1. दादरा व नगर हवेली सहित लोकसभा की तीन और 13 राज्यों में फैली विधानसभा की 29 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज होगा मतदान।
2. कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.5 प्रतिशत ब्याज की मंजूरी।
3. डीडीएमए ने यमुना नदी के किनारे को छोड़ कर निर्दिष्ट स्थानों पर छठ पूजा की दी अनुमति।
4. पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं, बेरियम साल्ट वाले पटाखों पर पाबंदी: उच्चतम न्यायालय।
5. दिल्ली की हवा ऊपरी सीमा से खराब दर्जे में पहुंची।
6. नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक को राष्ट्रीय संग्रहालयों में बदला जाएगा: केन्द्र।
7. बिना डाटा देखें कोविशील्ड लगाने का आदेश नहीं दे सकते: उच्चतम न्यायालय।
8. बाजार अनुसंधान विश्लेषक को विशेष पेशे के तौर पर मंजूरी, एच-1 बी नियोक्ताओं के लिए बड़ी जीत।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.