Followers

Friday, September 30, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली से विदा हुआ मानसून : आईएमडी।

2. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) आज नये सीडीएस के रूप में कार्यभार करेंगे ग्रहण।

3. अमेरीकी शेयर बाजारों में बिकवाली तूफान में उड़ गई एलन मस्क की 13.3 अरब डॉलर की दौलत।

4. अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर एक-दो दिनों में फैसला करेंगी सोनिया।

5. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प , मलीकार्जुन खड़के, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के असंतुष्ट गुट के नेता शशि थरूर चुनाव मैदान में।

6. राहुल गांधी मे व्यवस्थित गंभीरता नहीं है। वह बिना किसी जिम्मेदारी के सत्ता हासिल करना चाहते हैं। वह राजनीति के लिए उपयुक्त नहीं हैं: 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ।

7. एयर इंडिया ने वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों को किराये पर मिलने वाली छूट घटायी।

8. प्रधानमंत्री मोदी ने किया अहमदाबाद में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन।


Thursday, September 29, 2022

ताजा खबर

1. लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड अनिल चौहान होंगे देश के नए सीडीएस।

2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नयी दिल्ली, अहमदाबाद, सीएसटी मुम्बई स्टेशनों के पुनर्विकास प्रस्ताव को दी मंजूरी।

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4% DA की दी मंजूरी।

4. त्योहारी सीजन में 80 करोड़ परिवारों को सौगात, अब दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज।

5. पीएफआई से पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए था: लालू यादव।

6. नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित करने के लिए इंटरनेशनल सोलर एलाइंस और अंतरराष्ट्रीय सिविल एविएशन के बीच समझौता।

7. वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकट-रमणि भारत के नए अटॉर्नी जनरल बनाए गए।

8. प्रधानमंत्री मोदी ने महान गायिका लता मंगेशकर को उनकी 93वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

Wednesday, September 28, 2022

ताजा खबर

1. केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उससे जुड़े संगठनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगाए पांच साल का बैन।

2. आजादी है पर पाबंदी भी, AAP नेताओं को कोर्ट ने झटके के साथ दी नसीहत।

3. ईडब्ल्यूएस आरक्षण से सामान्य, आरक्षित वर्गों की सीट की संख्या पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: केंद्र सरकार।

4. चीनी सीमा पर बढ़ी हलचल, भारत ने तैनात किए रॉकेट;LAC के लिए बनी योजनाएं।

5. BJP सांसद रवि किशन के साथ सवा तीन करोड़ रुपये की ठगी, दर्ज करवाई शिकायत।

6. डीआरडीओ ने अत्यंत कम दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण।

7. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने साल में दो बार चयनित कुओं के जल स्तर को माप करने के लिए मोबाइल ऐप ‘जलदूत’ का किया शुभारंभ।

8. प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की नेता मेलोनी को चुनाव में जीत पर दी बधाई।


Tuesday, September 27, 2022

ताजा खबर

1. PFI पर फिर बड़ा एक्शन, 7 राज्यों में 200 ठिकानों पर रेड, हिरासत में 170 लोग।

2. गहलोत बगावत को बता रहे गलती, माफी मांगी; 'अपमान' से गांधी परिवार नाराज।

3. 23 अक्टूबर को खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले के लिए तैयार है मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, एक लाख लोग देख सकेंगे मैच।

4. एस्टेरॉयड से टकराया NASA का DART स्पेसक्राफ्ट, पृथ्वी को सुरक्षित रखने की कवायद सफल।

5. गौतम अडानी का घटा रुतबा, अरबपतियों की लिस्ट में जेफ बेजोस से पिछड़े।

6. दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईपीएस अधिकारी वर्मा को बर्खास्त करने के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार।

7. सीयूईटी-पीजी परीक्षा के परिणाम घोषित।

8. गुलाम नबी आजाद ने ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ की स्थापना की।



Monday, September 26, 2022

ताजा खबर

1. शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री मोदी।

2. दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान के करीब, सोमवार को इसके ऊपर जाने की आशंका।

3. हिमाचल: कुल्लू में वाहन खाड़ी में गिरने से सात पर्यटकों की मौत, 10 अन्य घायल।

4. बांग्लादेश में श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही नाव पलटी, 24 की मौत।

5. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सप्ताहांत तक दिल्ली से वापसी की संभावना।

6. कांग्रेस और वाम दलों समेत सभी विपक्षी पार्टियों का एक मोर्चा बनाना समय की जरूरत: नीतीश कुमार।

7. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने इस्तीफा दिया, इशाक डार होंगे अगले वित्त मंत्री।

8. प्रख्यात प्रकाशक नायर को ‘गोल्डन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।



Sunday, September 25, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली में जलभराव से यातायात जाम, अगले दो दिन और बारिश का अनुमान।

2. बाल यौन उत्पीड़न सामग्री का प्रसार करने के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, देश में 56 जगहों पर छापे।

3. भारत को बनाया जाए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य, अमेरिका के बाद रूस का भी समर्थन।

4. UNGA में जयशंकर ने आतंकवाद पर चीन को किया बेनकाब, पाक को भी खूब सुनाया।

5. केरल में पीएफआई की हिंसा पूर्व नियोजित, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन।

6. पीएफआई ने सरकारी नीतियों की गलत व्याख्या कर भारत के प्रति नफरत फैलाई : एनआईए।

7. केजरीवाल सरकार का शिक्षा का कोई मॉडल नहीं, बल्कि ‘फ्रॉड और मॉडलिंग का मॉडल’ है: कांग्रेस।

8. संजय कुमार ने रेलटेल के प्रमुख का पदभार संभाला।

Saturday, September 24, 2022

ताजा खबर

1. अदालत ने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के आयोजन की दी अनुमति।

2. केरल उच्च न्यायालय ने पीएफआई द्वारा आहूत हड़ताल पर लिया स्वत: संज्ञान।बिना आज्ञा नहीं बुला सकते बंद।

3. भारत में पांच वर्ष तक के बच्चों की शिशु मृत्यु दर में आई गिरावट: रिपोर्ट।

4. भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ग्राहकों के धन और प्रतिभूतियों के गलत प्रबंधन को लेकर स्टॉक ब्रोकर फिक्स सिक्योरिटी का पंजीकरण किया रद्द।

5. क्वॉड देशों ने संदिग्ध साइबर गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक-दूसरे की मदद का किया आह्वान।

6. भारत जुलाई 2023 में सीईएम का आयोजन करेगा : जितेन्द्र सिंह।

7. विक्रम दुरैस्वामी ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

Friday, September 23, 2022

ताजा खबर

1. आज भी राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया 'यलो अलर्ट'।

2. कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा के लिए लगे बोर्ड और झंडों पर अदालत को आपत्ति। केरल हाईकोर्ट सड़कों पर अवैध बैनर और बोर्ड्स से जुड़े मामले पर कर रहा सुनवाई।

3. कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध : उच्चतम न्यायालय ने याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा।

4. ‘एक व्यक्ति, एक पद’ संबंधी प्रतिबद्धता बरकरार रहने की उम्मीद : राहुल गांधी।

5. रक्षा मंत्रालय और बीएपीएल ने ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए अनुबंध पर किए हस्ताक्षर।

6. उच्च जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने के बजाय ‘शुरुआती स्तर’ पर ही छात्रवृत्ति जैसे विभिन्न सकारात्मक उपायों के जरिये बढ़ावा दिया जा सकता है: उच्चतम न्यायालय।

7. उच्चतम न्यायालय का 32 साल पुराने विवाद में नोएडा को 844 भूखंड मालिकों को फ्लैट देने का निर्देश।

Thursday, September 22, 2022

ताजा खबर

1. रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, 20 साल के हाई पर डॉलर।

2. सामान्य वर्ग के 35 फीसदी भूमिहीन, 5.8 करोड़ BPL, EWS पर SC में सरकार।

3. देश की लॉजिस्टिक नीति से वृद्धि को मिलेगी गति, वैश्विक व्यापार में भागीदारी बढ़ेगी: प्रधानमंत्री मोदी।

4. अंतिम सफर पर राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से याद कर रहे फैन्स।

5. नौसेना के दो ‘डाइविंग सपोर्ट वेसल’ का विशाखापत्तनम में आज होगा जलावतरण।

6. पंजाब के राज्यपाल ने विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का आदेश लिया वापस।

7. पंजाब में निजी विश्वविद्यालय एलपीयू के छात्र ने आत्महत्या की, विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस तैनात।


Wednesday, September 21, 2022

सुविचार

बोले जाने वाले शब्दों का चयन सोच विचार कर करें।

ताजा खबर

1. दिल्ली में डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को ट्रक ने रौंदा, 4 की गई जान।

2. पंजाब मंत्रिमंडल ने विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए 22 सितंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को दी मंजूरी।

3. योगी की राह पर सोरेन, धर्म छिपा शादी और गैंगरेप के आरोपी के घर बुलडोजर।

4. दिल्ली में एक अक्टूबर से लागू होगा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी)।

5. वर्ष 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगी नौसेना: एडमिरल आर हरि कुमार।

6. जी-20 सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्षों को दी जाएगी मुजफ्फरपुर बिहार की लहठी।

7. नंदन नीलेकणि ने यूपीआई पर ‘अभी खरीदो, बाद में भुगतान करो’ (बीएनपीएल) जैसे कई अन्य क्रेडिट उत्पादों की पेशकश की वकालत की।

8. इंग्लैंड में मंदिर के बाहर प्रदर्शन, 'अल्लाह हू अकबर' के नारे।


Tuesday, September 20, 2022

सुविचार

अपनो के साथ बिताया गया पल दुगुनी खुशी देता है।

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आठ आईआईटी के निदेशकों की नियुक्ति को दी मंजूरी।

2. भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब लोक कांग्रेस का किया विलय।

3. बिहार क्रिकेट संघ अपने संविधान में संशोधन नहीं कर सकता: उच्चतम न्यायालय।

4. भगवंत मान ने विश्वास मत हासिल करने के लिये 22 सितंबर को बुलाया पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र।

5. दिल्ली के व्यापारियों को राहत, 2000 संपत्तियों की खुलेगी सील।

6. साइबर ठगी मामले में पटना पुलिस इंटरपोल की लेगी मदद।

7. 466.51 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में राणा कपूर और गौतम थापर पर चार्जशीट।

8. बंगाल मंत्रिमंडल ने ताजपुर समुद्री बंदरगाह के लिये अडाणी समूह को आशय पत्र जारी करने को दी मंजूरी।

Monday, September 19, 2022

सुविचार

कुछ ऐसा करो कि लोग तुम्हें याद रखे।

ताजा खबर

1. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि।

2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी पर राजभवन की चुप्पी, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे मुख्यमंत्री।

3. मृत्युदंड को कम करने वाली परिस्थितियों से संबंधित दिशानिर्देशों पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला संभव।

4. चंडीगढ़ विवि हॉस्टल में छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने को लेकर प्रदर्शन।

5. 'मरुधनायगम' शायद एकमात्र फिल्म जिसकी शूटिंग में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय शामिल हुईं : कमल हासन।

6. एमएसपी समिति की अगली बैठक 27 सितंबर को हैदराबाद में होगी।

7. नेपाल को 52 अरब रुपये का रियायती कर्ज देगा विश्व बैंक।


Sunday, September 18, 2022

सुविचार

बिता हुआ कल कभी वापस नहीं आता।

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति की शुरुआत की।

2. 70 साल बाद भारतीय धरती पर लौटा चीता। नामीबिया से लाए गए 8 चीते।

3. आप विधायक अमानतुल्ला खान एसीबी की हिरासत में।

4. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना 2 आसान: आरटीओ संबंधी 58 सेवाएं ऑनलाइन।

5. वन रैंक वन पेंशन दिसंबर तक लागू करें सरकार: सुप्रीम कोर्ट।

6. राजस्थान में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 2% आरक्षण।

7. अडाणी प्रॉपर्टीज ने अडाणी पावर को डीलिस्ट करने का प्रस्ताव लिया वापस।

8. महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किया जॉनसन बेबी पाउडर का निर्माण लाइसेंस।


Saturday, September 17, 2022

सुविचार

उड़ान के साथ साथ पाबंदी जरुरी है।

ताजा खबर

1. 1947 में भारत से मिट गया था नामोनिशान, नामीबिया से ग्वालियर लाए गए 8 चीते। 

2. प्रधानमंत्री मोदी कूनो पालपुर नेशनल पार्क में चीतों का करेंगे स्वागत।

3. मानसून सीजन का यह आखिरी हफ्ता... लखनऊ सहित 6 जिलों में पूरे सितंबर होगी बारिश।

4. दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की छापेमारी के बाद आप विधायक अमानतुल्ला खान गिरफ्तार।

5. वाराणसी को एससीओ की पहली ‘सांस्कृतिक एवं पर्यटन राजधानी’ किया गया घोषित।

6. एनसीपीसीआर ने 'गैरकानूनी गतिविधियों’ में शामिल एनजीओ को धन देने के लिए अमेज़न इंडिया से स्पष्टीकरण मांगा।

7. इंस्टाग्राम ने माता-पिता के लिए जारी किया निगरानी टूल।

8. गौतम अडानी ने अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस को पछाड़ा।


Friday, September 16, 2022

सुविचार

सलाह देने से साथ रहना ज्यादा बेहतर है।

ताजा खबर

1. लखनऊ में बड़ा हादसा: भारी बारिश के बीच दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत, 2 घायल; CM योगी ने जताया दु:ख।

2. लखनऊ में भारी बारिश से तबाही, स्‍कूल-दफ्तर बंद; घरों में रहने की सलाह।

3. प्रधानमंत्री मोदी एससीओ की बैठक में भाग लेने समरकंद पहुंचे।

4. चुनाव लड़ने का अधिकार न तो मौलिक और न ही ‘कॉमन लॉ’ अधिकार : उच्चतम न्यायालय।

5. सीयूईटी-यूजी के परिणाम घोषित, विवि तैयार करेंगे योग्यता सूची : एनटीए।

6. गणतंत्र दिवस 2023: झांकी की थीम में आजादी के 75 साल, ज्वार-बाजरा वर्ष, नारी शक्ति का प्रस्ताव।

7. अग्निपथ योजना के तहत गोरखा भर्ती का फैसला नवंबर में चुनाव के बाद होगा : नेपाल।

8. रूस की बढ़ेगी टेंशन, यूक्रेन को 60 करोड़ डॉलर की और मदद करेगा अमेरिका।


Thursday, September 15, 2022

सुविचार

समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता।

ताजा खबर

1. झारखंड में SC-ST और ओबीसी के लिए बढ़ा रिजर्वेशन, 77 फीसदी सीटें रिजर्व।

2. गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों ने थामा भाजपा का दामन।

3. बीसीसीआई के संविधान में संशोधन, सौरभ गांगुली और जय शाह पद पर बने रहेंगे।

4. रोबिन उथप्पा ने ‘भारतीय क्रिकेट’ के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास।

5. भारतीय पहलवान विनेश फोगट (53 किग्रा) विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक मुकाबले में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी।

6. सरकार जल्द ही आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए बोलियां आमंत्रित करेगी: दीपम सचिव।

7. सड़क हादसे में बाल-बाल बचे जेलेंस्की, मोटरसाइकिल से जा टकराई उनकी कार।

8. ‘मुइफा’ तूफान चीन के द्वीपसमूहों से टकराया, शंघाई की ओर बढ़ रहा।

9. अमेरिका से दबाव के बावजूद भारत को समय पर सतह से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति की : रूस

Wednesday, September 14, 2022

सुविचार

फूलों के साथ काटें भी होते हैं।

ताजा खबर

1. सरकार ने कोविड की दूसरी लहर में समय पर कार्रवाई की होती तो कई जान बच सकती थीं : संसदीय समिति।

2. झारखंड सरकार ने नयी खेल नीति की घोषणा की।

3. विज्ञापन की राजनीति करने वाली आप है ‘अरविंद एडवर्टाइजमेंट पार्टी’: कांग्रेस।

4. वेदांता, फॉक्सकॉन का सेमीकंडक्टर इकाई लगाने के लिए गुजरात सरकार से करार।

5. देश में करीब 54 प्रतिशत कंपनियों ने अगले तीन माह में नई नियुक्तियों की योजना बनाई है।

6. एफवन ड्राइवर एलेक्स एल्बोन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर।

7. आजरबैजान के हमलों में 49 सैनिकों की मौत: आर्मीनिया।

8. धनशोधन, आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े 11 में से 10 मानकों पर पाकिस्तान का प्रदर्शन निम्न : एपीजी।

Tuesday, September 13, 2022

सुविचार

गलत शब्दों का चयन आपको परेशान कर सकता है।

ताजा खबर

1. तेलंगाना के होटल में लगी भीषण आग। 8 की मौत।

2. ज्ञानवापी शृंगार गौरी वाद बरकरार रखने पर सवाल उठाने वाली याचिका खारिज, सुनवाई जारी रहेगी।

3. भीड़ को उकसाने के मामले में AAP के 2 विधायकों संजीव झा और अखिलेश पति त्रिपाठी पर सजा की लटकी तलवार।

4. दाखिले में दिल्ली विश्वविद्यालय की नीति अपनाए सेंट स्टीफेंस कॉलेज: दिल्ली हाई कोर्ट।

5. गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र से वापसी की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुरूप जारी : भारतीय सेना प्रमुख मनोज पाण्डेय।

6. उच्चतम न्यायालय सीएए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 31 अक्टूबर को करेगा सुनवाई।

7. टी20 विश्व कप टीम में बुमराह, हर्षल की वापसी, शमी स्टैंड-बाय में।

8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में दो नर और एक माता चीते को छोड़ेंगे।


Monday, September 12, 2022

सुविचार

विवादों का हल बातचीत से हो सकता है।

ताजा खबर

1. दिल्ली में बस खरीद में गड़बड़ी के आरोपों की जांच राज्यपाल ने सीबीआई को सौंपी।

2. उच्चतम न्यायालय सीएए समेत 200 से अधिक याचिकाओं पर आज करेगा सुनवाई।

3. द्वारका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आश्रम में निधन।

4. जेईई-एडवांस्ड के नतीजे घोषित, मुंबई जोन के आर. के. शिशिर शीर्ष स्थान पर।

5. बगैर कांग्रेस विपक्षी एकता का फॉर्मूला बना रहे KCR,चलेंगे 'नेशनल' दांव।

6. समाज के विभिन्न वर्गों के साथ और अधिक चर्चा के बाद राष्ट्रीय पार्टी का गठन किया जाएगा: केसीआर।

7. बीमा कानून में बदलाव पर विचार कर रहा है वित्त मंत्रालय, न्यूनतम पूंजी की जरूरत को करेगा कम।

8. यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र का आखिरी रिएक्टर हुआ बंद।

9. कार्लोस अल्कारेज बने US Open चैंपियन, 19 वर्षीय खिलाड़ी ने कैस्पर रूड को हराकर रचा इतिहास।

10. पाकिस्तान को हरा श्रीलंका ने छठी बार जीता एशिया कप।

Sunday, September 11, 2022

सुविचार

व्यक्ति को पैसे को नहीं,स्वभाव को परखें।

ताजा खबर

1. IIT बॉम्बे ने जारी किए JEE एडवांस के नतीजे।

2. आधार से लिंक हो रहे वोटर कार्ड, UP-बिहार में कट सकते सबसे अधिक नाम।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को अनुसंधान, नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का किया आह्वान।

4. एलएसी पर लोहित घाटी के किनारे स्थित किबिथू में एक सड़क, सैन्य शिविर का नाम भारत के पहले सीडीएस जनरल रावत के नाम पर रखा गया।

5. टाटा मोटर्स माह के अंत में टियागो का इलेक्ट्रिक संस्करण करेगी पेश।

6. फर्जी गेमिंग एप के संचालकों पर छापे में ईडी ने सात करोड़ से अधिक की नकदी की जब्त।

7. पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के जोरदार झटके,7.6 की तीव्रता से हिली धरती।

8. किंग चार्ल्स तृतीय को ‘एक्सेशन काउंसिल’ के एक ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन का नया महाराज किया गया घोषित।


Saturday, September 10, 2022

सुविचार

हर दिन एक समान नहीं होता।

ताजा खबर

1. भारत, चीन गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स से पीछे हटने की प्रक्रिया अगले तीन दिनों में पूरी करेंगे: विदेश मंत्रालय।

2. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर उनके सम्मान में रविवार को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा।

3. नहीं चाहते कि उच्चतम न्यायालय ‘तारीख पे तारीख’ वाली अदालत बने: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़।

4. नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग चैंपियन बने।

5. भारत, अमेरिका जल्द करेंगे व्यापार नीति मंच की बैठक।

6. उपासना अधिनियम: उच्चतम न्यायालय ने याचिकाओं पर जवाब के लिए केंद्र को दिया दो सप्ताह का समय।

7. आपदा से बचने के लिए यूक्रेन बिजली संयंत्र को सुरक्षित जोन की जरूरत: आईएईए।



Friday, September 9, 2022

सुविचार

दुसरों के दुःख में शामिल हों।

ताज़ा खबर

1. राजपथ बना 'कर्तव्यपथ'।

2. प्रधानमंत्री मोदी ने कर्तव्यपथ पर 28 फीट ऊंची नेता जी की प्रतिमा का किया अनावरण।

3 . कर्तव्यपथ पर फीका हुआ विपक्ष का विरोध! नाम बदलने के समर्थन में आए कांग्रेस MLA।

4. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन।

5. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हमारे समय की कद्दावर हस्ती : प्रधानमंत्री मोदी।

6. मुद्रास्फीति का प्रबंधन सिर्फ रिजर्व बैंक पर नहीं छोड़ा जा सकता: निर्मला सीतारमण।

7. भारत ने धमाकेदार जीत और कोहली के शतक के साथ एशिया कप से ली विदा।

8. चीन को चौतरफा घेरने की तैयारी, भारत-जापान की सेना मिलकर करेगी अभ्यास।


Thursday, September 8, 2022

सुविचार

हवाऐं मौसम का रुख बदल देती हैं।

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन, राजपथ होगा कर्तव्यपथ।

2. ‘‘भारत जोड़ो’’ यात्रा भारतीय राजनीति का 'टर्निंग प्वाइंट', घृणा पर प्रेम की विजय होगी: कांग्रेस।

3. स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया’ पीएम-श्री स्कूल योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी, देशभर में 14,597 आदर्श स्कूल होंगे विकसित।

4. ‘अच्छा करार’ होने पर ही इजराइल के साथ एफटीए करेगा भारत : पियूष गोयल।

5. मैक्सविल 322 करोड़ रुपये में एकरेज बिल्डर्स का करेगी अधिग्रहण।

6. पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन, लौंडा नाच के लिए थे मशहूर।

7. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की सभी विपक्षी दलों से साथ आने की अपील; कहा- यह ‘मुख्य मोर्चा’ होगा।

8. संरा एजेंसी ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के चारों ओर सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग की।

Wednesday, September 7, 2022

सुविचार

सोच सही हो तो जिंदगी बदल सकती है।

ताजा खबर

1. भारत और बांग्लादेश के आपसी विश्वास पर हमला करने वाली ताकतों का मिलकर मुकाबला करना होगा: प्रधानमंत्री मोदी।

2. भारत और बांग्लादेश ने कुशियारा नदी के लिए एक अंतरिम जल बंटवारा समझौते पर किये हस्ताक्षर।

3. राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा आज से।

4. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक 'मेक इंडिया नंबर 1' यात्रा निकालने की कर रहे तैयारी।

5. सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए राज्यों के साथ मिलकर योजना बनाएं : मुख्यमंत्री केजरीवाल।

6. भारतीय बैडमिंटन संघ ने पदक विजेताओं के लिए लगभग 1.5 करोड नकद पुरस्कार की घोषणा की।

7. पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

8. द कोरिया में ‘हिनामनोर’ चक्रवात के कारण तीन फुट बारिश, 14 लोगों की मौत।

Tuesday, September 6, 2022

सुविचार

कर्म से भाग्य बदलते हैं।

ताजा खबर

1. बेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, सड़क-एयरपोर्ट सब डूबे।

2. राष्ट्रपति मुर्मू ने मातृभाषा में पढ़ाई की वकालत की, 46 शिक्षकों को किया पुरस्कृत।

3. राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए 118 शिक्षक। त्याग राज स्टेडियम में किया गया सम्मानित।

4. लखनऊ के होटल में आग: चार लोगों की मौत, 10 अन्य घायल, होटल मालिक गिरफ्तार।

5. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिन की यात्रा पर भारत आईं।

6. दिल्ली-केंद्र सरकार के बीच सेवाओं के नियंत्रण का विवाद : संविधान पीठ करेगी सुनवाई।

7. केंद्र और राज्य सरकारों से निजी अस्पतालों को सुरक्षा मुहैया कराने की उम्मीद नहीं कर सकते: उच्चतम न्यायालय।

8. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ खत्म: लिज ट्रस होंगी अगली प्रधानमंत्री।


Monday, September 5, 2022

सुविचार

ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर।

ताजा खबर

1. मोहाली में बड़ा हादसा, 50 फुट ऊपर से गिरा आसमानी झूला, 10 घायल।

2. प्रधानमंत्री मोदी आज पांच सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के साथ करेंगे मुलाकात।

3. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में निधन।

4. अगले सीयूईटी में ‘अपना परीक्षा केंद्र’ बनाने के सुझाव पर विचार कर रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी।

5. भारतीय मूल की प्रोफेसर को ‘इमर्जिंग लीडर इन हेल्थ एंड मेडिसिन स्कॉलर’ चुना गया।

6. बांग्ला देश के विकेट कीपर मुशफिकुर रहीम ने वनडे और टेस्ट पर ध्यान देने के लिए टी20 से लिया संन्यास।

7. पुर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मिला नेशनल पार्क श्रृंखला के लिए एमी पुरस्कार।

8. ‘ द बीटल्स : गेट बैक’ के लिए पीटर जैक्सन को मिले दो एमी पुरस्कार।


Sunday, September 4, 2022

सुविचार

विवादों को हवा न दे। 

ताजा खबर

1. अपशिष्ट प्रबंधन में कमी को लेकर एनजीटी ने बंगाल सरकार पर 3,500 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना।

2. संस्थानों को भविष्योन्मुखी बनायें, चुनौतियों से निपटने में आईआईटी से काफी अपेक्षा : राष्ट्रपति मुर्मू। 

3. भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष। 

4. हैदराबाद ‘राज्य की मुक्ति’ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सालभर कार्यक्रम आयोजित करेगा केंद्र।

5. यात्रियों को उड़ानों में बदलाव की पहले से जानकारी देने के लिए व्यवस्था बनाएगी एयर इंडिया।

6. ऑनलाइन भुगतान कंपनियों रेजरपे, पेटीएम, कैशफ्री के ठिकानों पर ईडी ने मारे छापे।

7. श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे थाईलैंड से स्वदेश लौटे।

8. सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन को कहा अलविदा, एंडी मर्रे भी बाहर।

Saturday, September 3, 2022

सुविचार

अगर वक्त पर समस्या का समाधान न हो तो बेकार है।

ताजा खबर

1. भारत की बंदरगाह क्षमता आठ साल में हुई दोगुनी : प्रधानमंत्री मोदी।

2. मद्रास उच्च न्यायालय ने पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक का शीर्ष नेता दिया करार।

3. ट्विटर ने ‘जानबूझकर’ देश के कानून की अवज्ञा की: केंद्र सरकार।

4. कल्याण चौबे एआईएफएफ के पहले खिलाड़ी अध्यक्ष बने, भूटिया को एकतरफा हराया।

5. पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार; 1208 मौतें, 3 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित।

6. अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज की हत्या करने की कोशिश नाकाम, नहीं चली पिस्तौल।

7. म्यांमा की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को चुनावी धोखाधड़ी मामले में तीन साल की सजा।

8. महंगाई की वजह से पाकिस्तान में शुरू हो सकता है विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला: आईएमएफ।




Friday, September 2, 2022

सुविचार

झूठे दिलासों से इनकार बेहतर है।

ताजा खबर

1. आधी सजा काट चुके कैदी को मिलेगी आजादी, SC के आदेश पर जेल से होगी रिहाई।

2. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण: प्रधानमंत्री मोदी।

3. हताशा में झूठे आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री केजरीवाल: उप राज्यपाल सक्सेना।

4. दिल्ली विधानसभा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव को किया पारित।

5. 'ऑपरेशन लोटस' से अवगत कराने के लिए आप विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय।

6. सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट छह सितंबर से।

7. मानसून की शीघ्र वापसी की संभावना नहीं, सितंबर में हो सकती है अधिक वर्षा: आईएमडी।

8. श्रीलंका को प्रारंभिक समझौते के तहत 2.9 अरब डॉलर का ऋण देने के लिए राजी हुआ आईएमएफ।

9. चीन ने उइगर मुसलमानों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को किया खारिज।

10. भारतीय नौसेना को स्वदेशी आईएनएस विक्रांत के साथ-साथ नया ध्वज भी मिला।


Thursday, September 1, 2022

सुविचार

खुश रहना सबसे अच्छी दवा है।

ताजा खबर

1. शराब पर डिस्काउंट के दिन बीते, दिल्ली में आज से बदल गए नियम।

2. मौसम विभाग की भविष्यवाणी- दक्षिण भारत के साथ-साथ पश्चिम बंगाल-सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी खूब बारिश।

3. प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ।

4. पंजाब में नकाबपोशों ने गिरजाघर में की तोड़फोड़, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश।

5. नीतीश कुमार के साथ केसीआर ने ‘‘भाजपा मुक्त भारत’’ का किया आह्वान।

6. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 18 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में डालने का आदेश किया रद्द।

7. बीसीसीआई एक ‘दुकान’ है, इस पर ईएसआई अधिनियम के प्रावधान लागू होते हैं: उच्चतम न्यायालय।

8. कंबोडियाई मनोचिकित्सक, जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ को मैगसायसाय पुरस्कार।


ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...