1. देश भर में विजयादशमी की धूम। राष्ट्रपति कोविंद द्रास में सेना के साथ मनाएंगे दशहरा,J&K का भी करेंगे दौरा।
2. उम्मीद है चीन पूर्वी लद्दाख में शेष मुद्दों को जल्द हल करने की दिशा में काम करेगा : विदेश मंत्रालय।
3. 10वीं, 12वीं कक्षाओं के टर्म-1 की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी, कार्यक्रम 18 अक्टूबर को होगा जारी: सीबीएसई।
4. धामपुर शुगर मिल की इकाइयों पर 20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के एनजीटी के आदेश पर उच्चतम न्यायालय ने लगाई रोक।
5. महाराष्ट्र में प्रसिद्ध जंजीरा किले को लगभग छह महीने बाद फिर से खोला गया।
6. हरियाणा के गुरुग्राम में बनेगा देश का पहला हेली हब।
7. बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों पर हमला; चार लोगों की मौत, अर्द्धसैनिक बल तैनात।
8. जापान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय चुनाव के लिए संसद का निचला सदन किया भंग।
9. अमरीका के अलास्का में शुरू होने वाले 17वें भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय सेना रवाना।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.