1. आज भी राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया 'यलो अलर्ट'।
2. कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा के लिए लगे बोर्ड और झंडों पर अदालत को आपत्ति। केरल हाईकोर्ट सड़कों पर अवैध बैनर और बोर्ड्स से जुड़े मामले पर कर रहा सुनवाई।
3. कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध : उच्चतम न्यायालय ने याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा।
4. ‘एक व्यक्ति, एक पद’ संबंधी प्रतिबद्धता बरकरार रहने की उम्मीद : राहुल गांधी।
5. रक्षा मंत्रालय और बीएपीएल ने ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए अनुबंध पर किए हस्ताक्षर।
6. उच्च जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने के बजाय ‘शुरुआती स्तर’ पर ही छात्रवृत्ति जैसे विभिन्न सकारात्मक उपायों के जरिये बढ़ावा दिया जा सकता है: उच्चतम न्यायालय।
7. उच्चतम न्यायालय का 32 साल पुराने विवाद में नोएडा को 844 भूखंड मालिकों को फ्लैट देने का निर्देश।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.