1. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत।
2. ‘रेवड़ी कल्चर’ देश के विकास के लिए घातक- प्रधानमंत्री मोदी।
3. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग के उम्मीदवार: जे पी नड्डा।
4. देश में करीब 80 प्रतिशत कैदी विचाराधीन, प्रक्रिया पर सवाल उठाने की जरूरत : सीजेआई एन वी रमण।
5. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव रखे जाने को दी मंजूरी।
6. निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक।
7. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू सिंगापुर ओपन के फाइनल में।
8. श्रीलंकाई संसद ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू की। 20 जुलाई को होंगे चुनाव।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.