Followers

Tuesday, December 31, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर भारत में भीषण शीत लहर का अलर्ट, 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम।
2. नए साल से पहले ISRO ने किया बड़ा कमाल, Spadex की सफल लॉन्चिंग करने वाला चौथा देश बना भारत।
3. 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पुन: आयोजित कराने की अभ्यर्थियों की मांग को बिहार लोक सेवा आयोग ने किया खारिज।
4. पीएम विश्वकर्मा और पीएम सम्मन निधि योजना को एल जीसक्सेना की मंजूरी।
5. किसान नेता डल्लेवाल की भूख हड़ताल 36वें दिन भी जारी, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा स्थिति की समीक्षा।
6. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी रहने के लिए घर और हर महीने ₹10,000।
7. 'पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने देंगे 18 हजार रुपये', दिल्‍ली चुनाव से पहले पुर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा ऐलान।
8. हाई कोर्ट में परिवारवाद पर रोक लगाने के लिए कोलेजीयम को भेजा प्रस्ताव।
9. रेल मंत्रालय प्रयागराज महाकुंभ के लिए तीन हजार विशेष रेलगाडि़यों का करेगा संचालन।

Monday, December 30, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर भारत में तीन दिन घने कोहरे के आसार।
2. किसानों का पंजाब बंद आज, वंदे भारत समेत 150 ट्रेनें रद्द।
3. भारत की हंपी ने रैपिड शतरंज में रचा इतिहास।
4. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज रात श्रीहरिकोटा से कक्षा में अंतरिक्ष यानों को जोड़ने और अलग करने की प्रक्रि‍या दर्शाने के लिए दो उपग्रह, SDMX-एक और SDMX-दो, करेगा लॉन्च।   
5. भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बनने की तैयारी में। 
6. भारत 2025 में पहली बार वर्ल्‍ड ऑडियो-विजुअल इंटरटेनमेंट समिट वेव्स की करेगा मेजबानी।
7. शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट।
8. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, 100 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।
9. दक्षिण कोरिया में विमान बना आग का गोला, जिंदा जले 179 यात्री।

Sunday, December 29, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी कंपकंपी वाली ठंड, आज भी ऑरेंज अलर्ट, नए साल से पहले बदल गया मौसम का मिजाज।
2. लगातार बारिश से दिल्ली- एनसीआर में सुधरी वायु गुणवत्ता।
3. 2100 रुपये वाली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर विवाद,दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने दिए जांच के आदेश।
4. कुछ होता है तो जिम्मेदार कौन? किसान नेता डल्लेवाल के अनशन पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा।
5. पिछले 101 वर्षों में दिसंबर के महीने में दिल्ली एक दिन में सर्वाधिक वर्षा का बना रिकॉर्ड।
6. सोमवार 30 दिसंबर को अपना अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग, स्पैडेक्स लॉन्च करने जा रहा है इसरो।
7. दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा, रनवे से फिसला विमान, जिंदा जले 28 यात्री।
8. पाकिस्तानी सेना 1971 के बाद पहली बार बांग्लादेशी सेना को देगी ट्रेनिंग।

Saturday, December 28, 2024

ताजा खबर

1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज।
2. राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास रात भर बारिश के चलते तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड।
3. राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास प्रदूषण हुआ कम, ग्रेप 3 की पाबंदियां हटी।
4. मध्य प्रदेश में तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना।
5. अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स की तैयारियां शुरू।
6. अंतरिक्ष की दुनिया में ISRO करने वाला है बड़ा धमाका, स्पेडेक्स मिशन 30 दिसंबर को अंतरिक्ष में होगा लॉन्च।
7. दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी एकल बालिका कोटा लागू।
8. पसुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष ओसामु सुजुकी का निधन।

Friday, December 27, 2024

ताजा खबर

1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन।
2. कल होगा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, 7 दिनों का राजकीय शोक।
3. बारिश के बीच खुली दिल्लीवालों की आंख,3 दिन का येलो अलर्ट; हवाओं से और बढ़ेगी ठंड।
4. जी नरेंद्र बने उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
5. राष्ट्रपति मुर्मू ने 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार किया प्रदान।
6. भ्रामक विज्ञापन देने वाले दो प्रतियोगी कोचिंग संस्थानों पर 7 लाख रुपये का जुर्माना।
7. दिल्ली विश्वविद्यालय 2025 - 26 सत्र से हिंदू अध्ययन में पीएचडी करेगी शुरु।
8. 25 मार्च तक चलेगा पीएम उदय का विशेष अभियान: उप राज्यपाल।
9. हुती विद्रोहियों का भी होगा हमास जैसा हश्र: इजरायली प्रधानमंत्री नेतनयाहू।

Thursday, December 26, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में बारिश बढ़ाएगी कंपकंपी, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी।
2. असाधारण उपलब्धियों के लिए 17 बच्‍चों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।
3. चेनाब पुल और T-33 टनल का काम पूरा, जल्द ही लोग ट्रेन में बैठकर कश्मीर की वादियों का ले सकेंगे आनंद।
4. ज्ञानपीठ और पद्म भूषण से सम्मानित मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन नायर का 91 साल की उम्र में निधन।
5. पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते कई इलाकों में बारिश की संभावना।
6. सेना में कोर्ट ऑफ इनक्वायरी में देरी पर CAG ने उठाए सवाल।
7. स्‍वामित्‍व योजना के अंतर्गत कल 58 लाख से अधिक परिसम्‍पत्ति कार्ड वितरित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
8. अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का दूसरा हवाई हमला।

Wednesday, December 25, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में आने वाली है बारिश।
2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 5 राज्यपालों की नियुक्ति की।
3. बिहार के राज्यपाल होंगे आरिफ, वीं के सिंह बने मिजोरम के गवर्नर; मणिपुर में भी बदलाव।
4. वैष्णो देवी रोप वे प्रोजेक्ट का विरोध तेज, कटरा में 72 घंटे के बंद का ऐलान।
5. डीजल गाड़ियों की एंट्री शुरू, कंस्ट्रक्शन साइट होंगे चालू, दिल्ली में हटा ग्रैप-4।
6. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी तेज, पर्यटकों के लिए अटल टनल रोहतांग बंद।
7. चुनाव संचालन नियम में संशोधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, दायर की रिट याचिका।
8. अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों से हड़कंप,15 की मौत; तालिबान ने दी चेतावनी।

Tuesday, December 24, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में ठंड ले रही इम्तेहान, उत्तर प्रदेश-बिहार सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट।
2. सुप्रसिद्ध फिल्‍म निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 साल में मुंबई में निधन।
3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश वी. रामासुब्रमण्यन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष किया नियुक्त।
4. गणतंत्र दिवसः 2025 के लिए झांँकियों का विषय होगा- ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’।
5. 8 जनवरी को होगी 'एक देश एक चुनाव' पर जेपीसी की पहली बैठक।
6. जजों की नियुक्ति में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तोड़ी परंपरा, अब उम्मीदवारों से व्यक्तिगत बातचीत से योग्यता और व्यक्तित्व का होगा परीक्षण।
7. केंद्र सरकार ने 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक-परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को अगली-कक्षा में प्रोन्‍नत करने वाली नीति की ख़त्म।
8. राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस के अवसर पर आज जागो ग्राहक ऐप, जागृति ऐप और जागृति डैश बोर्ड का शुभारंभ करेगा उपभोक्‍ता मामले विभाग।
9. बांग्लादेश ने की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग।

Monday, December 23, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान "द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर"।

2. आंधी-तूफान के साथ 9 राज्यों में बारिश, 12 में शीतलहर-कोहरे की चेतावनी: मौसम विभाग।

3. भारत ने अपने नाम किया अंडर 19 महिला एशिया कप।

4. महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए आज से घर घर रजिस्ट्रेशन।

5. "पत्नी के परिवार या दोस्तों का पति के घर में ज्यादा वक्त तक रहना भी क्रूरता": कलकत्ता हाईकोर्ट।

6. सरकार अब एयरपोर्ट्स पर शुरू करेगी यात्रियों के लिए सस्ती कैंटीन उड़ान यात्री कैफे।

7. भारत दूसरों को अपने फैसलों पर Veto लगाने की अनुमति नहीं देगा': विदेश मंत्री जयशंकर।

Sunday, December 22, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज कुवैत के शहजादे के साथ करेंगे बैठक।
2. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट।
3. दलित छात्रों को पढ़ने के लिए विदेश भेजेगा दिल्ली सरकार: केजरीवाल।
4. अब पोल बूथों के सीसीटीवी फुटेज उम्मीदवारों और आम जनता को उपलब्ध नहीं कराए जा सकते: चुनाव आयोग। 
5. नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, RRTS ऐप से टिकट खरीदने पर मिलेगा डिस्काउंट।
6. गणतंत्र दिवस परेड में इस बार फिर नहीं दिखेगी दिल्ली की झांकी।
7. रूस के कजान में रिहायसी इमारत पर यूक्रेन का ड्रोन हमला।

Saturday, December 21, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में कोहरे का प्रकोप तो दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट।
2. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन।
3. एक देश एक चुनाव 39 सदस्यीय जेपीसी के हवाले।
4. प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक कुवैत दौरा, 43 साल बाद जा रहा कोई भारतीय प्रधानमंत्री।
5. देश में डॉक्टरों की कमी, मेडिकल सीटें बर्बाद नहीं होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट।
6. भारतीय सेना की और बढ़ेगी ताकत, रक्षा मंत्रालय ने 100 K-9 वज्र-T तोपों के लिए की नई डील।
7. 2005 के तय सिद्धांतों से भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने पर सहमति।
8. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को सौंपे दो महत्‍वपूर्ण युद्धपोत।

Friday, December 20, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में पल्यूशन के साथ कोल्ड वेव का येलो अलर्ट, उत्तर प्रदेश-बिहार सहित कई राज्यों में भी लुढ़का पारा।
2. राजस्थान के जयपुर में गैस टैंकर में धमाके से 40 गाड़ियों में लगी आग, जिंदा जल गए लोग; 5 मरे।
3. मुख्यमंत्री रोजगार स्वालंबन योजना शुरू करेगी दिल्ली सरकार: सौरभ भारद्वाज।
4. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए परीक्षा 22 दिसंबर को।
5. राजधानी दिल्ली के 18 स्कूल मानक के अनुरूप नहीं: सीबीएसई।
6. महिलाओं की भलाई के लिए हैं कानून, पति से जबरन वसूली करने नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
7. दिल्ली में पटाखे पर प्रतिबंध तभी असरदार, जब NCR राज्यों में भी होगा बैन: सुप्रीम कोर्ट।

Thursday, December 19, 2024

ताजा खबर

1. मुंबई में बड़ा हादसा: नाव पलटने से तीन नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया गया।
2. दिल्ली में फिर खराब हुई हवा, ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत; येलो अलर्ट जारी।
3. वन नेशन-वन इलेक्शन पर जेपीसी गठित, प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर समेत 31 सदस्य।
4. हाईवे पर तय मानकों के अनुसार ही लगाने होंगे मेटल बीम क्रैश बैरियर, NHAI का निर्देश।
5. गुजरात में बनासकांठा जिले का मसाली गांव सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला सीमावर्ती गांव बना।
6. भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक पोत आईएनएस निर्देशक नौसेना में शामिल।
7. हिन्‍दी के लिए वर्ष 2024 का साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार जान-मानी लेखिका गगन गिल को।
8. प्रधानमंत्री मोदी 21 और 22 दिसंबर को कुवैत की यात्रा पर।
9. अश्वनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा।

Wednesday, December 18, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में शीतलहर, उत्तर प्रदेश-बिहार में ठंडी हवाओं ने गिराया पारा।
2. बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया; तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी।
3. भाजपा शासित राज्यों में लागू होगी UCC, संसद में अमित शाह का ऐलान।
4. नए साल में सस्ती होंगी एनसीईआरटी की किताबें: धर्मेंद्र प्रधान।
5. आईआईटी मद्रास में स्नातक पाठ्यक्रमो में दाखिले के लिए FACE कोटा लागू।
6. श्रीलंका की यात्रा के लिए भारतीयों को अगले वर्ष जनवरी से मिलेगा निशुल्क वीजा।
7. एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स को वापसी के लिए और करना पड़ सकता है इंतजार।

Tuesday, December 17, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में ठंड और पल्यूशन का डबल डोज,पंजाब-हिमाचल समेत कई राज्यों में शीतलहर।
2. दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, हाइब्रिड मोड पर चलेंगे स्कूल।
3. प्रदूषण रोकने को मिस्ट स्प्रे योजना जल्द।
4. संसद के लिए आज का दिन सबसे अहम, 'One Nation One Election' पर चर्चा संभव, केंद्र की तैयारी पूरी।
5. जय श्री राम का नारा लगाना अपराध कैसे: सुप्रीम कोर्ट।
6. फ्रांस के मेयोट द्वीप पर हिंद महासागर में तूफान चिडो से बडे़ पैमाने पर तबाही, सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका।

Monday, December 16, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में ठंड का डबल अटैक, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट।
2. मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में हुआ निधन, सैन फ्रैंसिस्को में ली अंतिम सांसे।
3. संविधान पर आज राज्यसभा में होगी चर्चा, सदन में हंगामे के आसार।
4. आज 16 दिसंबर को 'ट्रैक्टर मार्च' तो 18 को 'रेल रोको' आंदोलन... 'दिल्ली कूच' टलने के बाद किसानों की नई रणनीति।
5. महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुती गठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।
6. 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे करेंगे मन की बात।

Sunday, December 15, 2024

ताजा खबर

1. बर्फीली हवाओं के तेवर, उत्तर प्रदेश-दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी और गिरेगा पारा।
2. महिला विकास से संविधान सम्मान तक… प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में रखे 11 संकल्प।
3. किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर एक दिन के लिए टला, अब 16 दिसंबर को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च।
4. केंद्र सरकार ने एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित दो विधेयकों को लोकसभा में पेश करने के लिए किया सूचीबद्ध।
5. केंद सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है- प्रधानमंत्री मोदी।
6. 'उड़ान यात्री कैफे' में अब एयरपोर्ट पर ले सकेंगे सस्ती चाय और कॉफी का लुत्फ। कोलकाता एयरपोर्ट से शुरुआत।
7. दिव्यांगों के लिए फुट ओवर ब्रिज की सुविधा सुनिश्चित करें सरकार: दिल्ली हाई कोर्ट।
8. दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित।

Saturday, December 14, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में शीतलहर, उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी।
2. आज संविधान पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, लोकसभा में विपक्ष कर सकता है हंगामा।
3. 29वें अंतर्राष्‍ट्रीय केरल फ़िल्‍म-महोत्‍सव का तिरुवनंतपुरम में हुआ शुभारंभ।
4. राजमार्ग साथी नामक उन्नत नए-रूट पेट्रोलिंग-वाहन शुरू करेगा एनएचएआई।
5. विरोध प्रदर्शन का गांधीवादी तरीका अपनाए किसान: सुप्रीम कोर्ट।
6. भारतीय सेना देपसांग में सभी पेट्रोलिंग प्वाइंट्स तक जाएगी: एस जयशंकर।
7. स्विट्ज़रलैंड ने भारत का एमएफएन का दर्जा किया निलंबित।
8. श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके कल रविवार से भारत की तीन-दिवसीय यात्रा पर।

Friday, December 13, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज प्रयागराज में करेंगे सात हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन।
2. पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ाएगी पंजाब से उत्तर प्रदेश तक ठंड, कई राज्यों में भारी बारिश।
3. NIA का देश के 8 राज्यों में 19 जगहों पर छापा, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ठिकानों पर तलाशी।
4. पूजा स्थल अधिनियम मामला: जब तक केस का निपटारा नहीं होता तब तक देश में दर्ज नहीं होगा कोई मुकदमा: सुप्रीम कोर्ट।
5. 'एक राष्ट्र एक चुनाव' में 11 प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी।
6. बच्चे को मां से न मिलने देना ‘क्रूरता’ के बराबर: बॉम्बे हाईकोर्ट।
7. इंदिरा गांधी इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने जारी किया विजन 2047 का रोड मैप।

Thursday, December 12, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में शीतलहर का येलो अलर्ट, उत्तरप्रदेश-राजस्थान समेत कई राज्यों में भी सताएगी ठंड।
2. पूजा स्थल अधिनियम 1991 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज तीन जजों की बेंच सुनाएगी फैसला।
3. झारखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण।
4. वर्ष 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन ‘भारत अंतरिक्ष स्टेशन’ होगा: डॉ. जितेन्द्र सिंह।
5. खेलो इंडिया शीतकालीन खेलकूद-2025 लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग चरणों में होंगे।
6. वर्ष 2034 में फीफा पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी करेगा सऊदी अरब।

Wednesday, December 11, 2024

ताजा खबर



1. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विज्ञान भवन में राष्‍ट्रीय पंचायत पुरस्‍कार करेंगी प्रदान।

2. दिल्ली-NCR में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, उत्तरप्रदेश में कोहरे का अलर्ट।

3. दिल्ली में 7 डिग्री तक गिरेगा तापमान, उत्तरप्रदेश-बिहार के लिए भी शीतलहर का अलर्ट।

4. अजय सेठ को मिला तत्काल-प्रभाव से राजस्व-विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार।

5. इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर कुमार यादव के 'बहुसंख्यक के हिसाब से कानून' वाले बयान पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट।

6. महाराष्ट्र चुनाव में VVPAT पर्चियों और EVM के वोटों में कोई अंतर नहीं:  चुनाव आयोग।

7. आसाराम को मिली 17 दिन की पैरोल, यौन शोषण मामले में काट रहे आजीवन सजा।

8. सीरिया में फंसे भारतीय नागरिकों के साथ भारत सरकार, लेबनान के रास्ते 75 लोगों की हो रही वतन वापसी।

Tuesday, December 10, 2024

ताजा खबर

1. नहीं रहें एसएम कृष्णा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री का 92 की उम्र में निधन।
2. राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा होंगे नए आरबीआई गवर्नर।
3. नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर, Supreme Court ने इसे खोलने की मांग वाली याचिका को किया खारिज।
4. धर्म के आधार पर नहीं हो सकता आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट।
5. केंद्र सरकार जारी संसद के शीतकालीन सत्र में ही पेश करसकती है ‘एक देश एक चुनाव’ से संबंधित बिल।
6. राज्यसभा में सभापति को हटाने की तैयारी, अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष।
7. केंद्र सरकार की अगले तीन वर्ष में दो लाख बीमा सखियों की नियुक्ति की योजना: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन।
8. गुरुग्राम में चिंटल पैराडिसो के सभी टावर असुरक्षित घोषित, गिराने की मांगी परमिशन।

Monday, December 9, 2024

ताजा खबर

1. दिल्‍ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन।
2. हरियाणा के पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की भी रखेंगे आधारशिला।
3. पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता एमडीआर रामचंद्रन का लंबी बीमारी के बाद निधन।
4. नवीनतम बहुउद्देशिय मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तुशील को भारतीय नौसेना में आज शामिल करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
5. महाकुंभ में 13000 ट्रेनें चलाएगी रेलवे: अश्विनी वैष्णव।
दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में रखा बड़ा कदम।
6. सबसे अधिक अरबपतियों वाले देशों में भारत तीसरे नंबर पर।
7. सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद अपने परिवार के साथ रूस पहुंचे।
8. बांग्लादेश ने भारत से लगी सीमा पर तैनात किए तुर्की में बने बायरकटार टीबी 2 ड्रोन।

Sunday, December 8, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में आज बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड देगी दस्तक।
2. राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में।
3. उत्तराखंड में एंट्री के लिए देना होगा अब ग्रीन टैक्स।
4. प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 पर 12 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
5. पांच साल के लिए लिट्टे पर बैन रहेगा बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट के ट्रिब्यूनल का फैसला।
6. सीरिया में कभी भी विद्रोहियों का हो सकता है कब्जा, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे।
7. बांग्लादेश में इस्कॉन सेंटर में लगाई आग, कई मूर्तियोों को जलाया।

Saturday, December 7, 2024

ताजा खबर

1. पहाड़ों पर ठंड का असर, दिल्ली सहित उत्तर भारत में और लुढ़का पारा।
2. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई हिमालयी क्षेत्रों में रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना।
3. फिर से ख़राब श्रेणी में पहुंची राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता।
4. आज ओडिशा में तीन रेल लाइनों की आधारशिला रखेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।
5. विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली को सौगात, रिठाला से कुंडली तक मेट्रो मंजूर।
6. 85 केंद्रीय और 28 नवोदय स्कूल खोलने को केंद्र सरकार की मंजूरी।
7. त्वरित कार्रवाई मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट।
8. राहुल गांधी की नागरिकता पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब।

Friday, December 6, 2024

ताजा खबर

1. देवेंद्र फडणवीस नए ली महाराष्ट्र नए मुख्यमंत्री पद की शपथ। 
2. सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए ग्रेप चार की पाबंदियों को ग्रेप दो में बदला। 
3. ठंड की मार के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश के आसार।
4. जमीन अधिग्रहण कर सालों तक मुआवजा नहीं रोक सकते: सुप्रीम कोर्ट।
5. प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को करेंगे वाराणसी प्रयागराज रेल मार्ग का उद्घाटन।
6. दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश।

Thursday, December 5, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं, कश्मीर में पारा जीरो से भी नीचे।
2. देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
3. कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए हो कमेटी: सुप्रीम कोर्ट।
4. असम में होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर बैन।
5. देशभर में कारोबारियों का रजिस्ट्रेशन जल्द ही ई मैप पोर्टल पर।
6. अब बैंक अकाउंट में अब जोड़े जा सकेंगे 4 नॉमिनी, लोकसभा में पारित हुआ नया बैंकिंग कानून।
7. इसरो ने सैटेलाइट में आई तकनीकी ख़राबी के कारण प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के समय में किया बदलाव।
8. गूगल एलएलसी ने हैदराबाद में गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर स्‍थापित करने की घोषणा की।

Wednesday, December 4, 2024

ताजा खबर

1. तेलंगाना में 5.3 तीब्रता का भूकंप।
2. महाराष्ट्र में आज होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान।
3. पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 डिग्री गिरेगा तापमान; बारिश का अलर्ट।
4. राहुल गांधी आज संभल कूंच करेंगे, प्रियंका गांधी भी हो सकती हैं शामिल।
5. सीजेआई संजीव खन्ना ने CEC और EC की नियुक्ति से जुड़े मामले से खुद को किया अलग।
6. लोकसभा ने पारित किया बैंकिंग क़ानून संशोधन विधेयक-2024।
7. पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक दवा विकसित।
8. महाकुम्भ 2025 के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किया 2100 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान।
9. संकट में फ्रांस की सरकार, इमैनुएल मैक्रों को करना पड़ सकता है नए प्रधानमंत्री का ऐलान।

Tuesday, December 3, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में हल्की ठंड के साथ पल्यूशन का कहर।
2. दिल्ली एनसीआर में ग्रेप 4 की पाबंदियां में ढील देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।
3. नोएडा-दिल्ली बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटी, गाड़ियों की आवाजाही शुरू, 7 दिनों तक दिल्ली कूच नहीं करेंगे किसान।
4. जम्मु कश्मीर में इस बार सर्दी का सीजन लंबा चलेगा और तापमान के साथ-साथ बारिश और भयानक ठंड पड़ने के साथ-साथ भारी बर्फबारी की सम्भावना: मौसम विभाग।
5. वेटिंग लिस्ट वाले यात्री रिजर्व कोच में यात्रा नहीं कर सकते: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
6. महाकुंभ में ऐप से ई रिक्शा की बुकिंग कर सकेंगे श्रद्धालु।
7. कश्मीर में अब ऊबर के ऐप से बुक कर सकेंगे शिकारा।

Monday, December 2, 2024

ताजा खबर

1. राजधानी दिल्ली में लगातार आठवें दिन वायु गुणवत्ता बेहद खराब।
2. कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी, कहीं कोहरा, तो कहीं हल्की ठंड- देशभर में बदला मौसम का मिजाज।
3. मणिपुर के 9 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर 3 दिसंबर तक प्रतिबंध। 
4. भारत ने तैयार की दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन।
5. जय शाह ने आईसीसी प्रमुख का कार्यभार संभाला।
6. मध्य प्रदेश का माधव नेशनल पार्क अब टाइगर रिजर्व।
7. कनाडा के 7 लाख विदेशी छात्रों का भविष्य अधर में, अगले साल छोड़ना पड़ सकता है देश।
8. काश पटेल होंगे एफबीआई के नए निदेशक।

Sunday, December 1, 2024

ताजा खबर

1. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी।आज से 18.50 रुपये हुआ महंगा।
2. दिल्ली में 'धुंध' का साया तो यूपी में शीतलहर की चेतावनी।
3. 90 KM की रफ्तार से बढ़ रहा फेंगल तूफान, कई शहरों में भारी बारिश।
4. नागालैंड में आज से शुरू हो रहा है प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्‍सव।
5. महाराष्‍ट्र: नवनिर्वाचित महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसम्बर को।
6. विद्यालयों में शिक्षा का स्तर जानने के लिए एससीईआरटी कराएगी परीक्षा।
7. सीरिया में रूस ने भी उतार दी सेना, अलेप्पो में घुसे विद्रोहियों पर बरसाए बम।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...