1. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन।
2. गुजरात के मोरबी का मशहूर 'झूलता पुल' गिरा।हादसे में अब तक 132 लोगों के मौत की पुष्टि।
3. मोरबी पुल हादसे के शिकार लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं : राष्ट्रपति मुर्मू।
4. प्रधानमंत्री मोदी का मोरबी केबल पुल हादसे के कारण आज अहमदाबाद में होने वाला रोड शो रद्द।
5. भड़काऊ भाषण मामले में पद गंवाने वाले सपा के आजम खान पहले विधायक, 17 साल में 35 पर ऐक्शन।
6. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के वडोदरा में भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए सी-295 परिवहन विमान विनिर्माण केंद्र की रखी आधारशिला।
7. पूर्वोत्तर राज्यों के लिए दो नए अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग जल्दः ज्योति राजे सिंधिया।
8. नागपुर और मुम्बई को जोड़ने वाले समृद्धि एक्सप्रेस वे का पहला खंड जल्द ही नागपुर और शिरडी के बीच होगा शुरू।