1. आज पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रंगों का त्यौहार होली।
2. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता।
3. आज होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक नहीं होंगी उपलब्ध।
4. पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 से 17 मार्च के बीच बारिश की संभावनाएं।
5. आप सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन को झटका, भ्रष्टाचार मामले की होगी जांच, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी।
6. इसरो को मिली स्पेडेक्स सैटेलाइट को अंतरिक्ष में डी - डॉक करने में कामयाबी।
7. कल शनिवार को कक्षा 12 की परीक्षाएं देश के विभिन्न हिस्सों में होली के त्यौहार के बावजूद तय समय पर होगी आयोजित।
8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषाओं और संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त भाषाओं को प्रोत्साहन देने के प्रावधान शामिल: अर्जुन राम मेघवाल।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.