1. जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक आज नई दिल्ली में शुरू।
2. देश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
3. पहले स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक सर्किट चिप सेट के साथ ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंची भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा।
4. एपीडा ने भारत के कृषि-खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने की नई पहल ‘भारती’ शुरू की।
5. नागरिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन या प्रदर्शनों की आड़ में किसी भी ‘षड्यंत्रकारी हिंसा’ की अनुमति नहीं दी जा सकती: दिल्ली उच्च न्यायालय।
6. पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित, अब तक 30 की मौत, फसलों को भारी नुकसान।
7. भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे आज से भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर।
8. चीन में हो रही विक्ट्री डे परेड, पुतिन-किम समेत 25 से ज्यादा देश शामिल।
9. टैरिफ पर आज डोनाल्ड ट्रंप की इमरजेंसी बैठक।
No comments:
Post a Comment
Please comment. Your comment is precious for me.