1. आठ साल बाद आज से जयनगर-जनकपुर के बीच दौड़ेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा दिखाएंगे हरी झंडी।
2. परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा को त्योहारों के रूप में लेने का छात्रों का दिया सुझाव।
3. हालिया वर्षों में सीबीआई की साख गहरी सार्वजनिक जांच के घेरे में आई है : एन वी रमन।
4. एससी/एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में मिलने वाला आरक्षण खत्म करने से असंतोष पैदा हो सकता है: केंद्र सरकार।
5. पंजाब विधान सभा ने चंडीगढ़ को तत्काल राज्य को हस्तांतरित करने की मांग वाला प्रस्ताव किया पारित।
6. वरुण गांधी ने किसानों को एमएसपी का अधिकार देने वाला गैर सरकारी विधेयक लोकसभा में किया पेश।
7. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.648 अरब डॉलर रह गया: भारतीय रिजर्व बैंक।
8. रूसी सेना ने चेर्नोबिल नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थल का नियंत्रण वापस यूक्रेन को सौंपा।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.