Followers

Monday, May 31, 2021

ताजा खबर

 1. अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की जरूरत, प्रशिक्षण की अवधि बढ़ाने का फैसला मनमाना नहीं : दिल्ली हाई कोर्ट।

2. जून में कोविड टीके की करीब 12 करोड़ खुराक होंगी उपलब्ध : स्वास्थ्य मंत्रालय।

3. गूगल, फेसबुक भारत के आईटी नियमों के अनुसार अपडेट करने लगे हैं वेबसाइट।

4. कोविशील्ड के सिंगल डोज वाले टीके की मंजूरी पर जल्द होगा फैसला।

5. CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।

6. नियमन के नए मसौदे के विरोध के बीच आज से लक्षदीप में यात्रा प्रतिबंध हुआ लागू।

7. केरल में अब 3 जून तक आएगा मानसून।

8. भारत ने भगोड़ा चौकशी के प्रत्यर्पण दस्तावेज डोमिनिका भेजा।

सुविचार

प्यार में शर्त नहीं, समर्पण होता है।

Sunday, May 30, 2021

सुविचार

खुशी देना ही खुशी पाने का आधार है।

ताजा खबर

 1. गोवा की 34वीं वर्षगांठ आज। आज ही के दिन 1987 में गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना।

2. जायडस कैडिला ने नकली दवाओं की रोकथाम के लिए पैकिंग में स्क्रैच कोड किया पेश ।

3. फाइजर का कोरोना टीका कम असरदार, पर भारत में मिले वेरिएंट से बचाने में कारगर।

4. ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने कैरी साइमंड्स से की शादी।

5. कोविड-19 से कमायु व्यक्ति की मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को दैनिक कमाई के 90% के बराबर मिलेगी पेंशन: पीएमओ।

6. आई पी एल के बाकी मैच सितंबर में यूएई में होंगे।

7. यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा निरस्त। जुलाई में होंगे 12वीं की परीक्षा।

8. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की फ्री ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की शुरुआत।

9. दिल्ली में सीमित अनलॉक कल सोमवार से। डीडीएमए ने जारी की शर्तें।

10. अलीगढ़ शराब कांड में मृतकों की संख्या हुई 42 के पार।



Saturday, May 29, 2021

सुविचार

मुश्किल वक्त में जब अपने साथ छोड़ देते हैं तो काम आती है सिर्फ विद्या।

ताजा खबर

 1. सोमवार से लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाने का दिल्ली सरकार का फैसला।

2. पिछले 24 घंटे के अंदर भारत में कोरोना के 1.73 लाख नए केस, 45 दिन बाद सबसे कम।

3. प्रधानमंत्री ने चक्रवात ‘यास’ से हुए नुकसान की समीक्षा की, ओडिशा ने मांगा दीर्घकालिक समाधान।

4. गैर-मुस्लिमों को मिलेगी भारत की नागरिकता, गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों से मांगे आवेदन।

5. फरवरी 2022 में होने वाले ऑस्कर पुरस्कारों को एक महीने के लिए टाला गया।

6. हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक जिमी लाई को 2019 में हुए प्रदर्शन के मामले में 14 माह की सजा।

7. सदन भंग करने के खिलाफ दायर याचिकाएं सुनने के लिए नेपाल के प्रधान न्यायाधीश ने बनाई संविधान पीठ।

8. रणदीप हुड्डा संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण संधि के राजदूत पद से हटाए गए।

Friday, May 28, 2021

सुविचार

खुशहाल जिंदगी जीनी हो तो दोस्त बनाए, दुश्मन नहीं।

ताजा खबर

 1. बिहार-झारखंड से यूपी तक दिखा यास का असर, रातभर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश।

2. UNGA अध्यक्ष ने कहा- संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा और ताकत से उठाए पाकिस्तान; बताया फलस्तीन जैसा मामला।

3. भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक।

4. भारत को जुलाई से मिल सकता है फाइजर का कोरोना टीका।

5. कर्मचारियों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति को खतरा: ट्वीटर।

6. कोविड दिशा निर्देशों को 30 जून तक जारी रखें राज्य: केंद्र सरकार।

7. आर्थिक वृद्धि के लिए निजी उपभोग और निवेश की जरूरत: रिजर्व बैंक।

Thursday, May 27, 2021

सुविचार

दीए की छोटी सी लौ घर को रोशन भी कर सकती है और जला भी सकती है।

ताजा खबर

 1. किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसानों ने मनाया ‘काला दिवस’, लहराए काले झंडे।

2. डोमिनिका में पकड़ा गया भगोड़ा मेंहुल चोकसी।

3. JEE परीक्षा स्थगित। नए तारीखों की घोषणा की जाएगी बाद में।

4. यास तूफान का बंगाल की एक करोड़ लोगों पर असर: ममता बनर्जी।

5. सिंचाई में शोधित जल के इस्तेमाल संबंधी नीति लागू करें सीपीसीबी: एनजीटी।

6. नए आईटी नियम निजता के खिलाफ नहीं: केंद्र सरकार।

7. 12वीं की परीक्षा कराने के लिए दिल्ली सरकार अनुमति दें: प्राइवेट स्कूल।

Wednesday, May 26, 2021

सुविचार

नकारात्मक परिस्थितियों में भी अगर सकारात्मक सोच रखते हैं तो जीत जरूर होगी।

ताजा खबर

 1. कुछ ही घंटों में तट से टकराएगा 'यास', लैंडफॉल से पहले ही दिखा असर, ओडिशा-बंगाल में तेज हवाओं संग बारिश।

2. फाइजर भारत को 5 करोड़ डोज देने को तैयार, अगले साल आएगा मॉडर्ना का टीका।

3. मॉडर्ना ने अपनी वैक्सीन को 12-17 वाले बच्चों पर बताया प्रभावी।

4. दोबारा टेस्ट न कराने की एडवाइजरी पर सरकार करें विचार: हाई कोर्ट।

5. कोवीड जमानत का आधार नहीं हो सकता: सुप्रीम कोर्ट।

6. सुबोध कुमार जयसवाल बने सीबीआई के नए निदेशक।

7. बारहवीं बोर्ड परीक्षा: अल्पावधि परीक्षा के पक्ष में अधिकतर राज्य सरकार।

Tuesday, May 25, 2021

सुविचार

असफलता के डर से कोशिश ही ना करना, सबसे बड़ी असफलता है।

ताजा खबर

 1. Corona के हर वैरिएंट पर मार करता है टीका,फेल होने का प्रमाण नहीं: WHO चीफ।

2. ECB के फैसले से बढ़ी BCCI की टेंशन, IPL के बचे मैचों पर सस्पेंस जारी।

3. अगले 24 घंटों में गंभीर तूफान में बदल जाएगा चक्रवात यास, राहत बचाव के लिए NDRF की 149 टीमें तैनात।

4. आज से बाजार में मिलेगी सिपला की कोविड टेस्टिंग किट 'वीराजेन'।अब खुद कर सकेंगे कोरोना की जांच।

5. हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, मुफ्त में बांटेगी पतंजलि की 1 लाख कोरोनिल किट।

6. बच्चों पर कोरोना के तीसरी लहर का असर की बात मे दम नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय।

7. 18 प्लस वाले भी सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर करा सकेंगे टीका के लिए रजिस्ट्रेशन।

8. आसमान में शादी, corona प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां।

Monday, May 24, 2021

सुविचार

जीवन जितना सादा होगा, मुश्किलें उतनी ही कम होगी।

ताजा खबर

 1. सैक्सोफोन वादक मछेंद्रनाथ का कोविड-19 से निधन।

2. असम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में डीएनएलए के आठ उग्रवादी ढेर।

3. अनुभवी गोल्फर मिकेलसन सबसे उम्रदराज चैंपियन बनने के करीब।

4. 12वीं की परीक्षा के लिए डेढ़ घंटे के प्रश्न पत्र पर कई राज्य सहमत।

5. 12वीं बोर्ड की परीक्षा 25 मई के बाद फैसला संभव: निशंक।

6. बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर परीक्षा ना ले केंद्र।

7. पहले टीका फिर परीक्षा : मनीष सिसोदिया।

8. किसानों के 26 मई के ब्लैक डे प्रदर्शन पर 12 विपक्षी पार्टियों का समर्थन।

Sunday, May 23, 2021

सुविचार

उत्साह और उमंग जीवन की परेशानियों को खत्म तो नहीं करती पर कम जरूर कर देती है।

ताजा खबर

 1. 14 राज्यों ने किया ब्लैक फंगस को महामारी घोषित। देश में ब्लैक फंगस के करीब 9000 केस।

2. तूफान ताऊते के बाद अब यास का खतरा।

3. 12वीं की बोर्ड की परीक्षा पर फैसला आज।

4. दिल्ली मुंबई में आज से 18 प्लस को टीका नहीं।

5. अब तक 19:30 करोड़ लोगों का किया गया टीकाकरण।

6. चीन का पहला रोवर लाल ग्रह की सतह पर उतरा।

7. जलीय भोजन पर काम करने वाली शकुंतला को विश्व खाद्य पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

8. नहीं रहे हिंदी सिनेमा के चर्चित गीतकार राम लक्ष्मण।


Saturday, May 22, 2021

सुविचार

ज्ञान अगर अधकचरा हो तो कष्टकारी होता है।

ताजा खबर

 1. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ‘ब्लैक फंगस’ नयी चुनौती: मोदी।

2. प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको नेता सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना संक्रमण से निधन।

3. सुंदरलाल बहुगुणा का निधन ‘बहुत बड़ा’ नुकसान: मोदी।

4. इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम पर बनी सहमति, राष्ट्रपति जो बाइडन ने की प्रशंसा।

5. 'मिशन वैक्सीन' पर US जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, पड़ोसियों के लिए भी मांगेंगे टीके।

6. नेपाल की सियासत में नया मोड़, राष्ट्रपति ने संसद भंग कर मध्यावधि चुनाव का किया ऐलान।

7. चीन की 'चालबाजी' से सेना प्रमुख सतर्क, अरुणाचल में LAC का लिया जायजा।

8. दिलीप कुमार और राज कपूर का पुश्तैनी घर म्यूजियम में होगा तब्दील, सरकार ने जारी किए 2.30 करोड़ रुपए।

Friday, May 21, 2021

सुविचार

सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते।

ताजा खबर

 1. इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया दौरे पर गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलेगी भारतीय महिला टीम।

2. 13000 खिलाड़ियों और कोचों को चिकित्सा बीमा देगी सरकार।

3. गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग, 13 ढेर, 6 शव बरामद।

4. दूर होगी वैक्सीन की किल्लत,भारत बायोटेक हर साल बनाएगा 90 करोड़ Covaxin।

5. पंजाब के मोगा में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश, पायलट की मौत।

6. 'ब्लैक फंगस' ने बढ़ाई चिंता, कई राज्यों में नोटिफाइड बीमारी घोषित।

7. दिल्ली में 1976 के बाद मई महीने में सबसे ज्यादा बारिश।

8. 2 गज नहीं, अब 10 मीटर की दूरी, है जरूरी ।

9. टीका मैत्री के तहत 90 देशों को टीका दिया गया: हर्षवर्धन।

Thursday, May 20, 2021

सुविचार

शक्ल सूरत से नहीं, हुनर से पहचान होती है आदमी की।

ताजा खबर

 1. साल के अंत तक सभी व्यस्कों को कोविद का को टीका: हर्षवर्धन।

2. व्हाट्सएप नई निजता नीति वापस ले: भारत सरकार।

3. 26 मई की शाम को पूर्व दिशा में नजर आएगा सुपर ब्लड मून। 

4. तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए बनेगा विशेष कार्य बल: केजरीवाल। 

5. कांग्रेस की सौम्या वर्मा ने तैयार किया टूल किट,: भाजपा।

6. एजीईएल 25500 करोड़ में एसबी एनर्जी के भारतीय ऊर्जा कारोबार का करेगी अधिग्रहण।

7. नेपाल में भूकंप से दर्जनों मकान ध्वस्त, कई घायल।

8. चक्रवाती तूफान ताऊ ते पड़ा कमजोर।

9. वेदांता लिमिटेड के स्वामित्व वाली स्टरलाइट कंपनी ने शुरू किया ऑक्सीजन का उत्पादन।

10. छेत्री की वापसी। भारतीय फुटबॉल टीम दोहा रवाना।

Wednesday, May 19, 2021

सुविचार

धैर्यवान व्यक्ति सब कुछ पा सकता है।

ताजा खबर

 1. बड़े पैमाने पर टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रयास निरंतर जारी: मोदी।

2. सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के अंकों को सारणीबद्ध करने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ायी।

3. जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. अग्रवाल का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन।

4. सेवा इंटरनेशनल, एएपीआई के चिकित्सक भारत में कोविड रोगियों को नि:शुल्क दे रहे हैं ऑनलाइन परामर्श।

5. गूगल ने भारत में न्यूज शोकेस पेश किया, 50 हजार पत्रकारों, छात्रों को प्रशिक्षित करेगी।

6. इजराइल ने गाजा सिटी पर फिर से भीषण हवाई हमले किये।

7. बाइडन ने नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान ‘‘संघर्ष विराम का समर्थन’’ किया।

8. PM मोदी आज जा रहे हैं गुजरात, ताउते तुफान से हुई तबाही का लेंगे जायजा।

9. कम केस में भी कोरोना ने मचाई बड़ी तबाही, देश में एक दिन में पहली बार 4525 मौतें।

Tuesday, May 18, 2021

सुविचार

बचाव इलाज से बेहतर है।

ताजा खबर

 1. चक्रवाती तूफान तौकते ने मचाई भारी तबाही। 12 लोगों की गई जान।

2. शिल्पा मेडिकेयर ने डॉ रेड्डीज के साथ स्पुतनिक वी वैक्सीन के विनिर्माण के लिए किया समझौता।

3. नारद स्टिंग मामला : सीबीआई ने तृणमूल के तीन विधायकों, पूर्व नेता को किया गिरफ्तार। जमानत पर कोलकाता हाईकोर्ट ने लगाई रोक।

4. प्लाज्मा पद्धति को कोरोना प्रबंधन दिशा निर्देश से हटाया गया।

5. 24 घंटे सातों दिन अब गांव में भी हो सकेगी corona की जांच: हर्षवर्धन।

6. Corona महामारी को देखते हुए सभी विद्यार्थियों को टेबलेट और भारत नेट देने का राज्यों को सुझाव दिया शिक्षा मंत्री निशंक ने।

7. पहलवान सुशील कुमार पर ₹100000 का इनाम घोषित।

8. व्हाट्सएप की नई निजता नीति भारतीय आईटी कानूनों के अनुरूप नहीं: भारत सरकार।

Monday, May 17, 2021

सुविचार

रिश्तो की अहमियत बुरे वक्त में समझ में आती है।

ताजा खबर

 1. चक्रवात तौकते का गुजरात महाराष्ट्र और गोवा में तांडव।अब तक ली 6 लोगों की जान, मुंबई में भी बारिश शुरू।

2. दिल्ली और हरियाणा में लॉक डाउन 24 मई तक बढ़ाया गया।

3. रमेश पोखरियाल निशंक को अंतरराष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक। निशंक ने कोरोना योद्धाओं को किया समर्पित।

4. सरकार का अब गांव पर फोकस। घर घर जाकर कोरोना टेस्ट के दिए निर्देश।

5. ऑडिट कमिटी के आकलन ने खोली राजधानी के अस्पतालों की पोल।

6. गुरुग्राम के बाद अब नोएडा में भी ड्राइव इन वैक्सीनेशन, मॉल की खाली पार्किंग में गाड़ी में बैठे-बैठे लोगों को लगेगा टीका।

7. फलस्तीन के विदेश मंत्री ने इजराइल पर 'युद्ध अपराध' का लगाया आरोप।

8. एंटी कोरोना दवा 2-DG की 10,000 डोज बनकर तैयार, राजनाथ सिंह और हर्षवर्धन आज करेंगे लॉन्च

Sunday, May 16, 2021

सुविचार

असफलताओं के बावजूद लगातार कोशिश करते रहना ही असली सफलता है।

ताजा खबर

 1. कोरोना को रोकने के लिए बिहार समेत कई अन्य राज्यों ने बढ़ाए प्रतिबंध।

2. तौकता तूफान भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ ले सकता है एंट्री, 5 राज्यों में बचाव दल की 50 से ज्यादा टीमें तैनात।

3. चीन का यान रोवर लेकर मंगल ग्रह पर उतरा।

4. दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक की शुरुआत।

5. कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को ब्लैक फंगस का खतरा ज्यादा।

6. गांव में घर घर जाकर की जाए जांच, प्रधानमंत्री मोदी।

7. हवा के मुकाबले पानी में ज्यादा देर तक रहता है कोरोना वायरस।

8. गंगोत्री मंदिर के खुले कपाट, लेकिन श्रद्धालुओं के आने की मनाही।

Saturday, May 15, 2021

सुविचार

हर काली रात के बाद सुबह होती है।

ताजा खबर

 1. अमृतसर से छह बार सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता रघुनंदन लाल भाटिया का निधन।

2. वाशिंगटन में पूरी तरह खुलेंगे स्कूल। छात्रों को पहनना होगा मास्क।

3. पेट्रोल, डीजल के दाम फिर बढ़े, रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचे।

4. स्पुतनिक-वी का पहला टीका हैदराबाद में लगाया गया।

5. भारत ने कोविशील्ड का डोज गैप बढ़ाया लेकिन ब्रिटेन ने घटाया।

6. देश में कोरोना से राहत, मई में एक दिन में पहली बार मिले सबसे कम 3.26 केस।

7. 12वीं बोर्ड की परीक्षा पर अभी कोई निर्णय नहीं: सीबीएसई।

8. टीके का प्रभाव जानने के लिए स्थापित होगा राष्ट्रीय निगरानी मंच।

9. कार्ड धारकों को मिलेगा मई और जून माह का मुफ्त राशन: दिल्ली सरकार।



Friday, May 14, 2021

सुविचार

उम्मीद और जज्बा से जिंदगी के हर कोने को रोशन किया जा सकता है।

ताजा खबर

 1. आज मनाया जा रहा है ईद का त्यौहार।कोरोना वायरस के कारण लगातार दूसरे वर्ष फीका रहा ईद का जश्न।

2. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर दूसरे/तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी।

3. यूपीएससी ने 27 जून को होनी वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की। अब 10 अक्टूबर को होगी।

4. आज 14 मई को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आठवीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

5. कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद स्टरलाइट कॉपर ने मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन किया शुरू , पहली खेप रवाना।

6. कोरोना के डेली केस फिर 3.5 लाख के बेंचमार्क से नीचे, मौतें भी हुईं कम।

7. कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतर बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने की सिफारिश मंजूर। 

8. खुलेंगे गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट, पर नहीं होंगे श्रद्धालु।

9. प्रवासी मजदूरों के लिए करें सामुहिक रसोई का प्रबंध: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश हरियाणा और दिल्ली से कहां।

Thursday, May 13, 2021

सुविचार

क्षमा कर देना हर किसी के बस की बात नहीं है।

ताजा खबर

 1. स्वस्थ भारत के लिए देश की नर्सों की प्रतिबद्धता उत्कृष्ट: प्रधानमंत्री मोदी।

2. आईएसआईएस केवल एक क्षेत्रीय आतंकवादी संगठन नहीं, बल्कि एक वैश्विक गिरोह है: भारत।

3. अक्टूबर 2022 में न्यूजीलैंड में होगा महिला रग्बी विश्व कप।

4. ढलान पर कोरोना: तेजी से घट रहे हैं एक्टिव केस।

5. भारत में जल्दबाजी में खत्म कर दी लॉकडाउन : फाउची।

6. 5G परीक्षणों से चीन को दूर रखना भारत का संप्रभु निर्णय : अमेरिका।


Wednesday, May 12, 2021

सुविचार

जिसकी जैसी सोच होती है उसे वही नजर आता है।

ताजा खबर

 1. वाहन से उतरे बिना लोगों को टीका लगाने वाले केंद्र बनाएं सरकार : दिल्ली हाईकोर्ट।

2. शकुंतला हरक सिंह थिलस्टेड को मिला वर्ष 2021 का ‘विश्व खाद्य पुरस्कार।

3. WHO ने कहा- दुनिया के 44 देशों में मिला कोरोना का भारत वाला वेरिएंट, ब्रिटेन में सबसे ज्यादा असर।

4. 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में हीरो रहे स्क्वॉड्रन लीडर अनिल भल्ला का कोरोना से निधन।

5. टीके की दूसरी खुराक को राज्य दे प्राथमिकता : केंद्र सरकार।

6. बौखलाया ड्रैगन : भारत पर जैविक हमले की फिराक में चीन।

7. दिल्ली में पानी का संकट। जरूरत पड़ने पर 1916 पर किया जा सकता है कॉल।


Tuesday, May 11, 2021

सुविचार

आप अपनी तुलना किसी से ना करें क्योंकि आप सर्वश्रेष्ठ है।

ताजा खबर

 1. हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2. केरल के पहले राजस्व मंत्री के आर गौरी अम्मा का निधन, 102 साल की थीं।

3. पेट्रोल, डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर, महाराष्ट्र में पेट्रोल 100 रुपये के पार।

4. कोवैक्सिन, कोविशील्ड या स्पूतनिक? अब मनचाही वैक्सीन लगाने का मिलेगा विकल्प।

5. सबसे तेज टीके लगाने वाला देश बना भारत।

6. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा : टीकाकरण में ज्यादा दखल से बढ़ेगी मुश्किले।

7. घर घर जाकर टीकाकरण संभव नहीं: सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार ने दिया हलफनामा।

8. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली हारे विश्वास मत।

9. पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी।


Monday, May 10, 2021

सुविचार

आशा जीवन में खुशियों का संचार करती हैं जबकि निराशा गम का।

ताजा खबर

 1. असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे हिमंत बिस्व सरमा।

2. कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ी।

3. कोरोना के बीच इंडोनेशिया से आई मदद, IAF ने एयरलिफ्ट किए ऑक्सीजन कंटेनर।

4. मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने अमेरिका में पहला पेशेवर मुकाबला जीता।

5. खत्म होगा टीके का संकट, जुलाई से देश में ही होगा रूस की स्पूतनिक-वी का उत्पादन।

6. ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज, टीम में शामिल होंगे 43 मंत्री।

7. प्रख्यात मूर्तिकार और राज्यसभा सदस्य रघुनाथ मोहपात्रा का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित।

8. रक्षा मंत्रालय ने दिया एएमसी, एसएससी के सेवानिवृत्त 400 मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती का आदेश।


Sunday, May 9, 2021

सुविचार

निश्चल, निस्वार्थ और सच्चा प्यार सिर्फ मां का होता है।

ताजा खबर

 1. मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन।

2. देशभर में ऑक्सीजन आवंटन के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई 12 सदस्यीय टास्क फोर्स, कई अस्पतालों के टॉप डॉक्टर्स शामिल।

3. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में पकड़ के लिए नौसेना ने सरकार को दिया 6 परमाणु पनडुब्बियों वाला प्लान।

4. ऑक्सीजन प्लांट, दवाएं, वेंटिलेटर और मास्क... दिल्ली को मिला विदेशों से आई मदद का बड़ा हिस्सा।

5. कोरोना के डबल म्यूटेशन वैरिएंट ने फिर बदला रूप, पहले से अधिक खतरनाक।

6. ऊंटों की एंटीबॉडी कोरोना के इलाज में मददगार, नए रिसर्च से जगी उम्मीद।

7. मराठा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अध्ययन के लिए बनेगी समिति।

8. देश में अब तक कोरोना टीके की 16.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं: सरकार।

9. भारत-यूरोपीय परिषद की बैठक में वर्जुअली शामिल हुए पीएम मोदी, एफटीए पर शुरू होगी बातचीत।

10. कोरोना को चारों खाने चित्त कर देगी DRDO की 'रामबाण' दवाई, ऑक्सीजन की कमी भी होगी दूर।

Saturday, May 8, 2021

सुविचार

घड़ी कितनी भी मूल्यवान हो समय को बस में नहीं कर सकता।

ताजा खबर

 1. दिल्ली को हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करें, हमें सख्ती पर मजबूर नही करें : उच्चतम न्यायालय।

2. कोरोना के खिलाफ जल्द मिल सकती है चौथी वैक्सीन, इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगेगी Zydus Cadila।

3. INS विक्रमादित्य में लगी आग, सभी कर्मी सुरक्षित: नौसेना।

4. अमेरिकी किट से महज 15 मिनट में होगी कोविड की जांच।

5. कोविड-19 केवल फेफड़े की बीमारी नहीं, विशेषज्ञ बोले- खून का थक्का भी जम सकता है।

6. कोरोना की दूसरी लहर के बीच खुशखबरी, खुद ही खत्म हो गया तिहरे म्यूटेशन वाला वेरिएंट।

7. टीकाकरण नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बंगाल सरकार, पूरे देश में एक कीमत की मांग।

8. वैक्सीनेशन को लेकर को-विन पर बड़ा बदलाव, अब मिलेगा चार डिजिट का सिक्योरिटी कोड।

Friday, May 7, 2021

सुविचार

विपत्ति को भी अवसर समझकर स्वीकार करें।

ताजा खबर

 1. पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोविंद, नायडू, मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक।

2. उच्चतम न्यायालय का चुनाव आयोग के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय की टिप्पणियां हटाने से इनकार।

3. श्रीलंका ने भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से लगायी पाबंदी।

4. टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने की कवायद, प्राइवेट कंपनियों को मिल सकती है वैक्सीन बनाने की अनुमति।

5. भारत और यूरोपीय संघ 8 सालों बाद FDA पर करेंगे वार्ता, हो सकती है जरूरी घोषणा।

6. आफत के बीच राहत की खबर: कोरोना के नए स्वरूपों से बचाएगी कोविड बूस्टर डोज।

7. 9 मई से राजधानी, शताब्दी जैसी 28 जोड़ी ट्रेनें अगले आदेश तक बंद।

8. अब मनमाने दाम नहीं वसूल पाएंगे एम्बुलेंस चालक, दिल्ली सरकार ने तय किए दाम।

Thursday, May 6, 2021

सुविचार

आदमी शरीर से नहीं, मन से विकलांग होता है।

ताजा खबर

 1. ममता ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कोविड और हिंसा से लड़ने का दिया भरोसा।

2. उच्चतम न्यायालय ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने संबंधी महाराष्ट्र का कानून किया निरस्त।

3. कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच आरबीआई गवर्नर ने की कई अहम घोषणाएं।

4. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष की भारत यात्रा कोविड-19 की वजह से की गई स्थगित।

5. देश में बनेगी 270 किलोमीटर लंबी टनल, 2026 तक पूरा होगा निर्माण।

6. अमेरिका देगा 2 करोड़ covid वैक्सीन की डोज।

7. कोविड-19 के चलते चुनाव आयोग ने टाला कई राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव।

8. एंटीबॉडी कॉकटेल से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, भारत में इस्तेमाल को आपातकालीन मंजूरी।

Wednesday, May 5, 2021

सुविचार

तकदीर से नहीं, मेहनत से मंजिल मिलती है।

ताजा खबर

 1. ट्विटर ने कंगना रनौत का अकाउंट किया स्थायी रूप से बंद।

2. कोविड के आगे आईपीएल भी पस्त : कई मामले आने के बाद लीग अनिश्चितकाल के लिये स्थगित।

3. मराठा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ आज सुनाएगी अहम फैसला।

4. भारत के सबसे पुराने धर्मगुरु मार क्राइसोस्टम का 103 साल की उम्र में निधन।

5. मेघालय में मिलीं 10 करोड़ साल पहले के सॉरोपॉड डायनासोर की हड्डियां।

6. यूपी के पंचायत चुनाव परिणाम से सपा को मिली संजीवनी।

7. भारत में मिला कोरोना का नया वेरिएंट है 10 गुना ज्यादा संक्रामक, युवाओं पर कर रहा ज्यादा अटैक।

8. भारत-ब्रिटेन ने संबंधों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए रोडमैप 2030 को दी मंजूरी।

Tuesday, May 4, 2021

सुविचार

 जीवन को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखें। जीवन जीने में आसानी रहेगी।

ताजा खबर

 1. सरकार ने केंद्रीय संस्थानों लिखा पत्र- मई में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाएं करें स्थगित।

2. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा: कोविड-19 प्रबंधन हमारा विशेषाधिकार नहीं।

3. सेेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नए आवास 2022 तक बनकर हो जाएंगे तैयार।

4. अदालतों की टिप्पणी पर मीडिया की रिपोर्टिंग नहीं रोक सकते: सुप्रीम कोर्ट।

5. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करेगा Pfizer, 7 करोड़ डॉलर की दवाई भेजने का ऐलान।

6. पाकिस्तान फिर किया LoC पर सीजयफायर का उल्लंघन।

7. विपक्षी दलों की मोदी सरकार से अपील- देश में बड़े पैमाने पर चले मुफ्त टीकाकरण अभियान।

Monday, May 3, 2021

सुविचार

 संबंध से भी बड़े उसे निभाने वाले होते हैं।

ताजा खबर

 1. बंगाल में तृणमूल की जीत के साथ ममता सरकार।

2. तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन बनाएगी सरकार।

3. असम और पुडुचेरी में राजग की सरकार।

 4. केरल में एलडीएफ दुबारा सत्ता में।

5. केन्द्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय से ऑक्सीजन आपूर्ति पर उसका आदेश वापस लेने का किया अनुरोध।

6. सुनिश्चित करें कि कोविड संबंधी दवाएं, उपकरण अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा पर न बेचे जाएं : दिल्ली उच्च न्यायालय।

7. दिल्ली में 18 प्लस का covid वैक्सीनेशन आज से।

8. एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जीएम खान का निधन।

9. टी रविशंकर बनाए गए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर।

10. कोविड-19: अमेरिका ने भारत से यात्रा पर लगाया प्रतिबंध।

Sunday, May 2, 2021

सुविचार

 जीवन में कुछ पाना है तो रास्ते बदले, इरादे नहीं।

ताजा खबर

 1. राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की डीडीयू अस्पताल में कोविड-19 से मृत्यु।

2. चुनाव आयोग का आदेश- काउंटिंग हॉल में RT-PCR टेस्ट और वैक्सीन वालों को ही मिलेगी एंट्री।

3. यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट LIVE : मतगणना स्थल के बाहर लगी भीड़ के बीच 824 केंद्रों पर शुरू हुई काउंटिंग।

4. ममता, सोनोवाल समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज।

5. आने लगे पांचों राज्यों के रुझान, बंगाल में TMC 19 सीटों पर आगे, असम में BJP की लीड।

6. भारत में नहीं होगी वैक्सीन की कमी, पूनावाला बोले- पुणे में में जोरों पर है Covishield का उत्पादन।

7. कोरोना केसों में इजाफे के लिए अकेले जिम्मेदार, मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा चुनाव आयोग।



Saturday, May 1, 2021

सुविचार

 भगवान उसी का साथ देता है जो परिश्रम करता है।

ताजा खबर

 1. कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए 2.45 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण।

2. टीकाकरण केंद्रों के बाहर कतार न लगाएं, अभी टीके नहीं मिले हैं : मुख्यमंत्री केजरीवाल।

3. कोरोना वायरस महामारी से जंग में भारत की मदद करने के लिए तैयार है संयुक्त राष्ट्र : गुतारेस।

4. फ्रांस में भारत के कोरोना वायरस के स्वरूप वाला पहला मामला सामने आया।

5. सरकार वायरस रोधी दवा रेमडेसिविर की 4.5 लाख खुराक का आयात करेगी।

6. कोरोना से जंग में भारत को मिला एक और 'हथियार', आज आ रही स्पूतनिक-V वैक्सीन। तीसरे चरण में लगेगी वैक्सीन।

7. राष्ट्रपति प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने सोराबजी के निधन पर जताया दुख।

8. सिख धर्म के नौंवे गुरु तेग बहादुर का 400 वें प्रकाश पर्व आज।

9. राहुल बजाज ने बजाज आटो का चेयरमैन पदा छोड़ा, नीरज बजाज होंगे नये चेयरमैन।



ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...