Followers

Saturday, February 28, 2026

ताजा खबर

1. राजस्थान के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, अजमेर में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास।
2. पश्चिम बंगाल में आज जारी होगी नई वोटर लिस्ट।
3. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर।
4. सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप नेताओं के बरी होने के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर की याचिका।
5. भारतीय वायु सेना ने राजस्थान के पोखरण में वायु शक्ति 2026 अभ्यास में युद्ध तैयारियों का किया प्रदर्शन।
6. त्रिंकोमाली पहुंचा भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस तरंगिनी।
7. नेपाल में 5 मार्च को चुनाव।
8. ईरान पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया: राष्ट्रपति ट्रंप।
9. बोलीविया एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट क्रैश, 15 लोगों की हुई मौत।

Friday, February 27, 2026

ताजा खबर

1. देश के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा, आंधी और बारिश की संभावना: मौसम विभाग।
2. राष्ट्रपति मुर्मू आज जैसलमेर में स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में भरेंगी ऐतिहासिक उड़ान।
3. राष्ट्रपति मुर्मू आज वायुशक्ति-2026 अभ्यास में होंगी शामिल।
4. महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सर्वसम्मति से एनसीपी की राष्‍ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं।
5. जेएनयू में यूजीसी के नियमों को लागू करने को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन।
6. पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची 28 फरवरी को होगी प्रकाशित।
7. भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल होने जा रहा INS अंजदीप,स्वदेशी स्टील से बना योद्धा।
8. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिन की भारत यात्रा पर।
9. पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा की।

Thursday, February 26, 2026

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर बने।
3. भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का रनिंग ट्रायल शुरू, हरियाणा के जींद से सोनीपत किया गया रवाना।
4. होली के दौरान 18 मार्च तक 1244 विशेष ट्रेन यात्राओं का संचालन करेगा भारतीय रेलवे।
5. देश में 1 अप्रैल 2026 से सिर्फ E20 पेट्रोल ही मिलेगा।
6. जयपुर राजघराने की 400 साल पुरानी 'गुलाल गोट' परंपरा अब उदयपुर के शिल्पग्राम में।
7. भारत और नेपाल ने वन, वन्यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर।
8. सात महीने के उच्च स्तर के आसपास बनी रहीं वैश्विक तेल की कीमतें।
9. भारत और स्वीडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को किया मजबूत।
10. सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 14 साल की लड़कियों को केन्द्र सरकार लगाएगी फ्री टीके।

Wednesday, February 25, 2026

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिन के इजराइल दौरे पर।
2. नागरिकों का स्‍वास्‍थ्‍य सामूहिक जिम्‍मेदारी: राष्‍ट्रपति मुर्मु।
3. IDFC First Bank घोटाले मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, सरकारी अफसरों पर कसेगी नकेल।
4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दुनिया का सबसे लंबा बियॉन्ड-विजुअल-रेंज-बीवीआर वायु-से-वायु संघर्ष: आईआईएसएस।
5. अजय सहनी की अध्यक्षता में डिजीलॉकर नियमों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित।
6. मुख्यमंत्री योगी ने सिंगापुर में AI SATS के साथ किया एमओयू, नोएडा एयरपोर्ट पर पैसेंजरों के लिए बनेगा वर्ल्ड क्लास किचन।
7. अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सोलर पैनलों पर 126% की शुरुआती टैरिफ लगाने का किया फैसला।
8. पाकिस्तान के पंजाब में सुसाइड बॉम्बर ने चेकपोस्ट को निशाना बनाया, 2 पुलिसकर्मियों की मौत।
9. अबू धाबी स्थित हिदयाह अंतर्राष्ट्रीय केंद्र ने मकसूद क्रूस को अपने अंतर्राष्ट्रीय संचालन बोर्ड का अध्यक्ष किया नियुक्त।

Tuesday, February 24, 2026

ताजा खबर

1. माध्यमिक शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगी 25 लाख ग्रेच्युटी, योगी सरकार का फैसला।
2. देश के विभिन्न हिस्सों में आज बारिश की संभावना।
3. भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आज नई दिल्ली में।
4. झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत।
5. सिंध-बलूचिस्तान से आए 153 पाकिस्तानी समेत 159 हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता।
6. अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, 200 अरब डॉलर क्लब से कई बाहर।
7. केरल राज्य का नाम केरलम् करने को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी।

Monday, February 23, 2026

ताजा खबर

1. ओडिशा तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान: मौसम विभाग।
2. बंगाल के दिग्गज नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार।
3. राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चार की मौत।
4. बाफ्टा पुरस्कारों में मणिपुरी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बूंग ने सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी का जीता खिताब।
5. राष्ट्रपति भवन में मनाया जाएगा ‘राजाजी’ उत्सव।
6. स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय प्रांगण में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा की जगह की जाएगी स्थापित।
7. अजित पवार विमान हादसे की हो सीबीआई जांच: महाराष्ट्र सरकार।
8. ईरान को 48 घंटे की चेतावनी; अगर बातचीत से न बनी सहमति तो होगी सैन्य कार्रवाई: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प।
9. उत्तर कोरिया: वर्कर्स पार्टी ने एक बार फिर महासचिव के पद पर नेता किम जोंग उन को किया निर्वाचित।
10. नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही बस दुर्घटना का शिकार, 17 लोगों की मौत।

Sunday, February 22, 2026

ताजा खबर

1. दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी में मूसलधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार करेंगे साझा।
3. प्रधानमंत्री मोदी आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का करेंगे उद्घाटन।
4. Delhi Declaration पर US-China समेत 88 देशों की मुहर।
5. असम के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल से उड़ानों का वाणिज्यिक परिचालन आज से।
6. झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए थमा प्रचार, 23 फरवरी को होगा मतदान।
7. साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को।
8. अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर टैरिफ बढ़ाकर 15% करने की घोषणा की।
9. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में किए हवाई हमले, निशाने पर आतंकी ठिकाने, करीब 23 की मौत।
10. वेनेजुएला की विधायिका ने माफी विधेयक को दी मंजूरी।

Saturday, February 21, 2026

ताजा खबर

1.प्रधानमंत्री मोदी कल आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से अपने विचार करेंगे साझा।‍
2. प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के बीच नई दिल्ली में आज वार्ता।
3. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज टेटनस और डिप्थीरिया टीके का करेंगे शुभारंभ।
4. भारत पर लगने वाला टैरिफ अस्थायी रूप से घटाकर 10% किया जाएगा: अमेरिका।
5. चीन के 'नो-एंट्री जोन' में घुसे अमेरिकी जेट्स, बौखलाए ड्रैगन ने आसमान में उतारी फोर्स।
6. लेबनान में इस्राइल हमलों में कम से कम 10 मरे, 24 घायल।
7. बांग्लादेश ने संयुक्‍त राष्‍ट्र से सबसे कम विकसित देश की श्रेणी से बाहर निकलने की प्रक्रिया को 3 साल के लिए स्थगित करने का किया अनुरोध।

Friday, February 20, 2026

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मु ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के राज्य स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को दी हार्दिक बधाई।
2. कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती पर जुलूस के दौरान हिंसा।
3. ए आई सम्मिट के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।
4. कई राज्यों में बिगड़ने वाला है मौसम, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी।
5. आरक्षण चार्ट बनने तक बदले बोर्डिंग स्टेशन, रेलवे की नई सुविधा।
6. निर्वाचन आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची के एसआईआर की तैयारियों को पूरा करने का दिया निर्देश।
7. थायरॉइड और संक्रमण की दवाओं के लिए नई सेफ्टी वॉर्निंग, राष्ट्रीय समीक्षा के बाद होगा फैसला।
8. वेनेजुएला की संसद ने राजनीतिक क्षमा से जुडे़ एक विधेयक को दी मंजूरी।
9. जापान में माउंट फ़ूजी के पास आयोजित होने वाला चेरी ब्लॉसम महोत्सव पर्यटकों के बढ़ते उपद्रवी व्यवहार के कारण रद्द।

Thursday, February 19, 2026

ताजा खबर

1. रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के अवसर पर कई गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं।
2. प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट समिट 2026 का करेंगे उद्घाटन।
3. प्रधानमंत्री मोदी से मिले सुंदर पिचाई, AI सेक्टर में Google के सहयोग पर हुई अहम चर्चा।
4. AI की दुनिया में भारत का डंका, Guinness World Record में नाम दर्ज, 24 घंटे में 2.5 लाख प्रतिज्ञाएं।
5. ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान में धमाके, आसमान में दूर से दिखा धुएं का गुबार।

Wednesday, February 18, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई बारिश, आसमान में छाए घने बादल, दोपहर में फिर झमाझम का अलर्ट।
2. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की।
3. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में कई वैश्विक नेताओं से करेंगे द्विपक्षी वार्ता।
4. भारत और फ्रांस में रक्षा और ऊर्जा सहित 21 समझोता ज्ञापनों पर किया हस्ताक्षर।
5. टी 20 वर्ल्ड कप में आज भारत और नीदरलैंड अहमदाबाद में होंगे आमने-सामने।
6. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में 75 सीएम श्री स्कूलों का किया उद्घाटन।
7. अडानी समूह का $100 Billion का मेगा प्लान, Green Energy से लैस होगा भारत का AI इकोसिस्टम।

Tuesday, February 17, 2026

ताजा खबर

1. सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं आज 17 फरवरी से 11 मार्च तक।
2. इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आज समावेशी और परिवर्तनकारी विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर चर्चा।
3. आगरा का मशहूर 'ताज महोत्सव' 18 से 27 फरवरी 2026 तक।
4. अब Gemini App पर SAT के लिए मिलेंगे Free Mock टेस्ट।
5. राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल को दी मंजूरी।
6. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सशक्त और सूचना-समृद्ध बनाने के उद्देश्य से भारत-विस्तार नामक डिजिटल पहल का किया शुभारंभ।
7. बांग्लादेश में बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की ली शपथ।

Monday, February 16, 2026

ताजा खबर

1. 7 राज्यों में बारिश, 34 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट।
2. भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी आठवीं जीत दर्ज की।
3. नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी के बीच आयोजित होने जा रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर तैयारियां तेज।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज इंडिया-एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन।
5. ऑस्ट्रेलिया की चार दिवसीय यात्रा पर सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी।
6. बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व में नई बीएनपी सरकार का शपथ ग्रहण आज।
7. मोज़ाम्बिक में चक्रवात गेज़ानी का कहर, इन्हैम्बेन से टकराने के बाद चार की मौत।

Saturday, February 14, 2026

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी ने नए PMO 'सेवा तीर्थ' का किया उद्घाटन।
2. संसद में बजट सत्र का पहला चरण पूरा, सांसद 9 मार्च तक के लिए स्थगित। 
3. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद।
4. दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड हिंदू मंदिर तेलंगाना के बुरुगुपल्ली गांव में।
5. बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव, नए नियम 1 जुलाई 2026 से होंगे लागू।
6. बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी को आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत।
7. रूस में कई डिजिटल ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हॉट्सऐप, यूटयूब हुए ब्लॉक।
8. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एआई पर 40 सदस्यीय वैश्विक वैज्ञानिक पैनल को दी मंजूरी।

Friday, February 13, 2026

ताजा खबर

1. अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान।
2. संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन।
3. आंशिक रूप से खुले राष्ट्रीय राजमार्गों पर कम दर से टोल वसूली का संशोधित नियम 15 फरवरी से लागू।
4. 1 मार्च से Eligible Manufacturer-Importer (EMI) स्कीम शुरू करने की तैयारी में सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स।
5. SC-ST सदस्य का हर अपमान अत्याचार नहीं होता: कोलकाता हाईकोर्ट।
6. भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी और ताकत, रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 114 नए राफेल विमानों की खरीद को दी मंजूरी।
7. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित नियम किए जारी।
8. दुनियाभर में आज मनाया जा रहा विश्व रेडियो दिवस।
देश में पहली बार मुंबई में म्यूजिकल रोड तैयार।
बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को 13वें संसदीय चुनाव के लिए हुए मतदान में तारिक रहमान की पार्टी BNP को बहुमत।

Thursday, February 12, 2026

ताजा खबर

1. आज 12 फरवरी 2026 को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने मिलकर किया देशव्यापी हड़ताल का आह्वान।
2. औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 लोकसभा में पेश; ये, ट्रेड यूनियन अधिनियम और औद्योगिक विवाद अधिनियम को करेगा प्रतिस्‍थापित।
3. संयुक्त किरायेदारी में किसी एक व्यक्ति के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित हो जाता है, तो वह सभी वारिसों पर बाध्यकारी होगा, चाहे उन्हें अलग-अलग पक्षकार बनाया गया हो या नहीं: राजस्थान उच्च न्यायालय। 
4. सीबीएसई कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लागू करेगा ऑन-स्क्रीन मार्किंग।
5. बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच 13वे राष्ट्रीय संसदीय चुनाव और साथ ही जनमत संग्रह के लिए मतदान जारी।
6. कोसोवो में संसद ने प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती के नेतृत्व वाली नई सरकार को दी मंजूरी।
7. WhatsApp के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी में रूस, लगा सकता है पाबंदी।

Wednesday, February 11, 2026

ताजा खबर

1. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर नए दिशानिर्देश किए जारी।
2. 3 मिनट 10 सेकेंड में वंदे मातरम के 6 छंद गाए और बजाए जाएंगे।
3. UPSC 2026 में बड़ा बदलाव! पहले से IAS-IFS वाले अब दोबार नहीं दे पाएंगे परीक्षा।
4. सस्ता और बेहतर कच्चा तेल जहां से मिलेगा, वहीं से आयात करेगा भारत: केंद्र सरकार।
5. अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय तक सदन की कार्यवाही से दूर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।
6. बांग्लादेश में 13वीं जातीय संसद के चुनाव के लिए कल होगा मतदान।
7. दुबई में शुरू हुआ रोड टू एआई इम्पैक्ट समिट- 2026।
8. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी से तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर आएंगे भारत।
9. भारत ने ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के साथ सामाजिक सुरक्षा अंशदान से संबंधित एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर।

Tuesday, February 10, 2026

ताजा खबर

1. मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से होगी शुरू ।
2. पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई।
3. भारतीय निर्वाचन आयोग ने अशोक कुमार को दिल्ली का नया मुख्य चुनाव अधिकारी किया नियुक्त।
4. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू -कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही बारिश की भी चेतावनी।
5. उत्तर प्रदेश में बनेंगे 12 नए एक्सप्रेसवे, कनेक्टिविटी और रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान।
6. पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में निर्धारित मैच के लिए 15 फरवरी, 2026 को मैदान में उतरने का दिया निर्देश।
7. ब्रिक्स में भारत की अध्यक्षता का सक्रिय समर्थन करेगा रूस।

Sunday, February 8, 2026

ताजा खबर

1. आज कुआलालंपुर में होगी भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक।
2. कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच वार्ता जारी।
3. 'नीच' कह देने मात्र से नहीं लग सकता SC/ST ऐक्ट: राजस्थान हाईकोर्ट।
4. दिल्ली सरकार आज से 20 फरवरी तक रामलीला मैदान में करेगी भव्य कार्यक्रम।
5. हवाई अड्डों पर विनियमित और यात्री-अनुकूल कैब सेवाएं शुरू करने के लिए एएआई और भारत टैक्सी के बीच हुआ समझौता।
6. मेघालय में खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हुई, खोज और बचाव अभियान जारी।
7. जापान में संसदीय चुनाव के स्‍नैप पोल के अंतर्गत मतदान जारी।
8. रूस के उफा में मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हमला, हॉस्टल में घुसकर की चाकूबाजी, 4 भारतीय छात्र समेत कई घायल।

Saturday, February 7, 2026

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया दौरे पर रवाना।
2. अंडर-19 विश्व कप में जीत पर राष्ट्रपति मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई।
3. आंध्रप्रदेश की राजधानी अमरावती में रखी जा रही है क्‍वांटम वैली की आधारशिला।
4. देशभर में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवर्स की आज हड़ताल।
5. अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौता किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत तथा महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगा: प्रधानमंत्री मोदी।
6. चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में होगी 7.4 प्रतिशत की वृद्धि: आरबीआई।
7. ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर टैरिफ लगाएगा अमेरिका।
8. आगामी राष्ट्रीय चुनाव में जनादेश से सत्ता में वापसी होने पर उसकी विदेश नीति “बांग्लादेश प्रथम” के सिद्धांत पर आधारित होगी: बीएनपी।

Friday, February 6, 2026

ताजा खबर

1. आज परीक्षा पे चर्चा में देशभर के विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी।
2. सिक्किम के ग्यालशिंग में रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का आया भूकंप।
3. जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती।
4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार जीता विमेंस प्रीमियर लीग का ख़िताब।
5. भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर किए हस्ताक्षर।
6. भारतीय रेल ने होली पर विशेष रेलगाड़‍ियों की रिकॉर्ड संख्या में परिचालन की घोषणा की।
7. उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री के लिए पैन भी अनिवार्य, योगी सरकार ने बदले नियम।

Wednesday, February 4, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार तक घना कोहरा।
2. 5 और 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी का अनुमान।
3. युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर राजभवन में मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ।
4. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
5. RBI ने बैंकों को 31 मार्च 2026 को सरकारी लेन-देन के लिए शाखाएं खुली रखने का दिया निर्देश।
6. जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित तीन रेलवे परियोजनाओं पर फिलहाल रोक: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव।
7. स्पेन में सोशल मीडिया पर पाबंदी, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लगेगा बैन।
8. ऑस्ट्रेलिया को हरा इंग्लैंड क्रिकेट टीम U-19 के फाइनल में।
9. ब्राजील में यात्रियों से भरी बस पलटी, भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत, कई घायल।

Tuesday, February 3, 2026

ताजा खबर

1. भारत-US ट्रेड डील से खुले नए रास्ते, किसानों से लेकर MSME समेत कई सेक्टर्स में फिर लौटेगी हरियाली।
2. अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 18% टैरिफ लगाने की प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की।
3. आज से आम लोगों के लिए खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान,आज से 31 मार्च 2026 तक देख सकेंगे आम आदमी।
4. ऑनलाइन डिलीवरी एप्स और प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स ने अपनी समस्याओं को लेकर आज काम बंद करने और राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया ऐलान।
5. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना।
6. केंद्र सरकार ने अधिसूचित किया सामान नियम-2026, इन नियमों से प्रक्रिया होगी सरल, बढ़ेगी पारदर्शिता।
7. बलूचिस्‍तान के नूश्‍की जिले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलाबारी में 10 की मौत।

Monday, February 2, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में छाया घना कोहरा।

2. लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना।

3. बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से।

4. जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता।

5. एयर इंडिया ने छह साल बाद दिल्ली–शंघाई सीधी उड़ान फिर से शुरू की।

6. दलाई लामा ने ग्रैमी पुरस्कार जीता, के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ पहली बार पुरस्कार जीतने वाले कलाकारों की सूची में हुए शामिल।

7. थाईलैंड में अग्रिम मतदान शांतिपूर्ण, 20 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट।


Sunday, February 1, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बूंदाबांदी।
2. हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना।
3. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जयंती पर लोगों को दी शुभकामनाएं।
4. माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर पर उमड़ा जनसैलाब।
5. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में 2026 का आम बजट करेंगी पेश। 
6. शेयर बाजार रहेंगे खुले और सामान्य दिनों की तरह होगा कारोबार।
7. श्रीलंका में चार से 11 फरवरी तक भगवान बुद्ध के देवनीमोरी अवशेषों का प्रदर्शन।
8. बाल्टिक देश लातविया देश में तापमान शून्‍य से 32 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
9. कोलंबो के गंगारामया मंदिर में 48वां वार्षिक नवम पेराहेरा का भव्य आयोजन।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...