1. भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में रचा इतिहास। 13 साल बाद किसी भी ओलंपिक में मिला गोल्ड।
2. बजरंग पुनिया ने कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 से हरा कर जीता कांस्य पदक।
3. भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली।
4. प्रधानमंत्री मोदी कल 9 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में भेजेंगे 2000 रुपए, 9.75 करोड़ परिवारों को होगा लाभ।
5. कोरोना के केस बढ़ते ही पाबंदियां भी लौटीं, कर्नाटक, तमिल नाडु और गोवा जैसे राज्यों ने दिखाई सख्ती।
6. दिल्ली में सभी सप्ताहिक बाजार 9 अगस्त से खुलेंगे: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
7. दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा पौधारोपण: कुलपति पीसी जोशी।
8. तीन साल में अमेरिकी मानक के अनुरूप होंगे राष्ट्रीय राज्य मार्ग: परिवहन मंत्री गडकरी।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.