Followers

Thursday, January 19, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड।

2. प्रधानमंत्री मोदी विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए आज कर्नाटक और महाराष्‍ट्र की यात्रा पर जाएंगे।

3. त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा।

4. नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान, दो मार्च को होगी मतगणना।

5. दिल्ली सरकार और एलजी सेवा विवाद 9 सदस्य की बेंच को भेजें: केंद्र सरकार।

6. विकिपीडिया भरोसेमंद स्रोत नहीं: उच्चतम न्यायालय।

7. वेदांता 1,440 करोड़ में करेगी मीनाक्षी एनर्जी का अधिग्रहण।

8. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा ने की इस्तीफे की घोषणा,अगले महीने छोड़ेंगी पद।

Wednesday, January 18, 2023

ताजा खबर

1. निर्वाचन आयोग नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आज घोषणा करेगा।

2. जे पी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव तक भाजपा अध्यक्ष बने रहेंगे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लगाई मुहर।

3. Microsoft के 11000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा, बड़ी छंटनी की तैयारी।

4. दुनिया की सबसे बूढ़ी महिला फ्रांस की सिस्टर आंद्रे का निधन, 118 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।

5. पारसनाथ पहाड़ी को मुक्त कराने के लिए आदिवासियों ने शुरू की ‘मारंग बुरु बचाओ यात्रा’।

6. इच्छामृत्यु पर फैसले के चार साल बाद उच्चतम न्यायालय अपने दिशानिर्देश में करेगा संशोधन।

7. 'सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद गोद ली गई संतान पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं': उच्चतम न्यायालय।

8. भारत-दक्षिण कोरिया वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक लचीला और मजबूत बनाने पर सहमत।


Tuesday, January 17, 2023

ताजा खबर

1. कल के बाद कम होगी दिल्ली की शीतलहर, वीकेंड तक 4-6 डिग्री ऊपर।
2. डीजीसीआई ने कोवोवैक्स को ‘हीट्रोलोगस बूस्टर खुराक’ के रूप में बाजार में उतारने की मंजूरी दी।
3. दिल्ली-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा के समय को घटाकर 2 घंटे से कम करेगी।
4. आरबीआई ने बैंकों के लिये अधिग्रहण से संबंधित नियमों में किये बदलाव।
5. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने अब्‍दुल्‍ल रहमान मक्‍की को वैश्विक आतंकवादी किया घोषित।
6. केरल सरकार ने कोविड की रोक के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना किया अनिवार्य।
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से एग्जाम वॉरियर्स पुस्‍तक के अंश को ध्यान रखते हुए परीक्षा की तैयारी करने का किया आग्रह।

Monday, January 16, 2023

ताजा खबर

1. कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई लगाम, 339 ट्रेन कैंसिल, 13 हुईं लेट।

2. 6 राज्यों में आठों पहर कोल्डवेव की मार, दिल्ली में येलो अलर्ट।

3. नेपाल में हुए विमान हादसे में 5 भारतीय सहित 68 की मौत।

4. बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच ने 30-31 जनवरी को दो दिवसीय हड़ताल का किया आह्वान।

5. प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल विमान हादसे पर जताया शोक।

6. कोहली, गिल और सिराज चमके, भारत ने श्रीलंका को 317 रन से रौंदकर किया क्लीनस्वीप।

7. सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवाएं आज से आरंभ।

8. विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक स्विटजरलैंड के दावोस में शुरू।




Sunday, January 8, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली में कोल्ड अटैक जारी, राजस्थान में राहत की उम्मीद।

2. हिमाचल, उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों से ज्यादा ठंडी रही दिल्ली, आज रविवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट।

3. हिमाचल मंत्रिमंडल का विस्तार आज।

4. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, तीन सप्ताह में ऐसी दूसरी दुर्घटना।

5. खेलो इंडिया युवा खेलों का शुभंकर, मशाल, थीम गीत लांच।

6. मोबाइल फोन के लिए छात्रों की तलाशी लेना उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है : केरल बाल अधिकार आयोग।

7. भारत- जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास वीर गार्जियन-2023 12 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक।

8. गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारी तेज, अब ऑनलाइन भी मिलेंगे टिकट।

9. रिपब्लिकन नेता मैक्कार्थी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष निर्वाचित, राष्ट्रपति बाइडन ने दी बधाई।


Saturday, January 7, 2023

ताजा खबर

1. ठंड से ठिठुरा UP, बिहार में भी सर्दी का सितम; लेकिन जल्द मिलेगी राहत।

2. उत्तराखंड के जोशीमठ में मंदिर ध्वस्त, कोई हताहत नहीं।

3. दिल्ली नगर निगम के पहली बैठक में जूतमपैजर।

4. भारत के लिए 1901 के बाद 2022 पांचवां सबसे गर्म साल : आईएमडी।

5. पूरी तरह सही नहीं है कॉलेजियम व्यवस्था, सुप्रीम कोर्ट ने माना; सरकार से भी सवाल।

6. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला 9 जनवरी को देश के 242 जिलों में किया जाएगा आयोजित।

7. भारत 12-13 जनवरी को वर्चुअल माध्यम से विशेष शिखर सम्मेलन का करेगा आयोजन।

8. यूजीसी से मंजूरी ले कर भारत में खोल सकेगें विदेशी विश्वविद्यालय अपना परिसर।



Friday, January 6, 2023

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में मुख्‍य सचिवों के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की करेंगे अध्‍यक्षता।

2. दिल्ली एमसीडी के लिए मेयर और उपमेयर का चुनाव आज।

3. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज नई दिल्‍ली में भारत के वाई-20 शिखर सम्‍मेलन के लोगो, वेबसाइट और थीम करेंगे जारी।

4. हल्द्वानी मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर उच्चतम न्यायालय ने लगाई रोक।

5. पंजाब, हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, दोनों राज्यों में गुरदासपुर और हिसार सबसे सर्द रहे।

6. गुजरात का सूरत बना पहला हरित वाहन शहर।

7. स्नातक और स्नातकोत्तर में तकनीकी वस्त्र डिग्री कार्यक्रम के लिए दिशानिर्देश जारी, कपड़ा मंत्रालय से मिली मंजूरी।

8. देश में जनगणना की कवायद को कम से कम 30 सितंबर के लिए फिर टाल दिया गया है।


Wednesday, January 4, 2023

ताजा खबर

1. समूचे उत्‍तर भारत में तीव्र शीतलहर। अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्‍तर पश्चिम हिस्‍से में बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड रहेगी जारी।

2. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्‍थान के पाली में राष्‍ट्रीय स्‍काउट राइड्स जम्‍बूरी का करेंगी उद्घाटन।

3. जम्‍मू-कश्‍मीर में डोडा जिला प्रशासन ने ई. पुस्‍तकालय की शुरुआत की।

4. सिनेमाघर मालिक तय कर सकते हैं कि बाहरी खानपान सामग्री लाने की अनुमति दी जाए या नहीं: उच्चतम न्यायालय।

5. मंत्रिपरिषद के सदस्यों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का अनुशासनात्मक नियंत्रण नहीं: उच्चतम न्यायालय।

6. भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में पते को बदलवाना किया आसान।

7. कनाडा में विदेशियों द्वारा घर खरीदने पर दो साल का प्रतिबंध हुआ लागू।


Tuesday, January 3, 2023

ताजा खबर

1. अभी 5 दिन और ठंड से ठिठुरेगी दिल्ली।

2. यूपी, बिहार, पंजाब में सितम ढाएगी सर्दी, जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप।

3. सही थी नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट के बेंच का 4:1 से फैसला।

4. गरीब एचआईवी मरीजों को भोजन और चिकित्सा मुफ्त उपलब्ध कराएं दिल्ली सरकार: दिल्ली हाईकोर्ट।

5. ऑनलाइन गेमिंग के लिए स्व-नियामक बनाने का प्रावधान पेश, सट्टेबाजी पर होगी रोक।

6. लिंगायत धर्मगुरू श्री सिद्धेशवर स्वामी का लंबी बीमारी के बाद निधन।

7. सुभाशीष पांडा बने डीडीए के उपाध्यक्ष।


Monday, January 2, 2023

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीत लहर से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त।

2. कानून की कसौटी पर नोटबंदी, 500-1000 के नोट बैन पर 'सुप्रीम' फैसला आज।

3. दिल्ली में कार से चार किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद महिला की मौत, पांच गिरफ्तार, डीसीडब्ल्यू ने समन किया जारी।

4. त्रिपुरा: आईपीएफटी के संस्थापक एन. सी. देबबर्मा का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित।

5. इंडिया गेट पर नए साल का जश्न मनाने उमड़े लोग; कई स्थानों पर लगे भारी जाम में फंसे रहे लोग।

6. प्रधानमंत्री कल 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से करेंगे सम्‍बोधित।

7. प्रधानमंत्री प्रचंड ने पोखरा में नेपाल के तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन।

8. लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने ब्राज़ील के 39वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ।

 

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...