Followers

Wednesday, June 30, 2021

सुविचार

जिनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ होता है उन्हें रूठने, टूटने का हक नहीं होता।

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों के “शानदार प्रदर्शन” की सराहना की।

2. मॉडर्ना के कोविड टीके को भारत में जल्द मिल सकती है नियामक मंजूरी।

3. 'कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट्स को मात दे सकती है Covaxin की बूस्टर डोज'।

4. कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू : रूसी कंपनी।

5. मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची।

6. बालाजी श्रीवास्तव होने दिल्ली पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर।

7. एक राशन कार्ड योजना 31 जुलाई तक सभी राज्य लागू करें: सुप्रीम कोर्ट।

8. टीचिंग लर्निंग मैटेरियल के लिए दिल्ली सरकार ने किया वेब एप्लीकेशन लॉन्च।

9. उड़ीसा सरकार ने दुती चंद के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की अनुशंसा की।



Tuesday, June 29, 2021

सुविचार

वक्त अच्छा या बुरा नहीं होता, आदमी की सोच अच्छी या बुरी होती है।

ताजा खबर

 1. हमारी सेना के पास हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता है: राजनाथ सिंह।

2. सरकार ने अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल का कार्यकाल एक साल बढ़ाने का किया फैसला।

3. विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर एक बनी तीरंदाज दीपिका।

4. डिजिटल मीडिया के लिए तय किये गए नए आईटी नियमों पर रोक लगाने से दिल्ली उच्च न्यायालय ने किया इनकार।

5. हैंडबॉल को छोड़ हॉकी को अपनाने से जिंदगी बदल गयी: उदिता।

6. अर्थव्यवस्था के लिए 6.29 लाख करोड़ रुपए का प्रोत्साहन पैकेज।

7. जेरेमी केसल किशन होंगे ट्विटर के नए शिकायत निवारण अधिकारी।

8. लखनऊ में आज डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक स्थल की आधारशिला रखेंगे राष्ट्रपति कोविद।

Monday, June 28, 2021

सुविचार

आत्मविश्वास ही असली पूंजी है।

ताजा खबर

 1. ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना है, बल्कि उत्साह बढ़ाना है: प्रधानमंत्री मोदी।

2. जम्मू हवाईअड्डे के वायुसेना के अधिकार क्षेत्र वाले हिस्से में कल हुए दो विस्फोट में ड्रोन के संभावित इस्तेमाल को लेकर हो रही जांच।

3. वर्ल्ड नंबर वन बेल्जियम ने दिखाया दम, डिफेंडिंग चैम्पियन पुर्तगाल को किया बाहर।

4. 26/11 के हीरो ASI तुकाराम के नाम पर रखा गया मकड़ी की प्रजाति का नाम।

5. जुलाई के अंत तक बच्चों को भी लग सकेगा कोरोना वैक्सीन: एन के अरोड़ा।

6. तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 3 स्वर्ण पदक अपने झोली में डालें।

7. बच्चों को कोरोना वैक्सीन लग जाए तो स्कूल खुल सकेंगे: रणदीप गुलेरिया।

8. पारदर्शिता के लिए भूमि रिकॉर्ड को आधार से जुड़े की सरकार।

9. तैराक सजन प्रकाश का 200 मीटर फ्री स्टाइल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड।

Sunday, June 27, 2021

सुविचार

लोहे को लोहा काटता है लेकिन बुराई को बुराई से नहीं काट सकते।

ताजा खबर

 1. जम्मू एयरपोर्ट में देर रात 5 मिनट में दो बड़े धमाके, पूरा इलाका सील।

2. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बहाली के लिए कैबिनेट नोट तैयार करने के दिए निर्देश। 1 जुलाई से मिलेगा 32% महंगाई भत्ता।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने योगी संग अयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की।

4. गोवा जा रही राजधानी एक्सप्रेस रत्नागिरी के निकट सुरंग में पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित।

5. खेल मंत्री रीजीजू ने ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए ‘चीयर अप’ अभियान किया शुरू।

6. कोरोना से मौतों के लिए बीमा का कोई प्रावधान नहीं, मोदी सरकार ने SC को बताया।

7. 12-18 साल के बच्चों के लिए आ रहा है कोरोना टीका, सरकार ने SC को बताया।

8. अनलॉक फोर। बैंक्विट हॉल, होटल, मैरिज होम कल से खुलेंगे। शादियों में 50 लोगों की होगी इजाजत।

9. नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक्शन प्लान तैयार: दिल्ली सरकार।


Saturday, June 26, 2021

सुविचार

एक अच्छी सोच, अच्छी भावना और अच्छा विचार मन को हल्का करते हैं।

ताजा खबर

 1. ऑक्सीजन के अंतरिम ऑडिट रिपोर्ट पर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, सिसोदिया ने आरोपों को किया खारिज।

2. पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और फिर चुनाव हो: पी चिदंबरम।

3. दूसरी जितना कहर नहीं बरपाएगी कोरोना की तीसरी लहर, ICMR का दावा।

4. 80% लोगों को बिना प्री-रजिस्ट्रेशन के लगा टीका, लोग ऑनस्पॉट ले रहे वैक्सीन।

5. रेलवे की ऑनलाइन टिकट के लिए आधार, पेन होगा जरूरी।

6. DRDO ने पिनाका रॉकेट लांचर का किया सफल परीक्षण।

7. पेट्रोल की तरह ऑक्सीजन का अतिरिक्त भंडारण जरूरी, राष्ट्रीय कार्यबल ने दिया सुझाव।

8. कोविड के दोनों टीके अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा पर प्रभावी: आईसीएमआर प्रमुख।

9. इजराइल वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम में बस्ती निर्माण का काम तुरंत रोके: संयुक्त राष्ट्र।


Friday, June 25, 2021

सुविचार

अपेक्षाएं कम होने से खुशियां अपने आप बढ़ जाती हैं।

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वैश्विक खिलौना बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने का किया आह्वान।

2. प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ की सर्वदलीय बैठक।

3. परिसीमन खत्म होते ही जम्मू कश्मीर में चुनाव। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी नेताओं को दिया भरोसा।

4. उच्चतम न्यायालय ने राज्य बोर्डों को आंतरिक मूल्यांकन के परिणाम 31 जुलाई तक घोषित करने का दिया निर्देश।

5. भारत सहित 183 देशों ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों का किया विरोध।

6. फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो तृतीय का निधन।

7. सानिया और माटेक सैंड्स की जोड़ी वाइकिंग अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के पहले दौर मे हारकर बाहर।

8. वैक्सीन न लगाने वालों को फिलीपींस के राष्ट्रपति ने दी धमकी, कहा - अगर टीका नहीं लगवाना तो भारत जाओ या अमेरिका।

9. हांगकांग में बंद हुआ लोकतंत्र समर्थक आखिरी अखबार एप्पल डेली।

Thursday, June 24, 2021

सुविचार

खुश रहने से ही बहुत सारी समस्याएं अपने आप कम हो जाती हैं।

ताजा खबर

 1. भारत में कोरोना के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के करीब 40 मामले आए सामने।

2. माल्या, पीएनबी धोखाधड़ी मामलों में जब्त शेयरों की बिक्री से 40 प्रतिशत नुकसान की हुई भरपाई: ईडी।

3. दिल्ली उच्च न्यायालय ने फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिए सीसीआई के नोटिस पर रोक लगाने से किया इनकार।

4. नोटबंदी के बाद गृहिणियों के 2.5 लाख रुपये तक नकद जमा पर कोई जांच नहीं: आयकार अपीलीय प्राधिकरण।

5. शी ने अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बात की; मिशन को 'मील का पत्थर' करार दिया।

6. भविष्य की महामारी से बचाने को बन रही 'सुपर वैक्सीन', अगले साल ट्रायल।

7. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में बाधक है आईटी के नए नियम: मद्रास उच्च न्यायालय।

8. प्रत्यर्पण रोकने संबंधी नीरव मोदी के अपील को ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने किया खारिज।

9. हिंद महासागर में भारत और अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू।

10. दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बनी कर्णम मल्लेश्वरी।


Wednesday, June 23, 2021

सुविचार

बुराई को अच्छाई से जीता जा सकता है।

ताजा खबर

 1. प्रधानमंत्री मोदी टॉयकैथॅन-2021 के प्रतिभागियों से कल बृहस्पतिवार को करेंगे बातचीत।

2. उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग को 15 सितंबर तक नौ नए जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव कराने का दिया आदेश।

3. ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे मनप्रीत सिंह, लाकड़ा और हरमनप्रीत उपकप्तान।

4. G-7 के B3W प्लान से डरा चीन? जिनपिंग के प्रॉजेक्ट BRI पर आज अहम बैठक।

5. छात्रों के मूल्यांकन की कसौटी उचित और तार्किक: सुप्रीम कोर्ट।

6. सीबीएसई ने 12वीं के परिणाम की गणना में स्कूलों की मदद के लिए बनाया पोर्टल।

7. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने 20 केंद्रीय मंत्रियों की नियुक्ति रद्द की।

8. जेट एयरवेज के साल के अंत तक दोबारा उड़ान भरने की उम्मीद।

Tuesday, June 22, 2021

सुविचार

मेहनत इंसान की तकदीर बदल सकता है।

ताजा खबर

 1. वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ : प्रधानमंत्री मोदी।

2. कश्मीर मसला सुलझ जाए तो परमाणु बम जरूरी नहीं: इमरान खान।

3. श्रीलंकाई गेंदबाज मुरलीधरन चुने गए 21वीं सदी के सबसे महान बॉलर।

4. मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते का ऐलान, सबसे ज्यादा बच्चों वाले मिजो समुदाय के माता-पिता को देंगे 1 लाख रुपये इनाम।

5. अमरनाथ यात्रा रद्द, सांकेतिक होंगे आयोजन।

6. सीबीएसई के फार्मूले पर उठे सवाल का जवाब दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट।

7. राष्ट्रीय जल उपभोग दक्षता ब्यूरो होगा जल्द स्थापित : जल शक्ति मंत्रालय।

8. पोस्ट कोविड मरीजों में घातक हो सकता है हाइपरग्लैसीमिया। हाइपरग्लैसीमिया में बीजीआर 34 उपयोगी।

9. लॉरेल हबर्ड टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनी।

10. 35 वर्षीय फेलिक्स ने 5वी बार ओलंपिक में बनाई जगह।

Monday, June 21, 2021

सुविचार

स्वास्थ्य ही असली पूंजी है। इसकी अनदेखी ना करें।

ताजा खबर

 1. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन।

2. प्रधानमन्त्री मोदी ने ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी को दी बधाई।

3. तीसरी लहर से बचाव को अनलॉक में सावधानी बरतने की जरूरत: सीआईआई अध्यक्ष।

4. हरियाणा सरकार की पहल, पौधे लगाने पर छात्रों को मिलेंगे एक्सट्रा मार्क्स।

5. कोविड 19 से मौत पर नहीं दे सकते मुआवजा: केंद्र सरकार।

6. आज से सभी के लिए कोविड का मुफ्त टीकाकरण। ऑनलाइन पंजीकरण की जरूरत नहीं।

7. पूर्ण बंदी में कुछ और ढील, सप्ताहिक बाजार भी खुलेंगे:दिल्ली सरकार।

8. केंद्रीय कर्मियों को मिलेगा महंगाई भत्ता। 28 जून को बैठक।



Sunday, June 20, 2021

सुविचार

एकांत श्राप भी है और वरदान भी। आप इसको कैसे लेते हैं ये आप पर निर्भर करता है।

ताजा खबर

 1. मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सुबह-सुबह हिली धरती।

2. केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा: अनलॉक प्रक्रिया सावधानीपूर्वक व्यवस्थित हो।

3. ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव में कट्टरपंथी न्यायपालिका प्रमुख इब्राहिम रईसी की जीत।

4. क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को पछाड़ 21वीं सदी के सबसे महान बल्लेबाज चुने गए हैं।5. कोरोना की तीसरी लहर छह से आठ हफ्तों में, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने दी चेतावनी।

6. जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को करेंगे मुलाकात।

7. असम चरणबद्ध तरीके से 2 बच्चों का नियम करेगा लागू: मुख्यमंत्री विस्वसरमा।


Saturday, June 19, 2021

सुविचार

सूर्य के होने से दीए की अहमियत कम नहीं हो जाती।

ताजा खबर

 1. फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की 91 साल की उम्र में निधन।

2. नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय उनका फैसला नहीं पलट सकता।

3. भारत ने म्यांमार पर UNGA के प्रस्ताव पर वोटिंग से किया परहेज।

4. एनजीटी ने दिल्ली, हरियाणा के मुख्य सचिवों से नजफगढ़ झील के पुनरूद्धार के लिए उपचारात्मक उपाय करने को कहा।

5. यूएपीए को इस तरह से सीमित करने का देशव्यापी असर हो सकता है : शीर्ष अदालत।

6. तोक्यो के लिये भारतीय पुरूष हॉकी टीम में लाकड़ा की वापसी, दस खिलाड़ियों का पहला ओलंपिक।

7. कोरोना के नए वैरिएंट 'लैम्बडा',पर एंटीबॉडी भी बेअसर।

8. दिल्ली सरकार ने कामगारों का न्यूनतम महंगाई भत्ता बढ़ाया।



Friday, June 18, 2021

सुविचार

अच्छी संगत अच्छी बातें ही सिखाती हैं।

ताजा खबर

 1. अमेरिका में सीडीसी ने कोरोना वायरस के ‘डेल्टा स्वरूप’ को ‘चिंताजनक’ श्रेणी में डाला।

2. नेपाल के पुर्व प्रधानमंत्री ओली ने संसद भंग करने का किया बचाव, कहा- अदालतें प्रधानमंत्री नियुक्त नहीं कर सकती।

3. तेलंगाना की ऐतिहासिक झील में कोई सुधार नहीं; एनजीटी ने कार्रवाई करने की दी चेतावनी।

4. शुक्रवार से होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल का प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल पर भी।

5. सरकार ने पूरे देश में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के एक समान प्रारूप की शुरुआत की।

6. गूगल ने भारत में 80 ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए 113 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

7. 10वीं और 12वीं के बोर्ड के परीक्षा का मूल्यांकन का फार्मूला सुप्रीम कोर्ट में पेश। सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी।

8. घर घर राशन योजना के लिए सरकार ने उपराज्यपाल से दोबारा मांगी अनुमति।



Thursday, June 17, 2021

सुविचार

विश्वास मुश्किलों में भी रास्ता बना देता है।

ताजा खबर

 1. ट्विटर आईटी के नियमों का पालन करने में विफल रहा, जानबूझकर इनकी अवहेलना की : रविशंकर प्रसाद।

2. चिराग ने बिरला को पत्र लिखा, पारस को संसदीय दल के नेता के तौर पर मान्यता देने का किया विरोध।

3. बीसीसीआई द्वारा डीसीएचएल को 4,800 करोड़ रुपये के भुगतान के फैसले पर बॉम्बे उच्च न्यायालय ने लगाई रोक।

4. सत्ता में दिव्यांगों को भागीदारी देने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान, निगमों में किए मनोनीत।

5. कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाना होगा संभव! दो टीकों के ट्रायल में मिली उत्साहजनक नतीजे।

6. कोवीशिल्ड के दो डोज के बीच अंतर बढ़ाने का निर्णय वैज्ञानिक आधार पर: डॉक्टर हर्षवर्धन।

7. कोरोना के तीसरी लहर के लिए दिल्ली में तैयार होंगे 5000 स्वास्थ्य सहायक।

8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गहरे समुद्र मिशन को दी अनुमति।


Wednesday, June 16, 2021

ताजा खबर

 1. जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया।

2. करिश्माई कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दम पर पुर्तगाल टीम ने यूरो कप 2020 के अपने पहले मैच में हंगरी को 3-0 से हराया।

3. यूपी में सहायता प्राप्त आवासीय विद्यालय में 15198 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 15 अगस्त से पहले।

4. सरकार की सख्ती से नरम पड़े ट्विटर के तेवर, अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त।

5. एक महीना नहीं टिका सीजफायर, इजरायल ने फिर गाजा पर किए हवाई हमले।

6. विरोध का अधिकार मौलिक, यह आतंकी गतिविधि नहीं: दिल्ली उच्च न्यायालय।

7. वीवाटेक सम्मेलन के पांचवें संस्करण को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित।

8. कोरोना का डेल्टा प्लस वैरीअंट अभी तक चिंताजनक नहीं: सरकार।

9. दिल्ली एम्स में 18 जून से चरणबद्ध तरीके से होगी ओपीडी की शुरुआत।

10. पुरानी गाड़ी सड़क पर निकाली तो होगी कार्रवाई।


सुविचार

सपने उनके सच होते हैं जो खुद पर भरोसा रखते हैं।

Tuesday, June 15, 2021

सुविचार

मनुष्य उम्र से नहीं,अनुभव से  सीखता है।

ताजा खबर

 1. आप 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी : केजरीवाल।

2. जी-7 देशों ने ओलंपिक मेजबानी के लिए जापान के प्रधानमंत्री सुगा का किया समर्थन।

3. डमफ्राइज के निर्णायक गोल से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच में नीदरलैंड की उक्रेन पर रोमांचक जीत।

4. दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में आज से मिलेगी स्पूतनिक-V।

5. देश के सभी एएसआई स्मारक कल से दर्शकों के लिए खुलेंगे।

6. दिल्ली में जमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी प्रकार के घटिया साबुनों की बिक्री पर रोक।

7. हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक पोस्ट करने पर इंस्टाग्राम और फेसबुक को दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस।

8. एलएनजेपी अस्पताल में स्मार्ट वार्ड की सुविधा शुरू।

9. ईवी चार्जर की त्वरित स्थापना के लिए नवीन सिंगल विंडो प्रक्रिया को मंजूरी।

Monday, June 14, 2021

सुविचार

संबंध बढ़ाने में नहीं, संबंध निभाने में विश्वास रखें।

ताजा खबर

 1. दिल्ली में मॉल, बाजार खुलेंगे, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां खोलने की भी अनुमति : मुख्यमंत्री केजरीवाल।

2. रक्षा मंत्री राजनाथ ने रक्षा क्षेत्र में नवोन्मेष के लिए 499 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी।

3. डब्ल्यूटीओ ने मत्स्य सब्सिडी पर 15 जुलाई को व्यापार मंत्रियों की बुलाई बैठक।

4. संसद का मानसून सत्र जुलाई में, पेश हो सकते हैं कई अहम विधेयक।

5. महामारी, मानवाधिकार और बाजार...जी-7 देशों ने चीन को हर तरफ से घेरा।

6. नेतन्याहू की कुर्सी गई, नफ्ताली बेनेट बने इजरायल के नए प्रधानमंत्री।

7. दिल्ली और आसपास के लोगों को मंगलवार से भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत।

8. सिटसीपास को हराकर नोवाक जोकोविच ने जीता फ्रेंच ओपन का फाइनल।

9.फ्रेंच ओपन फाइनल में क्रेजीकोवा को मिला दोहरा खिताब।

Sunday, June 13, 2021

सुविचार

सच्चे मित्र कभी गिरने नहीं देते हैं चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो।

ताजा खबर

 1. आईआईटी कानपुर के मुकेश शर्मा को डब्ल्यूएचओ में वायु प्रदूषण एवं विश्व स्वास्थ्य सलाहकार समूह का मानद सदस्य किया नियुक्त ।

2 .चीन अमेरिका कोरोना महामारी के उत्पत्ति स्थान को लेकर आपस में भिड़े।

3. G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने किया एक देश एक स्वास्थ्य का आह्वान।

4. फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल को हराया।

5. 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने किया बसपा से गठबंधन।

6. ब्लैक फंगस की दवा टैक्स फ्री। जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी दरों को घटाया।

7. एचसीएल ने दिल्ली सरकार को 17 आयातित ‘रेडी-टू-यूज’ ऑक्सीजन संयंत्र कराए उपलब्ध।

8. उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर 80 दिन बाद दर्शनार्थियों के लिए 28 जून से खुलेगा।

9. भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन एवं दो अन्य को मिला पुलित्जर पुरस्कार।

10. ब्राजील, यूएई, अल्बानिया, घाना और अबोन सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य नियुक्त।


Saturday, June 12, 2021

सुविचार

आने वाला कल आज से बेहतर होगा।

ताजा खबर

 1. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने के लिए विधेयक किया पारित।

2. सुप्रीम कोर्ट ने एम्स को पीजी मेडिकल की प्रवेश परीक्षा एक महीने बाद कराने का दिया आदेश।

3. अभी जेल में ही कटेंगे चोकसी के दिन-रात, डोमिनिका HC ने नहीं दी जमानत।

4. जोकोविच ने रचा इतिहास, लाल बजरी के बादशाह नडाल को फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में दी मात।

5. फ्लॉयड की हत्या का खुलासा करने वाले अखबार को मिला पुलित्जर सम्मान।

6. राष्ट्रीय सीरो सर्वे की तैयारियां पूरी: वीके पॉल।

7. राजधानी दिल्ली में नई गति सीमा लागू।

स्कूली शिक्षा से बाहर हुए बच्चों को जोड़ने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का पोर्टल शुरू।

8.दिल्ली स्कील एवं अंत्रप्रेनोर विश्वविद्यालय में पहले सत्र में 6000 बच्चों को मिलेगा दाखिला।

Friday, June 11, 2021

सुविचार

हर किसी से कुछ ना कुछ सीखा जा सकता है।

ताजा खबर

 1. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार बुद्धदेब दासगुप्ता का 77 की उम्र में निधन।

2. एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन।

3. सिविल सेवा परीक्षा के लिए यूपीएससी की साक्षात्कार प्रक्रिया दो अगस्त से होगी शुरू।

4. टकराव के शेष बिंदुओं से हो सेनाओं की पूरी वापसी: भारत सरकार।

5. नवमी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं रद्द, इस साल ऑनलाइन होगा दाखिला: दिल्ली सरकार।

6. रसोई गैस उपभोक्ता चुन सकेंगे रिफीलिंग के लिए वितरक।

7. जिन्हें कोरोना हो चुका है उन्हें वैक्सीन की जरूरत नहीं: विशेषज्ञ सुझाव।

8. बच्चों को रेमडेसिविर लगाने की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय।

Thursday, June 10, 2021

सुविचार

आदमी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

ताजा खबर

 1. सरकार की सख्ती के आगे झुका ट्विटर, कहा- नए आईटी नियम मानने को तैयार।

2. राजस्थान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ के प्रारूप को दी मंजूरी।

3. बच्चों को लेकर केंद्र ने जारी की कोरोना गाइडलाइन्स, 6 मिनट वॉक की सलाह।

4. भारतीयों के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणियों के लिये बटलर और मोर्गन जांच के दायरे में।

5. ओलंपिक माहौल के अनुरूप तैयारियां कर रही है भारतीय हॉकी टीम : रमनदीप।

6. खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी।

7. तीन भारतीय शिक्षा संस्थानों ने शीर्ष 200 में बनाई जगह।

8. अनूप चंद्र पांडे ने संभाला चुनाव आयुक्त का पद।

Wednesday, June 9, 2021

सुविचार

अपेक्षाएं जब खत्म होती है, सुकून तभी शुरू होता है।

ताजा खबर

 1. गुजरात सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पोर्टल, मोबाइल ऐप किया शुरू।

2. उत्तरी दिल्ली नगर निगम वित्तीय मुद्दे के कारण छह अस्पतालों को केद्र को सौंपना चाहता है: दिल्ली सरकार।

3. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने लंबित चुनाव सुधारों को लेकर कानून मंत्री को लिखा पत्र।

4. 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी जल्द आएगी कोरोना वैक्सीन।

5. लियोनल मेस्सी से आगे निकले सुनील छेत्री, पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पीछे।

6. घर घर जाकर कोरोना का टीका लगाना संभव नहीं: केंद्र सरकार।

7. भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2021 रह सकती है 8.3%: विश्व बैंक।

8. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना दिल्ली में लागू करें दिल्ली सरकार: केंद्र।


Tuesday, June 8, 2021

सुविचार

जिंदगी को हमेशा मुस्कुरा कर जियो।

ताजा खबर

 1. राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीका मुफ्त: प्रधानमंत्री मोदी।

2. पुतिन ने सैन्य प्रतिष्ठानों के ऊपर निगरानी उड़ानों के अंतरराष्ट्रीय संधि से रूस के अलग होने की पुष्टि की।

3. कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड टीके से बनती है ज्यादा एंटीबॉडी : अध्ययन।

4. दिल्ली उच्च न्यायालय का निजी स्कूलों को वार्षिक, विकास शुल्क लेने की अनुमति देने वाले आदेश पर रोक लगाने से इनकार।

5. जम्मू -कश्मीर के बांदीपोरा जिले के वावेन गांव ने 100 फीसदी कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने वाला देश का पहला गांव बना।

6. पुणे के रसायनिक संयंत्र में आग, 18 कर्मियों की मौत।

7. गरीबों को दिवाली तक के लिए मिलेगा मुफ्त अनाज: प्रधानमंत्री मोदी।

8. बच्चों पर कोरोना कोवैक्सीन का एम्स में ट्रायल शुरू।

9. अरावली वन क्षेत्र में बने 10,000 मकान तोड़ेने के सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश।


Monday, June 7, 2021

सुविचार

दूसरे में कमी ढूंढने से बेहतर है, अपनी कमी निकालना।

ताजा खबर

 1. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर ‘घर-घर राशन’ योजना रोकने का लगाया आरोप।

2. श्रम संहिताओं को लागू करने की तैयारी,हाथ में आने वाले वेतन घटेगा, पीएफ बढ़ेगा।

3. 5जी सुरक्षित, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर नहीं : सीओएआई।

4. नए आईपी ऐड्रेस www.incometax.gov.in के साथ आज से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल की प्रक्रिया हुई आसान।

5. देर ना हो जाए... जैसे मशहूर गाने देने वाले गायक सईद साबरी का निधन।

6. गुजरात का केवड़िया पहला शहर जहां चलेंगे सिर्फ ई वाहन।

7. नर्सों को मलयालम में बात करने से रोकने का आदेश लिया वापिस।

8. शिक्षा पर प्रदर्शन मे पंजाब, केरल को ए ग्रेड।

Sunday, June 6, 2021

सुविचार

छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढें, जिंदगी खूबसूरत रहेगी।

ताजा खबर

 1. दिल्ली में सोमवार से बाजार सम-विषम आधार पर खुलेंगे, मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी : मुख्यमंत्री केजरीवाल।

2. जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति भारत जागरूक, जलवायु न्याय का अगुवा बने हम: प्रधानमंत्री मोदी।

3. पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने के लक्ष्य को 2025 तक पूरा करने का संकल्प : प्रधानमंत्री मोदी।

4. अभिनव बिंद्रा ने महामारी के बीच ओलंपिक क्वालीफाई करने वालो को ‘असाधारण’ उपलब्धि के लिए दी बधाई।

5. सरकार ने ट्विटर को नए आईटी नियमों के अनुपालन के लिए दिया एक आखिरी मौका।

6. वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना, भारत के वैज्ञानिकों ने खोली चीन की 'पोल'।

7. मोदी और शी जिम्मेदार नेता, सुलझा सकते हैं मुद्दे: राष्ट्रपति पुतिन।

8. जयपुर में पेडों की बचाने की मुहिम में जुटा है ट्री एंबुलेंस।



Saturday, June 5, 2021

ताजा खबर

 1. कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की फर्जी रिपोर्ट देने पर उच्च न्यायालय ने दिए जांच के आदेश।

2. देश में बच्चों को इसी माह से मिल सकेगी वैक्सीन।

3. आत्मनिर्भर भारत अभियान की धीमी हुई रफ्तार: प्रधानमंत्री मोदी।

4. आर्थिक वृद्धि दर रह सकती है 9.5 प्रतिशत।

5. राजधानी दिल्ली में सोमवार से खुल सकते हैं बाजार और मेट्रो।

6. बंद पड़े अस्पतालों को खोलने के मामले में जवाब दें केंद्र और दिल्ली सरकार: दिल्ली हाई कोर्ट।

7. राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति के नियमों को अंतिम रूप देने में जुटी सरकार।

8. स्वतंत्रता दिवस पर देश के सभी पंचायतों में लागू होगा सिटीजन चार्टर।

9. टेनिस के स्टार खिलाड़ी नडाल ने जीत के साथ मनाया अपना 35 वा जन्मदिन।

सुविचार

क्रोध से हानि और पछतावे के सिवाय कुछ नहीं मिलता।

Friday, June 4, 2021

सुविचार

दोस्ती करना आसान है पर निभाना मुश्किल।

ताजा खबर

 1. शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए जरूरी टीईटी के योग्यता प्रमाणपत्र की वैधता अवधि सात वर्ष से बढ़ाकर आजीवन करने का फैसला।

2. ईडी ने उर्वरक घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में राजद सांसद अमरेंद्र धारी को किया गिरफ्तार।

3. गंभीर फाउंडेशन कोविड-19 दवा की अनधिकृत जमाखोरी, वितरण में पाया गया दोषी।

4. सरकार ने न्यूनतम मजदूरी तय करने के लिए अजीत मिश्रा की अगुवाई में समिति का किया गठन।

5. हर नागरिक को सरकार की आलोचना का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट।

6. सीरम ने मांगी स्पूतनिक वी टीका बनाने की मंजूरी।

7. एक और स्वदेशी वैक्सीन जल्द, सरकार ने टीका कंपनी बायोलॉजिकल ई से किया करार।

8. सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद निजी क्षेत्र में नौकरी करना गंभीर कदाचार: सीवीवी।



Thursday, June 3, 2021

सुविचार

कभी हार ना मानना भी जीत की ही निशानी है।

ताजा खबर

 1. न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा बने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रमुख।

2. संवैधानिक अधिकारों के हनन को मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकते: सुप्रीम कोर्ट।

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अंगीकार के उद्देश्य से मॉडल किरायेदारी कानून के मसौदे को दी मंजूरी।

4. जेल में बंद चोकसी को लगा बड़ा झटका, डोमिनिका हाईकोर्ट ऑफ पीस मैं आज भी सुनवाई।

5. केरल में मॉनसून आज दस्तक देने को तैयार, बिहार-दिल्ली में भी बारिश के आसार।

6. भारतीय आईटी कानून हमारे सर्च इंजन पर लागू नहीं होते: गूगल।

7. वैक्सीन नहीं तो इतने सेंटर क्यों, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से पूछा।

8. दसवीं बोर्ड के आंतरिक मूल्यांकन नीति संशोधन मामला में कोर्ट ने दिल्ली सरकार और केंद्र से मांगा जवाब।

Wednesday, June 2, 2021

सुविचार

वक्त एवं हालात बेशक बदल जाए, सच्चे दोस्त कभी नहीं बदलते।

ताजा खबर

 1. बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की चिंता करते हुए सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा की गई रद्द।

2. कोविड-19 के भारत में पाए गए दो स्वरूप को WHO ने दिए नाम। होंगे ‘डेल्टा’ और ‘कप्पा’।

3. मानसून के उत्तर, दक्षिण में सामान्य, मध्य भारत में सामान्य से अधिक रहने का अनुमान : IMD।

4. विदेशी कोविड वैक्सीन के भारत आने का रास्ता आसान, नहीं होगा लोकल ट्रायल।

5. फार्च्यून कंपनी के गौतम अडाणी एक बार फिर बने एशिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर।

6. बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपम बंधोपाध्याय को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नोटिस।

7. कोविड़ टीका लगाकर युवाओं को बचाना राष्ट्र की जरूरत: दिल्ली उच्च न्यायालय।


Tuesday, June 1, 2021

ताजा खबर

 1. हरि कृष्ण द्विवेदी बने बंगाल के नए मुख्य सचिव।

2. ममता ने प्रधानमंत्री से मुख्य सचिव अलपन को बुलाने का आदेश रद्द करने का किया अनुरोध।

3. बंगाल के मुख्य सचिव अनपन बंदोपाध्याय रिटायर। 3 साल के लिए होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार।

4. ट्विटर को डिजिटल मीडिया संबंधी नए आईटी नियमों का पालन करना होगा: दिल्ली उच्च न्यायालय।

5. विदेश जाने वाले छात्रों, एनआरआई को टीकाकरण में प्राथमिकता देने संबंधी अभिवेदन पर फैसला करे केंद्र: दिल्ली उच्च न्यायालय।

5. बाबा रामदेव की टिप्पणी के विरोध में आज देशभर में काला दिवस मनाएंगे एलोपैथी डॉक्टर।

6. राजद्रोह कानून के दायरे की व्याख्या की जरूरत: सुप्रीम कोर्ट।

7. सेंट्रल विस्टा परियोजना का कार्य रहेगा जारी: दिल्ली उच्च न्यायालय।




सुविचार

हमारी अनुपस्थिति में हमारे गुण - अवगुण ही हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...