1. उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह धारा (124A) मामलों में कार्यवाही पर लगाई रोक, नई प्राथमिकियां दर्ज नहीं करने का निर्देश।
2. दिल्ली उच्च न्यायालय ने वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने पर सुनाया खंडित फैसला।
3. चक्रवात ‘असानी’ कमजोर पड़ा: ओडिशा, बंगाल में भारी बारिश की संभावना।
4. भारत अपने सैनिकों को श्रीलंका नहीं भेजेगा : भारतीय मिशन।
5. शिक्षा मंत्रालय ने भीषण गर्मी से निपटने को लेकर स्कूलों के लिये दिशानिर्देश किया जारी। पोशाक के नियमों में छूट देने एवं समय में बदलाव करने जैसी बातें शामिल।
6. साइप्रस इंटरनेशनल एथलेटिक्स में भारत की ज्योति याराजी ने लिमासोल में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोडते हुए स्वर्ण पदक किया हासिल।
7. भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने किया समझौता।
8. श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे त्रिंकोमाली स्थित नौसेना अड्डे पर सुरक्षा घेरे में।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.