Followers

Monday, September 30, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी ने नौकरियों की तेजी से बदलती प्रकृति और गेमिंग, एनीमेशन तथा फिल्म निर्माण जैसे सृजनात्मक क्षेत्रों में बढ़ते अवसरों पर दिया जोर।
2. नेपाल के छोड़े 5.62 लाख क्यूसेक पानी से गंडक नदी में आया सैलाब, कई गांव डूबे।
3. बिहार पर अगले 48 घंटे भारी, कोसी-गंडक का बढ़ेगा जलस्तर, तटबंध टूटने से महाआफत।
4. न्यायमूर्ति मनमोहन ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ।
5. एक देश एक चुनाव: तीन बिल लाने की तैयारी में केंद्र सरकार।
6. कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी दिल्ली सरकार: मुख्यमंत्री आतिशी।
7. स्पेशल 12 टीम करेगी प्रदूषण पर प्रहार, दिल्ली-NCR में इस बार ज्यादा पाबंदियां।
8. इलाहाबाद हाई कोर्ट की धर्मांतरण पर टिप्पणी गैरजरूरी: सुप्रीम कोर्ट।
9. झारखंड के रांची में भारी बवाल, काली मंदिर के पास मिला प्रतिबंधित मांस।
10. इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत को दहलाया। शहर की इमारत को उड़ाया।

Sunday, September 29, 2024

ताजा खबर



1. प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार करेंगे साझा।
2. जम्‍मू कश्‍मीर में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन।
3. मध्य प्रदेश के मैहर के पास यात्रियों से भरी एक बस की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर में 9 यात्रियों की मौत। 
4. दो दिन तक उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और दिल्‍ली में हो सकती है बारिश।
5. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लेप्टोस्पायरोसिस से पीड़ित।
6. दहेज प्रताड़ना के मामले में गोलमोल आरोपों की गहराई से जांच की जरूरत: सुप्रीम कोर्ट।
7. काम का स्ट्रेस और स्मोकिंग कर रहा युवाओं का दिल बीमार,समय से पहले करनी पड़ रही हार्ट सर्जरी।
8. नसरल्लाह के खात्मे से सहमा ईरान, इजरायल की डर से खामेनेई को बंकर में छिपाया।

Saturday, September 28, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर बिहार के लिए अगले कुछ घंटे भारी बारिश की आशंका, कोसी और गंडक नदी से सालों बाद आया भरपूर पानी।
2. जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण और हरियाणा में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर।
3. विश्व पर्यटन दिवसः पर्यटन मंत्रालय ने ‘पर्यटन मित्र’ और ‘पर्यटन दीदी’ नामक राष्ट्रीय दायित्‍वपूर्ण पहल शुरू की।
4. लालू यादव ही लैंड फॉर जॉब घोटाले के साजिशकर्ता, प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में दावा।
5. सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तिरुपति 'लड्डूओं में पशु चर्बी' का विवाद, सोमवार को सुनवाई।
6. हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप कर रहा भारत, प्रलय-निर्भय भी बेड़े में होंगी शामिल।
7. दवाओं का कम होता असर, ग्लोबल पब्लिक हेल्थ के लिए बड़ा खतरा, UNGA की बैठक में बोलीं अनुप्रिया पटेल।
8. अग्निवीरों के लिए आई गुड न्यूज, ब्रम्होस एयरोस्पेस नौकरी में देगी 15 फीसदी आरक्षण।
9. UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता मामले में अमेरिका और फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन का भी मिला साथ।
10. पराली मामले में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार।

Friday, September 27, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।
2. महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, मध्यप्रदेश-बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना।
3. परम रुद्र सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम और मौसम तथा जलवायु के लिए एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सिस्टम का प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ।
4. केंद्र सरकार ने परिवर्तनशील महंगाई भत्‍ते में संशोधन कर न्‍यूनतम वेतन दर में बढ़ोत्तरी की घोषणा की।
5. पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की फिर बढ़ी उम्मीद, 71 डॉलर के पास आया कच्चा तेल।
6. हर धर्म की महिला के लिए है घरेलू हिंसा संरक्षण कानून: सुप्रीम कोर्ट।
7. मंकीपॉक्‍स बीमारी के बारे में जागरुकता बढ़ाने वाली गतिविधियां आयोजित करें राज्‍य और केंद्र-शासित प्रदेश: स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय।
8. नागरिकों की आधार और पैन की जानकारी को इंटरनेट पर उजागर करने वाली वेबसाइट्स पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध।

Thursday, September 26, 2024

ताजा खबर

1. उमस और गर्मी से परेशान हुए दिल्लीवाले, आज होगी राहत की बरसात।
2. मुंबई में आज का दिन बहुत भारी, स्कूल-कॉलेज सब बंद।
3. दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से।
4. जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 54 प्रतिशत से अधिक मतदान।
5. अमेरिका, नॉर्वे और सिंगापुर सहित 15 देशों के राजनयिकों ने देखी जम्मू-कश्मीर जाकर वोटिंग प्रक्रिया।
6. दिल्ली के श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा।
7. भारत के किसी हिस्से को पाकिस्तान नहीं बता सकते... सीजेआई की कर्नाटक हाईकोर्ट के जज को खरी-खरी।
8. एयर मार्शल एसपी धारकर होंगे नए वायु सेना उपप्रमुख।
9. पैरासिटामॉल समेत 50 से ज्यादा दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल।
10. लेबनान में इजरायल की बड़े अटैक की तैयारी, एयरस्ट्राइक के बाद जमीन पर करेगा मार।

Wednesday, September 25, 2024

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर में मतदान जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की पार्टी में चुनावी घमासान।
2. दिल्लीवालों को मिलेगी गर्मी से राहत, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में होगी मूसलाधार बारिश।
3. साइबर फ्रॉड पर नकेल के लिए केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 6 लाख मोबाइल फोन बंद, 65 हजार URLs किए ब्लॉक।
4. इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एआई फेलोशिप के लिए आवेदन किए आमंत्रित।
5. उत्तराखंड के मंदिरों के प्रसाद की टेस्टिंग,बदरीनाथ केदारनाथ में भोग, प्रसाद क्रय के लिए बनेगी एसओपी।
6. खान पान की चीजों में गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई...' CM योगी का निर्देश।
7. NRI कोटे का धंधा बंद कर देना चाहिए : मेडिकल में दाखिले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी।
8. केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 15 से 29 साल के आयुवर्ग में सबसे ज्यादा 36.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर।

Tuesday, September 24, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर को किया संबोधित।
2. तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में तेज बारिश का अनुमान: मौसम विभाग। 
3. आयुष्मान भारत योजना: बुजुर्गों के लिए पोर्टल तैयार, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन।
4. वर्ष 2030 तक देशभर में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्‍टेशन स्‍थापित किये जाएंगे: केंद्र सरकार।
5. "लापता लेडीज" ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट।
6. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में बीएससी एमएससी सिविल डिग्री कोर्स में नामांकन 30 सितंबर तक।
7. 25 गज के मकान पर मोबाइल टावर लगाने पर कोर्ट ना लगाई रोक।
8. ट्रांसफार्मर सुरक्षित करने की तकनीक को मिला पेटेंट।
9. इजरायल का हिजबुल्ला पर दो दशक का सबसे बड़ा हमला, लेबनान में हाहाकार, 492 मरे।
10. अफ्रीका में तबाही मचाने वाले मंकीपॉक्स ने दी भारत में दस्तक, केरल में मिला क्लेड-1 स्ट्रेन का मरीज।

Monday, September 23, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में दो दिन धूप फिर होगी बरसात।
2. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना।
3. बिहार में जारी रहेगा जमीन का सर्वे, कागजात जुटाने के लिए मिली 3 महीने की मोहलत।
4. केदारनाथ, बदरीनाथ और अन्‍य तीर्थों की यात्रा करने वालों के लिए भारतीय रेलवे चलाएगा भारत गौरव ट्रेन।
5. हिंद प्रशांत क्षेत्र के छात्रों को भारत देगा 5 लाख डॉलर की छात्रवृत्ति।
6. तिरुपति मंदिर में गड़बड़ी की जांच करेगी SIT,लड्डू विवाद के बीच मुख्यमंत्री नायडू का फैसला।
7. दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद का जीता चुनाव।
8. चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना या डाउनलोड करना POCSO के तहत अपराध: सुप्रीम कोर्ट।

Sunday, September 22, 2024

ताजा खबर

1. आतिशी ने सादे समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ।
2. एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे वायुसेना के नए चीफ।
3. हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए क्वॉड अहम: प्रधानमंत्री मोदी।
4. नीतीश कटारा हत्याकांड के गवाह के खिलाफ झूठे केस की जांच करेगी सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश।
5. किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को आरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता: दिल्ली हाई कोर्ट।
6. राजस्थान में 2 सप्ताह तक बारिश के आसार, अन्य राज्यों में कम हुआ मानसून का असर।
7. AutoNxt कंपनी ने देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किया लॉन्च।
8. राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए श्रीलंका में चुनाव संपन्न।

Saturday, September 21, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली की सबसे युवा सीएम होंगी आतिशी, राष्ट्रपति ने किया नियुक्त, शपथ ग्रहण आज।
2. राजधानी दिल्ली अगले 6 दिनों तक 'ग्रीन जोन' में रहेगी।
3. प्रधानमंत्री मोदी क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए अमरीका की यात्रा पर।
4. बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईटी संशोधन नियम 2023 को किया रद्द, केंद्र सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट को बताया असंवैधानिक।
5. फूड सेफ्टी इंडेक्स में केरल, तमिलनाडु और जम्मु कश्मीर ने मारी बाजी।
6. रांची के गेतलसूद जलाशय में स्थापित की जा रही है भारतीय सौर ऊर्जा निगम की 100 मेगावाट की सौर-परियोजना।
7. देश के प्रायद्वीपीय-भागों में अगले 3 दिनों के दौरान मूसलाधार-वर्षा की संभावना: मौसम विभाग।
8. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत-नेपाल मैत्री यात्रा पर्यटक रेल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
9. दिल्ली के ऐतिहासिक बावडीयों की अब लौटेगी रौनक।

Friday, September 20, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली से लेकर राजस्थान तक, अभी बाकी है बारिश का दौर।
2. दिल्ली NCR में इस बार देर तक बरसेंगे बदरा, मॉनसून की विदाई में देरी।
3. प्रधानमंत्री मोदी कल से अमरीका की तीन दिवसीय यात्रा पर, क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।
4. कोलकाता रेप मर्डर केस: इमरजेंसी ड्यूटी पर लौटने का ऐलान, सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन, आवश्यक सेवाएं आंशिक रूप से होंगी बहाल।
5. सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम जमानत को बताया गंभीर मामला।
6. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया है: अमित शाह।
7. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में भारत को समन, अमेरिकी अदालत ने भारत सरकार से 21 दिनों के भीतर मांगा जवाब।

Thursday, September 19, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में आफत तो दिल्ली में राहत की बारिश।
2. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 58.19 प्रतिशत मतदान।
3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के प्रस्ताव को दी मंजूरी।
4. गगनयान-कार्यक्रम के तहत पहला मानवरहित मिशन भेजने की तैयारी में इसरो।
5. चांद के बाद शुक्र का अध्ययन करने की तैयारी में इसरो,
केंद्रीय कैबिनेट ने मिशन शुक्रयान को दी मंजूरी।
6. तकनीकी गड़बड़ी के बाद हादसे से बाल-बाल बचा नौसेना का ड्रोन, कंट्रोल्ड लैंडिंग कामयाब।
7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरूआत की।
8. 21 सितम्‍बर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी।

Wednesday, September 18, 2024

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर वोटिंग, प्रधानमंत्री मोदी की रिकॉर्डतोड़ मतदान की अपील।
2. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
3. दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान।
4. गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड।
5. बिना इजाजत न करें कार्रवाई, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में लगाई रोक।
6. नारी-शक्ति के लिए 3 लाख करोड़ रुपये ख़र्च करेगी केंद्र सरकारः किरेन रिजिजू।
7. पेजर विस्फोट से दहला लेबनान।

Tuesday, September 17, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली, हिमाचल और राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल।
2. प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी आज से होगी शुरू।
3. स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान आज से शुरू, पर्यटन और अन्य स्‍थलों में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जाएगा।
4. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल मामले पर आज सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय।
5. नई दिल्‍ली में ‘भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री’ का शुभारंभ।
6. 18 सितंबर को लॉन्च होगी NPS-वात्सल्य योजना, वित्तमंत्री सीतारमण करेंगी शुरूआत।
7. रेलवे की ओर से वंदे मेट्रो का नाम नमो भारत रैपिड रेल।
8. महिलाओं को छूट नहीं अधिकार दीजिए, कानून से नहीं सोच से बदलता है समाज: मुख्य न्यायाधीश।
9. कच्चे तेल में गिरावट से पेट्रोल-डीजल के रेट में 6-7 रुपये की कटौती की उम्मीद।

Monday, September 16, 2024

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोगों को दी बधाई।
2. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज मध्यम से भारी बारिश के आसार।
3. मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे केजरीवाल, किया ऐलान।
4. केंद्र सरकार ने शुरू की दशकीय जनगणना की तैयारी,
पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, पोर्टल तैयार।
5. मणिपुर में सीआरपीएफ की बटालियन तैनात, पर असम राइफल्स के कुछ जवान और अधिकारी भी बने रहेंगे।
6. भारत ने तूफान यागी से प्रभावित देशों में मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन सद्भाव किया शुरु।
7. वकीलों की झूठी दलीलों से डगमगा रहा विश्वास: सुप्रीम कोर्ट।
8. स्पेसएक्स क्रू पोलारिस डॉन पांच दिनों तक कक्षा में रहने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटा।

Sunday, September 15, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश, बिहार, छतीसगढ़ समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट।
2. उत्तर प्रदेश में महाराजगंज की तहसील फरेंदा को जिला बनाने की तैयारी शुरू, योगी सरकार ने गोरखपुर डीएम से मांगा प्रस्ताव।
3. प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के भुज-अहमदाबाद को देश की पहली वंदे मेट्रो की देंगे सौगात।
4. परीक्षा भर्ती में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज मोबाइल इंटरनेट, मोबाइल डेटा, मोबाइल वाई-फाई सेवाएं पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक रहेंगी बंद।
5. चीन की नींद हराम करने आया 'जोरावर'! भारत का पहला 'माउंटेन टैंक' जो पहाड़ी जंग में बनेगा गेमचेंजर।
6. भारतीय सेना की इंफ्रेंट्री यूनिट को मिली स्वदेशी एंटी ड्रोन गन।
7. आज धरती के बेहद करीब से गुजरेगा एस्टेरॉएड।
8. कॉन्‍ट्रैक्‍ट की तरह खत्‍म नहीं कर सकते हिन्‍दू विवाह, इलाहाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला।

Saturday, September 14, 2024

ताजा खबर

1. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त।
2. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत।
3. केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' किया।
4. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बंद होंगें 54 मदरसे, मान्यता होगी समाप्त।
5. केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख में पांच नए जिले बनाए जाएंगे: केंद्रीय गृह मंत्री।
6. क्लाइमेट चेंज से बारिश में हो रहे बदलावों से निपटने के लिए 'मिशन मौसम' शुरू।
7. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रखी देश के सबसे बड़े ड्रेजर की आधारशिला, समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है यह कदम।
8. हम एजेंट नहीं, बांग्लादेश छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे; हिंदुओं का यूनुस को साफ संदेश।

Friday, September 13, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में आज जमकर बरसेंगे बदरा।
2. माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी का एम्स में निधन।
3. मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट।
4. वक्फ अधिनियम में संशोधन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं: जमीयत उलेमा-ए-हिंद।
5. बुलडोजर चलाने की धमकी मत दो, महीनेभर में दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी।
6. पद्म पुरस्‍कार 2025 के लिए इस महीने की 15 तारीख तक नाम भेजे जा सकते हैं।
7. राष्ट्रीय अनुदेशात्मक मीडिया संस्थान-एनआईएमआई ने यूट्यूब चैनलों की एक श्रृंखला शुरू की।
8. वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल- (वी एल-एस आर एस ए एम) का सफलतापूर्वक किया परीक्षण।
9. मध्य एशियाई इस्लामिक देश ताजिकिस्तान में महिलाओं के बुर्का पहनने और पुरुषों को दाढ़ी बढ़ाने पर सरकार ने लगाई रोक।

Thursday, September 12, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई जगहों पर होगी झमाझम बारिश।
2. 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को केंद्र सरकार का तोहफा, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये के मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा।
3. बीच संमदर दुश्मन को जवाब देंगे हमारे मानवरहित जहाज, रक्षा मंत्रालय ने करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट को दी मंजूरी।
4. इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई संभावना।
5. बच्चों की शिक्षा के लिए मदरसा सही जगह नहीं: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग। 
6. दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने वेबसाइट पर एक नया सेक्शन 'ह्यूमर इन कोर्ट' की शुरुआत की।
7. खालिस्तानी समर्थक सिख फॉर जस्टिस पर लगा रहेगा प्रतिबंध, केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए बढ़ाया बैन।
8. मुख्यमंत्री सैनी ने भंग की हरियाणा विधानसभा, संवैधानिक संकट के चलते लिया फैसला।

Wednesday, September 11, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली से बिहार तक झूमकर बरस रहे बादल, पहाड़ों के लिए जारी हुआ अलर्ट।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया-2024 का करेंगे उद्घाटन।
3. विधान सभा चुनाव से पहले फारूक अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, नए आरोपों के साथ अदालत पहुंची प्रवर्तन निदेशालय।
4. भारतीय नौसेना सिविलियन प्रवेश परीक्षा अप्रत्याशित तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से हुई रद्द।
5. नए नियमके तहत 20 किलोमीटर तक चलने वालों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स।
6. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तीन वर्षों में सबसे कम स्‍तर पर।
7. यूरोपीय संघ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए एआई फैक्ट्री करेगा स्थापित।
8. रूस ने सभी पांचों बेड़ों के साथ अपना सबसे बड़ा नौसेना अभ्‍यास किया शुरू।

Tuesday, September 10, 2024

ताजा खबर

1. कोलकाता रेप मर्डर कांड में कोलकाता पुलिस की कार्यशैली से सुप्रीम कोर्ट नाराज। 
2. कोलकाता रेप-मर्डर केस: ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं, हड़ताली डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम।
3. पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी।
4. भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि, केंद्र सरकार ने किया आधिकारिक ऐलान।
5. 69000 टीचर भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।
6. ईडी द्वारा बुलाए गए व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से या एजेंट के माध्यम से उपस्थित होना अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट।
7. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के बीएससी एमएससी ड्युल डिग्री कोर्स में दाखिला 10 सितंबर तक।
8. 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर दिल्ली सरकार ने लगाई रोक।
9. दिल्ली के नालों की सफाई में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच करेगी एंट्री करप्शन ब्यूरो।

Monday, September 9, 2024

ताजा खबर

1. बंगाल की खाड़ी में उथल-पुथल से उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में होने वाली है भारी बारिश।
2. कोलकाता केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पश्चिम बंगाल सरकार और CBI ने दी रिपोर्ट।
3. भारतीय सेना के तीनों अंगों की सुरक्षा तैयारियों की 'कोर' बैठक आज।
4. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 15 सितंबर तक किए जा सकेंगे नामांकन।
5. 2030 के यूथ ओलिंपिक और 2036 में ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा भारत: डॉ. मनसुख मांडविया।
6. आशा छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा एसबीआई फाउंडेशन।
7. रणधीर सिंह बने एओसी के पहले भारतीय अध्यक्ष।
8. बख्शेंगे नहीं... दुर्गा पूजा के लिए उपद्रवियों को बांग्लादेश की खुली चेतावनी।
9. नाइजीरिया में फ्यूल टैंकर-ट्रक की टक्कर के बाद धमाका, 48 लोगों की मौत, 50 मवेशी भी जिंदा जले।

Sunday, September 8, 2024

ताजा खबर

1. पेरिस पैरालंपिक में टूट गए सभी रिकॉर्ड, 29 पदक के साथ भारत ने खत्म किया अभियान।
2. असम में अब आधार कार्ड बनाना नहीं होगा आसान, NRC आवेदन देना होगा जरूरी।
3. मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह दे सकते हैं इस्तीफा, गवर्नर के साथ देर रात की लंबी बैठक।
4. पूर्व EC अरुण गोयल क्रोएशिया के नए राजदूत नियुक्त, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिया था इस्तीफा।
5. देश में मिला एमपॉक्स का पहला संदिग्ध केस, अस्पताल में आइसोलेट किया गया मरीज।
6. भारत की पहली यात्रा पर 9-10 सितंबर को आएंगे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद, प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात।

Saturday, September 7, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार।
2. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आप गठबंधन पर मंडराए काले बादल, सीटों की संख्या पर फंस गया पेंच।
3. चांद पर भूकंप के तेज झटके, चंद्रयान-3 ने किया खुलासा। 
4. जेल में बंद सीएम को अपने कर्तव्यों से कौन रोकता है? सुप्रीम कोर्ट का जेल प्रशासन से सवाल।
5. बच्चों के वैक्सीनेशन का होगा परमानेंट डिजिटल रिकॉर्ड, सरकार इसी महीने लॉन्च करेगी U-Win पोर्टल।
6. अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन।
7. 683.9 बिलियन डॉलर की नई ऊंँचाई पर पहुंँचा भारत का विदेशी मुद्रा-भण्‍डार।
8. इमर्जिंग मार्केट्स इन्वेस्टेबल मार्केट सूचकांक में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा।

Friday, September 6, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में आज भी जारी रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
2. वक्फ (संशोधन) विधेयक का बीजद ‘‘कड़ा विरोध'' करेगी : नवीन पटनायक।
3. शिवाजी की मूर्ति बनाने में जंग लगी सामग्री का हुआ था इस्तेमाल: महाराष्ट्र पुलिस।
4. मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षित, CBI ने किया विरोध।
5. बैन के बावजूद फिर टू फिंगर टेस्ट मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।
6. मणिपुर में फिर भड़की हिंसा के बीच असम राइफल्स की दो बटालियन का जाना शुरू।
7. इलेक्ट्रिकल व्हीकल की सब्सिडी होगी बंद, अब रियायत की जरूरत नहीं: नितिन गडकरी।
8. डमी एडमिशन वाले स्कूलों पर लीगल एक्शन की तैयारी में सीबीएसई।
9. दिल्ली के जेलों में 3247 अतिरिक्त पदों के सृजन को उपराज्यपाल की मंजूरी।

Thursday, September 5, 2024

ताजा खबर

1. हिमाचल प्रदेश के 6 अयोग्य घोषित विधायको की पेंशन छीनी।
2. दिल्ली नगर निगम वार्ड कमेटी में भाजपा ने मारी बाजी।
3. राष्ट्रपति के आदेश से दिल्ली के उपराज्यपाल की बढ़ी शक्तियां।
4. इस बार लंबा चलेगा मानसून, ला नीना के प्रभाव से कड़ाके की सर्दी के लिए भी अलर्ट।
5. रिठाला नरेला मेट्रो कॉरिडोर का हरियाणा तक होगा विस्तार।
6. देश भर में रोड सेफ्टी ऑडिट के लिए प्रशिक्षित होंगे आईआईटी इंजीनियर।
7. श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में इलाहबाद हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती।
8. इसराइल को हथियार देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल।

Wednesday, September 4, 2024

ताजा खबर

1. भारत ने एक पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का अपना नया रिकॉर्ड किया कायम।
2. पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट तथा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भूस्खलन तो गुजरात राजस्थान में बाढ़ और बारिश को लेकर चेतावनी जारी।
3. स्वदेशी मानव रहित बमबर्शक विमान की पहली उड़ान सफल।
4. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रस्तावित एंटी रेप बिल (Anti Rape Bill) अपराजिता विधान सभा में पास।
5. दिल्ली नगर निगम के मेयर का पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से इनकार।
6. कर्नाटक सरकार ने डेंगू को घोषित किया महामारी, जनवरी से जुलाई तक 7362 मामले दर्ज, 7 मौतें।
7. एटलस साइिकल कंपनी के पूर्व प्रेजिडेंट सलिल कपूर ने खुद को सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Tuesday, September 3, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-नोएडा में येलो तो गुजरात में रेड अलर्ट।
2. राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना का एक फाइटर प्लेन Mig-29 रूटीन एक्सरसाइज के दौरान हुआ क्रैश।
3. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर निर्बाध आवाजाही बढ़ाने हेतु लाइव निगरानी के लिए की कई टोल प्लाजा की पहचान।
4. केंद्र सरकार ने 23वें विधि आयोग के गठन को किया अधिसूचित।
5. जैवलिन स्टार सुमित अंतिल ने पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल किया अपने नाम।
6. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई ने किया गिरफ्तार।
7. हत्या की कोशिश व डकैती के मामले में समझौता, न्याय का मज़ाक उड़ाता है : बंबई उच्च न्यायालय।
8. देश संविधान से चलेगा , बुलडोजर कल्चर पर दिशा निर्देश जारी करें सुप्रीम कोर्ट: राहुल गांधी।
9. भारत संग संबंधों पर कैंची चलाने को तैयार बांग्लादेश की युनुस सरकार।

Monday, September 2, 2024

ताजा खबर

1. पसीना- पसीना हो रहे लोग, दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, देश के और हिस्सों में भी बरसेंगे बादल।
2. राष्ट्रपति मुर्मू ने सर्वोच्च न्यायालय के 75वें वर्षगाठ पर नया झंडा और प्रतीक चिन्ह किया जारी।
3. एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने बने वायु सेना के उप प्रमुख, 4500 घंटे से ज्यादा है फाइटर जेट उड़ाने का एक्सपीरियंस।
4. के सी त्यागी ने जदयू के प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, राजीव रंजन होंगे नए प्रवक्ता।
5. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला लुक किया जारी।
6. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लॉन्च किया नेशनल मेडिकल रजिस्टर पोर्टल।
7. मलयालम फिल्म इंडस्‍ट्री में कुछ चिंताजनक मुद्दे, हेमा समिति की रिपोर्ट पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान।
8. बुलडोजर कार्रवाई पर रोक की मांग को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
9. उत्तरप्रदेश-बिहार के लोगों ने किया दूसरे राज्य में सबसे अधिक पलायन।



Sunday, September 1, 2024

ताजा खबर

1. पहले ही दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े।
2. हरियाणा विधानसभा चुनाव अब 5 अक्टूबर को।
3. केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का प्रधान सचिव किया नियुक्त।
4. महिलाओं के मामले में त्वरित हो न्याय: प्रधानमंत्री मोदी।
5. बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी, अब 7 साल के बच्चे को पंजा मारकर किया घायल।
6. घरेलू हिंसा कानून और वरिष्ठ नागरिक कानून के बीच संतुलन की जरूरत: हाई कोर्ट।
7. सितंबर में भी जमकर होगी बारिश, कुछ राज्यों के लिए चिंता; मौसम विभाग।
8. वियतनामी चिकित्सक गुयेन थी नोक फुओंग को मैग्सेसे पुरस्कार।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...