1. मानसून की गति पड़ी धीमी, बारिश में देरी; गुरुवार तक चलती रहेगी लू।
2. भारत ने इस्लामिक देशों के संगठन (आईओसी) की टिप्पणियों को ‘संकीर्ण सोच वाला, प्रेरित, भ्रमित एवं शरारतपूर्ण बताते हुए किया खारिज।
3. भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के वैज्ञानिकों ने कोविड संक्रमण रोकने में सक्षम ‘मिनीप्रोटीन’ किया तैयार।
4. 2026 तक पहली बुलेट ट्रेन गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच चलाने का लक्ष्य पूरा करने की उम्मीद: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
5. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी की छापेमारी।
6. पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने ममता बनर्जी को विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी।
7. कोको गॉफ करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर, नडाल चौथे स्थान पर पहुंचे।
8. नॉर्वे शतरंज: आनंद ने फिर विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.