1. दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम का मिजाज।
2. देश में दो से अधिक महीने बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार।
3. पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरूण कपूर प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त किए गए।
4. बिजली की खपत अप्रैल में 13.6 प्रतिशत बढ़कर 132.98 अरब यूनिट हुई।
5. चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में सक्रिय राजनीति में उतरने के दिए संकेत।
6. किसी को भी कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : उच्चतम न्यायालय।
7. उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट छह माह बाद श्रद्धालुओं के लिए पुन: खोले जाने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का प्रारंभ आज से।
8. पंजाब सरकार ने घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को दी मंजूरी।
9. विधानसभा उपचुनाव : उत्तराखंड में चंपावत, ओडिशा और केरल में एक-एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव 31 मई को।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.