1. समूचे उत्तर भारत में तीव्र शीतलहर। अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड रहेगी जारी।
2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान के पाली में राष्ट्रीय स्काउट राइड्स जम्बूरी का करेंगी उद्घाटन।
3. जम्मू-कश्मीर में डोडा जिला प्रशासन ने ई. पुस्तकालय की शुरुआत की।
4. सिनेमाघर मालिक तय कर सकते हैं कि बाहरी खानपान सामग्री लाने की अनुमति दी जाए या नहीं: उच्चतम न्यायालय।
5. मंत्रिपरिषद के सदस्यों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का अनुशासनात्मक नियंत्रण नहीं: उच्चतम न्यायालय।
6. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में पते को बदलवाना किया आसान।
7. कनाडा में विदेशियों द्वारा घर खरीदने पर दो साल का प्रतिबंध हुआ लागू।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.