1. मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की, अधिकतर इलाकों में पारा बढ़ा।
2. कोरोना की चुनौती अभी टली नहीं, योग्य बच्चों का शीघ्र टीकाकरण प्राथमिकता: प्रधानमंत्री मोदी।
3. कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच अंतराल को सरकार नौ महीने से घटाकर छह महीने कर सकती है।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से कहा : ‘'राष्ट्र हित’’ में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करें।
5. एलआईसी आईपीओ के लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर तय, निर्गम चार मई को खुलेगा।
6. ओलंपिक, पैरालंपिक के बाद 1 मई से शुरू होने वाले ‘डेफलंपिक्स 2021 ’ में खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा, अबतक का सबसे बड़ा भारतीय दल ब्राजील रवाना।
7. संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस आज कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और विदेश मंत्री से मिलेंगे।
8. जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य रोगों से ग्रस्त लोगों को कोविड वैक्सीन की चौथी डोज लगाने की दी स्वीकृति।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.