PM भी होंगे शामिल।
2. आखिर योगी सरकार ने कावंड़ यात्रा पर लगाई रोक, SC ने उठाए थे सवाल।
3. विश्वविद्यालयों में नया अकादमिक सत्र 1 अक्टूबर से। यूजीसी ने जारी किया कैलेंडर।
4. ई टिकटिंग ऐप से बस टिकट कराने पर मिलेगी 10% छूट: दिल्ली सरकार।
5. वर्चुअल प्लेटफार्म पर होगा दिल्ली पुस्तक मेला का आयोजन।
6. सिद्धू ही बनेंगे पंजाब कांग्रेस के 'कप्तान'! अमरिंदर को सोनिया का हर फैसला मंजूर।
7. चौथी बार सीरिया के राष्ट्रपति बने बशर अल असद।
Saturday, July 17, 2021
ताजा खबर
1. प्रधानमंत्री मोदी ने छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना की स्थिति पर किया संवाद।
2. स्थितियां नहीं सुधरी तो मुश्किल हो सकती है कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी ने चेताया।
3. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
4. तोक्यो ओलंपिक एथलेटिक्स स्पर्धाओं में होगा ‘मेड इन इंडिया’ का जलवा।
5. कावड़ यात्रा पर पुनर्विचार करें उत्तर प्रदेश सरकार: सुप्रीम कोर्ट।
6. कंधार में मारे गए पुलित्सर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के शव को तालिबान ने रेड क्रॉस को सौंपा।
7. ब्रिटेन का सबसे बड़ा युद्धपोत युद्ध अभ्यास के लिए हिंद महासागर पहुंचा।
8. बच्चों के टीकाकरण के लिए जल्द कदम उठाए सरकार: दिल्ली हाई कोर्ट।
Friday, July 16, 2021
ताजा खबर
1. कौशल विकास राष्ट्रीय जरूरत, ‘आत्मनिर्भर भारत’ का बहुत बड़ा आधार: प्रधानमंत्री मोदी।
2. तीसरी लहर से पहले एक्शन मोड में प्रधानमंत्री मोदी, 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक आज।
3. कोरोना प्रबंधन के लिए अग्रिम तैयारी करें राज और केंद्र शासित प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्रालय।
4. JEE मेन की चौथे संस्करण की परीक्षा अब 26 अगस्त से: शिक्षा मंत्री।
5. राजद्रोह जैसे गैरजरूरी कानून अब तो क्यों है बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा।
6. ऋषभ पंत ब्रिटेन में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, बीसीसीआई सचिव शाह ने सतर्कता बरतने को कहा।
7. WhatsApp ने 20 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स को किया बैन।
8. TC के बिना भी होगा सरकारी स्कूलों में दाखिला: मनीष सिसोदिया।
Thursday, July 15, 2021
ताजा खबर
1. केंद्र ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 28% किया। 1 जुलाई से मिलेगा।
2. 8 महीने बाद आज काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, तीसरी लहर पर करेंगे संवाद।
3. उच्चतम न्यायालय ने कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के उप्र सरकार के फैसले का लिया संज्ञान, केंद्र एवं राज्यों को नोटिस।
4. पीयूष गोयल होंगे राज्यसभा में सदन के नेता।
5. महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने सुमन मिश्रा को सीईओ किया नियुक्त।
6. कोविड-19 की दूसरी लहर से एफएमसीजी उद्योग के लिए चुनौतियां बढ़ी: आईटीसी।
7. अदालती हस्तक्षेप की सीमा का परीक्षण करेगा सुप्रीम कोर्ट।
8. कोरोना नियमों के उल्लंघन पर अफसरों पर कार्रवाई करें राज्य: केंद्र सरकार।
Wednesday, July 14, 2021
ताजा खबर
1. उत्तराखंड ने कोरोना को मद्देनजर रखते हुए किया कांवड़ यात्रा रद्द।
2. पर्यटन स्थलों, बाजारों में बिना मास्क भारी भीड़ का नजर आना चिंता का विषय : प्रधानमंत्री।
3. मंत्रिमंडल समितियों का पुनर्गठन: स्मृति, सिंधिया, सोनोवाल महत्वपूर्ण समितियों में शामिल।
4. भारत की 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत के नायक यशपाल शर्मा का निधन।
5. सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर में स्पुतनिक वैक्सीन का निर्माण करेगा शुरू।
6. फाइजर-मॉडर्ना के टीके भेजने को तैयार US, भारत की हरी झंडी का इंतजार।
7. उत्तर प्रदेश के फिल्म सिटी से जेवर एयरपोर्ट तक चलेगा पौड टैक्सी।
8. एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी शैलेश होंगे जम्मू कश्मीर के संवेदनशील संस्थान।
Tuesday, July 13, 2021
ताजा खबर
1. आखिरकार दिल्ली पहुंच ही गया मॉनसून, गुड़गांव में भी झमाझम बारिश।
2. इटली पेनल्टी सूटआउट में इंग्लैंड को हरा दूसरी बार बना यूरो चैंपियन।
3. यूरो 2020: क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने सर्वाधिक पांच गोल कर ‘गोल्डन बूट’ पुरस्कार किया हासिल।
4. टी20 क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने क्रिस गेल।
5. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिनिधि सभा बहाल।
6. नेपाली कांग्रेस के शेर बहादुर देउबा आज नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ।
7. 15 जुलाई को वाराणसी में रहेंगे पीएम मोदी, फूकेंगे यूपी चुनाव का बिगुल।
8. एफएमजीई की परीक्षा टालने से हाई कोर्ट का इनकार।
Monday, July 12, 2021
ताजा खबर
1. यूपी, एमपी और राजस्थान में आकाशीय बिजली ने ली 67 की जान।
2. सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति के बीच भारत ने अपने राजनयिकों, सुरक्षा कर्मियों को अफगानिस्तान से बुलाया।
3. पद्म पुरस्कारों के लिए अपनी पसंदीदा प्रेरक लोगों को नामित करें: प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से कहा।
4. थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के 19वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ।
5. अर्जेंटीना के लियोनाल मेस्सी और ब्राजील के नेमार को कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
6. मेकटिक और पाविच ने विम्बलडन पुरुष युगल खिताब जीता।
7. छठी बार बिवलंदन चैंपियन बने नोवाक।
ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए शिकायत अधिकारी ‘नियुक्त’ किया।
8. कल्पना और सुनीता के बाद शिरीष बांदला बनी मम्मी अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला।
Sunday, July 11, 2021
ताजा खबर
1. राउरकेला इस्पात संयंत्र गैस रिसाव: उच्चतम न्यायालय ने एनजीटी के आदेश पर लगाई रोक।
2. योगी सरकार आज जारी करेगी नई जनसंख्या नीति।
3. अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा।
4. अर्जेंटीना ने जीता कोपा अमेरिका का खिताब, फाइनल में ब्राजील को हराया।
5. केंद्र सरकार के 42% मंत्रियों पर अपराधिक मुकदमे: ए डी आर।
6. बार्टी ने प्लिस्कोवा को हरा बिबलंडन टेनिस ग्रैंड स्लैम जीता।
7. भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला 18 जुलाई से।
8. को वैक्सीन पर फैसला 4 से 6 सप्ताह में: सौम्या स्वामीनाथन।
9. अब ध्वनि प्रदूषण करने पर दिल्ली में होगा भारी जुर्माना: डीपीसीसी।
Saturday, July 10, 2021
ताजा खबर
1. कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का जल्द क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।
2. कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर चरणबद्ध योजना को दी गई मंजूरी: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
3. कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की पहचान के लिए सर्वेक्षण करेगी दिल्ली सरकार।
4. तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बात।
5. कोरोना से बच्चों की जान जाने का खतरा न के बराबर, आसानी से संक्रमण से उबर जाते हैं 99.99% बच्चे।
6. त्रिपुरा में 151 सैंपल्स की टेस्टिंग, आधे से ज्यादा में निकला डेल्टा प्लस वैरिएंट,मचा हड़कंप।
7. जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद बढेगी विधानसभा की सात सीटें: मुख्य चुनाव आयुक्त।
8. देश में समान नागरिक संहिता की जरूरत: दिल्ली उच्च न्यायालय।
9. सड़क मंत्रालय राजमार्गों के पास शहर विकसित करने के लिए लेगा मंजूरी: गडकरी।
Friday, July 9, 2021
सुविचार
साबुन से हाथ धोने से, हाथों को सेनिटाइज करने से, मास्क पहने से और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने से कोरोना से बचा जा सकता है।
ताजा खबर
1. मोदी सरकार एक्शन में, नए मंत्रियों ने संभाला कामकाज।
2. फ्यूचर-रिलायंस सौदा: अमेजन की याचिका पर 20 जुलाई को होगी उच्चतम न्यायालय में सुनवाई।
3. UAPA कानून की व्याख्या पांच सदस्यों की बृहद बेंच करें: सुप्रीम कोर्ट।
4. फेसबुक उपाध्यक्ष को तलब करना विधानसभा समिति का अधिकार क्षेत्र: सुप्रीम कोर्ट।
5. यूरो 2020: डेनमार्क को हरा इंग्लैंड फाइनल में, इटली से होगा मुकाबला।
6. दिल्ली में 1100 औद्योगिक इकाइयां होंगी सील।
7. 10 दिनों के भीतर निगम को 293 करोड़ दे दिल्ली सरकार: दिल्ली उच्च न्यायालय।
Thursday, July 8, 2021
ताजा खबर
1. हर्षवर्धन समेत 12 की छुट्टी, सात पदोन्नत, सिंधिया, राणे सहित 36 नए चेहरे मंत्रिपरिषद में शामिल।
2. मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेलवे, सिंधिया को नागरिक उड्डयन मिला।
3. नहीं रहे केशव दत्त : भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग का एक और स्तंभ ढहा।
4. हिमाचल प्रदेश के 6 बार CM रह चुके कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का निधन।
5. हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या, लोगों ने निंदा की।
6. स्पेन को हरा इटली यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में।
7. मास्टर प्लान 2041: सस्ते किराए के आवासीय मकानों पर जोर।
Wednesday, July 7, 2021
ताजा खबर
1. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
2. ट्विटर बताए कि आईटी नियमों के अनुरूप शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब तक होगी: दिल्ली उच्च न्यायालय।
3. मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के नये राज्यपाल नियुक्त।
4. दिल्ली सरकार ने "मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना’ के तहत सामाजिक सुरक्षा योजना और ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की।
5. ओडिशा सरकार ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की।
6. मिताली राज ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान किया हासिल।
7. बंगाल विधानसभा में विधान परिषद बनाने का प्रस्ताव पारित।
8. पेरू को हरा ब्राजील फाइनल में।
Tuesday, July 6, 2021
ताजा खबर
1. जम्मू कश्मीर पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के नतीजे से हुई निराशा: गुपकार गठबंधन।
2. पहले मिले पूरे राज्य का दर्जा, फिर हो चुनाव: गुपकार गठबंधन।
3. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2021-22 से 50-50% सिलेबस के साथ दो बार होगी: सीबीएसई।
4. महाराष्ट्र विधानसभा से भाजपा के 12 विधायक 1 साल के लिए निलंबित।
5. मोदी कैबिनेट का विस्तार इसी हफ्ते संभव, आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बड़ी बैठक।
6. असम के CM हिमंत सरमा बोले- आरोपी भागने की कोशिश करे तो हो 'शूटआउट'।
7. प्रधानमंत्री मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- उन्होने अपना जीवन भारत की एकता के लिए किया समर्पित।
8. विधवा का पुनर्विवाह सिद्ध होने पर पूर्व पति के संपत्ति में हक नहीं: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय।
9. मेरीकॉम और मनप्रीत ओलंपिक में होंगे भारतीय ध्वजवाहक।
Monday, July 5, 2021
ताजा खबर
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविन वैश्विक सम्मेलन को करेंगे संबोधित।
2. पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री।
3. केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक आज निपुण भारत अभियान की करेंगे शुरुआत।
4. महिला क्रिकेट की ‘तेंदुलकर’ है मिताली राज, लंबे समय तक बना रहेगा रिकार्ड : सांता रंगास्वामी।
5. Unlock दिल्ली: बिना दर्शकों के खुलेंगे स्टेडियम और खेल परिसर।
6. संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान: संसद के बाहर रोजाना प्रदर्शन।
7. US के 245 वें स्वतंत्रता दिवस पर बाइडेन को बधाई दे चीन को कड़ा संदेश दे गए पीएम मोदी।
8. आज अमेजन का सीईओ पद छोड़ देंगे जेफ बेजोस, वेब सर्विसेज के प्रमुख एंडी जेसी होंगे नए सीईओ।
Sunday, July 4, 2021
ताजा खबर
1. खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री। आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
2. कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सख्ती जारी, दिल्ली के दो और बाजार पंजाबी बस्ती और जनता मार्केट बंद।
3. फ्रांस सरकार कराएगी राफेल सौदे की न्यायिक जांच।
4. महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनी मिताली राज।
5. अक्टूबर नवंबर के बीच कोरोना के तीसरी लहर के पीक पर होने की संभावना।
6. बेल्जियम को हरा इटली पहुंचा यूरो कप के सेमी फाइनल में।
7. उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का लहराया परचम। पचहतर में से 67 सीटों पर जीत दर्ज।
8. टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था 14 जुलाई को होगा रवाना।
Saturday, July 3, 2021
ताजा खबर
1. रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद दिल्ली में राह की बारिश।
2. तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा।आज होगा उत्तराखंड के नए सीएम का ऐलान।
3. 20 साल में 9 मुख्यमंत्री देने का रिकॉर्ड उत्तराखंड के नाम।
4. विशेषज्ञों ने डब्ल्यूएचओ के कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करने पर उठाए सवाल।
5. अगर मंत्री सही नहीं, तो प्रधानमंत्री इस संबंध में कार्रवाई करेंगे, अदालत कुछ नहीं कर सकती: उच्चतम न्यायालय।
6. फाइनल ट्रायल में कोवैक्सीन 77.8% प्रभावी, डेल्टा पर भी 65.2% असरदार।
7. पहलवान सुमित मलिक पर 2 साल का बैन। अपील करने के लिए मिला 7 दिन का समय।
8. संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक।
Friday, July 2, 2021
ताजा खबर
1. टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू।
2. अध्यक्ष द्वारा अयोग्यता याचिकाओं के समय पर निस्तारण के लिए कानून केवल संसद बना सकती है : उच्चतम न्यायालय।
3. आगामी हफ्तों में दुनिया में सबसे ज्यादा हावी स्वरूप होगा डेल्टा: डब्ल्यूएचओ।
4. देवेंद्र झाझरिया ने नये विश्व रिकार्ड के साथ भाला फेंक मे तोक्यो पैरालंपिक में बनायी जगह।
5. डेल्टा को बेअसर करने में काफी कारगर है जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन।
6. सेना को आज मिलेंगे 12 देसी ब्रिजिंग सिस्टम, सीमा पर गेमचेंजर होगा साबित।
7. दिल्ली के पैरेंट्स को राहत, सरकार ने निजी स्कूलों को फीस में 15% कटौती का दिया आदेश।
8. कोविशील्ड लगवा चुके लोग अब कर सकेंगे यूरोप के 9 देशों की यात्रा।
Thursday, July 1, 2021
ताजा खबर
1. कृषि विविधता, किसानों के कल्याण के लिए भारत की चिंता को दर्शाता है जी20 का मटेरा घोषणा पत्र: विदेश मंत्री।
2. डीडीएमए ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण दिल्ली का लक्ष्मी नगर बाजार किया बंद।
3. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए मिताली राज और आर अश्विन के नाम की सिफारिश करेगा बीसीसीआई।
4. ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके रवि और दीपक के अलावा अंशु और सरिता अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित।
5. टाटा मोटर्स को इंडियन ऑयल से हाइड्रोजन आधारित 15 बसों का मिला ऑर्डर।
6. भारत में 12+ वालों के लिए वैक्सीन रेडी, जायडस ने मांगी आपात इस्तेमाल की मंजूरी।
7. सेंट्रल ड्रग अथॉरिटी से SII को झटका, बच्चों पर वैक्सीन ट्रायल की मंजूरी न देने की सिफारिश।
8. कोरोना से पीड़ित परिवार के लिए एनडीएमए तय करें मुआवजा राशि : सुप्रीम कोर्ट।
ताजा खबर
1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...