1. संसद टीवी की शुरुआत भारतीय संसदीय व्यवस्था में एक और महत्वपूर्ण अध्याय: प्रधानमंत्री मोदी।
2. टाइम पत्रिका की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में प्रधानमंत्री मोदी, ममता बनर्जी और आदर पूनावाला भी।
3. टाटा संस सहित दो कंपनियों ने घाटे में चल रही सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए लगाई बोली।
4. दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपभोग पर लगाई रोक।
5. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के नये राज्यपाल के रूप में ली शपथ।
6. आईपीएल के यूएई मे खेले जाने वाले मैचों में सीमित दर्शकों को अनुमति दी जायेगी।
7. एलन मस्क की SpaceX ने रचा इतिहास, चार आम नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजा।
8. दूरसंचार क्षेत्र में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी।
9. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई का परिणाम घोषित।18 को मिला प्रथम स्थान।
10. मनमाने तरीके से न्यायाधिकरण में की जा रही नियुक्तियों पर उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार से जताई नाराजगी।
11. महज कहासुनी नहीं हो सकता खुदकुशी के लिए उकसाने का आधार: उच्चतम न्यायालय।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.