Followers

Sunday, November 30, 2025

ताजा खबर

1. आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम।
2. दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर उपचुनाव आज।
3. श्रीलंका में तांडव मचाने के बाद तमिलनाडु के करीब पहुंचा चक्रवात दित्वाह, 47 उड़ानें रद्द, कई राज्यों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट।
4. टैरिफ पर तकरार के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच अहम रक्षा समझौता।
5. भारत को 2025-29 के कार्यकाल के लिए यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में पुनः निर्वाचित किया गया।
6. आम लोगों के मामलों को तरजीह देगा सुप्रीम कोर्ट: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत।
7. हिमालयी ऑर्क में अरुणाचल से कश्मीर तक बना भयानक भूकंप का नया जोन-6।
8. इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण अब तक 300 लोगों की मौत।
9. संयुक्त अरब अमीरात के शहरों में 54वें ईद अल एतिहाद के उपलक्ष्य में 2 दिसंबर को किया जाएगा समारोह का आयोजन।

Friday, November 28, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी का कर्नाटक और गोवा दौरा आज।
2. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन आज।
3. पंजाब में शीत लहर की संभावना: मौसम विभाग।
4. तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है चक्रवात दित्‍वा: मौसम विभाग।
5. बिहार में 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार आएंगे।
6. 2030 का राष्ट्रमंडल खेल गुजरात के अहमदाबाद में।
7. आधार कार्ड को सरकारी विभागों में जन्मतिथि के प्रामाणिक प्रमाण (authentic evidence) के रूप में स्वीकार न करने का उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला।

Thursday, November 27, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, AQI सुधार के बीच रातें सर्द।
2. बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता।
3. पंजाब के फाजिल्का में बस और ट्रक की टक्कर, 2 की मौत 15 जख्मी।
4. वंदे मातरम-जय हिंद, थैंक्स जैसे नारों पर राज्यसभा में रोक।
5. ट्रेनों में सिर्फ हलाल मीट परोसने पर NHRC सख्त, रेलवे को नोटिस भेज मांगी ATR रिपोर्ट।
6. हांगकांग के रिहायशी टावरों में आग, 44 मौतें।
7. अगले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रिका को आमंत्रित नहीं किया जाएगा: डॉनल्ड ट्रम्प।

Wednesday, November 26, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, 20 इलाके रेड जोन में…AQI बहुत खराब।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज सेंट्रल हॉल में आयोजित संविधान दिवस समारोह में लेंगे भाग।
3. 100 की रफ्तार से चक्रवात सेन्यार, 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट।
4. ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी।
5. दिल्ली में जल्द होगी हॉट एयर बैलून की सवार, बांसेरा में हॉट एयर बैलून राइड का पहला ट्रायल।
6. एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) परियोजना के पहले जहाज आईएनएस माहे नौसेना में शामिल।
7. हर नफरत भरे भाषण की निगरानी संभव नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
8. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश के लिए 27 साल की सज़ा।

Tuesday, November 25, 2025

ताजा खबर

1. गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने कुरुक्षेत्र जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे धर्म ध्वजा।
3. अर्जेंट लिस्टिंग के लिए केस का जिक्र लिखित रूप में करना होगा: मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत।
4. इथियोपिया में फटा 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी, भारत पहुंची राख , उड़ानों पर असर।
5. अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल, लैरी पेज बने दुनिया के दूसरे सबसे रईस।
6. अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में पाकिस्तान का भीषण हमला, कम से कम 10 अफगानों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे।

Monday, November 24, 2025

ताजा खबर

1. गुरु तेगबहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस आज।
2. जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर लेंगे शपथ।
3. गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में भूकंप के झटके।
4. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार, कई इलाकों का AQI 400 के पार।
5. दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे से हमला।
6. खान मंत्रालय आज से जम्मू-कश्मीर में करेगा चूना-पत्‍थर खंडों की पहली नीलामी की औपचारिक शुरूआत।
7. राजस्थान में आज से शुरू हो रहा है पांचवां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल।
8. SC/ST कोटा वाली नौकरियों का बड़ा हिस्सा क्रीमी लेयर वाले हथिया रहे: CJI गवई।

Sunday, November 23, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में मध्यम कोहरे का अनुमान: मौसम विभाग।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज जी-20 सम्मेलन से अलग भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका नेताओं की बैठक में होंगे शामिल।
3. निजी कार्यालयों के लिए दिल्ली सरकार ने परामर्श किया जारी, 50% कार्यबल क्षमता के साथ करें काम।
4. दिल्ली में 11 की जगह होंगे 13 जिले, 7 के नाम बदलेंगे, 2 नए जिले बनेंगे।
5. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ को राज्यपाल के संवैधानिक दायरे से बाहर लाने की तैयारी में केंद्र सरकार।
6. केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में 131वां संविधान संशोधन विधेयक 2025 कर सकती है पेश।
7. हवाई टिकटों में एक खास 'ट्रैवल इंश्योरेंस' जोड़ने की तैयारी में भारत सरकार।

Saturday, November 22, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली और आसपास के इलाकों में ज़हरीली धुंध की चादर।
2. राष्ट्रपति मुर्मू आज श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में होंगी शामिल।
3. दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत।
4. केरल सहित अन्य राज्यों में SIR के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब।
5. अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान फायरिंग, कई लोगों के मौत की आशंका।
6. वियतनाम में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से ज़्यादा लोगों की मौत।

Friday, November 21, 2025

ताजा खबर

1. पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में हल्की ठंड ने दी दस्तक।
2. दक्षिण भारतीय राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में 21 से 26 नवंबर के बीच बारिश की संभावना।
3. दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 पार, GRAP-4 की तैयारी।
4. बिहार में नई सरकार का गठन के बाद आज विभागों का होगा बंटवारा।
5. प्रधानमंत्री मोदी आज G-20 समिट में भाग लेने जोहान्सबर्ग जाएंगे।
6. हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा हमारी साझा ज़िम्मेदारी : अजीत डोभाल।
7. पाकिस्तान में सुबह 5.2 तीव्रता के आए भूकंप के झटके।
8. पाकिस्तान को पनडुब्बियां दे रहा चीन, तैनाती भी जल्द होगी।

Thursday, November 20, 2025

ताजा खबर

1. बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज, नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
2. राजधानी दिल्ली में आज फिर हवा खराब, कई जगहों पर गहरा धुंध छाया हुआ है।
3. गोवा में आज से शुरू होगा 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव।
4. राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए विधेयकों पर मंजूरी की समयसीमा तय करने से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।
5. नो वर्क नो पे, हड़ताल पर प्रतिबंध; उत्तराखंड में सरकार की सख्ती।
6. भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा, US ने जैवलिन मिसाइल की बिक्री को दी मंजूरी।
7. रूस भारत को Su-57 जेट देने और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने को तैयार।
8. कुत्ते के काटने से मरने वालों के परिवार को कर्नाटक सरकार देगी 5 लाख, घायल होने पर ₹5 हजार का मुआवजा।
9. बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट का अपीलीय संभाग आज राष्ट्रीय चुनाव कराने के लिए पद्धति को फिर से शुरू करने की मांग वाली अपीलों पर सुनाएगा फ़ैसला।

Wednesday, November 19, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' से 'खतरनाक' श्रेणी में, अगले 5-7 दिनों तक जारी रहने की संभावना।
2. आज 9 करोड़ किसानों को जारी होगा पीएम किसान की 21वीं किस्त।
3. प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर में साउथ इंडिया नेचुरल फारमिंग समिट 2025 का करेंगे उद्घाटन।
4. फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक 13 दिन की प्रवर्तन निदेशालय के रिमांड पर।
5. भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना जरूरी नहीं: मोहन भागवत।
6. सीएसी-48 में एशिया क्षेत्र के लिए कार्यकारी समिति में फिर से हुआ भारत का चुनाव।
7. यमुना जल बंटवारे पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तकरार, संकट में 30 साल पहले का करार।
8. सउदी अरब और अमेरिका ने असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते पर किए हस्ताक्षर।

Sunday, November 16, 2025

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पत्थर खदान धंसी, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका।
2. दिल्ली में जहरीली हवा का कहर बरकरार AQI आज भी 400 के पार, रेड जोन में कई इलाके।
3. दिल्ली मेट्रो के लाल किला स्टेशन के सभी गेट यात्रियों के लिए खुले।
4. तमिलनाडु और कराइक्‍कल में अत्‍यधिक वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग।
5. बिहार में सरकार गठन के लिए NDA में बैठकों का दौर,बुधवार को नीतीश ले सकते हैं शपथ।
6. तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की अच्छी शुरुआत, संघर्ष कर रहे भारतीय गेंदबाज।
7. बिहार में SIR के बाद भारी मतदान, अब दूसरे राज्यों में आएगी तेजी।
8. चिली में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान आज।

Saturday, November 15, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली के कई इलाकों का AQI 400 के पार, 34 इलाके रेड जोन में।
2. बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को एक बार फिर बंपर जीत मिली।
3. राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दीं शुभकामनाएं।
4. राष्ट्र आज स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को मना रहा जनजातीय गौरव दिवस।
5. आज गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, बुलेट ट्रेन परियोजना की करेंगे समीक्षा।
6. फरीदाबाद में मिले विस्फोटक की जांच के दौरान श्रीनगर के नौगाम थाने में अमोनियम नाइट्रेट से भीषण धमाका, 8 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत।
7. अमेरिका और सऊदी अरब एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए हो सकते हैं सहमत: राष्ट्रपति ट्रंप।
8. चिली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कल।

Friday, November 14, 2025

ताजा खबर


1. 38 जिलों के 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू।
2. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने मतगणना में साजिश की जताई आशंका, चुनाव आयोग से निष्पक्षता का आग्रह।
3. ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ थीम के साथ नई दिल्‍ली में 44वां अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला आज से शुरू।
4. दिल्ली ब्लास्ट के उमर नबी के घर को सुरक्षा बलों ने उड़ाया। 
5. देश को मिलेगी पीपीपी मॉडल के तहत 100 सैनिक स्कूलों की सौगात: गृह मंत्री अमित शाह।
6. भारतीय सेना होगी और मजबूत, रक्षा मंत्रालय और BDL में हुआ करार।
7. भारत-बंगलादेश सीमा पर बाड़ लगाने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार हलफ़नामा दाखिल करे: कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय।
8. सबसे लंबे शटडाउन को समाप्त करने वाले विधेयक पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किए हस्ताक्षर।

Thursday, November 13, 2025

ताजा खबर

1. अगले आदेश तक दिल्ली का लाल किला मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद।
2. दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, AQI 400 के पार।
3. दिल्ली में GRAP-3 नियम लागू होने से निर्माण कार्य, पुराने डीजल वाहनों और सीमेंट जैसे सामानों के ट्रांसपोर्टेशन पर रोक।
4. भरूच में दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, आग में दो की जिंदा जलकर मौत।
5. 5 से 12 साल के बच्चों को सीट न लेने पर आधी कीमत का टिकट, अलग सीट लेने पर देना होगा पूरा किराया।
6. पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच मेच की तारीखों में बदलाव, शेष दो वनडे मैच 13 और 15 नवंबर की बजाय 14 और 16 नवंबर को पाकिस्तान के रावलपिंडी में।
7. बोत्सवाना ने 8 चीते भारत भेजने का किया ऐलान।

Wednesday, November 12, 2025

ताजा खबर

1. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड तोड़ 66.91 प्रतिशत मतदान।
2. बिहार विधानसभा चुनाव के सभी एग्जिट पोल में NDA को बढ़त, तेजस्वी की महागठबंधन पिछड़ी।
3. दिल्ली में हुए ब्लास्ट में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच के दायरे में, 6-8 लोग हिरासत में।
4. 130वें संविधान संशोधन के लिए JPC गठित, BJP सांसद अपराजिता सारंगी बनीं अध्यक्ष।
5. मंत्रियों के लिए 30 दिन तक जमानत न मिलने पर पद से इस्तीफा न देने पर स्वतः हटने का प्रावधान।
6. देश के 5 एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई त्रिवेंद्रम और हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी।
7. बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2:56 बजे शीतकाल के लिए होगा बंद।

Tuesday, November 11, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल।
2. कार ब्लास्ट मामले में UAPA की धारा 16 और 18 के तहत मामला दर्ज।
3. बिहार में आज दूसरे और आखिरी चरण में 22 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग।
4. सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान आज।
5. प्रधानमंत्री मोदी भूटान के दो दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना।
6. 11 नवंबर को उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड की हो सकती है शुरुआत: मौसम विभाग।
7. छत्‍तीसगढ़, हरियाणा, चण्‍डीगढ़, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, पंजाब और उत्‍तर प्रदेश में शीतलहर और तापमान में कमी होने का अनुमान: मौसम विभाग।
8. मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन।
9. सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर करेगा सुनवाई।
10. भारत में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने ली शपथ।
11. हंगरी मूल के ब्रिटिश लेखक डेबिड स्ज़ेले को उनके उपन्‍यास फ्लेश के लिए किया जाएगा बुकर पुरस्कार से सम्मानित।

Monday, November 10, 2025

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मु आज लुआंडा में अंगोला की संसद को करेंगी संबोधित।
2. बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कल, मतदान की सभी तैयारियां पूरी।
3. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर।
4. इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ AAP-कांग्रेस समेत कई दलों ने किया विरोध प्रदर्शन।
5. अगले दो दिन तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बनी रहेगी शीत लहर की स्थिति: मौसम विभाग।
6. दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले DND फ्लाईवे पर मरम्मत का कार्य शुरू, दो लेन रहेंगी बंद।
7. अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से लगेगी ‘रावण’ की 25 फुट ऊंची प्रतिमा।
8. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को दी मंजूरी।
9. फिलीपीन्स पहुंचा तूफान फंग-वॉंग, 9 लाख से अधिक लोगों ने किया पलायन।

Sunday, November 9, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली NCR की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी मुश्किल।
2. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के दौरे पर, राज्य के गठन के रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल।
3. कश्मीर में CIK (काउंटर इंसर्जेंसी) की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में छापेमारी, 7 संदिग्ध हिरासत में।
4. दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर होगा महंगा. द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लागू।
5. बिहार में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन।
6. प्रधानमंत्री मोदी 11 नवंबर से भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर।
7. भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का एक अंश भूटान की राजधानी थिम्पू में किया गया स्थापित।
8. अफगानिस्तान से टूटा सीजफायर, पाकिस्तान में बढ़े TTP के हमले।
9. चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न की दिल्ली-शंघाई उड़ान आज से।

Saturday, November 8, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम हुआ ठप, 800 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर।
2. वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो आज, 4 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।
3. आज से दर्शकों के लिए फिर से खुल रहा है दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान।
4. देश की राजधानी दिल्ली में जल्द ही शुरू होगी अटल कैंटीन योजना, 100 जगहों पर मिलेगा सस्ता भोजन।
5. बिहार चुनाव के पहले चरण में 65.08% वोटिंग, चुनाव आयोग ने जारी किया फाइनल आंकड़ा।
6. ट्रांसजेंडर्स को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ के माध्यम से निःशुल्क बस सेवा जल्द।
7. आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जारी किए सख्त निर्देश।
8. एसआईआर (वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन) प्रक्रिया में खामियों और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली।
9. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, कई घायल।

Friday, November 7, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का करेंगे उद्घाटन।
2. दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट लेट; यात्री अटके।
3. बिहार चुनाव के पहले चरण में 64% रिकॉर्ड वोटिंग, महिला मतदाताओं की बंपर भागीदारी।
4. दिल्ली में बदला मौसम, लेकिन प्रदूषण में कमी नहीं… AQI 300 के पार, रेड जोन में 27 इलाके।
5. गोवा में गैंगवार हिंसा के बाद जिलाधिकारियों को तीन महीने के लिए एनएसए लगाने की अनुमति।
6. सुबह 8 से 10 बजे तक बिना आधार के नहीं कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक, IRCTC ने बदला नियम।
7. अमेरिका-रूस परमाणु टकराव, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिए न्यूक्लियर टेस्ट के आदेश।
8. फिलीपींस में भारी तबाही के बाद, वियतनाम पहुंचा कालमेघी तूफान।
9. अफगान-पाकिस्तान सीमा पर भारी गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; तुर्की में वार्ता पर असर।
10. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को रिकॉर्ड 1 ट्रिलियन डॉलर ( करीब 8,36,00,00 करोड़ रुपए) का सैलरी पैकेज।

Wednesday, November 5, 2025

ताजा खबर

1. देश भर में मनाई जा रही है गुरु नानक देव की 556वीं जयंती।
2. काशी में आज देव दीपावली मनाई।
3. बिहार में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी।
4. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ट्रेन हादसे में 11 की मौत, 20 घायल।
5. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय विश्वविद्यालयों में आईआईटी दिल्ली शीर्ष पर, देश के 54 संस्थान शामिल।
6. दुनिया के शीर्ष सहकारी संस्थाओं में अमूल ने पहला और इफको ने दूसरा स्थान किया हासिल।
7. अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का निधन।
8. फिलीपींस में कालमेघी तूफान से भारी तबाही, लगभग 40 लोगों की मौत और हज़ारों पलायन को मजबूर।
9. म्यांमार कोकांग फ्रॉड गिरोह के 5 लोगों को फांसी की सजा!।

Tuesday, November 4, 2025

ताजा खबर

1. राष्‍ट्रपति मुर्मु आज नैनीताल में कुमाऊं विश्‍वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
2. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों में विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण 27 अक्टूबर से 7 फरवरी तक।
3. बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन।
4. छात्र और शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला, ड्राफ्ट टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी-2025 को मिली हरियाणा कैबिनेट की मंजूरी।
5. फ्लाइट टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कैंसिल करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज: DGCA।
6. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
7. अमेरिका में शटडाउन के कारण कई उड़ानें रद्द।
नाइजीरिया में धार्मिक हिंसा, 7000 ईसाइयों की हत्या।
8. इस्राइल नियंत्रित गजा में 200 हमास आतंकवादियों के सुरक्षित प्रवेश की अनुमति नहीं।

Monday, November 3, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI 316, लेकिन दम घोंटू 'बेहद खराब' श्रेणी बरकरार।
2. राष्ट्रपति मुर्मू आज उत्तराखंड विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर सदन के विशेष सत्र को करेंगी संबोधित।
3. प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ESTIC)-2025 का करेंगे उद्घाटन।
4. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हरा पहली बार जीता आईसीसी महिला वर्ल्ड कप।
5. इसरो ने श्रीहरिकोटा से भारत के सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 का किया सफल प्रक्षेपण।
6. प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी ग्रुप की तीन हजार करोड़ की संपत्ति अटैच।
7. अफग़ानिस्तान में कल रात 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया।
8. दक्षिण कोरिया ने स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से अपना पाँचवाँ स्वदेशी सैन्य जासूसी उपग्रह सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपित।

Sunday, November 2, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में AQI 400 के पार, आसमान में छाई स्मॉग की चादर, अगले कुछ दिन रहेंगे मुश्किल भरे।
2. अंडमान-निकोबार, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना।
3. बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए अंतिम दौर में चुनाव प्रचार, पीएम मोदी करेंगे पटना में रोड शो।
4. राष्ट्रपति मुर्मू आज उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर होंगी रवाना।
5. प्रख्यात वैज्ञानिक अंकथी राजू बने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला के निदेशक।
6. ओडिशा में सेमीकंडक्टर युग का आगाज, मुख्यमंत्री माझी ने रखी ₹2,067 करोड़ की भारत के पहले एकीकृत सेमीकंडक्टर प्लांट परियोजना की नींव।
7. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मेगा लॉन्च, नौसेना को मिलेगा सबसे भारी और एडवांस GSAT-7R कम्युनिकेशन सेटेलाइट।

Saturday, November 1, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज से केवल BS6 मानक के अनुरूप इंजन वाले कमर्शियल वाहनों को ही मिलेगी एंट्री।
2. केरल और कर्नाटक मना रहे हैं अपना स्थापना दिवस, 1956 में आज के ही दिन हुआ था दोनों राज्यों का गठन।
3. छत्तीसगढ़ के गठन की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा से जुड़ी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे अनावरण।
4. 13 तारीख तक चलेगा तीनों सेनाओं का महा अभ्‍यास त्रिशूल: नौसेना ऑपरेशन महानिदेशक।
5. लखनऊ की अवधी पाककला को मिली यूनेस्को पहचान, नवाबों का शहर हुआ रचनात्मक शहरों में शामिल।
6. भारत को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत तीन गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड।
7. दिन ठंडे और रातें गर्म, नवंबर में सामान्य से अधिक होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...