Followers

Friday, October 31, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली एनसीआर में 6 दिन कोहरे का अलर्ट… बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में होगी बारिश।
2. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती स आज।
3. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज अपना घोषणा पत्र करेगा जारी।
4. केंद्र सरकार सभी विद्यालयों में कक्षा 3 से एआई पर पाठ्यक्रम करेगी शुरू।
5. वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां शुरु, 5 नवंबर को जलाए जाएंगे 15 लाख दीए।
6. भारत ने सिंधु पर झटका दिया, तालिबान करेगा कुनार नदी पर मार, पाकिस्तान पर जल प्रहार।
7. परमाणु हथियारों की होड़ में दुनिया, रूस-अमेरिका के युद्धाभ्यास से बढ़ा तनाव।
8. ब्रिटेन राज परिवार के प्रिंस एंड्रयू को उनकी शाही उपाधियों से मुक्त किया जाएगा, रॉयल लॉज का पट्टा त्याग अलग निजी आवास में रहेंगे।

Thursday, October 30, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बुरा हाल।
2. दिल्ली में क्लाउड सीडिंग से नहीं हुई बारिश।
3. पंजाब में नहीं कम हो रहे पराली जलाने के मामले, आंकड़ा 1000 पार।
4. आज नई दिल्ली में आदर्श युवा ग्राम सभा (MYGS) पहल का शुभारंभ करेगी सरकार।
5. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त नवंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है जारी।
6. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में Army के काफिले पर अटैक, 6 सैनिकों की मौत।
7. एलन मस्क की स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट डेमो आज मुम्बई में।
8. ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में पुलिस का ऑपरेशन कंटेंनमेंट, कमांडो वर्मेल्हो गैंग पर एक्शन, 64 मौतें।
9. हैती में तूफान ‘मेलिसा’ ने मचाई भीषण तबाही, 25 लोगों की मौत।

Wednesday, October 29, 2025

ताजा खबर

1. आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' काकीनाडा और मछलीपट्टनम के बीच तट से टकराया।
2. दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) का प्रयास असफल।
3. मौसम विभाग ने ओडिशा में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट किया जारी।
4. वाराणसी में स्वच्छता के नए नियम, सड़क पर थूकने, कूड़ा फेंकने, पालतू जानवरों से गंदगी फैलाने, पूजा सामग्री नदियों में डालने और प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग पर 500 से 1000 रुपये तक के जुर्माना का प्रावधान।
5. बगैर पिता की सहमति से रिन्यू होंगे बच्चों के पासपोर्ट, गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा आदेश।
6. भारत-रूस की ऐतिहासिक डील, HAL अब भारत में बनाएगा SJ-100 यात्री विमान।

Tuesday, October 28, 2025

ताजा खबर

1. उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ ही छठ पर्व का समापन आज।

2. उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में SIR आज से।

3. दिल्ली सरकार आज पहली बार कर सकती है क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) का ट्रायल।

4. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पसली में चोट के बाद इंटरनल ब्लीडिंग, सिडनी के हॉस्पिटल में भर्ती।

5. अगले हफ्ते 8वें वेतन आयोग का गठन संभव, 1 करोड़ 18 लाख लोगों को होगा फायदा।

6. हरियाणा के पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत , रचेंगे नया इतिहास।

7. उत्तराखंड के चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.4 तीव्रता के साथ 2 सेकेंड तक हिली धरती।

8. बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर बीएस-6 मानक को छोड़कर किसी भी गैर-दिल्ली पंजीकृत वाणिज्यिक मालवाहक वाहन की एंट्री 1 नवंबर से बंद।

9. केरल में भारी बारिश की वजह से छह जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’, दो लोगों की मौत।

10. कानपुर म्योर मिल अब सरकारी, 164 साल बाद लीज हुई खत्म; सरकार के पास वापस आई जमीन।

Monday, October 27, 2025

ताजा खबर

1. आज छठ महापर्व का तीसरा दिन, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ।
2. चक्रवाती तूफान मोन्था के कल तट से टकराने को देखते हुए आंध्रप्रदेश और ओडिशा ने आवश्यक तैयारी की।
3. आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट पर तेज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
4. देशभर में होने वाले SIR को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में आज शाम 4:15 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
5. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2 नवंबर को LVM-3 रॉकेट से सबसे भारी सैन्य संचार उपग्रह CMS-03 (GSAT-7R) करेगा प्रक्षेपित।
6. सरकार की सख्ती के बावजूद पंजाब में खूब जल रही पराली, अब तक 266 FIR दर्ज, करीब 17 लाख का लगा जुर्माना।
7. भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू।
8. अमेरिका और चीन के बीच तनाव, अदृश्य शक्ति और महायुद्ध का बढ़ा खतरा।
9. 27 से 29 अक्टूबर तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जापान दौरा।
10. दक्षिण चीन सागर में रहस्यमय दुर्घटना, क्रैश हुआ US नेवी का हेलिकॉप्टर और विमान।

Sunday, October 26, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात के 127वें संस्करण को करेंगे संबोधित।
2. आज 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. दिल्ली में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 3 किलोमीटर लंबे ‘शौर्य वीर रन फॉर इंडिया 2025’ का ध्वज फहराकर किया उद्घाटन।
4. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, चक्रवात का खतरा और कई राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी।
5. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में बड़ी लापरवाही, बच्चों को चढ़ा दिया संक्रमित खून, 5 मासूम हुए HIV पॉजिटिव।
6. उत्तरखंड का सफर होगा महंगा, दिसम्बर से बाहरी गाड़ियों पर लगेगा ग्रीन टैक्स।
7. बिहार के पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मिला राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) का दर्जा, मुख्य सचिव ने दी जानकारी।
8. कोएलिशन ऑफ द विलिंग’ बैठक में रूस पर नए प्रतिबंध और यूक्रेन को लंबी दूरी की हथियार आपूर्ति पर जोर।

Saturday, October 25, 2025

ताजा खबर

1. आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है आस्‍था का महापर्व छठ।
2. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, छठ पर बिहार में भी हो सकती है बारिश।
3. अगले कुछ दिनों में, 28 से 30 अक्टूबर के बीच, दिल्ली के आसमान में कृत्रिम बारिश की तैयारी में दिल्ली सरकार।
4. डिफेंस एक्विज़िशन काउंसिल (डीएसी) ने भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए लगभग 79,000 करोड़ रुपये के सैन्य उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी।
5. महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री फेस किया घोषित, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम पद का चेहरा।
6. महाराष्ट्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगेगी लगाम, राशन कार्ड सत्यापन के निर्देश।
7. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2025 के मसौदे पर टिप्पणियां या सुझाव प्रस्तुत करने की समय-सीमा बढ़ाई।
8. भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में तीव्र गश्ती पोत आईसीजी अजीत और अपराजित का किया जलावतरण।
9. थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का 93 साल की उम्र में निधन।
10. अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने कुनार नदी पर बाँध निर्माण शुरू करने की योजना की घोषणा की।

Friday, October 24, 2025

ताजा खबर


1. दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल! कई इलाकों की हवा ‘बहुत खराब’।
2. गुरुग्राम से बिहार जा रही बस हादसे का शिकार, 12 यात्री घायल।
3. आंध्र प्रदेशः कर्नूल में बस में लगी आग, 20 मरे, 12 ने बचाई जान।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज Asean शिखर सम्मेलन को वर्चुअली करेंगे संबोधित।
5. बैंगलुरू में आज से रंगा शंकरा का वार्षिक थिएटर फेस्टिवल का आज होगा आगाज।
6. धार्मिक और व्यक्तिगत दोनों तरह के कर्तव्यों के पालन करने का अधिकार जीवन के अधिकार में शामिल: दिल्ली हाई कोर्ट।
7. नौसेना को मिला ताकतवर युद्धपोत 'माहे', दुश्मन की पनडुब्बियों को यूं कर देगा खत्म।
8. नाइजीरियाई सेना ने बोको हराम के 50 से ज्यादा आतंकवादी मार गिराए।

Thursday, October 23, 2025

ताजा खबर

1. मणिपुर में निंगोल चाकोबा और देशभर में आज मनाया जा रहा है भाई दूज का पर्व।
2. उत्‍तराखंड में विश्‍व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद।
3. कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब: मौसम विभाग।
4. सीटों पर जारी तनातनी के मद्देनजर आज पटना में महागठबंधन के नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
5. केरल के नाम बड़ी उपलब्धि, एक नवंबर को मुख्यमंत्री पिनाराई वियजन राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर घोषित करेंगे अत्यधिक गरीबी मुक्त राज्य, देश का बना पहला स्टेट।
6. चुनाव आयोग नवंबर से पूरे देश में करेगा SIR।
7. असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा लव जिहाद के खिलाफ बनाएंगे कानून, बहुविवाह पर भी लगाम लगाने की तैयारी।
8. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक हज़ार से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया।

Wednesday, October 22, 2025

ताजा खबर

1. गृह मंत्रालय और लद्दाख संगठनों की आज नई दिल्ली में अहम बैठक।
2. दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत।
3. दिवाली के बाद दिल्ली में PM2.5 में भारी उछाल, पांच साल में सबसे ज्यादा प्रदूषण।
4. दुनिया भर में गुजराती समुदाय आज अपना नया साल ‘बेस्तु वर्ष’ मना रहा है।
5. केंद्र सरकार ने अदम्‍य साहसिक कार्यों के लिए रक्षा कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान करने लिए अधिसूचना जारी की।
6. दिल्ली की यमुना नदी में जल्द ही होगी क्रूज सेवा शुरू।
7. भारी बारिश की चेतावनी के बाद चेन्नई में आज स्कूल रहेंगे बंद।
8. गंगोत्री धाम के आज, जबकि कल 23 अक्टूबर को केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद।
9. बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे बंद।
10. प्रधानमंत्री मोदी ने रोड्रिगो पाज़ परेरा को बोलीविया का राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई।
11. रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा भारत: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप।
12. 1 नवंबर से चीन पर लगेगा लगभग 155% टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप।

Tuesday, October 21, 2025

ताजा खबर


1. दिवाली के बाद दिल्ली में खतरनाक हुई हवा, कई जगह AQI 900 के पार।
2. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया: मौसम विज्ञान विभाग।
3. हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में से एक बनाना है: प्रधानमंत्री मोदी।
4. दिवाली के उपलक्ष्य में एनएसई और बीएसई विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र करेंगे आयोजित।
5. मशहूर अभिनेता गोवर्धन असरानी ने 84 की उम्र में ली अंतिम सांस, नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’।
6. प्राइवेट पार्ट छूना भी रेप, नाबालिग पीड़िताओं का बयान ही काफी है: बॉम्बे हाई कोर्ट।

Monday, October 20, 2025

ताजा खबर

1. दीपों का त्यौहार दीपावली की पूरे देश में धूम।
2. राष्ट्रपति मुर्मु सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ।
3. दिल्ली-NCR में AQI 400 पार, जहरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल।
4. बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन।
5. दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के न्यायाधीशों के सलाहकार बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त।
6. गरीब विचाराधीन कैदियों की जमानत राशि के भुगतान के लिए एसओपी में संशोधन, अब अधिकतम 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जा सकती है।
7. भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो बहुत भारी टैरिफ, दीवाली पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी।

Sunday, October 19, 2025

ताजा खबर

1. केरल में भारी बारिश का अलर्ट।
2. दिवाली से पहले ही दिल्ली के हर इलाके में हवा खराब, AQI 300 के पार।
3. दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध, दिन में तेज धूप निकलने की संभावना: मौसम विभाग।
4. गरीब विचाराधीन कैदियों की जमानत राशि अब सरकार भरेगी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला।
5. इसरो के चंद्रयान-2 ने पहली बार चंद्रमा पर सौर विस्फोट के प्रभाव का पता लगाया।
6. भारत ने पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक विकसित की, जीन थेरेपी में भी सफलता की हासिल।
7. अमेरिका ने कैरेबियाई ड्रग तस्करी पनडुब्बी पर हमला किया, बचे दो लोग हिरासत में।

Saturday, October 18, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में दीपावली से पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन और ISBT पर भारी भीड़ उमड़ी।
2. दिल्ली का ट्रैफिक सिस्टम ठप, दिवाली से पहले सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां।
3. लद्दाख में मौन मार्च और ब्लैकआउट का आयोजन आज।
4. पंजाब के सरहिंद रेलवेस्टेशन पर बड़ा हादसा, लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग।
5. भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, बेल्जियम की कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण की दी मंजूरी।
6. भारतीय सेना में शामिल हुई 113 इलेक्ट्रिक बसें… हरित सेना की ओर बड़ा कदम।
7. लेह हिंसा की न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान के नेतृत्व में होगी न्यायिक जांच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश।
8. बिना संतान मुस्लिम विधवा का मृतक पति की संपत्ति में एक चौथाई का हिस्सेदार, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला।
9. बीएसएनएल ने शुरू की एक रुपये में दिवाली 4जी योजना, नए ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन की मुफ्त सेवा।

Thursday, October 16, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में प्रदूषण का ‘रेड अलर्ट’, कई इलाकों में AQI 300 पार।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल में करेंगे ₹13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
3. दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की सुप्रीम कोर्ट ने दी शर्तों के साथ इजाजत।
4. दिवाली के अगले दिन दिल्ली में होगी कृत्रिम बारिश! सभी जरूरी मंजूरी मिली: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा।
5. EPFO में मिला नया ऑप्शन, अब PF की रकम पेंशन अकाउंट में कर सकेंगे ट्रांसफर।
6. पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी! शिक्षा से लेकर शादी तक, केंद्र सरकार ने दोगुनी की आर्थिक सहायता।
7. 2030 के राष्ट्रमंडल खेल गुजरात के अहमदाबाद में कराने की सिफारिश।
8. श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचीं।

Wednesday, October 15, 2025

ताजा खबर


1. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री रवि नाइक का 79 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2. दिवाली से पहले दिल्ली में फूटा प्रदूषण ‘बम’, आनंद विहार में AQI 350 पार; GRAP-1 लागू।
3. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन प्रक्रिया आरंभ।
4. राजस्थान के जैसलमेर बस हादसे में 20 लोगों की मौत।
5. मंगोलिया के नागरिकों को मुफ्त ई-वीजा देगा भारत।
6. प्रधानमंत्री मोदी का आंध्र प्रदेश दौरा कल, 13,430 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ।
7. मंदिरों में किए गए दान का इस्तेमाल सिर्फ धार्मिक और सामाजिक कामों के लिए। सड़कों, पुलों के निर्माण और निजी कामों में दान के पैसों के इस्तेमाल पर रोक: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट।
8. भारत अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं आज से शुरू।
9. तालिबान के 6 टैंक किए तबाह, डूरंड लाइन पर भारी नुकसान से बौखलाई पाकिस्‍तानी सेना, अफगानिस्तान पर किए भीषण हमले।

Tuesday, October 14, 2025

ताजा खबर



1. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के साथ करेंगे वार्ता।
2. देश के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना: मौसम विभाग।
3. कर्मचारी EPF अकाउंट से अब पूरा पैसा निकाल सकेंगे, डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने की जरूरत नहीं होगी, EPFO ने नियमों को बनाया आसान।
4. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर।
5. सोनम वांगचुक से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई।
6. नेशनल हाई अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की एक नई और अनोखी पहल, हाईवे के गंदे टॉयलेट की भेजें फोटो और पाएं ₹1000 का FASTag रिचार्ज।
7. सेवारत और पूर्व सैनिकों के बच्चों को नीट और जेईई एग्जाम के लिए कोचिंग में छूट, वीरताआकाश कोचिंग के साथ सेना का करार।
8. PMO समेत 12 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के मेल Zoho पर हुए शिफ्ट।
9. इसराइली संसद में राष्ट्रपति ट्रंप के सामने हंगामा, दो सांसदों ने कहा- फिलिस्तीन को मान्यता दो'।

Monday, October 13, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड दस्तक।
2. मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा का अनुमान किया व्‍यक्‍त।
3. जानलेवा कफ सिरप मामले में बड़ा ऐक्शन, श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड।
4. BSF की एयर विंग को मिली भावना चौधरी के रूप मे पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर।
5. Gen-Z प्रदर्शन के बाद नेपाल की जेल में बंद 540 भारतीय नागरिक फरार, पूरे देश में जारी किया गया अलर्ट।
6. गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए मिस्र के शर्म-अल-शेख में आज से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन।
7. हमास आज से शुरू करेगा इजरायली बंधकों की रिहाई, रीम सैन्य अड्डे पर पहुंचे परिवार।

Sunday, October 12, 2025

ताजा खबर

1. उत्‍तर प्रदेश: यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आज, सुरक्षा के कडे़ इंतजाम।
2. दक्षिण भारत में आज मूसलाधार बारिश की संभावना: मौसम विभाग।
3. पंजाब में पराली जलाने के मामलों में तेजी, सिर्फ 2 दिन में 21 मामले।
4. दिल्ली सरकार तैयार करेगी नई एवीसीजी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, कॉमिक्स और गेमिंग) नीति।
5. ऑस्कर विनर हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का 79 साल की उम्र में निधन।
6. अफगानिस्तान सेना ने पाकिस्तान की चौकियों पर किया कब्जा, 12 सैनिक मारे।
7. बांग्लादेश की सेना में भूचाल, 14 बड़े सैन्य अधिकारी किए गये गिरफ्तार।

Saturday, October 11, 2025

ताजा खबर

1. देश के कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
2. दक्षिण अमेरिका के उत्तरी छोर पर 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी।
3. वेनेज़ुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार।
4. कृषि क्षेत्र के लिए आज दो बड़ी योजनाओं को लॉन्च करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
5. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिब्बे तैयार, अगले सप्ताह होगा अनावरण।

Friday, October 10, 2025

ताजा खबर



1. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज होगी जारी।
2. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विस्फोट से तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत।
3. प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दी बधाई।
4. कफ सिरप मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
5. भारत ने जैव विविधता संरक्षण को सशक्त करने के लिए राष्ट्रीय रेड लिस्ट रोडमैप किया जारी।
6. पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला काबुल।
7. फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का अलर्ट जारी।

Thursday, October 9, 2025

ताजा खबर

1. मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ की वजह से अब तक 22 बच्चों की मौत।
2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली जल बोर्ड की 1816 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास।
3. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में आसमान साफ रहेगा।
4. निर्वाचन आयोग आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और सेवारत मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा करेगा प्रदान।
5. दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना।
6. भारतीय कंपनियों को राहत, दवाओं पर टैरिफ नहीं लगाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप।
7. भारत-ऑस्ट्रेलिया में बड़ा रक्षा समझौता।
8. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 48 घंटों के भीतर नए प्रधानमंत्री की करेंगे नियुक्ति।

Wednesday, October 8, 2025

ताजा खबर

1. तीन दिनों की भारी बारिश के बाद दिल्ली में आज राहत मिलने के आसार।
2. देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं की आशंका: मौसम विभाग।
3. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस हादसा, 15 शव निकाले गए, 2 जिंदा बचे।
4. जम्मू और कश्मीर के कटरा में 3 दिन के निलंबन के बाद वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू।
5. UGC NET दिसंबर एग्जाम के रजिस्ट्रेशन शुरू।
6. कैलिफोर्निया के गवर्नर ने दिवाली को राजकीय अवकाश किया घोषित।
7. नेपाल में जनरल इलेक्शन का ऐलान, 5 मार्च को होगा मतदान।

Tuesday, October 7, 2025

ताजा खबर

1. महर्षि वाल्मीकि जयंती आज. दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।
2. ग्लोबल फिनटेक फेस्ट आज से मुंबई में।
3. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 को।
4. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी।
5. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी, मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा संस्‍थानों को मुख्‍यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ने वाला पहला राज्‍य बना उत्तराखंड।
6. निर्वाचन आयोग प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में चलाएगा अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान।
7. कतर में UPI हुआ लॉन्च।

Monday, October 6, 2025

ताजा खबर

1. बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज सायं 4 बजे, मतदान की तारीखों का होगा ऐलान।
2. निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 17 नए सुधारों की घोषणा की।
3. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे करेंगे बिहार की पहली मेट्रो, पटना मेट्रों का उद्धाटन।
4. जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस हॉस्पिटल) के ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग लगने से छह मरीजों की मौत।
5. नेपाल से बिहार तक भारी बारिश और भूस्खलन से हाहाकार।
6. प्रधानमंत्री मोदी 8 अक्टूबर को नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन।
7. SIR पूरे देश में होगा लागू: चुनाव आयोग।
8. दिवाली पर हवाई सफर में मिलेगी राहत, सस्ती उड़ानों के साथ बढ़ेंगी फ्लाइट्स की संख्या।
9. उत्तरी किर्गिज़स्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, मध्य एशिया में भी महसूस हुए झटके।
10. चीन में उष्णकटिबंधीय तूफान से ग्वांगडोंग प्रभावित, 1.5 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित।

Sunday, October 5, 2025

ताजा खबर

1. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 'मौत' की बारिश, पुल ढहने से 6 लोग मरे, लैंड स्‍लाइड से भारी तबाही।
2. बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच ठनका गिरने से 16 और पेड़ गिरने से 6 लोगों की गई जान।
3. पीएम-सेतु योजना देश के युवाओं को दुनिया की कौशल आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करेगी: पीएम मोदी।
4. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारो सड़क’ ऐप किया लॉन्च।
5. आईसीजी चेन्नई तट पर आयोजित करेगा 10वां राष्ट्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास।
6. कल से होगी पटना मेट्रो की शुरुआत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन।
7. तूफ़ान एमी ने ब्रिटेन, आयरलैंड और स्कैंडिनेविया में मचाई तबाही।

Saturday, October 4, 2025

ताजा खबर

1. देशभर में कई राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना।
2. चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ गुजरात तट से 340 किमी दूर, भीषण रूप लेने की आशंका।
3. भारतीय न्याय व्यवस्था बुलडोजर के शासन से नहीं, बल्कि कानून के शासन से चलती है: चीफ जस्टिस बीआर गवई।
4. केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक की 20% सीटें अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भरने की घोषणा।
5. ट्राई ने निजी रेडियो प्रसारकों के लिए डिजिटल रेडियो नीति का दिया सुझाव, 13 शहरों में सेवा शुरू करने की सिफ़ारिश।
6. असम में नागालैंड के संदिग्ध उग्रवादियों का उपद्रव, 90 घरों को फूंका, गोलियां भी चलाई।
7. डेम सारा मुल्लाली बनी इंग्लैंड की पहली महिला आर्कबिशप।

Friday, October 3, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर सहित छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग।
2. दिल्ली में बढ़ सकते हैं दूध फल सब्जियों के दाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, सब्जी और अंडे लाने वाले वाहनों को हरित शुल्क (ECC) से मिली छूट खत्म की।
3. कर्नाटक में बनेंगे एयरबस H125 हेलीकॉप्टर, 2027 तक डिलीवरी होगी शुरू।
4. अब ऑनलाइन मनी गेम होंगे रेगुलेट, अथॉरिटी करेगी निगरानी, रजिस्ट्रेशन से लेकर सजा तक बनेंगे नियम।
5. तेलंगाना को जल्द ही मिलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय।
6. भारत और चीन अक्टूबर के अंत तक दोनों देशों के निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएँ फिर से शुरू करने पर हुए सहमत।

Thursday, October 2, 2025

ताजा खबर

1. बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी आज, राष्ट्रपति मुर्मु सहित अन्य गणमान्य लोगों ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
3. राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट।
4. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी।
5. शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, काशी में होगा अंतिम संस्कार।
6. RSS आज अपना शताब्दी वर्ष समारोह मनाएगा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे चीफ गेस्ट।
7. पंजाब में सेहत बीमा योजना की शुरुआत, 10 लाख का मिलेगा हेल्थ कवर।
8. टेस्ला के एलन मस्क पहले व्यक्ति बने जिनकी संपत्ति 500 अरब डॉलर से अधिक।

Wednesday, October 1, 2025

ताजा खबर



1. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में लेंगे भाग।
2. भारतीय रिजर्व बैंक आज अपनी मौद्रिक नीति की करेगा घोषणा।
3. उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िये का आतंक, अब तक 6 लोगों की मौत, 19 घायल।
4. दिल्ली और कोलकाता के बीच पहली सुनिश्चित ट्रांजिट टाइम कंटेनर रेल सेवा आज से।
5. बिहार में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, मतदाताओं की संख्या घटी।
6. कर्नाटक के बेंगलुरु में अकेले कार चलाना पड़ सकता है महंगा, जेब पर पड़ेगा कंजेशन टैक्स का भार, FASTag से होगी वसूली।
7. फिलीपींस में 6.9 तीव्रता के भूकंप से तबाही; इमारतें ढहीं, 31 की मौत।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...