1. राष्ट्रपति चुनाव: नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब द्रौपदी मुर्मु और यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में।
2. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी चंदा (नियमन) अधिनियम (एफसीआरए) से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन कर भारतीयों को विदेश में रह रहे अपने रिश्तेदारों से साल में 10 लाख रुपये तक प्राप्त करने की दी अनुमति।
3. भारत ने तथ्यों को ‘गलत ढंग से पेश करने’ पर अमेरिकी आयोग यूएससीआईआरएफ की आलोचना की।
4. महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट की हत्या की जांच करेगी एनआईए: गृह मंत्रालय।
5. जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले लारा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, ब्राड के खिलाफ 29 रन जड़े।
6. एलोर्डा कप के फाइनल में पहुंची भारतीय मुक्केबाज कलाईवानी, कुलदीप सेमीफाइनल में।
7. श्रीलंका : नागरिक समाज ने 22वें संविधान संशोधन पर जताई नाखुशी।
8. टेक्सास सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात की अनुमति बहाल करने वाले आदेश पर लगाई रोक।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.