Followers

Thursday, November 28, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ-साथ कोहरे और प्रदूषण का खतरा, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट।
2. झारखंड में आज हेमंत सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
3. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव अगले 12 घंटों में फेंगल तूफ़ान में बदल जाएगा: मौसम विभाग।
4. 55वां भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन समारोह आज।
5. भारी खर्च के बावजूद स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार नहीं कर पा रही है दिल्ली सरकार: दिल्ली हाईकोर्ट।
6. अगले छह महीनों के भीतर, प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता 100 प्रतिशत बायोएथेनॉल पर चलने वाले वाहन लॉन्च करेंगे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
7. गृह मंत्रालय ने जम्मू में NSG कमांडो का स्थाई हब बनाने की दी मंजूरी।
8. 'सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट को रोकने के लिए बने कानून, हमारी संस्कृति उनसे अलग': केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव।
9. बांग्ला देश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी से भारत में भी आक्रोश, हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों सहित 68 हस्तियों ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी को खत।

No comments:

Post a Comment

Please comment. Your comment is precious for me.

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...