Followers

Thursday, February 29, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश में 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण।
2. वित्तीय खुफिया इकाई (FIU) ने उड़ाई नेताओं की नींद, 600 अफसर खंगाल रहे अकाउंट।
3. मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटी, 14 की मौत।
4. अंतरिक्ष में टकराने से बाल-बाल बचे रूस और अमेरिका, दोनों की सैटेलाइट करीब से गुजरी, टक्कर को नहीं रोक पाता नासा।
5. छह बड़े नदी बेसिन की होगी सफाई, केंद्र सरकार ने अध्ययन में 12 संस्थानों को किया शामिल।
6. क्या संसद खनिज भूमि पर राज्यों के कर पर सीमा तय कर सकती है: उच्चतम न्यायालय।
7. विधि आयोग संविधान में अध्याय जोड़कर 2029 में एक साथ चुनाव का रख सकता है प्रस्ताव।

Wednesday, February 28, 2024

ताजा खबर

1. आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है।
2. सरकार आज से देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में 'मेरा पहला वोट देश के लिए' कार्यक्रम करेगी आयोजित।
3. सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा-ED के समन का सम्मान तो करना ही होगा।
4. डॉक्टर की खुदकुशी में कोर्ट ने AAP विधायक प्रकाश जारवाल को बताया दोषी।
5. प्रधानमंत्री मोदी ने गगनयान मिशन के लिए नामित चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की।
6. उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए. एम. खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष किया नियुक्त।
7. केंद्र ने जमात-ए-इस्लामी, जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ाया।

Tuesday, February 27, 2024

ताजा खबर

1. देशभर में बदला मौसम का मिजाज, हो रही बारिश, उत्तराखंड में गिरेंगे ओले।
2. दिल्ली-नोएडा में सुबह-सुबह ही हो गई रात, आसमान में छाए घने बादल, बरसने लगीं बूंदें।
3. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज केरल में लगभग 1800 करोड़ रुपए की अंतरिक्ष-परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन।
4. गजल गायक पंकज उदास का 71 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार।
5. PM Kisan की 16वीं किस्त का खत्म हुआ इंतजार, कल 2000-2000 भेजेगी केंद्र सरकार।
6. 21 साल से कम की नहीं हो सकती दुल्हन, हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान।
7. रवीन्द्र कुमार ने एनटीपीसी के निदेशक का पदभार संभाला।
8. आमतदान के लिए आधार अनिवार्य नहीं: निर्वाचन आयोग।
9. मरयम नवाज़ ने इतिहास रचा, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की बनीं पहली महिला मुख्यमंत्री।

Monday, February 26, 2024

ताजा खबर

1. यूपी-बिहार में आंधी-तूफान का अलर्ट।
2. किसानों के ट्रैक्टर मार्च से आज वाहन चालकों की बढ़ेगी दिक्कत।
3. प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को ‘भारत टेक्स-2024’ का करेंगे उद्घाटन।
4. मुख्यमंत्री केजरीवाल आज भी नहीं होंगे ED के सामने पेश, AAP ने कहा- समन भेजने के बयाज कोर्ट के फैसले का करे इंतजार।
5. अगले 3 महीने नहीं होगा मन की बात का प्रसारण।
6. देश के 14 और एयरपोर्ट पर शुरू होगी DIGI यात्रा सर्विस।
7. छात्रों की शिकायतों पर यूनिवर्सिटी को कार्रवाई करनी ही पड़ेगी, UGC ने कॉलेजों को दी सख्त हिदायत।
8. पाकिस्तान नहीं जाएगा रावी नदी का पानी, शाहपुरकंडी बांध बनकर तैयार, जम्मू के किसानों को होगा फायदा।

Sunday, February 25, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में आकाशवाणी पर देशवासियों से अपने विचार करेंगे साझा। 
2. गर्मी की आहट मगर बारिश से राहत नहीं, यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना।
3. असम में 90 साल पुराना मुस्लिम विवाह अधिनियम निरस्त, बाल विवाह पर लगेगी रोक।
4. गुजरात में 52,250 करोड़ रुपए की विकास-परियोजना की आधारशिला रख सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
5. फोन पर कॉलर का दिखेगा नाम, ट्राई के आदेश के बाद हुआ लागू।
6. सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, चुनाव से पहले हो सकता है महंगाई भत्ता का ऐलान।
7. नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से होंगे लागू।
8. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज राजस्थान में, फिर 5 दिन का रहेगा ब्रेक।

Saturday, February 24, 2024

ताजा खबर

1. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरू रविदास जयंती के अवसर पर लोगों को दी बधाई।
2. UCC की राह पर असम, हिमंत की कैबिनेट ने खत्म किया मुस्लिम विवाह अधिनियम।
3. दिल्ली चलो मार्च टला, किसानों ने तैयार किया 4 दिनों का नया प्रोग्राम।
4. कौन सा कानून औपचारिक विवाह से इतर पैदा हुए बच्चों को वैधता देता है : उच्चतम न्यायालय।
5. फोन पर कॉलर का नाम दिखाने वाली सेवा देने की ट्राई ने की सिफारिश।
6. सूरत और बिलिमोरा के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का पहला खंड 2026 में होगा शुरू।
7. रविवार तक पूर्वोतर भारत में आंधी तूफान के साथ हल्‍की बारिश और बर्फबारी की संभावना।

Friday, February 23, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास-परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ।
2. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, 2 दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा।
3. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
4. बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई, संदेशखाली कांड के आरोपी की तलाश में रेड।
5. मीडिया के वास्ते अधिक अनुकूल कारोबारी माहौल बनाने के लिए सरकार ने चार वेब पोर्टल किए शुरू।
6. अगर कांग्रेस से गठबंधन किया तो केजरीवाल जेल में चले जाएंगे, AAP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया दावा।
7. पंजाब-हरियाणा सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण के परिवार को एक करोड़ रुपये, बहन को नौकरी देगी पंजाब सरकार।
8. 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए ओपन बुक एग्जाम आयोजित करने की योजना बना रहा है सीबीएसई।

Thursday, February 22, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-नोएडा में अभी ठंड की पिक्चर बाकी है, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, आज बारिश के भी आसार।
2. दो दिन के लिए थमा ‘दिल्ली चलो’ प्रोटेस्ट, किसान नेता ने की बड़ी घोषणा।
3. किसान आंदोलन के बीच सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ा दी गन्ने की MSP।
4. दिल्ली शराब घोटाले में CBI का भी ऐक्शन, BRS नेता के कविता को भेजा समन।
5. सरकार ने महिला सुरक्षा योजना को 2025-26 तक जारी रखने का किया फैसला।
6. भारत का एक अपना मोबाइल ब्रांड विकसित करने की तैयारी में सरकारः वैष्णव।
7. देश की हर पंचायत में संदेशवाहकों ‘सखियों’ को नियुक्त करना सरकार का लक्ष्य : गिरिराज सिंह।
8. अनु सिंह लाठेर आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की कुलपति नियुक्त।

Wednesday, February 21, 2024

ताजा खबर

1. MSP की गारंटी के लिए अड़े किसान, दिल्ली कूच की तैयारी, बॉर्डर सील।
2. सोनिया गांधी- जे पी नड्डा सहित राज्य सभा के लिए 41 निर्विरोध निर्वाचित।
3. उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव का नतीजा पलटा, पराजित आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार विजेता घोषित।
4. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग अफसर अनिल मशीन को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया शो कॉस नोटिस।
5. बिहार में नियोजित शिक्षकों को बड़ा झटका! नहीं होगी ऑफलाइन सक्षमता परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने दिया लिखित जवाब।
6. प्रख्यात न्यायविद् फली एस नरीमन का निधन।
7. शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया।
8. इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट का 17वां संस्करण 22 मार्च से।

Tuesday, February 20, 2024

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 2 दिनों तक होगी झमाझम बारिश।
2. 9 मार्च के बाद ECI जारी कर सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखें, 7 चरणों में वोटिंग के आसार।
3. चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वीडियो-बैलेट की होगी जांच।
4. प्रधानमंत्री मोदी मुंबई विश्‍वविद्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए ‘प्रधानमंत्री उच्‍चतर शिक्षा अभियान’ का करेंगे शुभारंभ।
5. मध्य प्रदेश में खजुराहो नृत्य-महोत्सव आज से शुरू।
6. आप बहुत नारी शक्ति की बात करते हैं, सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं अधिकारियों को स्थाई कमीशन नही देने पर केंद्र को लगा दी फटकार।
7. बिना मंजूरी के किसी नए चिड़ियाघर, सफारी की शुरुआत नहीं की जा सकती: उच्चतम न्यायालय।
8. दिल्ली सरकार 24 फरवरी को सुंदर नर्सरी में 'उर्दू रामलीला' का करेगी आयोजन।

Monday, February 19, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली, एनसीआर में अगले तीन दिन बारिश के आसार।
2. सीबीएसई की मुख्य परीक्षाएं आज से।
3. किसानों की मांग पर सरकार करेगी मंथन, मिलकर मुद्दों का समाधान खोजने पर बनी बात।
4. अण्‍डमान-निकोबार द्वीप समूह की पाँच-दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।
5. गृहिणी के काम को कम नहीं मानना चाहिए, हाई कोर्ट की बात पर निराश सुप्रीम कोर्ट।
6. अब नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक दौड़ेगी मेट्रो, मिल गई हरी झंडी।
7. अगला नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 में 1 से 9 फरवरी तक होगा आयोजित।
8. प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को दी बधाई।

Sunday, February 18, 2024

ताजा खबर

1. इसरो ने मौसम पूर्वानुमान संबंधी उपग्रह को किया प्रक्षेपित।
2. सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर चुनावी-बॉण्ड के दाताओं और प्राप्तकर्ताओं के सभी विवरण प्रकाशित करेगा चुनाव आयोगः मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त।
3. जगतगुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलज़ार को 58वाँ ज्ञानपीठ पुरस्‍कार।
4. सीनियर को सीधे चिट्ठी बर्खास्तगी का आधार नहीं: सुप्रीम कोर्ट। 
5. एलजी सक्सेना ने दिए डीपीआरएसयू कुलपति को हटाने का निर्देश।

Saturday, February 17, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस।

2. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, दो लोगों को बाहर निकाला गया।

3. भारतीय गेंदबाजों का कहर, इंग्लैंड ऑलआउट के करीब।

4. हरियाणा में आज सभी टोल फ्री।

5. मौसम के बारे में जानकारी देने के लिए आज शाम नए उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा इसरो।

6. ईडी के समन का पालन नहीं करने के मामले में अदालत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को दी शनिवार को व्यक्तिगत पेशी से छूट।

7. भारत, ताइवान ने प्रवासन और आवागमन से संबंधित समझौते पर किए हस्ताक्षर।

8. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का बनिहाल-संगलदान खंड 20 फरवरी से।

Friday, February 16, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे रेवाड़ी, एम्स के अलावा गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की रखेंगे आधारशिला।
2. इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।
3. संयुक्त किसान मोर्चा ने आज ग्रामीण भारत बैंड का किया आह्वान।
4. इंतजार खत्म! गूगल का 'जादुई' ऐप Gemini अब आया भारत।
5. दिल्ली के अलीपुर अग्निकांड में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 11 की मौत।
6. केंद्रीय विद्यालय संगठन का ट्यूशन फीस के भुगतान के लिए भारत बिलपे के साथ करार।

Thursday, February 15, 2024

ताजा खबर

1. आज शांत रहेंगे किसान, कहा- बातचीत होने तक आगे नहीं बढ़ेंगे।
2. आज घर से जल्दी निकलें, बोर्ड एग्जाम के लिए CBSE की एडवाइजरी।
3. इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का किया उद्घाटन।
5. दिल्ली सरकार ने 350 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, ई-बसों की संख्या 1650 हुई।
6. दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दोयम दर्जे की वस्तुओं की आपूर्ति करने में लिप्त 10 लोग गिरफ्तार।
7. गुजरात लोकायुक्त ने परीक्षा प्रश्नपत्र सरकारी प्रेस में छापने का दिया सुझाव।
8. दुबई ने विश्‍व की पहली हवाई टैक्सी सेवा का शुभारंभ करने के लिए वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट-2024 में समझौतों पर किए हस्ताक्षर।
9. इंडोनेशिया राष्ट्रपति चुनाव: शुरुआती रुझानों के आधार पर प्रबोवो सुबिआंतो ने किया जीत का दावा।

Wednesday, February 14, 2024

ताजा खबर

1. शंभू बॉर्डर पर जमे किसान, आज फिर करेंगे दिल्ली कूच की कोशिश।
2. हरियाणा पुलिस ने ड्रोन से आंदोलनकारी किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले।
3. बादलों की चादर के बीच बूंदों का इंतजार, ठंड के तेवर भी पड़े ढीले।
4. दिल्ली हाईकोर्ट की जमीन पर AAP का ऑफिस, सुप्रीम कोर्ट हैरान, खाली कराने का आदेश।
5. CBSE बोर्ड परीक्षा से जुड़ी फर्जी खबर फैलाने वालों की अब खैर नहीं, होगी कानूनी कार्रवाई।
6. लावारिस जानवर खतरा न बनें,ये जिम्मेदारी एमसीडी की है: दिल्ली हाईकोर्ट।
7. दिल्ली सरकार के इलेक्ट्रिक बस बेड़े में 350 इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल।
8. संरक्षण संबंधी चिंताओं के बावजूद उत्तराखंड के बाघ गलियारे में बांध परियोजना को मिली मंजूरी।

Tuesday, February 13, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली कूच पर अड़े किसान, सीमाओं पर फिर होगा घमासान।
2. दिल्ली-NCR के लिए बड़ी मुसीबत, महाजाम से सामना। 
3. प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात और कतर की दो-दिवसीय यात्रा आज से शुरू।
4. जेईई मेन रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर जारी।
5. नौसेना के पूर्व कर्मियों की सजा माफ, कतर से लौटे स्वदेश।
6. दिल्ली में दो दिन बाद बारिश के आसार, मौसम में बदलाव।
7. न्यायालय का दंड प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम की वैधता के खिलाफ दायर याचिका पर विचार से इंकार।
8. दिल्ली के स्कूलों में उप प्रधानाचार्य के 1,027 पद को पुन: सृजित।

Monday, February 12, 2024

ताजा खबर

1. सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में मस्त धूप, दिल्ली-नोएडा में दो साल दिख रही बसंत की रंगत।
2. 12 मांगों के साथ, दिल्ली कूच को तैयार किसान। 
3. प्रधानमंत्री मोदी आज रोजगार मेले में एक लाख से अधिक नवनियुक्‍त कर्मचारियों को सौंपेंगे नियुक्ति-पत्र।
4. नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट आज।
5. कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 90 को कैबिनेट रैंक।
6. प्रधानमंत्री मोदी 13 फरवरी से यूएई यात्रा के दौरान अबू धाबी में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन।
7. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती के लिए कांस्टेबल परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में: अमित शाह।
8. भारत की राह पर मॉरीशस और श्रीलंका, अब करेंगे UPI पेमेंट, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुरुआत।
9. कतर में भारत की बड़ी डिप्लोमैटिक जीत, नौसेना के 8 पूर्व अधिकारी हुए रिहा, सुनाई गई थी फांसी की सजा।

Sunday, February 11, 2024

ताजा खबर

1. राजधानी दिल्ली में न्यूनतम पारा 5.2 रहा।
2. खराब होगा मौसम का मिजाज, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश, जारी हुई चेतावनी।
3. चित्रकार ए. रामचंद्रन का 89 वर्ष की आयु में निधन।
4. प्रधानमंत्री मोदी 13 फरवरी से यूएई यात्रा के दौरान अबू धाबी में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन।
5. असम कैबिनेट ने 'जादुई उपचार' पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को दी मंजूरी।
6. सी.ए.ए. से किसी की नागरिकता नहीं जाएगीः गृह मंत्री अमित शाह।
7. आम आदमी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
8. ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों को वीडियो देगी मुफ्त कोचिंग सुविधा।
9. ईपीएफओ में अब ग्रुप ए, बी, सी नहीं।
10. पाक में बनेगी गठबंधन की सरकार, जरदारी से मिले शहबाज, बिलावल से भी बात।

Saturday, February 10, 2024

ताजा खबर

1. अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी।
2. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, हरित क्रांति के जनक स्वामीनाथन को भारत रत्न।
3. 17वीं लोकसभा का आज समापन, राम मंदिर पर होगी चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी का भी संबोधन।
4. भारत में अब लगभग 97 करोड़ मतदाता हैं : निर्वाचन आयोग।
5. आरबीआई ने पॉलिसी दरों में नहीं किया कोई बदलाव, शेयर बाजार में आई कमजोरी।
6. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन 18 फरवरी से दिल्ली में।
7. बढ़े हुए पानी के बिल से राहत देगा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
8. दिल्ली नगर निगम को बंद करने पर विचार किया जा सकता है: दिल्ली हाई कोर्ट।
9. पाकिस्तान में इमरान समर्थकों को 92 सीट, सरकार बनाने का दावा किया नवाज़ शरीफ़ ने।

Friday, February 9, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी।
2. कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद।
3. इमरजेंसी रिस्पांस सैनिटेशन यूनिट के गठन को उप राज्यपाल सक्सेना ने दी मंजूरी।
4. उत्तराखंड के हलद्वानी में अवैध रूप से निर्मित मदरसे को ढहाए जाने पर हिंसा भड़कने के बाद में लगा कर्फ्यू।
5. जंगल दिल्ली के ‘हरित फेफड़े’ हैं, उन्हें ‘बहाल’ किया जाना चाहिये : दिल्ली उच्च न्यायालय।
6. राज्य पिछड़े वर्गों को कोटा देने में चुनिंदा रुख नहीं अपना सकते, इससे तुष्टीकरण बढ़ेगा: उच्चतम न्यायालय।
7. संसद में जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक 2024 पारित।
8. पाकिस्तान में संसदीय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी।

Thursday, February 8, 2024

ताजा खबर

1. कोटा के अंदर कोटा के पक्ष में सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आरक्षण नीति बदलती रहे।
2. बिहार शिक्षक भर्ती BPSC TRE 3.0 में नया आरक्षण कानून होगा लागू।
3. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता का घोर दुरुपयोग किया: प्रवर्तन निदेशालय।
4. 'AAP को इलेक्शन फंड के रूप में दी रिश्वत', ED ने दिल्ली जल बोर्ड में हुए कथित भ्रष्टाचार में लगाया आरोप।
5. दिल्ली आबकारी मामला में अदालत ने ईडी की याचिका पर मुख्यमंत्री केजरीवाल को 17 फरवरी को किया तलब।
6. सम्मान नागरिक संहिता उत्तराखंड विधानसभा में पास, लागू करने वाला बना पहला राज्य।
7. अब जितना चलेंगे उतना ही देना होगा टोल टैक्स: गडकरी।
8. पाकिस्‍तान में आम चुनाव से पहले बलूचिस्तान प्रांत में हुए दो विस्फोटों में 26 लोग मारे गये।

Wednesday, February 7, 2024

ताजा खबर

1. आरक्षण का लाभ जिस जाति को मिल चुका है उसे इससे बाहर निकलना चाहिए: चीफ जस्टिस चंद्रचूड़।
2. जम्मु कश्मीर लोकल चुनावों में OBC को मिलेगा कोटा,पहाड़ियों को ST दर्जा, बिल पास।
3. लोकसभा चुनाव से पहले नए EC पर मंथन, प्रधानमंत्री की अगुवाई में समिति की बैठक आज।
4. उत्तराखंड के बाद समान नागरिकता संहिता लागू करने वाला दूसरा राज्य बनेगा राजस्थान ! राजस्थान सरकार ने तेज की तैयारियां।
5. 1,643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला।
6. लंग कैंसर से बचने के लिए एम्स शुरू करेगा पेशेंट फ्रेंडली योजना।
7. लोक परीक्षा में गड़बड़ी पर कड़ी सजा के प्रावधान वाला लोक परीक्षा विधेयक 2024 लोकसभा में पास।
8. ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त यात्रा की घोषणा की।

Tuesday, February 6, 2024

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी गोवा में आज भारत ऊर्जा सप्ताह का करेंगे उद्घाटन।
2. उत्तराखंड में आज यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल होगा पेश।
3. शराब के बाद पानी पर मुश्किल, मुख्यमंत्री केजरीवाल के सचिव सहित 10 ठिकानों पर छापा।
4. ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आने पर आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा देगा: राहुल गांधी।
5. दिल्ली सरकार ने डीटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन के लिए 280 करोड़ रुपये किये मंजूर।
6. ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में भारत ने बिखेरी चमक, पांच भारतीयों ने जीते पुरस्कार।
7. ऑस्कर पुजोल डिसटिंगुइश्ड ट्रांसलेटर अवार्ड से सम्मानित।
8. इमरान खान को हो सकती है फांसी, आर्मी ठिकानों पर हमलों के मास्टरमाइंड।

Monday, February 5, 2024

ताजा खबर

1. झारखंड में फ्लोर टेस्ट आज, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जारी किया ह्विप।
2. सेना के जवानों को लगेंगे पंख, अब जेटपैक सूट पहनकर उड़ान भरने की तैयारी।
3. अडाणी समूह गुजरात में बना रहा है 1.2 अरब डॉलर का दुनिया का सबसे बड़ा तांबा संयंत्र।
4. मध्‍य भारत के साथ पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी अगले दो दिनों तक रहेगी जारी।
5. इसरो के "गगनयान" मिशन से पहले महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री "व्योममित्र" अंतरिक्ष में भरेगी उड़ान।
6. इस वर्ष 31 मार्च तक सभी ब्‍लॉक और केन्‍द्रों में आयुष्‍मान सुविधा केन्‍द्र स्‍थापित करेगा एम्‍स।

Sunday, February 4, 2024

ताजा खबर

1. बारिश, बादल और बहुत तेज हवा; दिल्ली-NCR में 5 दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम।
2. चंपई सोरेन 'अग्नि परीक्षा' को तैयार, आज 6 बजे फ्लोर टेस्ट, हैदराबाद से लौटेंगे विधायक।
3. लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न।
4. विरोध के चलते लद्दाख बंद, कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर राज्य के दर्जे को लेकर उतरे लोग।
5. भारतीय UPI की दुनिया में धूम! 11 देशों में कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट।
6. एमसीडी प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली में 100 मलबा संग्रहण केंद्र करेगी स्थापित।
7. दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक में पिछले साल 65000 ‘फर्जी मरीजों’ की जांच की गई: एसीबी।
8. खेल मंत्रालय ने भारतीय पैरालंपिक समिति को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।
9. श्रीलंका पहुंची भारत की महाविनाशक पनडुब्बी, चीन से लेकर मालदीव को बड़ा संदेश

Saturday, February 3, 2024

ताजा खबर

1. अभी विदा नहीं हुई ठंड, यहां बारिश बढ़ाएगी मुसीबत, गिरेंगे ओले।
2. सुनाए गए फैसलों से परख लीजिए काबिलियत, लिखित टेस्ट क्यों? CJI चंद्रचूड़ की सरकार को नसीहत।
3. मुंबई में यूपी-बिहार के मरीजों से ज्यादा शुल्क लेंगे BMC के अस्पताल, दवा में नहीं मिलेगी फ्री।
4. चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, विश्वास मत पांच फरवरी को, विधायक हैदराबाद पहुंचे।
5. महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन को झटका, प्रकाश अंबेडकर बोले- सब खत्म हो गया है।
6. डीएमआरसी निकटतम मेट्रो स्टेशनों से अमृत उद्यान के लिए मुफ्त शटल सेवा करेगा प्रदान।
7. आईआईटी मद्रास खेल कोटा लागू करने वाला पहला आईआईटी बना; प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में होंगी दो सीट। 
8. स्पाइसजेट श्रीनगर, गया समेत सात शहरों से हज उड़ानें करेगी संचालित।

Friday, February 2, 2024

ताजा खबर

1. भीगा-भीगा मौसम, दिल्ली-NCR में अभी और होगी बारिश, हवा से बढ़ेगी ठिठुरन।
2. अंतरिम बजट में अमृत चतुर्भुज, एनर्जी इकोनामिक और रेल सागर तीन नए समर्पित रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान।
3. अमृत उत्सव का राष्ट्रपति मुर्मू ने किया उद्घाटन, आज से खुलेगा अमृत उद्यान आम दर्शकों के लिए।
4. झारखंड के राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत कर शपथ लेने के लिए किया आमंत्रित।
5. लद्दाख में चौथे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का आज शुभारंभ।
6. ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5वां समन किया जारी।
7. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक संस्था होने पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला रखा सुरक्षित।
8. श्रीलंका का विवादास्पद ऑनलाइन सुरक्षा विधेयक कानून बना।

Thursday, February 1, 2024

ताजा खबर

1. भीगी भीगी सी दिल्ली, कल से ही रुक-रुक कर बरस रहे मेघ।
2. आज पेश होगा देश का बजट, आयकर में छूट और NPS में नए ऐलान के आसार।
3. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने किया गिरफ्तार।
4. चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नये मुख्यमंत्री।
5. उत्तर प्रदेश में अयोध्या के लिए आज से आठ नई उड़ानें होगी शुरू।
6. कश्मीर से केरल तक, प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं कई मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री; लंबी है लिस्ट।
7. ज्ञानवापी पर कोर्ट के फैसले पर बिफरा मुस्लिम पक्ष, कहा- न्याय की उम्मीद ही खत्म।
8. इंसान जैसे रोबोट लाने की तैयारी में एलन मस्क।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...