1. अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से भारी तबाही। हादसे में 15 की मौत और 40 लोग लापता।
2. दिल्ली में आज रात को हल्की बारिश के आसार, रविवार को झमाझम बारिश की उम्मीद: मौसम विभाग।
3. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का गोली मारे जाने के बाद निधन।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने आबे के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के तौर पर नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखे जाने की भी घोषणा की।
5. दलित आंदोलन से जुड़े स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने की तैयारी।
6. उत्तर प्रदेश विधान परिषद : संख्या बल कम होने की वजह से सपा ने गंवाया नेता प्रतिपक्ष का पद।
7. प्रवर्तन निदेशालय ने एमनेस्टी इंडिया, पूर्व सीईओ पर लगाया 61.72 करोड़ रुपये का जुर्माना।
8. खेल मंत्रालय ने योजनाओं, पुरस्कारों के लिये ऑनलाइन पोर्टल किया लांच।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.