Followers

Wednesday, January 31, 2024

ताजा खबर

1. कोहरे ने गायब किया सब कुछ, दिल्ली एनसीआर में कोहरा ही कोहरा।
2. संसद का बजट सत्र आज दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ होगा शुरू।
3. चंडीगढ़ महापौर चुनाव: आप ने उच्च न्यायालय का रुख किया, नये सिरे से चुनाव कराने का अनुरोध।
4. मंदिर पिकनिक स्पॉट नहीं, कोडीमारम से आगे न जाएं गैर-हिंदू: मद्रास हाई कोर्ट।
5. गिरफ्तारी हुई तो कल्पना सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं हेमंत सोरेन, 43 विधायकों का हस्ताक्षर।
6. दिल्ली हाई कोर्ट का आप विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी के समन से राहत देने से इनकार।
7. भारत में हिम तेंदुओं की संख्या 718 : केंद्र सरकार।
8. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोपनीय सूचना के उल्‍लंघन के मामले में विशेष अदालत ने सुनाई 10 वर्ष की सजा।

Tuesday, January 30, 2024

ताजा खबर

1. मौसम बिगड़ने वाला है, छतरी निकाल लीजिए, उत्तरप्रदेश-बिहार समेत कई राज्यों में होगी बारिश।
2. लैंड फॉर जॉब केस:आज तेजस्वी से पूछताछ, ED ने लालू से 10 घंटे पूछे सवाल।
3. ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर डाला डेरा।
4. दिल्ली सरकार ने घोषित की सोलर पॉलिसी।
5. राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को।
6. कश्मीर में कम बर्फबारी से सेना अलर्ट, आतंकियों को घेरने का नया प्लान।
7. आईपीयू के नए सत्र के लिए 1 फरवरी से दाखिला प्रक्रिया शुरू।
8. सिमी पर फिर बढ़ा 5 साल का प्रतिबंध।

Monday, January 29, 2024

ताजा खबर

1. भीषण ठंड से राहत नहीं, घने कोहरे और शीतलहर के बीच होगी बारिश।
2. बिहार में एनडीए की सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश ने ली नवी बार शपथ।
3. यमुना एक्सप्रेसवे का सफर होगा और महंगा, टोल दरें 5% बढ़ाने की तैयारी।
4. न्यायपालिका को ‘कठिन संवाद’ शुरू करने की जरूरत, स्थगन की संस्कृति और लंबी छुट्टी के मुद्दे का भी करना होगा समाधान : सीजेआई।
5. उम्मीदवार नहीं होने से हटा सकते हैं एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण: यूजीसी।
6. स्थाई समिति की शक्तियों के हस्तांतरण पर दिल्ली के महापौर ने किया कोर्ट का रुख।
7. जेवर एयरपोर्ट को सितंबर से पहले मिल जाएगा रूस से रडार।
8. मैक्रों के भारत आने से घबराए शी, देने लगे चीन-फ्रांस रिश्ते की दुहाई।
9. आरक्षित पद अनारक्षित नही कर सकते: शिक्षा मंत्रालय।

Sunday, January 28, 2024

ताजा खबर

1. कड़ाके की ठंड के बीच IMD ने दी खुशखबरी, दो तीन डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना।
2. बिहार में सियासी उठा पटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश दे सकते हैं इस्तीफा।
3. बोपन्ना ने रचा इतिहास।
4. मराठा समुदाय को ओबीसी का लाभ देगी महाराष्ट्र सरकार।।
5. धोखेबाज लिंको को निलंबित करें गूगल: हाई कोर्ट।
6. कालकाजी मंदिर में स्टेज गिरने से मची भगदड़; 1 महिला की मौत, 17 घायल।

Saturday, January 27, 2024

ताजा खबर

1. देशभर में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह।
2. ‘नारी शक्ति’ का साक्षी बना कर्तव्य पथ।
3. पंजाब और उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्तराखंड के कई स्थानों पर और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर आज घना कोहरा।
4. एयरबस, टाटा समूह मिलकर लगाएंगे हेलीकॉप्टर बनाने का कारखाना।
5. मुस्लिम कट्टरपन से बाहर निकला सऊदी अरब, पहली बार खुल रही शराब की दुकान।
6. मोदी-मैक्रों की वार्ता के दौरान भारत, फ्रांस के बीच रक्षा औद्योगिक साझेदारी पर बनी सहमति।
7. क्रुट्रिम यूनिकॉर्न बनने वाली भारत की पहली एआई कंपनी बनी।
8. तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने संसद के अनुमोदन के बाद स्वीडन की नाटो सदस्यता को दी स्वीकृति।

Friday, January 26, 2024

ताजा खबर

1. भीषण ठंड से राहत नहीं, शीतलहर के बीच घने कोहरे का अलर्ट।
2. राष्‍ट्र आज 75वां गणतंत्र मना रहा है, फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमानुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड के होंगे मुख्‍य अतिथि।
3. गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी की देशवासियों को शुभकामनाएं, लिखा-जय हिंद।
4. वेंकैया नायडू, फातिमा बीबी, फॉक्सकॉन के चीफ समेत 132 को पद्म अवॉर्ड।
5. ज्ञानवापी में वजुखाने के सर्वे पर अब दूसरे बेंच में होगी सुनवाई, ASI रिपोर्ट को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला।
6. कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को अब केवल दो वर्षों की मिलेगी अनुमति।

Thursday, January 25, 2024

ताजा खबर

1. आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है।
2. गणतंत्र दिवस पर कल दिल्‍ली मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे शुरू।
3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को करेंगी संबोधित।
4. कर्नाटक सरकार ने भी पुराने पेंशन स्कीम लागू करने का अधिसूचना किया जारी।
5. खत्म होगा कश्मीर का सूखा, 31 जनवरी तक हो सकती है बर्फबारी।
6. उत्तर पश्चिम भारत के लोगों को जल्द मिल सकती है ठंड से राहत।
7. ट्रेनों की टक्कर रोधी प्रणाली ‘कवच’ का ब्रेकिंग दक्षता परीक्षण सफल, रेड सिग्नल से 30 मीटर पहले रुका इंजन।
8. माइक्रोसॉफ्ट ने रचा इतिहास, 3 ट्रिलियन डॉलर के पार कंपनी का मार्केट कैपिटल।

Wednesday, January 24, 2024

ताजा खबर

1. 'हमारा संविधान, हमारा सम्मान' अभियान का आज शुभारम्भ।
2. शीतलहर के साथ घने कोहरे में लिपटा उत्तर भारत।
3. रामलला के दर्शन के लिए दूसरे दिन भी भारी भीड़, प्रशासन ने की दो हफ्ते बाद आने की अपील।
4. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोंप्रांत भारत रत्न।
5. कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ का स्वागत, जाति जनगणना कराना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी : कांग्रेस।
6. प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई।
7. चुनाव से पहले मिल सकता है पेट्रोल-डीजल दाम में कटौती का तोहफा।
8. दिल्ली में 16 अप्रैल को होंगे लोकसभा चुनाव? चुनाव अधिकारी ने जारी किया लेटर।
9. कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को अब केवल दो वर्षों की मिलेगी अनुमति।

Tuesday, January 23, 2024

ताजा खबर

1. आज से सबके लिए खुले हैं राम लाल के कपाट।
2. अयोध्या में जनता के लिए रामलला मंदिर के खुलते ही उमड़ी भक्तों की भारी भीड़।
3. दिल्ली एनसीआर के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट।
दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके।
4. सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र होगा अयोध्या, पांच करोड़ पर्यटक आने की संभावना।
5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित।
6. नई दिल्‍ली के कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष कुल 26 झांकियां होंगी शामिल।
7. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल की कार्यवाही में हस्तक्षेप से किया इनकार।
8. यमन के हूतियों पर फिर एयर स्ट्राइक, अमेरिका-यूके ने मिलकर दागे बम।
9. श्रीलंका का कैथोलिक चर्च ईस्टर संडे बम हमले के पीड़ितों को ‘संत’ करेगा घोषित।
10. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की होगी शुरुआत, लगाए जाएंगे एक करोड़ घरों में सोलर रूफटॉप।

Monday, January 22, 2024

ताजा खबर

1. अयोध्या में जश्न का माहौल, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही देर बाकी।
2. 1 हजार साल तक खड़ा रहेगा राम मंदिर, भूकंप और बाढ़ से कुछ नहीं बगड़ेगा।
3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार करेंगी प्रदान।
4. दिल्ली एम्स ने 22 जनवरी को अपराह्न ढाई बजे तक अस्पताल बंद रखने का फैसला लिया वापस।
5. साइबर अपराध को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट।

Sunday, January 21, 2024

ताजा खबर

1. अभी जारी रहेगा ठंड का सितम, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार।
2. अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर।
3. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी ने की 7:30 घंटे की पूछताछ।
4. दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम के भी सभी कार्यालय कल ढाई बजे तक रहेंगे बंद।
5. भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने का काम जल्द होगा शुरू : गृह मंत्री अमित शाह।
6. प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर की स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई।

Saturday, January 20, 2024

ताजा खबर

1. देश के विभिन्न हिस्सों विशेषकर उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर जारी।
2. घाटी में अगले सप्ताह हो सकती है बर्फबारी।
3. अयोध्या में बिना अनुमति वाहनों की एंट्री बंद, हाईवे पर रूट डायवर्जन।
4. जेल में बंद AAP नेता विजय नायर को अंतरिम जमानत, बवासीर की वजह से कोर्ट से राहत।
5. साल में 2 बार CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा का नियम इसी वर्ष 2024-25 से।
6. 2036 में होने वाले ओलम्पिक-खेलों की मेजबानी के लिए भरसक प्रयास कर रही है सरकारः प्रधानमंत्री मोदी।
7. बिल्किस के दोषियों को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत।

Friday, January 19, 2024

ताजा खबर

1. अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए अस्‍थायी मंदिर में दर्शन करने का आज अंतिम दिन।
2. 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर केंद्र सरकार के कार्यालय दोपहर ढाई बजे तक रहेंगे बंद।
3. कुछ दल बना सकते हैं अलग गठबंधन, फारूक अब्दुल्ला ने INDIA को दी बड़ी चेतावनी।
4. 22 जनवरी के बाद कड़ाके की ठंड से मिलने वाली है राहत।
5. मेट्रो में सफर करने वालों की आज से बढ़ेंगी दिक्कतें, गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कुछ स्टेशनों के बाहर लग सकती है लंबी कतार।
6. कोचिंग वाले 16 साल से कम उम्र के बच्चों का नहीं लेंगे ऐडमिशन।
7. दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने कारागार नियमावली में संशोधन को दिया अनुमति।
8. विज्ञापन विवाद में दिल्ली सरकार के पांच अधिकारी निलंबित।
9. वडोदरा नाव हादसे में 14 की मौत के बाद पुलिस ने 18 के खिलाफ दर्ज की FIR, नाव चालक और मैनेजर अरेस्ट।

Thursday, January 18, 2024

ताजा खबर

1. मार्केट की हाहाकारी शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ खुले।
2. द्विवार्षिक विमानन कार्यक्रम, विंग्स इंडिया 2024 आज हैदराबाद में शुरू।
3. जेट स्ट्रीम हवाएं बढ़ा रही हैं उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति।
4. पाक ने भी ईरान में की एयरस्ट्राइक,आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा।
5. अयोध्या के लिए हर राज्य से चलेंगी आस्था स्पेशल।
6. राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली-एनपीएस में एकल पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण ने प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस विनियमन किया अधिसूचित।
7. दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित।

Wednesday, January 17, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज से गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज केरल के कोच्चि में 4000 करोड़ रुपये से अधिक की तीन प्रमुख ढांचागत परियोजनाओं का करेंगे उद्धाटन।
3. मथुरा के शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।
4. ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर आज जनता के लिए खुला।
5. वंदे भारत 9 घंटे तो राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे लेट, घर से निकलने से पहले कर लें चेक।
6. मालदीव से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए भारत तैयार, जल्द होगी चर्चा।
7. चंद्रयान-3 जैसा कारनामा करना चाहता है जापान, 20 जनवरी को सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी।
8. 17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ जम्मू कश्मीर में बर्फबारी।

Monday, January 15, 2024

ताजा खबर

1. देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जा रहा मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू का त्यौहार।
2. घने कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत, यूपी-पंजाब में अभी और कंपाएगी ठंड।
3. अभी जारी रहेगा कोहरे और शीतलहर का प्रकोप।
4. देसी एडवांस्ड ड्रोन बनाने का सबसे बड़ा प्रॉजेक्ट TAPAS बंद।
5. मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन।
6. पुराना किला में शुरू होगा 18 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय रामायण मेला।
7. केंद सरकार ने पहले राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे नामांकन।
8. मालदीप से 15 मार्च तक सेना हटाए भारत: राष्ट्रपति मोइज्जू।

Sunday, January 14, 2024

ताजा खबर

1. शनिवार रहा मौसम का सबसे ठंडा दिन।
2. उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फीली हवाओं से बेहाल लोग।
3. राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज मणिपुर के धौबल से होगी शुरू।
4. दिल्ली में अंगीठी के धुएं से घुटा दम, दो जगह 6 लोगों की मौत।
5. राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को झटका, मिलिंद देवड़ा कर सकते हैं शिंदे ग्रुप को ज्वाइन।
6. गेहूं, चावल, चीनी और प्याज पर निर्यात प्रतिबंध हटाने की सरकार की कोई योजना नहीं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।
7. पहली बार मतदान करने वालों तक पहुंचने के लिए नई दिल्ली में नमो नव-मतदाता पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ।
8. आप का घर बचाओ भाजपा हटाओ अभियान आज से।

Saturday, January 13, 2024

ताजा खबर

1. गलन भरी ठंड में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट, बारिश के भी आसार।
2. शराब घोटाले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने फिर भेज समन, 18 जनवरी को बुलाया।
3. पंजाब में नहीं होगा गठबंधन, AAP-कांग्रेस के बीच दिल्ली में बन गई बात।
4. 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट सत्र 31 जनवरी से।
5. संजय सिंह, एन डी गुप्ता और स्वाति मालीवाल राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए।
6. प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु का किया उद्घाटन।
7. सीईसी कानून पर रोक लगाने से उच्चतम न्यायालय का इनकार।
8. शीत लहर से बचाव पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी।

Friday, January 12, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर भारत लगातार शीतलहर की चपेट में, कई हिस्से घने कोहरे में घिरे।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्‍ट्र के नाशिक में 27वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का करेंगे शुभारम्‍भ।
3. राजस्थान के माउंट आबू में पारा -3 डिग्री सेल्सियस और जम गई बर्फ।
4. हमले के बाद फिर एक्शन में ED, अग्निसमन मंत्री सहित कई TMC नेताओं के घरों पर रेड।
5. रामलला के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आज से शुरू किया 11 दिन का विशेष अनुष्ठान।
6. सर्वाइकल कैंसर पर बड़ी मार, देश भर में इसी साल अप्रैल से लगेंगे टीके।
7. असम में 3 से अधिक बच्चे होने पर महिलाओं को नहीं मिलेगी सरकारी मदद।
8. पापुआ न्‍यू गिनी में आपात स्थिति घोषित।

Thursday, January 11, 2024

ताजा खबर

1. AMU के अल्पसंख्यक दर्जा मामले में सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है फैसला।
2. अब इंफाल नहीं खोगजोम से होगी न्याय यात्रा शुरू, कांग्रेस ने बदला स्थान।
3. दिल्ली-NCR से उत्तर प्रदेश-बिहार तक ठंड से मिलेगी राहत, लेकिन छाया रहेगा कोहरा।
4. भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन।
5. सोनिया, अधीर रंजन और खड़गे ने बनाई अयोध्या से दूरी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने का फैसला।
6. दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक बढ़ी।
7. शिंदे की सेना ही असली शिवसेना: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष।
8. एक्सपायरी डेट बदलकर खाद्य पदार्थों की बिक्री पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त।

Wednesday, January 10, 2024

ताजा खबर

1. गलत निर्देश जारी करवाने के लिए हमें भटकाया, बिल्किस केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश को किया रद्द।
2. प्रधानमंत्री मोदी करेंगे गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ।
3. अडाणी ग्रुप ने बनाया पहला स्वदेशी ड्रोन, समंदर में बढ़ाएगा भारत की ताकत।
4. गुजरात के लिए अडानी का ऐलान, बनेगा अंतरिक्ष से दिखने वाला एनर्जी पार्क।
5. 67 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार।
6. कड़ाके की ठंड देखते हुए दिल्ली की छुट्टियां बढ़ाई जाए: जीएसटीए।
7. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर- नीट-पीजी 2024 की परीक्षा 7 जुलाई तक स्थगित।

Tuesday, January 9, 2024

ताजा खबर

1. आज और बढ़ेगी ठंड, दिल्ली-मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में होगी बारिश।
2. दिल्ली एनसीआर में अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम।
3. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देगीं राष्ट्रीय खेल पुरस्कार।
4. प्रधानमंत्री मोदी करेंगे गांधीनगर के सबसे बड़े वैश्विक व्यापार कार्यक्रम का उद्घाटन।
5. प्रधानमंत्री मोदी ने तीर्थस्थलों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से देशभर में 'स्वच्छ मंदिर' अभियान किया शुरू।
6. एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया होगी सरल।
7. बिलकिस बानो केस के 11 दोषियों को समय से पहले रिहाई को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज।
8. देहरादून में क्लोरीन गैस लीक, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत।

Monday, January 8, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली, पंजाब, हरिय़ाणा, उत्तर प्रदेश औऱ बिहार के कुछ भागों में ऑरेन्‍ज अलर्ट: मौसम विभाग।
2. पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईडी के खिलाफ स्वत संज्ञान लेकर किया एफआईआर दर्ज।
3. आईपी विश्वविद्यालय में चलेंगे ड्यूल डिग्री b.Ed व बीएससी, एमएससी कोर्स।
4. राजधानी दिल्ली के स्कूलों में पहली से पांचवी कक्षा तक की 12 जनवरी तक छुट्टी, बाकी कक्षाओं के लिए सुबह शिफ्ट के हिसाब से 8:00 से 5:00 बजे तक का होगा समय।
5. बांगलादेश राष्ट्रीय चुनाव में शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी ने प्राप्त किया बहुमत।
6. मालदीप के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी को लेकर तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड।

Sunday, January 7, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली सरकार ने बढ़ते ठंड को देखते हुए नर्सरी से पांचवी तक की कक्षाएं अगले पांच दिनों तक बंद की।
2. इसरो ने आदित्य एल-1 उपग्रह को अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक किया स्‍थापित।
3. भारतीय नौसेना, अरब सागर और अदन की खाड़ी में डकैती तथा ड्रोन रोधी छह युद्धपोत करेगी तैनात।
4. 2 साल का स्पेशल बीएड बंद, 4 वर्षीय कोर्स को ही मिलेगी अब मान्यता।
5. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक राष्‍ट्र एक चुनाव समिति ने एक साथ चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनता से मांगे सुझाव।
6. पर्यावरण विज्ञान में बैचलर कोर्स शुरू करेगी आईपी विश्वविद्यालय।
7. नोएडा में आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक रहेंगे बंद।
8. बांग्लादेश में चुनाव आज।

Saturday, January 6, 2024

ताजा खबर

1. कड़ाके की ठंड में होगी बारिश; उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में चेतावनी।
2. बंगाल में ED की कार्रवाई, TMC नेता गिरफ्तार,
अधिकारियों पर हुआ था हमला।
3. प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा इस महीने की 29 तारीख को।
4. अयोध्‍या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्‍मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्‍याधाम के प्रस्ताव को स्वीकृति।
5. भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास अपहृत मालवाहक जहाज के चालक दल के सदस्‍यों को कराया मुक्त।
6. स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा।
7. आप ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और स्वाति मालीवाल को बनाया राज्यसभा कैंडिडेट।
8. बांग्लादेश में चुनाव से पहले उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, 5 की मौत।

Friday, January 5, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर जारी।
2. ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत से छिना नंबर-1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया टीम ने मारी बाजी।
3. मोहल्ला क्लीनिक के फर्जी लैब टेस्ट मामले में उपराज्यपाल ने दी सीबीआई जांच की मंजूरी।
4. अंग प्रत्यारोपण की पूरी प्रक्रिया 6 से 8 हफ्ते में हो पूरी: दिल्ली उच्च न्यायालय।
5. दिव्यांगों का स्थानांतरण उनकी स्थिति के आधार पर करें सरकार: दिल्ली हाईकोर्ट।
6. निर्वाचन आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह आवेदन के प्रारूप में किया संशोधन।
7. चीन के प्रमुख समाचार पत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत के आर्थिक विकास, सुशासन और विदेश नीति की सराहना।
8. बांग्‍लादेश में 7 जनवरी को होगा राष्‍ट्रीय चुनाव।

Thursday, January 4, 2024

ताजा खबर

1. ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, बिहार के कई शहरों में बारिश का अलर्ट।
2. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड के चलते 12 वीं तक के स्‍कूल 3 दिन और बंद।
3. विश्व ब्रेल दिवस आज।
4. हिडनवर्ग मामले में एसआईटी सीबीआई जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।
5. सुचारू रेल-परिचालन के लिए 20 हज़ार जीपीएस-नेविगेशन फॉग-पास उपकरण लगाएगा भारतीय रेलवे।
6. हिट एंड रन मामले में ट्रक ड्राइवर की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे।
7. शौचालय ब्रेक के बाद जेईई मेंस के अभ्यर्थियों की फिर से होगी तलाशी।
8. किसी आरोपी को बैंक खातों का पासवर्ड देने के लिए बाध्य नहीं कर सकते: दिल्ली उच्च न्यायालय।

Wednesday, January 3, 2024

ताजा खबर

1. ED के सामने पेश नहीं होंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। नोटिस को बताया अवैध।
2. हिट-एंड-रन मामलों को लेकर चल रही देशव्यापी ट्रक-चालकों की हड़ताल हुई समाप्त, सरकार ने ट्रांसपोर्टर्स की चिंताओं पर चर्चा का दिया आश्वासन।
3. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनेंगे INDI गठबंधन के संयोजक, RJD पर समय से पहले चुनाव कराने का दबाव।
4. राम मंदिर के बाद आ रहा CAA, लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने की तैयारी।
5. असम में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 14 यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल।
6. कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छाया घना कोहरा।
7. बेरूत में इस्राइल के ड्रोन-हमले में मारा गया हमास का उपनिदेशक सालेह अल अरौरी।
8. ब्रिक्स अब 10 देश का समूह बना।

Tuesday, January 2, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज से तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दो-दिवसीय दौरे पर।
2. चुनावी बॉन्‍ड की बिक्री आज से, भारतीय स्‍टेट बैंक बॉन्‍ड जारी करने और नकदी लौटाने के लिए होगा अधिकृत।
3. दिल्ली में प्रदूषण घटने से ग्रेप 3 की पाबंदियां हटी।
4. नमो एप पर जनमन-सर्वे में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आम नागरिकों से किया आग्रह।
5. दिल्ली में नए साल पर जमकर छलकी शराब, 24 लाख बोतलों की खपत।
6. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 3 साल के बैचलर कोर्स अब होंगे 4 साल के।
7. 22 फरवरी तक चलेगा हर घर अयोध्या घर-घर अयोध्या अभियान।
8. बिहार के बेगसराय में जिंदा जल गया पूरा परिवार, पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत।
9. जापान के इशिकावा-क्षेत्र में भीषण भूकंप से 8 की मौत, लोगों को अभी घरों में वापस न लौटने की सलाह।

Monday, January 1, 2024

ताजा खबर

1. विश्व भर में लोगों ने 2023 को अलविदा कहते हुए नये साल 2024 का जश्न और ख़ुशी के साथ किया स्वागत।
2. राजधानी दिल्ली में कल मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।
3. भारत और यूएई के बीच होगा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास, राजस्‍थान में 2 से 15 जनवरी तक होगा आयोजन।
4. चंद्रयान-3 के बाद इसरो ने रचा इतिहास, XPo Sat लॉन्च।
5. भारत बना खगोल-शास्त्रीय वेधशाला भेजने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश।
6. नए साल पर झारखंड में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने जा रहे 6 युवकों की मौत।
7. केंद्र सरकार ने तहरीक ए हुर्रियत संगठन पर लगाया बैन।
8. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तय किया नए साल का टारगेट, लोकसभा के अलावा हरियाणा पर फोकस।
9. राजस्थान सरकार आज से 450 रुपये की रियायत दर पर कराएगी घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...