Followers

Tuesday, September 14, 2021

ताजा खबर

 1. देश आज हिन्‍दी दिवस मना रहा है। 1949 में आज के ही दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिन्‍दी को राष्‍ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में स्‍वीकार किया था। 

2. कार्यकर्ताओं के बीच दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर भूपेंद्र पटेल को दी बधाई।

4. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्‍कर फर्नांडिस के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया।

5. आज अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

6. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय देश में 36 हजार गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना करेगा लागू।

7. कोरोना के कारण खुदकुशी को कोविड-19 से मौत माना जाए: सुप्रीम कोर्ट।

8. तमिलनाडु विधानसभा ने चिकित्सा में स्नातक पाठ्यक्रमों में चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश पाने संबंधी एक विधेयक किया पारित।

9. अमेरिकी ओपन चैम्पियन राडुकानु के रूप में ब्रिटेन को खेलों में नया सितारा मिला।


No comments:

Post a Comment

Please comment. Your comment is precious for me.

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...