Followers

Thursday, April 30, 2026

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान।
2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मतदान 92.47% का रिकॉर्ड।
3. अब तक सबसे अधिक मतदान का रिकार्ड त्रिपुरा का है जहां 2013 के विधानसभा चुनाव में 93.61% मतदान हुआ था।
4. 2026-27 तक 51 हजार करोड़ निवेश से 62 जहाज बेड़े में होंगे शामिल: जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल।
5. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में, सारंडा के जंगलों में, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1,00,000 का ईनामी माओवादी इसराइल पूर्ति मारा गया।
6. कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू। 
7. UGC NET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 से 30 जून तक होंगे एग्जाम, 85 विषयों के लिए होगी परीक्षा।
8. ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक ही युद्धविराम की शर्त: अमेरिका।
9. ब्राज़ील की संसद ने जॉर्ज मेसियस का सुप्रीम कोर्ट नामांकन किया खारिज।
10. श्रीलंका क्रिकेट में फेरबदल, एरन विक्रमरत्ने पुनर्गठन समिति के अध्यक्ष नियुक्त।

Wednesday, April 29, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत।
2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी।
3. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान जारी। 
4. गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दबदबा कायम।
5. सर्वोच्च न्यायालय ने आरटीई के तहत अनिवार्य दाखिले को रखा बरकरार।
6. प्रधानमंत्री मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा, वाराणसी में रोड-शो और हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण।
7. संघर्ष विराम नहीं,गज़ा से इस्राएली कब्जा खत्म हो: ओआईसी।
8. यूएई ने 1 मई से ओपेक छोड़ने की घोषणा की।
9. चीन पाकिस्तानी नेवी को सौंपेगा AIP से लैस हैंगोर क्लास पनडुब्बी।

Tuesday, April 28, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली में धूल भरी आंधी और तेज़ हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज।
2. भारत के कई हिस्‍से भीषण गर्मी की चपेट में।
3. सिक्किम राज्‍य के 50वें स्‍थापना दिवस के समापन समोराह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी।
4. दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आज।
5. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार समाप्त; मतदान कल बुधवार को।
6. न्यूजीलैंड भारत में 20 अरब डॉलर का करेगा निवेश।
7. 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह।
8. केंद्र सरकार ने ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत पेपरलेस अदालतों के लिए 7,210 करोड़ रुपये किए आवंटित।
9. नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों का हमला, कम से कम 29 लोगों की मौत।
10. विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस आज, इस वर्ष की थीम "अच्छा मनोसामाजिक कार्य वातावरण।

Monday, April 27, 2026

ताजा खबर

1. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी का पूर्वानुमान : मौसम विभाग।
2. देश में भीषण गर्मी और लू का कहर तेज, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 95 भारत के।
3. भीषण गर्मी और लू के चलते नोएडा में स्‍कूलों का बदला समय।
4. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का चुनाव प्रचार आज शाम को थम जाएगा।
5. आज से सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
6. माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की समन्वित हमलों में मौत।
7. दुबई के वस्त्र उद्योग के बादशाह वासु श्रॉफ का 85 वर्ष की आयु में निधन।
8. ईरान के विदेश मंत्री अराघची रूस के दौरे पर।

Sunday, April 26, 2026

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज सवेरे 11 बजे आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार करेंगे साझा।
3. अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त।
4. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में बीईएमएल के आत्मनिर्भर हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन निर्माण संयंत्र आदित्य का किया उद्घाटन।
5. भारत ने जोहान्सबर्ग में खेले गए चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराया।
6. झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा… तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत।
7. सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का लोकपाल किया नियुक्त।
8. Kalvakuntla Kavitha ने 'तेलंगाना राष्ट्र सेना'-टीआरएस नाम की राजनीतिक पार्टी का किया शुभारंभ।
9. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोलीबारी, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया।
10. यूक्रेन के दनीप्रो में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में चार की मौत, 21 घायल।

Saturday, April 25, 2026

ताजा खबर

1. देशभर में जनगणना के लिए टोल फ्री नंबर 1855 शुरू।
2. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच आज जोहान्सबर्ग में।
3. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, अक्षिता गोयल ने 98.20 परसेंट के साथ किया टाॅप।
4. प्रधानमंत्री मोदी कल 11 बजे आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार करेंगे साझा।
5. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस किया रद्द।
6. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित AAP के छः अन्य सांसद बीजेपी में शामिल।
7. कोई भी अदालत किसी महिला को उसकी इच्‍छा के विरूद्ध गर्भधारण जारी रखने के लिए बाध्‍य नहीं कर सकती: सर्वोच्‍च न्‍यायालय।
8. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुगम दर्शन और सामान्य दर्शन पास सुविधा शुरू।
9. अमेरिका ने चीन की तेल रिफाइनरी, शिपिंग कंपनियों और ईरान से तेल ढुलाई में शामिल टैंकरों पर लगाया प्रतिबंध।

Friday, April 24, 2026

ताजा खबर

1. रविवार को ‘मन की बात’ में अपने विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
2. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतदान।
3. आज आएंगे सीयूईटी-पीजी-2026 के नतीजे।
4. झारखंड में आज से अगले तीन दिनों तक हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश: मौसम विभाग।
5. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए शुरू की नई योजना।
6. ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए हवाई या सड़क किसी भी माध्यम से ईरान की यात्रा न करने के लिए जारी किए दिशानिर्देश।
7. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद की प्रक्रिया के लिए नए दिशानिर्देश किए जारी।
8. केंद्र सरकार ने एसएएफ के साथ मिश्रित एटीएफ को भी नियंत्रण आदेश के दायरे में किया शामिल।
9. महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 1 मई से मराठी अनिवार्य, विवाद के बीच परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक 28 अप्रैल को यूनियन नेताओं के साथ करेंगे बड़ी बैठक।

Thursday, April 23, 2026

ताजा खबर

1. श्रद्धालुओं के लिए खोले गए बद्रीनाथ धाम के कपाट।
2. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क हादसे में चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत।
3. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज। 
4. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भी मतदान आज।
5. महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी।
6. आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट।
7. केंद्र सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना का किया विस्तार, फाइनल ईयर छात्र भी होंगे शामिल।
8. जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने कल रात भारत को 9 विकेट से हराया।
9. दिल्ली में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के नहीं मिलेगा ईंधन।
10. बोगोटा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला 21 अप्रैल से 4 मई, 2026 तक कोलंबिया के बोगोटा में आयोजित, भारत 'गेस्ट ऑफ़ ऑनर' के रूप में भाग ले रहा है।
11. Lufthansa एयरलाइंस अक्टूबर तक 20 हजार छोटी दूरी की उड़ानें करेगी रद्द।
12. एयर चाइना ने फिर से शुरू कीं बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें।

Wednesday, April 22, 2026

ताजा खबर

1. केदारनाथ धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धालुओं से पांच संकल्पों के पालन की अपील की।
2. पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में एक ही चरण में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी ।
3. आई.एस.एस.एफ. जूनियर विश्व कप निशानेबाजी़ में शिव नरवाल ने मिस्र के काहिरा में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
4. केरलम के त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 12 की मौत।
5. देशभर में बदला मौसम मिजाज, कई राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट।
6. भारतीय वैज्ञानिकों की नई उपलब्धि, फ्लोरोमेट्रिक तकनीक से निकोटीन-कोटिनिन स्तर का सटीक पता लगाने में सफलता।
7. अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा की।
8. पैराग्वे ने अमरीका से निर्वासित गैर-नागरिकों को स्वीकार करने का लिया निर्णय।

Tuesday, April 21, 2026

ताजा खबर



1. सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा भारत के पूर्वोत्तर राज्य, घरों से निकले डरे-सहमे लोग; 5.2 दर्ज हुई तीव्रता।
2. अगले दो दिन के लिए चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, पंजाब और विदर्भ में लू चलने की संभावना।
3. चारधाम यात्रा सुचारू, केदारनाथ के कपाट कल खुलेंगे।
4. केंद्र सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं के निर्यात को दी मंजूरी।
5. भारतीय रेलवे ने दिव्यांगजनों के लिए यात्रा नियमों में किया बदलाव; अब दिव्यांगजन वैध विशिष्ट पहचान पत्र के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित कोचों में यात्रा कर सकेंगे।
6. जापान में आया 7.7 तीव्रता का भूकंप।
7. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर अनिश्चितता, संघर्ष-विराम खत्म होने से पहले बढ़ा तनाव।
8. ईरान-अमेरिका में दो हफ्ते और बढ़ सकता है सीजफायर।
9. टिम कुक छोड़ेंगे Apple के CEO का पद, जॉन टर्नस बनेंगे नए सीईओ।

Monday, April 20, 2026

ताजा खबर

1. छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना।
2. भोपाल में CNG टैंकर ने 4 मासूमों को रौंदा, एक की मौत, 3 जख्मी।
3. तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, 21 की मौत।
4. आज नई दिल्‍ली में दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली.जे. म्‍यूंग के साथ वार्ता करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
5. श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लिए प्रवासी नागरिक योजना को छठी पीढ़ी तक बढ़ाया जाएगा।
6. प्रशांत महासागर में टोंगा आइलैंड के पास भूकंप के तेज झटके।
7. जबतक होर्मुज से नाकाबंदी नहीं हटेगी, वो अमेरिका से बात नहीं करेगा: ईरान।

Sunday, April 19, 2026

ताजा खबर

1. श्रद्धालुओं के लिए आज खुल जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट।
2. केंद्र सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि को दी मंजूरी।
3. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन श्रीलंका की यात्रा पर रवाना, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद।
4. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अब ‘QR कोड’ वाली सुरक्षा, स्कैन करते ही निकल आएगी सारी जानकारी।
5. आंध्र प्रदेश के कर्नूल (Kurnool) जिले में देश की पहली प्राइवेट गोल्‍ड माइन मई में होगी शुरू। जियोमैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Geomysore Services India Pvt Ltd) की जोन्नागिरी गोल्ड परियोजना भारत की पहली बड़े पैमाने की निजी सोने की खान है।
6. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने राज्य में 5 लाख नए मतदाता जोड़े।
7. राजस्थान के भरतपुर स्थित केवलादेव उद्यान में आया नन्हा मेहमान, भारतीय सारस के जोड़े ने दिया सुनहरे चूजे को जन्म, दूसरे अंडे का इंतजार।
8. अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर किया बंद।
9. अमेरिका की कड़ी शर्तों के कारण नए दौर की वार्ता संभव नहीं: ईरान।
10. युद्धविराम के बीच इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में किए हमले।

Saturday, April 18, 2026

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट।
2. हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए।
3. लोकसभा में संविधान संशोधन (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हुआ, नहीं मिला 2/3 बहुमत।
4. पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द।
5. चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण हुआ शुरु। 
6. तमिलनाडु के कोयंबटूर में वैन खाई में गिरने से 10 की मौत, कई घायल।
7. अमेरिका ने रूसी तेल पर दी गई छूट को एक महीने और बढ़ाया।
8. सीजफायर की अवधि के दौरान होर्मुज स्‍ट्रेट सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया हैईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची।

Friday, April 17, 2026

ताजा खबर

1. राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव आज।
2. राज्य मंत्रिमंडल ने मेघालय आधिकारिक भाषा अध्यादेश 2026 को दी मंजूरी, मंत्रिमंडल ने अंग्रेजी के साथ-साथ खासी और गारो भाषाओं को दिया आधिकारिक दर्जा।
3. मेघालय राज्य अधिनियम 2005 निरस्त।
4. आईएनएस सुदर्शनी मोरक्को के कैसाब्लांका बंदरगाह पहुंचा, लोकयान 26 मिशन में अहम पड़ाव।
5. पत्नी का अफेयर पति की आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
6. ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प।
7. इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू।
8. अमेरिकी सीनेट ने ईरान पर हमलों के लिए कांग्रेस मंजूरी अनिवार्य करने वाला विधेयक किया खारिज।

Thursday, April 16, 2026

ताजा खबर

1. संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से 18 अप्रैल तक। 
2. आज महाराष्ट्र में वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मु।
3. जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कर्नाटक, गोवा, मिजोरम, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप के साथ राष्ट्रीय राजधानी में एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड में शुरू हो रहा शुरू।
4. CBSE ने दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए।
5. बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की ली शपथ।
6. NHAI ने सभी FASTag जारीकर्ता बैंकों को FASTag से जुड़े वाहन पंजीकरण नंबरों का तत्काल सत्यापन करने के निर्देश किए जारी।
7. झारखंड की स्वर्णरेखा नदी में फिर मिला 200KG वाला मिसाइल बम, बुलाई गई सेना।
8. अमेरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से किया इनकार।
9. इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर किया हमला।

Wednesday, April 15, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, पारा 42°C तक पहुंचने की चेतावनी।

2. प्रधानमंत्री मोदी आज कर्नाटक दौरे पर, श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का करेंगे उद्घाटन।

3. बिहार के उपमुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी आज राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ।

4. आज आएगा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम।

5. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 15 जख्मी।

6. अंडमान सागर में नाव पलटने से 250 लोगों के लापता होने की आशंका।

7. अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम *पंजीकरण* देश भर में 554 नामित बैंक शाखाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से आज से शुरू।

8. वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बावजूद भारत की विकास संभावनाएं मजबूत: आईएमएफ।

9. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, अमरीकी नौसेना ने शुरू की ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी।

10. ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर भारत पहुंचे।

Tuesday, April 14, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ेगा गर्मी, कई राज्यों में तेज गरज के साथ होगी बारिश।
2. सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण और पावन त्योहार बैसाखी आज।
3. अंबेडकर जयंती आज, यह बाबासाहेब की 135वीं जयंती है।
4. प्रधानमंत्री मोदी देहरादून में दिल्‍ली- देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन।
5. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा।
6. उत्तर प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी में एक हजार से तीन हजार तक की वृद्धि, 1 अप्रैल 2026 से पूरे उत्तर प्रदेश में होगी लागू।
7. सर्वोच्च न्यायालय ने राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर रद्द करने से किया इंकार।
8. केंद्र सरकार ने ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स’ के दूसरे चरण को किया अधिसूचित।
9. पाकिस्तान में आयोजित शांति वार्ता विफल, अमेरिकी नौसेना ने शुरू की ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी।

Monday, April 13, 2026

ताजा खबर


1. पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पार्श्वगायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन।
2. भारत के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप और गर्म मौसम का अनुमान।
3. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को करेंगे संबोधित।
4. लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई आज।
5. अमेरिका का सिएटल शहर स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने वाला पहला नगर निगम बना।
6. हैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक किले में भगदड़ मचने से कम से कम 25 लोगों की मौत।
7. वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतें 100 अमरीकी डॉलर से अधिक।

Sunday, April 12, 2026

ताजा खबर

1. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में उमस, पूर्वोत्तर में तूफान की संभावना।
2. बिश्केक में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में सुजीत कलकल और अभिमन्यु मांडवाल ने स्वर्ण पदक जीते।
3. केंद्र सरकार ने निर्यात पर अंकुश लगाने और घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीज़ल और विमानन ईंधन पर निर्यात शुल्क बढ़ाया।
4. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से पर बाइक, ऑटोरिक्शा और धीमी गति के वाहनों पर प्रतिबंध।
5. देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क केंद्रों पर भुगतान केवल फास्टैग या यू.पी.आई. के माध्यम से।
6. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली ने महिला कैंडिडेट्स शतरंज प्रतियोगिता में एलेक्जेंड्रा गोरियाचकिना को हराया।
7. जंग को लेकर दुनिया में बढ़ी चिंता, इस्लामाबाद में हो रही अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद।
8. कुर्द राजनेता निज़ार अमेदी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया। 
9. अफ्रीकी देश जिबूती में इस्माइल उमर गुएलेह की ऐतिहासिक जीत, छठी बार बने राष्ट्रपति।

Saturday, April 11, 2026

ताजा खबर

1. समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राष्ट्र अर्पित कर रहा श्रद्धांजलि।
2. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी।
3. 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद तेलंगाना नक्सली मुक्त प्रदेश हुआ घोषित।
4. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने गगनयान मिशन के सुरक्षित वापसी का दूसरा परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया पूरा।
5. केंद्र सरकार ने पीएलआई योजना के तहत 52 नए आवेदनों को दी मंजूरी।
6. दिल्ली सरकार ने नई ईवी नीति 2026 का ड्राफ्ट किया जारी।
7. नासा के आर्टेमिस-II चंद्र मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
8. प. एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच आज होगी वार्ता।

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...